रत्नकरण्ड-श्रावकाचार
सम्यग्दर्शनाधिकार Samyagdarshanadhikara (Right Faith Section):
मंगलाचरण
नमः श्रीवर्द्धमानाय निर्धूतकलिलात्मने । सालोकानां त्रिलोकानां यद्विद्या दर्पणायते ।।। ।।
अन्वयार्थ :- (निर्धूतकलिलात्मने) जिनकी आत्मा ने कर्मरूप कलंक को नष्ट कर दिया है अर्थात् जो वीतराग हैं अथवा जिनकी आत्मा ने हितोपदेश देकर अन्य आत्माओं-जीवों को कर्मकलंक से रहित किया है अर्थात् जो हितोपदेशी हैं और (यद्विद्या) जिनका केवलज्ञान ( सालोकानां त्रिलोकानाम्) अलोक सहित तीनों लोकों के विषय में (दर्पणायते) दर्पण के समान आचरण करता है। [तस्मै] उन (श्रीवर्द्धमानाय) श्रीवर्द्धमानस्वामी को (नमः) नमस्कार करता हूँ।
भावार्थ :- जिनका केवलज्ञान अलोकाकाश सहित तीनों लोकों को दर्पण की तरह स्पष्ट जानता है, ऐसे परम वीतरागी सर्वज्ञ श्रीवर्द्धमानस्वामी को नमस्कार करता हूँ।
1. Invocation (Maṅgalācaraṇa)
Verse:
“Namaḥ śrīvarddhamānāya nirdhūtakalilātmane ।
Sālōkānāṁ trilōkānāṁ yadvidyā darpaṇāyatē ॥”
Anvaya (Prose Order Meaning):
I bow to Śrī Vardhamāna Swami (Lord Mahavira), whose soul has destroyed the stains of karmas (nirdhūtakalila) — i.e., who is passionless (vītarāga), or who has purified the souls of others through beneficial teachings. His omniscient knowledge (kevalajñāna) reflects the entirety of all three worlds (with and without beings — sāloka and aloka) like a mirror (darpaṇa).
Bhāvārtha (Essence):
I bow to Lord Mahavira, the omniscient and passionless one, whose perfect knowledge reflects all three realms, including the transcendental, as clearly as a mirror.
उद्देश्य और धर्म का स्वरूप
देशयामि समीचीनं, धर्मं कर्मनिबर्हणं । संसारदुःखतः सत्त्वान्, यो धरत्युत्तमे सुखे ।। 2 ।।
अन्वयार्थ :- [ अहम् ] मैं (कर्मनिबर्हणम्) कर्मों का विनाश करने वाले (तं) उस (समीचीनम्) श्रेष्ठ (धर्मम्) धर्म को (देशयामि) कहता हूँ (यः) जो (सत्त्वान्) जीवों को (संसार दुःखतः) संसार के दुःखों से [ उद्धृत्य निकालकर (उत्तमे सुखे) स्वर्ग-मोक्ष आदि के उत्तम सुख में (धरति) धारण कराता है/पहुँचा देता है।
भावार्थ :- आचार्य समन्तभद्र ग्रन्थ के उद्देश्य को बताते हुए कहते हैं कि मैं प्रस्तुत ग्रन्थ में कर्मों के नाशक, अबाधित और कल्याणकारी उस यथार्थपरक धर्म का प्रतिपादन करूँगा, जो समस्त प्राणियों को संसार के क्लेशों से मुक्त कर उत्तम सुखों को प्राप्त कराता है।
2. Purpose and Nature of Dharma
Verse:
“Dēśayāmi samīcīnaṁ, dharmaṁ karma-nibarhaṇam ।
Saṁsāra-duḥkhataḥ sattvān, yō dharatyuttamē sukhē ॥”
Anvaya:
I (aham) present (deśayāmi) the true (samīcīnam) Dharma, which destroys karmas (karma-nibarhaṇam), and (yaḥ) uplifts beings (sattvān) from the sorrows of worldly existence (saṁsāra-duḥkhataḥ), placing them (dharati) in the supreme bliss (uttame sukhē) of liberation or heavenly realms.
Bhāvārtha:
Acharya Samantabhadra introduces the purpose of his work by stating that he will expound a righteous, unhindered, and welfare-giving Dharma that destroys karmas and leads all beings from the sufferings of the world to supreme happiness like liberation.
