आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101
क्षेमंकर की आयु समाप्त होने पर असंख्यात वर्षों बाद क्षेमंधर चौथे मनु हुए। उनकी आयु तुटिक वर्ष और ऊँचाई 775 धनुष थी। इन्होंने दुष्ट पशुओं से रक्षा के लिए लाठी का उपदेश दिया। इसके बाद सीमंकर पाँचवें मनु हुए। उनकी आयु कमल वर्ष और ऊँचाई 750 धनुष थी। इन्होंने कल्पवृक्षों की सीमा नियत की।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 102 to 111
श्लोक ( Shlok ) 102 –106
व्यतीयुषि ततः काले मनोरस्य व्यतिक्रमे । मन्वन्तरमसंख्येथाः समाकोटोर्विरुद्धच च ॥१०२॥
अत्रान्तरे महोदप्रविग्रहो दोषविग्रहः । अप्रेसरः सतामासीन्मनुः क्षेमंधराइयः ॥१०३॥
तुटिकाब्दमितं तस्य बभूत्रायुर्महात्मनः । शतानि सप्त चापानां सप्ततिः पश्च चोच्छितिः ॥१०४॥
यदा प्रबलतां याताः पाकसत्वा महाक्रुधः । तदा लकुटयष्टद्यायैः स रक्षाविधिमन्वशात् ॥१०५॥
क्षेमंधर इति ख्याति प्रजानां क्षेमधारणात् । स दधे पाकसस्वेभ्यो रक्षोपायानुशासनैः ॥१०६॥
क्रम-क्रम से समय बीतने पर क्षेमंकर मनु की आयु पूर्ण हो गयी । उसके बाद जब असंख्यात करोड़ वर्षों का मंवंतर व्यतीत हो गया तब अत्यंत ऊँचे शरीर के धारक, दोषों का निग्रह करने वाले और सज्जनों में अग्रसर क्षेमंकर नामक चौथे मनु हुए । उन महात्मा की आयु तुटिक प्रमाण वर्षों की थी और शरीर की ऊँचाई सात सौ पचहत्तर धनुष थी । इनके समय में जब सिंह, व्याघ्र आदि दुष्ट पशु अतिशय प्रबल और क्रोधी हो गये तब इन्होंने लकड़ी लाठी आदि उपायों से इनसे बचने का उपदेश दिया । चूँकि इन्होंने दुष्ट जीवों से रक्षा करने के उपायों का उपदेश देकर प्रजा का कल्याण किया था इसलिए इनका क्षेमंधर यह सार्थक नाम प्रसिद्ध हुआ था ।।102-106।।
“With the passage of time, the lifespan of Manu Kshemankar came to an end. After countless millions of years had passed, the fourth Manu, named Kshemankar, who was of extremely tall stature, capable of overcoming faults, and foremost among the virtuous, appeared. The lifespan of that great soul was equivalent to Tutik years, and the height of his body was seven hundred seventy-five dhanush. During his time, when the wicked animals like lions and tigers became exceptionally powerful and enraged, he advised the people to protect themselves using wooden sticks and other means. Since he guided the people on how to protect themselves from these vicious creatures and ensured their welfare, his name, Kshemandhar, became famous and meaningful.” ||102-106||
श्लोक ( Shlok ) 107–111
पुनर्मन्वन्तरं तत्र संजातं पूर्ववरक्रमात् । मनुः सीमंकरो जज्ञे प्रजानां पुण्यपाकतः ॥१०७॥
स चित्रवनमाल्यादिभूषितं वपुरुद्वद्दन् । सुरेन्त्रः स्वर्गलक्ष्म्येव भोगलस्योपलालितः ॥ १०८ ॥
‘कमलप्रमितं तस्य प्राहुरायुर्महाधियः । शनि सप्त पञ्चाशदुच्छायो धनुषां मतः ॥१०९॥
कल्पाघ्रिपा यदा जाता बिरला मन्दकाः फलैः । तदा तेषु विसंवादो बभूवैर्षा परस्परम् ॥११०॥
ततो मनुरसौ मत्वा वाचा सीमविधिं व्यधात् । अतः सीमंकराख्यां तैर्लम्भितो ऽन्वर्थतां गताम् १११॥
इनके बाद पहले की भाँति फिर भी असंख्यात करोड़ वर्षों का मंवंतर पड़ा । फिर क्रम से प्रजा के पुण्योदय से सीमंकर नाम के कुलकर उत्पन्न हुए । इनका शरीर चित्र-विचित्र वस्त्रों तथा माला आदि से शोभायमान था । जैसे इंद्र स्वर्ग की लक्ष्मी का उपभोग करता है वैसे ही यह भी अनेक प्रकार की भोगलक्ष्मी का उपभोग करते थे । महाबुद्धिमान् आचार्यों ने उनकी आयु कमल प्रमाण वर्षों की बतलायी है तथा शरीर की ऊँचाई सात सौ पचास धनुष की । इनके समय में जब कल्पवृक्ष अल्प रह गये और फल भी अल्प देने लगे तथा इसी कारण से जब लोगों में विवाद होने लगा तब सीमंकर मनु ने सोच-विचारकर वचनों द्वारा कल्पवृक्षों की सीमा नियत कर दी अर्थात् इस प्रकार की व्यवस्था कर दी कि इस जगह के कल्पवृक्ष से इतने काम लें और उस जगह के कल्पवृक्ष से इतने लोग काम लें । प्रजा ने उक्त व्यवस्था से ही उन मनु का सीमंकर यह सार्थक नाम रख लिया था ।।107-111।।
“After him, as before, countless millions of years passed. Then, in due course, the noble Kulkar named Seemankar arose due to the accumulated merits of the people. His body was adorned with varied and colorful clothes, garlands, and other ornaments. Just as Indra enjoys the wealth of heaven, Seemankar too enjoyed various kinds of material comforts. The highly knowledgeable teachers have stated that his lifespan was equivalent to Kamal years, and his height was seven hundred fifty dhanush.
During his time, when the wish-fulfilling trees (Kalpavriksha) became scarce and began to yield fewer fruits, leading to disputes among the people, Seemankar Manu, after thoughtful consideration, set a limit on the use of these trees by decree. He established a system that specified how many people could use the trees from one place and how many from another. The people, adhering to this arrangement, came to call him ‘Seemankar,’ a name that became meaningful because of this regulation.” ||107-111||
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.