पाश्र्वनाथ तीर्थंकर के पुराण का वर्णन पर्व 73 – श्लोक 25 से 32 | श्लोक 33 से 43 | श्लोक 44 से 53 | श्लोक 54 से 66 | श्लोक 67 से 79 | श्लोक 80 से 92 | श्लोक 93 से 105
मूल संस्कृत श्लोक . हिंदी अनुवाद . English translation of Uttar Puran parv 73- shlok 162 to 170
श्लोक ( Shlok ) 162
निष्कम्पं तव शुक्लतामुपगतं बोधं पयोधिर्महा-वातोद्धूततनुर्विनीलसलिलः प्राप्नोति दूरान्न तम् ।ध्यानं ते वत वाचलस्य मरुतां श्वासानिलाद्वामरात् क्षोभः कः कथमित्यभीष्टुतिपतिः पार्श्वप्रभुः पातु नः ॥ १६२ ॥
‘हे प्रभो ! अकम्प हुआ आपका ज्ञान अत्यन्त निर्मलताको प्राप्त है उसे समुद्रकी उपमा कैसे दी जा सकती है क्योंकि समुद्र तो महावायुके चलनेपर चंचल हो जाता है और उसमें भरा हुआ पानी नीला है इस प्रकार समुद्र दूरसे ही आपके ज्ञानको नहीं पा सकता है। इसी तरह आपका ध्यान भी अकम्प है तथा अत्यन्त शुक्लताको प्राप्त है उसे भी समुद्रकी उपमा नहीं दी जा सकती है। हे नाथ! आप सुमेरु पर्वतके समान अचल हैं फिर भला श्वासोच्छ्वासकी वायुके समान इस क्षुद्रदेवसे आपको क्या क्षोभ हो सकता है ?” इस प्रकार अनेक स्तुतियोंके स्वामी पार्श्वनाथ भगवान् हमारी रक्षा करें ।। १६२ ।।
“O Lord! Your unshakeable knowledge has attained ultimate, pristine clarity. How can it ever be compared to the ocean? For the ocean becomes turbulent when hit by mighty winds, and its waters are dark blue; thus, the ocean falls vastly short of the true nature of Your knowledge even from afar.
Similarly, Your meditation is perfectly steady and has attained supreme whiteness (pure luminosity); hence, it too cannot be compared to the ocean. O Master! You are as immovable as Mount Sumeru; how then could a petty deity—who is as insignificant as a passing breath of wind—ever cause You the slightest agitation?”
May Lord Parshvanath, who is the recipient of countless such glorious hymns of praise, protect us all. || 162 ||
श्लोक ( Shlok ) 163
तीर्थेशाः सदृशो गुणैरनणुभिः सर्वेऽपि धैर्यादिभिः सन्त्यप्येवमधीश विश्वविदितास्ते ते गुणाः प्रीणनाः ।तत्सर्व कमठात्तथाहि महतां शत्रोः कृतापक्रियात् ख्यातिर्या महती न जातुचिदसौ मित्रात्कृतोपक्रियात् ॥ १६३ ॥
हे स्वामिन् ! धैर्य आदि बड़े-बड़े गुणोंसे यद्यपि सभी तीर्थंकर समान हैं तथापि सबको संतुष्ट करनेवाले आपके जो गुण संसारमें सर्वत्र प्रसिद्ध हैं वे सब एक कमठके कारण ही प्रसिद्ध हुए हैं। सो ठीक ही है क्योंकि अपकार करनेवाले शत्रुसे महापुरुषोंकी जो ख्याति होती है वह उपकार करनेवाले मित्रसे कभी नहीं होती ? ॥ १६३ ॥
“O Master! Although all Tirthankaras are equal in their possession of supreme virtues such as unshakeable fortitude, yet those virtues of Yours that bring delight to everyone and are renowned throughout the universe became celebrated solely because of Kamatha. And this is only fitting—for the immense glory that great souls achieve through an abusive enemy can never be matched by a supportive friend.” || 163 ||
श्लोक ( Shlok ) 164
दूरस्थामरविक्रियस्य भवतो बाधा न शान्तात्मनो न क्रोधो न भयञ्च तेन न बुधैः सोढेति संस्तूयसे ।माहात्म्यप्रशमौ तु विस्मयकरौ तौ तेन तीर्थेशिनः स्तोतव्यं किमिति स्तुतो भवतु नः पार्श्वे भवोच्छित्तये ॥ १६४ ॥
हे देव ! आपने शान्तचित्! रहकर शम्बर देवकी विक्रिया दूर कर दी उससे आपको न कोई बाधा हुई, न क्रोध आया और न भय ही उत्पन्न हुआ इस कारण ‘आप सहनशील हैं’ इस प्रकार विद्वज्जन आपकी स्तुति नहीं करते किन्तु आपका माहा-त्म्य और शान्ति आश्चर्यजनक है इसलिए आपकी स्तुति की जानी चाहिये। इस प्रकार जिनकी स्तुति की गई थी वे पार्श्वनाथ भगवान् हम सबके संसारका उच्छेद करनेवाले हों ॥१६४॥