धर्म और संसार का मार्ग
सदृष्टिज्ञानवृत्तानि, धर्म धर्मेश्वराः विदुः । यदीयप्रत्यनीकानि, भवन्ति भवपद्धतिः ।। 3 ।।
अन्वयार्थ :- (धर्मेश्वराः) धर्म के स्वामी जिनेन्द्रदेव [ तानि ] उन (सदृष्टिज्ञानवृत्तानि) सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र को (धर्मम्) धर्म (विदुः) कहते हैं। (यदीयप्रत्यनीकानि) जिनके विपरीत मिथ्यादर्शन, मिथ्याज्ञान और मिथ्याचारित्र (भव पद्धतिः) संसार की सन्तति परम्परा (भवन्ति) होते हैं।
भावार्थ :- धर्म के स्वामी जिनेन्द्र देव कहते हैं कि सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र धर्म हैं तथा इनसे उल्टे मिथ्यादर्शन, मिथ्याज्ञान और मिथ्याचारित्र अधर्म हैं, क्योंकि ये प्राणियों को सांसारिक दुःखों में फंसाते हैं।
3. The Path of Dharma vs. Worldly Bondage
Verse:
“Sadṛṣṭi-jñāna-vṛttāni, dharmaṁ dharmeśvarā viduḥ ।
Yadīya-pratyanīkāni, bhavanti bhava-paddhatiḥ ॥”
Anvaya:
The Lords of Dharma (dharmēśvarāḥ), i.e., the Jinas, define Dharma as (tāni) the right vision, knowledge, and conduct (sadṛṣṭi-jñāna-vṛttāni). The opposites of these (yadīya-pratyanīkāni)—wrong faith, false knowledge, and improper conduct—become (bhavanti) the cause of worldly bondage (bhava-paddhatiḥ).
Bhāvārtha:
The Jinas declare that right faith, knowledge, and conduct constitute Dharma. In contrast, their opposites—false views, ignorance, and wrong behavior—lead to the endless cycle of rebirth and suffering.
सम्यग्दर्शन का स्वरूप
श्रद्धानं परमार्थाना-माप्तागम-तपोभृताम् । त्रिमूढापोढ-मष्टाङ्गं, सम्यग्दर्शन-मस्मयम् ।। 4 ।।
अन्वयार्थः (परमार्थानाम्) परमार्थभूत अर्थात् सच्चे (आप्तागमतपो-भृताम्) देव, शास्त्र और गुरु का (त्रिमूढापोढम्) तीन मूढ़ताओं से रहित (अष्टाङ्गम्) आठ अंगों सहित और (अस्मयम्) आठ प्रकार के मदों से रहित (श्रद्धानम्) श्रद्धान करना (सम्यग्दर्शनम्) सम्यग्दर्शन कहलाता है।
भावार्थ :- सच्चे देव, शास्त्र और गुरु का तीन मूढ़ताओं से रहित, सम्यक्त्व के आठ अंगों के साथ तथा आठ मदों से रहित ज्यों का त्यों (वास्तविक) अविचल श्रद्धान सम्यग्दर्शन है।
4. Nature of Right Faith (Samyagdarśana)
Verse:
“Śraddhānaṁ paramārthānām, āptāgama-tapō-bhṛtām ।
Trimūḍhāpōḍham-aṣṭāṅgaṁ, samyagdarśanam-asmayam ॥”
Anvaya:
Having faith (śraddhānaṁ) in the supreme realities (paramārthānām) — the true God (āpta), scriptures (āgama), and enlightened teachers (tapaḥ-bhṛtām) — free from the three delusions (trimūḍhāpōḍham), along with the eight limbs (aṣṭāṅgaṁ) and devoid of eight types of pride (asmayam), is known as right faith (samyagdarśanam).
Bhāvārtha:
True faith in the genuine God, scriptures, and teachers—untainted by delusions and free of arrogance, enriched with all eight attributes of right belief—is called Samyagdarshan, the cornerstone of liberation.
