आचार्य जिनसेन विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55
वीरसेन, जयसेन आदि गुरुओं की प्रशंसा, जो धवलाटीका रचते हैं और शास्त्रज्ञ हैं। कविता धर्म से संबंधित होनी चाहिए, अन्यथा पाप का कारण बनती है। मिथ्यादृष्टि काव्य सज्जनों को संतुष्ट नहीं करता। कुछ कवि हास्यास्पद प्रयास करते हैं।
श्लोक ( Shlok ) 56
लोकवित्त्वं कवित्वं च स्थितं भट्टारके द्वयम् । वामिता ऽवाङ्मिता यस्य वाचा वाचस्पतेरपि ॥५६
जो लोकव्यवहार तथा काव्यस्वरूप के महान् ज्ञाता है तथा जिनकी वाणी के सामने औरों की तो बात ही क्या, स्वयं सुरगुरु बृहस्पति की वाणी भी सीमित-अल्प जान पड़ती है 56
May the great scholar, who is a profound knower of both worldly conduct and the essence of poetry, and whose speech surpasses all others—indeed, even the speech of the divine teacher Brihaspati seems limited in comparison—bless us. ॥56॥
श्लोक ( Shlok ) 57
सिद्धान्तोपनिबन्धानां विधातुर्मद्गुरोश्चिरम् । मन्मनःसरसि स्थेयान् मृदुपादकुशेशयम् ॥५७॥
धवलादि सिद्धांतों के ऊपर अनेक उपनिबंध-प्रकरणों के रचने वाले हमारे गुरु श्रीवीरसेन भट्टारक के कोमल चरणकमल हमेशा हमारे मनरूप सरोवर में विद्यमान रहे ।।57।।
May the gentle lotus feet of our Guru, Shri Veerasena Bhattaraka, who authored numerous treatises on the principles of Dhvaladi and other doctrines, always remain in the reservoir of our minds. ॥57॥
श्लोक ( Shlok ) 58
धवलां भारतीं तस्य कीर्ति च विधुनिर्मलाम् । धवलीकृतनिश्शेषभुवनां निन्नमीम्यहम् ॥५८॥
श्रीवीरसेन गुरु की धवल, चंद्रमा के समान निर्मल और समस्त लोक को धवल करने वाली वाणी (धवलाटीका) तथा कीर्ति को मैं बार-बार नमस्कार करता हूँ ।।58।।
I repeatedly bow to the speech (Dhvalatika) of Shri Veerasena Guru, which is as pure as the moon, shining brilliantly and illuminating the entire world, as well as his glorious fame. ॥58॥
श्लोक ( Shlok ) 59
जन्मभूमिस्तपोलक्ष्म्याः श्रुतप्रशमयोर्निधिः । जयसेनगुरुः पातु बुधवृन्दाग्रणीः स नः ॥५९।।
वे जयसेन गुरु हमारी रक्षा करें जो कि तपोलक्ष्मी के जन्मदाता थे, शास्त्र और शांति के भंडार थे,
May Guru Jaysena, the giver of the radiance of penance (Tapolaxmi), and the treasure of scriptures and peace, protect us.
श्लोक ( Shlok ) 60
स पूज्यः कविभिर्लोके कत्रीनां परमेश्वरः । वागर्थसंग्रहं कृत्स्नं पुराणं यः समग्रहीत् ।।६०।।
विद्वानों के समूह के अग्रणी-प्रधान थे, वे कवि परमेश्वर लोक में कवियों द्वारा पूज्य थे जिन्होंने शब्द और अर्थ के संग्रहरूप समस्त पुराण का संग्रह किया था ।।60।।
He was the leader and chief of the assembly of scholars, the supreme poet who was revered by poets in the world, and who collected the entire Purana in the form of the compilation of words and meanings. ॥60॥
श्लोक ( Shlok ) 61
कवयोऽन्येऽपि सन्त्येचकस्तानुद्देष्टुमप्यलम् । सत्कृता ये जगत्पूज्यास्ते मया मङ्गलाथिना
इन ऊपर कहे हुए कवियों के सिवाय और भी अनेक कवि हैं उनका गुणगान तो दूर रहा नाम मात्र भी कहने में कौन समर्थ हो सकता है अर्थात् कोई नहीं । मंगल प्राप्ति की अभिलाषा से मैं उन जगत् पूज्य सभी कवियों का सत्कार करता हूँ ।।61।।
Apart from the poets mentioned above, there are many others whose praise is beyond expression; in fact, who could even speak of them by name? Certainly, no one. With the desire to attain auspiciousness, I offer my respects to all these world-renowned poets. ॥61॥
श्लोक ( Shlok ) 62
त एव कत्रयो लोके त एव च विचक्षणाः । येषां धर्मकथाङ्गत्वं भारती प्रतिपद्यते ।। ६२।।
संसार में वे ही पुरुष कवि हैं और वे ही चतुर हैं जिनकी कि वाणी धर्मकथा के अंगपने को प्राप्त होती है अर्थात् जो अपनी वाणी-द्वारा धर्मकथा की रचना करते हैं ।।62।।
In this world, those men are true poets and wise, whose speech becomes an integral part of the discourse on Dharma, meaning those who compose religious narratives through their words. ॥62॥
श्लोक ( Shlok ) 63
धर्मानुबन्धिनी या स्यात् कवित। सैव शस्यते । शेषा पापास्त्रवायैव सुप्रयुक्तापि जायते ।।६३।।
कविता भी वही प्रशंसनीय समझी जाती है जो धर्मशास्त्र से संबंध रखती है । धर्मशास्त्र के संबंध से रहित कविता मनोहर होने पर भी मात्र पापास्रव के लिए होती है ।।63।।
Poetry is considered praiseworthy only when it is related to the scriptures of Dharma. Even if a poem is beautiful, if it is not connected to Dharma, it serves merely to lead to the flow of sin. ॥63॥
श्लोक ( Shlok ) 64
केचिन्मध्यादृशः काव्यं प्रथ्नन्ति श्रुतिपेशलम् । तत्त्वधर्मानुबन्धित्वान्न सतां प्रीणनक्षमम् ।।६४।।
कितने ही मिथ्यादृष्टि कानों को प्रिय लगने वाले मनोहर काव्यग्रंथों की रचना करते हैं परंतु उनके वे काव्य अधर्मानुबंधी होने से धर्मशास्त्र के निरूपक न होने से सज्जनों को संतुष्ट नहीं कर सकते ।।64।।
Many misguided individuals compose enchanting poetic works that are pleasing to the ears, but since these works are disconnected from Dharma and do not reflect the essence of the scriptures, they cannot satisfy the virtuous or righteous-minded. ॥64॥
श्लोक ( Shlok ) 65
अव्युत्पन्नतराः केचित् कवित्वाय कृतोद्यमाः । प्रयान्ति हास्यतां लोके मूका इव विवक्षवः ।।६५।।
लोक में कितने ही कवि ऐसे भी हैं जो काव्यनिर्माण के लिए उद्यम करते हैं परंतु वे बोलने की इच्छा रखने वाले गूँगे पुरुष की तरह केवल हँसी को ही प्राप्त होते हैं ।।65।।
There are many poets in the world who strive to create poetry, but like mute men who wish to speak, they only attain ridicule, for their efforts lack true substance. ॥65॥
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.