“O Lord! By remaining perfectly calm and serene, You dissolved the illusory creations (Vikriya) of the deity Shambara. Because it caused You no affliction, aroused no anger, and stirred no fear within You, wise scholars do not praise You merely by calling You ‘tolerant’ or ‘forbearing.’ Instead, they worship You because Your supreme majesty and inner peace are profoundly wondrous and awe-inspiring! May Lord Parshvanath, who was glorified with these sublime praises, completely eradicate the cycle of worldly transmigration (Samsara) for us all.” || 164 ||
श्लोक ( Shlok ) 165
पश्यैतौ कृतवेदिनौ हि धरणौ धर्मावितीडाङ्गतौ तावेवोपकृतिर्न ते त्रिभुवनक्षेमैकभूमेस्ततः ।भूभृत्पातनिषेधनं ननु कृतं चेत्प्राक्तनोपद्रवाः कैर्नासन्निति सारसंस्तुतिकृतः पार्श्वे जिनः पातु नः ॥ १६५ ॥
देखो, ये धरणेन्द्र और पद्मावती दोनों ही बड़े कृतज्ञ हैं, और बड़े धर्मात्मा हैं इस प्रकार संसारमें स्तुतिको प्राप्त हुए हैं परन्तु तीनों लोकोंके कल्याणकी एकमात्र भूमि स्वरूप आपका ही यह उपकार है ऐसा समझना चाहिये । यदि ऐसा न माना जाय और दोनोंने ही पर्वतोंका पटकना आदि बन्द किया है ऐसा माना जाय तो फिर यह भी खोजना पड़ेगा कि पहले उपद्रव किसके द्वारा नष्ट हुए थे ? इस प्रकार जिनकी सारभूत स्तुति की जाती है वे पार्श्वनाथ भगवान् हम सबकी रक्षा करें ।। १६५ ।।
“Look, both Dharanendra and Padmavati are deeply grateful and highly righteous souls, and thus they are widely praised throughout the world. However, it must be understood that this virtue of theirs is entirely the result of Your grace, as You are the sole foundation for the well-being of the three worlds. If this were not accepted, and it were claimed that the duo independently stopped the hurling of mountains and other calamities, then one would also have to investigate: by whose power were the past afflictions destroyed? May Lord Parshvanath, who is glorified with such essential and profound praises, protect us all.” || 165 ||
श्लोक ( Shlok ) 166
‘भेदोऽद्रेः फणिमण्डपः फणिवधूछत्रं क्षतिर्घातिनां कैवल्याप्ति “रधातुदेहमहिमा हानिर्भवस्यामरी ।भीतिस्तीर्थकृदुद्गमोऽपगमनं विघ्न्नस्य चासन्समं भर्तुर्यस्य स सन्ततान्तकभयं हन्तुमवंशाग्रणीः ॥ १६६ ॥
हे विभो ! पर्वत का फटना, धरणेन्द्रका फणामण्डलका मण्डप तानना, पद्मावतीके द्वारा छत्र लगाया जाना, घातिया कर्मोंका क्षय होना, केवलज्ञानकी प्राप्ति होना, धातुरहित परमौदारिक शरीरकी प्राप्ति होना, जन्म-मरण रूप संसारका विघात होना, शम्बरदेवका भयभीत होना, आपके तीर्थकर नामकर्मका उदय होना और समस्त विघ्न्नोंका नष्ट होना ये सब कार्य जिनके एक साथ प्रकट हुए थे ऐसे उग्र वंशके शिरोमणि भगवान् पार्श्वनाथ सदा यमराजका भय नष्ट करें – जन्ममरणसे हमारी रक्षा करें ।॥ १६६ ॥
“O Omnipresent Lord! The splitting of the mountains, the unfurling of Dharanendra’s canopy of hoods, the holding of the celestial umbrella by Padmavati, the total destruction of the Ghatiya Karmas (destructive karmas), the attainment of Kevala-Jnana (absolute omniscience), the acquisition of the supreme, pure, and luminous physical body (Paramau_darika Sharira) free from material elements, the annihilation of the worldly cycle of birth and death, the terror-stricken retreat of the deity Shambara, the manifestation of Your Tirthankara Nama-Karma (the karma that reveals a Tirthankara’s divine glory), and the complete eradication of all obstacles—all these monumental events manifested simultaneously for You!