सच्चे देव का स्वरूप
आप्तेनोच्छिन्नदोषेण, सर्वज्ञेनागमेशिना । भवितव्यं नियोगेन, नान्यथा ह्याप्तता भवेत् ।। 5 ।।
अन्वयार्थ :- (नियोगेन) नियम से (आप्तेन) आप्त को (उत्च्छिन्नदोषेण) दोषरहित वीतराग (सर्वज्ञेन) सर्वज्ञ और (आगमेशिना) आगम का स्वामी हितोपदेशी (भवितव्यम्) होना चाहिए (हि) क्योंकि (अन्यथा) अन्य प्रकार से (आप्तता) आप्तपना (न भवेत्) नहीं हो सकता।
भावार्थ :- जिसने रागद्वेषादि दोषों का विनाश कर दिया है, जो सर्व चराचर जगत् का जानने वाला सर्वज्ञ है और वस्तु-स्वरूप के प्रतिपादक आगम का स्वामी अर्थात् मोक्षमार्ग का प्रणेता है, वही पुरुष नियम से सच्चा आप्त होने के योग्य है अन्यथा आप्तपना हो ही नहीं सकता अर्थात् जो वीतरागी, सर्वज्ञ और हितोपदेशी नहीं है, ऐसा पुरुष कभी सच्चा देव नहीं हो सकता है।
5. Nature of the True Divine (Āpta)
Verse:
“Āptenocchinna-dōṣēṇa, sarvajñēnāgamēśinā ।
Bhavitavyaṁ niyōgēna, nānyathā hyāptatā bhavēt ॥”
Anvaya (Prose Order):
The Āpta (worthy spiritual guide) must (niyogena) necessarily be (bhavitavyam) one who is free of faults (ucchinna-dōṣēṇa), omniscient (sarvajñena), and a master of the scriptures (āgameśinā). Otherwise (anyathā), true trustworthiness (āptatā) is not possible (na bhavet).
Bhāvārtha (Essence):
A true Divine being is one who has destroyed all impurities like attachment and aversion, is omniscient, and is the revealer of the path to liberation through the scriptures. Without these qualities, no one can rightfully be called an Āpta or a trustworthy spiritual teacher.
वीतराग का लक्षण
क्षुत्पिपासा – जरातङ्क जन्मान्तक भयस्मयाः । न रागद्वेषमोहाश्च, यस्याप्तः स प्रकीर्त्यते ।। 6 ।
अन्वयार्थ :- (यस्य) जिसके (श्रुत्पिपासाजरातङ्क-जन्मान्तक
भयस्मयाः) भूख, प्यास, बुढ़ापा, रोग, जन्म, मरण, भय, गर्व (रागद्वेषमोहाः) राग, द्वेष, मोह (च) और चिंता, रति, निद्रा, विस्मय, शोक, स्वेद, और खेद ये अठारह दोष (न) नहीं हैं (सः) वह (आप्तः) आप्त-सच्चा देव (प्रकीर्त्यते) कहा जाता है।
भावार्थ :- जो भूख, प्यास, बुढ़ापा, रोग, जन्म, मरण, भय, गर्व, राग, द्वेष, मोह, चिंता, रति, निद्रा, आश्चर्य, शोक, स्वेद (पसीना) और थकावट इन अठारह दोषों से रहित हैं, वह वीतराग हैं।
6. Qualities of a Passionless Being (Vītarāga)
Verse:
“Kṣutpipāsā-jarātaṅka-janmāntaka-bhayasmayāḥ ।
Na rāgadvēṣamōhāśca, yasyāptaḥ sa prakīrtyatē ॥”
Anvaya:
That person (yasya) who is free from (na) the eighteen defects — hunger, thirst, old age, disease, birth, death, fear, pride, attachment, aversion, delusion, worry, sexual desire, sleep, amazement, grief, sweating, and fatigue — is called (prakīrtyatē) an Āpta, the true spiritual authority.
Bhāvārtha:
One who is completely beyond all forms of bodily suffering, mental disturbances, and emotional flaws, including desire, anger, pride, delusion, and more — such a person is known as Vītarāga and is considered a true Divine being.