May Lord Parshvanath, the crown jewel of the illustrious Ugra lineage, forever destroy our fear of Yamaraja (the God of Death) and protect us from the agonizing cycle of birth and rebirth.” || 166 ||
श्लोक ( Shlok ) 167
किं ध्यानात्फणिनः फणीन्द्रयुवतेः क्षान्तेर्महेन्द्रात्स्वत-स्तन्त्रान्मन्त्रविजृम्भणाद् वत रिपोर्भीतेरयस्योदयात् ।कालाधातिष्हतेरिदं शममभूदित्यर्घ्यहस्तैः सुरै- राशङ्कयामरविघ्नविच्युतिरघं हन्यात्स धीराग्रणीः ॥ १६७ ॥
‘यह शान्ति, क्या भगवान्के ध्यानसे हुई है ? वा धरणेन्द्रसे हुई है?, अथवा पद्मावतीसे हुई है ? अथवा भगवान्की क्षमासे हुई है ? अथवा इन्द्रसे हुई है ? अथवा स्वयं अपने आप हुई है ? अथवा मन्त्रके विस्तारसे हुई है ? अथवा शत्रुके भयभीत हो जानेसे हुई है ? अथवा भगवान्के पुण्योदयसे हुई है ? अथवा समय पाकर शान्त हुई है? अथवा घातिया कर्मोंका क्षय होनेसे हुई है’ इस प्रकार अर्थ हाथमें लिये हुए देव लोग, शंवरदेवके द्वारा किये हुए जिनके विघ्न्नोंकी शान्तिकी आशंका कर रहे हैं ऐसे धीर वीरोंमें अग्रगण्य भगवान् पार्श्वनाथ हमारे पाप नष्ट करें ॥ १६७ ॥
” ‘Was this sublime peace brought about by the Lord’s intense meditation? Or was it caused by Dharanendra? Or did it arise from Padmavati? Was it born out of the Lord’s supreme forgiveness? Or was it created by Indra? Did it manifest completely on its own? Or was it due to the expansive power of sacred mantras? Or did it happen because the enemy became terror-stricken? Was it the result of the ripening of the Lord’s extraordinary merits (Punya)? Or did the turmoil simply quiet down naturally with the passage of time? Or, finally, did it spring from the total destruction of the Ghatiya Karmas (destructive karmas)?’
In this manner, holding these various interpretations and seeking the true meaning, the celestial beings pondered in awe over the miraculous calming of the severe obstacles unleashed by the demon Shambara. May Lord Parshvanath, the foremost among the courageous and steadfast souls, completely destroy our sins.” || 167 ||
श्लोक ( Shlok ) 168
श्रुत्वा यस्य वचोऽमृतं श्रुतिसुखं हृद्यं हितं हेतुम-न्मिथ्यात्वं दिविजोऽवमीद्विषमिव व्याविद्धवैरोदुरम् ।यं स्तौति स्म च तादृशोऽप्युपनतश्रेयः स पार्श्वे विभु-विघ्नौधं हरिसन्धतासनशिखामध्यास्य सिद्धो हतात् ॥ १६८ ॥
कानोंको सुख देनेवाले, हृदयको प्रिय लगनेवाले, हित करनेवाले और हेतुसे युक्त जिनके वचन सुनकर शम्बरदेवने परम्परागत वैरसे उत्कट मिथ्यात्वको विषके समान छोड़ दिया, स्वयं आकर जिनकी स्तुति की और उस प्रकारका क्रूर होनेपर भी वह कल्याणको प्राप्त हुआ तथा जो इन्द्रके द्वारा धारण किये हुए सिंहासनके अग्रभाग पर विराजमान होकर सिद्ध अवस्थाको प्राप्त हुए ऐसे भगवान् पार्श्वनाथ हमारे विघ्नोंके समूहको नष्ट करें ।॥ १६८ ॥
“Upon hearing the Lord’s divine words—which bring supreme joy to the ears, are deeply beloved to the heart, are profoundly beneficial, and are imbued with flawless logical reasoning—the deity Shambara abandoned his intense, age-old delusion (Mithyatva) as if it were deadly poison. He came forward in person to offer hymns of praise, and despite having been so exceedingly cruel, he ultimately attained spiritual well-being. May Lord Parshvanath, who sat resplendent upon the foremost part of the divine throne held by Indra and subsequently achieved the eternal state of perfection (Siddha hood), completely shatter the entire multitude of our obstacles.” || 168 ||
श्लोक ( Shlok ) 169
जातः प्राङ्मरुभूतिरन्विभपतिर्देवः सहस्त्रारजो विद्येशोऽच्युतकल्पजः क्षितिभृतां श्रीवज्रनाभिः पतिः ।देवो मध्यममध्यमे नृपगुणैरानन्दनामाऽऽनते देवेन्द्रो हतघातिसंहतिरवत्वस्मान्स पार्श्वेश्वरः ॥ १६९ ॥
पार्श्वनाथका जीव पहले मरुभूति मंत्री हुआ, फिर सहस्रार स्वर्गमें देव हुआ, वहाँ से आकर विद्याधर हुआ, फिर अच्युत स्वर्गमें देव हुआ, वहाँ से आकर वज्रनाभि चक्रवर्ती हुआ, फिर मध्यम ग्रेवेयक में अहमिन्द्र हुआ, वहाँ से आकर राजाओंके गुणोंसे सुशोभित आनन्द नामका राजा हुआ, फिर आनत स्वर्गमें इन्द्र हुआ और तदनन्तर घातियाकर्मोंके समूहको नष्ट करनेवाला भगवान् पार्श्वनाथ हुआ ॥ १६९ ॥
“The soul of Parshvanath first became the minister Marubhuti, then was reborn as a celestial being in the Sahasrara heaven. Descending from there, he was born as a Vidyadhara (a human possessed of supernatural powers), and next became a celestial being in the Achyuta heaven. From there, he returned to the human realm to become the sovereign emperor Vajranabha Chakravarti, then ascended to become an Ahamindra in the Madhyama Graiveyaka (middle heavenly realm). Departing from there, he was born as King Ananda, resplendent with all royal virtues, and next became the supreme Indra in the Anata heaven. Thereafter, he took his final birth as Lord Parshvanath, the destroyer of the entire multitude of Ghatiya Karmas (destructive karmas).” || 169 ||
श्लोक ( Shlok ) 170
कमठः कुक्कुटसर्पः पञ्चमभुजोऽहिरभवदथ नरके ।ध्याधोऽधोगः सिंहो नरकी नरपोऽनु शम्बरो दिविजः ॥ १७० ॥
कमठका जीव पहले कमठ था, फिर कुक्कुट सर्प हुआ, फिर पाँचवें नरक गया, फिर अजगर हुआ, फिर नरक गया, फिर भील होकर नरक गया, फिर सिंह होकर नरक गया और फिर महीपाल राजा होकर शम्बर देव हुआ ।। १७० ॥
“The soul of Kamatha was first born as the human Kamatha, then was reborn as a Kukkuta serpent (a winged snake), after which he descended into the fifth hell. From there, he was born as a python, and again went to hell. Next, he became a Bhila (a tribal hunter) and once more descended into hell. He was then born as a lion and returned to hell, and finally, after being born as King Mahipala, he became the deity Shambara.” || 170 ||
इत्यार्षे भगवद्गुणभद्राचार्यप्रणीते त्रिषष्टिलक्षणमहापुराणसंग्रहे पार्श्वतीर्थंकरपुराणं नाम त्रिसप्ततितमं पर्व ॥ ७३ ॥
इस प्रकार पार्श्वनाथ तीर्थंकर के पुराणका वर्णन करनेवाला तिहत्तरवाँ पर्व समाप्त हुआ ।। ७३ ।।
Thus concludes the seventy-third chapter, which narrates the Purana (sacred life story) of Lord Parshvanath, the twenty-third Tirthankara. || 73 ||
उत्तरपुराण Uttarapurana home page