आप्त की नामावली
परमेष्ठी परंज्योतिर्विरागो विमलः कृती । सर्वज्ञोऽनादिमध्यान्तः, सार्वः शास्तोपलाल्यते ।। 7 ।।
अन्वयार्थ :- (स आप्तः) वह आप्त, (परमेष्ठी) परमेष्ठी
(परंज्योतिः) केवलज्ञानी (विरागः) राग से रहित (विमलः) विमल (कृती) कृतकृत्य (सर्वज्ञः) सर्वज्ञ (अनादिमध्यान्तः) आदि, मध्य तथा अन्त से रहित (सार्वः) सार्व सर्वहितकर्ता और (शास्ता) हितोपदेशक (उपलाल्यते) कहा जाता है-ये सब आप्त के नाम हैं।
भावार्थ :- वह सच्चा देव परमपद में स्थित, अक्षय कैवल्य से युक्त, वीतराग, विमल, कृतकृत्य, सर्व, आदि-मध्य-अन्तरहित, पदार्थों का ज्ञाता/दृष्टा, सर्वहितकर्ता और हितोपदेशक कहा जाता है।
7. Names and Attributes of the Āpta
Verse:
“Parameṣṭhī paraṁjyotirvirāgō vimalaḥ kṛtī ।
Sarvajñō’nādimadhyāntaḥ, sākṣāt śāstō’palālyatē ॥”
Anvaya:
The Āpta is described as (upalālyatē):
- Parameṣṭhī (residing in the highest spiritual state),
- Paraṁjyotiḥ (the supreme light or pure knowledge),
- Virāga (free from passion),
- Vimalaḥ (spotless),
- Kṛtī (one who has accomplished his goal),
- Sarvajñaḥ (omniscient),
- Anādi-madhyāntaḥ (beyond beginning, middle, and end),
- Sārvaḥ (universal benefactor),
- Śāstā (teacher and guide).
Bhāvārtha:
The true Āpta is known by many titles: the Supreme Being, the light of pure knowledge, completely free from passions, flawless, fulfilled, all-knowing, timeless, the universal well-wisher, and the giver of righteous teachings.
वीतराग देव के उपदेश में राग का अभाव
अनात्मार्थं विना रागैः, शास्ता शास्ति सतो हितम् । ध्वनन् शिल्पिकरस्पर्शान्मुरजः किमपेक्षते ॥৪॥
अन्वयार्थ :- (शास्ता) आप्त भगवान् (रागैः विना) रागद्वेष
आदि के बिना (अनात्मार्थम्) अपना प्रयोजन न होने पर भी (सतः) समीचीन-भव्यजीवों को (हितं शास्ति) हित का उपदेश देते हैं क्योंकि (शिल्पिकरस्पर्शात्) बजाने वाले के हाथ के स्पर्श से (ध्वनन्) शब्द करता हुआ (मुरजः) मृदंग (किम् अपेक्षते) क्या कुछ अपेक्षा रखता है ? अर्थात् कुछ नहीं।
भावार्थ :- जैसे मृदंग, वादक के हाथ का स्पर्श पाकर अपनी मधुर ध्वनि से श्रोताओं को मुग्ध करता है, किन्तु बदले में यश प्रशंसा नहीं चाहता है और न ही श्रोताओं पर अनुरक्त होता है, उसी तरह हितोपदेशी वीतराग प्रभु प्राणियों के पुण्य के निमित्त से बिना इच्छा सहज ही उपदेश देते हैं तथापि श्रोताओं से न तो लाभादि की अपेक्षा करते हैं और न ही उन पर अनुरक्त होते हैं।
8. Dispassion in the Teachings of the Vītarāga
Verse:
“Anātmārthaṁ vinā rāgaiḥ, śāstā śāsti satō hitam ।
Dhvanan śilpikara-sparśān, murajaḥ kimapekṣatē ॥”
Anvaya:
The Vītarāga teacher (śāstā), without personal desire or passion (vinā rāgaiḥ), teaches the righteous (satām) for their benefit (hitam) even though he has no self-interest (anātmārtham)—just like a drum (murajaḥ) that, when struck by a player’s hand (śilpikara-sparśāt), produces sound (dhvanan) without any expectation (kim apekṣatē).
Bhāvārtha:
Just as a drum creates music when struck but has no desire for praise or reward, similarly the passionless, compassionate Tīrthankara or Āpta offers guidance without expectation of return or attachment. Their teachings arise solely for the benefit of sentient beings, driven by pure compassion and dispassion.
सच्चे शास्त्र का स्वरूप
आप्तोपज्ञमनुल्लङ्घय मदृष्टेष्टविरोधकं । तत्त्वोपदेशकृत्सार्वं, शास्त्रं कापथघट्टनं ।। १॥
अन्वयार्थ :- [ तत् ] वह (शास्त्रम्) शास्त्र (आप्तोपज्ञम् )