अजितनाथ तथा सगर चक्रवर्तीपर्व 48 – श्लोक 1 से 143 | संभवनाथ पर्व 49 – श्लोक 1 से 59 | श्री अभिनन्दनस्वामी पर्व 50 – श्लोक 1 से 70 | सुमतिनाथ पर्व 51 – श्लोक 1 से 87 | पद्मप्रभ पर्व 52 – श्लोक 1 से 70 सुपार्श्वनाथ स्वामी पर्व 53 – श्लोक 1 से 56 | चन्द्रप्रभ पर्व 54 – श्लोक 1 से 276 | पुष्पदन्त पर्व 55 – श्लोक 1 से 62 | शीतल पर्व 56 – श्लोक 1 से 96 | श्रेयांसनाथ त्रिष्टष्ठनारायण, विजय बलभद्र और अश्वमीव प्रतिनारायण पर्व 57 – श्लोक 1 से 100 | श्री वासुपूज्य , द्विपृष्ठनारायण, अचल बलभद्र और तारक प्रति-नारायण पर्व 58 – श्लोक 1 से 124 | विमलनाथ , धर्म, स्वयंभू, मधु, संजयन्त, मेरु और मंदर गणधर पर्व 59 – श्लोक 1 से 319 | अनन्तनाथ , सुप्रभ बलभद्र, पुरुषोत्तम नारायण और मधुसूदन प्रति-नारायण पर्व 60 – श्लोक 1 से 85 | धर्मनाथ , सुदर्शन बलभद्र, पुरुषसिंह नारायण, मधुक्रीड़ प्रतिनारायण, मघवा और सनत्कुमार चक्रवर्ती पर्व 61 – श्लोक 1 से 130 | अपराजित बलभद्र और अनन्तवीर्य नारायण पर्व 62 – श्लोक 1 से 513 | शान्तिनाथ पर्व 63 – श्लोक 1 से 510 | कुन्थुनाथ पर्व 64 – श्लोक 1 से 55 | अरनाथ, सुभौम चक्रवर्ती, नन्दिषेण बलभद्र, पुण्डरीक नारायण और निशुम्भ प्रतिनारायण पर्व 65 – श्लोक 1 से 192 | मल्लिनाथ , पद्मचक्रवर्ती, नन्दिमित्र बलदेव, दत्त नारायण और बलीन्द्र प्रति-नारायण पर्व 66 – श्लोक 1 से 125 | मुनिसुव्रत, हरिषेण चक्रवर्ती, राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण और रावण पर्व 67 – श्लोक 1 से 473 | राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण, सीता , रावण और अणुमान् के पुराण का वर्णन पर्व 68 – श्लोक 1 से 732 | नमिनाथ तीर्थंकर तथा जयसेन चक्रवर्ती के पुराण का वर्णन पर्व 69 – श्लोक 1 से 92 | नेमिनाथ स्वामी के चरित में श्रीकृष्णकी विजय का वर्णन पर्व 70 – श्लोक 1 से 497 | नेमि चरित्र प्रकरण में श्रीकृष्ण, बलदेव, श्रीकृष्णकी पट्टरानियाँ आदि भवान्तरों का वर्णन पर्व 71 – श्लोक 1 से 462 | नेमिनाथ तीर्थंकर, पद्म बलभद्र, कृष्ण अर्धचक्रवर्ती, जरासन्ध प्रतिनारायण और ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती के पुराणका वर्णन पर्व 72 – श्लोक 1 से 288
पाश्र्वनाथ तीर्थंकर के पुराण का वर्णन पर्व 73 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 24 | श्लोक 25 से 32 | श्लोक 33 से 43 | श्लोक 44 से 53 | श्लोक 54 से 66 | श्लोक 67 से 79 | श्लोक 80 से 92 | श्लोक 93 से 105
Download PDF
महापुराण हिन्दी-भाषानुवाद
आदिपुराण पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 | पर्व 11 | पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 |पर्व 33 | पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 |पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 |पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 | उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 | पर्व 54 |पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 | पर्व 58 | पर्व 59 | पर्व 60 | पर्व 61 | पर्व 62 | पर्व 63 | पर्व 64 | पर्व 65 | पर्व 66 | पर्व 67 | पर्व 68 | पर्व 69 | पर्व 70 | पर्व 71
महापुराण सारांश
आदिपुराण पर्व 1पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 |पर्व 11 |पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 | पर्व 33 |पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 | पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 | पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 |पर्व 54 | पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 | पर्व 58 | पर्व 59 | पर्व 60 | पर्व 61 | पर्व 62 | पर्व 63 | पर्व 64 | पर्व 65 | पर्व 66 | पर्व 67 | पर्व 68 | पर्व 69 | पर्व 70 | पर्व 71