भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51
श्लोक 52 से 62 सुषमादुःषमा काल
सुषमादुःषमा दो कोड़ाकोड़ी सागर का था। मनुष्यों की आयु एक पल्य और ऊँचाई एक कोश थी। वे एक दिन बाद भोजन करते थे। पल्य का आठवाँ भाग शेष रहने पर कल्पवृक्ष कमजोर हुए। आषाढ़ पूर्णिमा को सूर्य और चंद्रमा दिखे। वे आकाश में सुवर्ण-से शोभते थे। वे साधुओं और राजाओं का अनुकरण करते थे।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 52 to 62
श्लोक ( Shlok ) 52
यथावसरसंप्राप्तस्तुतीयः कालपर्ययः । प्रावर्त्तत सुराजेव स्वां मर्यादामलङ्घयन् ॥५२॥
उस समय न्यायवान् राजा के सदृश मर्यादा का उल्लंघन नहीं करता हुआ तीसरा सुषमादुःषमा नाम का काल यथाक्रम से प्रवृत्त हुआ ।।52।।
At that time, the third era named Sushama-Dushama began in due course, like a righteous king who does not violate the boundaries of propriety. ||52||
श्लोक ( Shlok ) 53–54
सागरोपमकोटीनां कोट्योद्वे लब्धसंस्थितौ । कालेऽस्मिन् भारते वर्षे मर्स्याः पल्योपमायुषः ॥५३॥
गब्यूतिप्रमितोच्छायाः “प्रियङ्गुश्यामविग्रहाः । दिनान्तरेण संप्राप्तधात्रीफलमिताशनाः ॥५४॥
उसकी स्थिति दो कोड़ाकोड़ी सागर की थी । उस समय इस भारतवर्ष में मनुष्यों की स्थिति एक पल्य की थी । उनके शरीर एक कोश ऊँचे थे, वे प्रियंगु के समान श्यामवर्ण थे और एक दिन के अंतर से आँवले के बराबर भोजन ग्रहण करते थे ।।53-54।।
Its extent was two Koḍākoḍi Sāgaras (a vast unit of measurement). At that time, the lifespan of humans in this Bhāratavarṣa was one Palyopama (an immeasurably long duration). Their bodies were one Kosha tall (a large height), their complexion was dark like Priyangu seeds, and they consumed food equal to the size of an Āmla fruit (gooseberry) once every day. ||53-54||
श्लोक ( Shlok ) 55–56
ततस्तृतीयकालेऽस्मिन् व्यतिक्रामस्यनुक्रमात् । पल्योपमाष्टभागस्तु यदास्मिन् परिशिष्यते ॥५५॥
कल्पानोकहवीर्याणां कमादेव परिच्युतौ । ज्योतिरङ्गास्त्रदा वृक्षा गत्ता मन्दप्रकाशताम् ॥५६॥
इस प्रकार क्रम-क्रम से तीसरा काल व्यतीत होने पर जब इसमें पल्य का आठवाँ भाग शेष रह गया तब कल्पवृक्षों की सामर्थ्य घट गयी और ज्योतिरंग जाति के कल्पवृक्षों का प्रकाश अत्यंत मंद हो गया ।।55-56।।
In this way, as the third era gradually passed, and only one-eighth of a Palyopama remained, the power of the Kalpavṛkṣas (wish-fulfilling trees) diminished, and the radiance of the Jyotiraṅga type of Kalpavṛkṣas became extremely faint. ||55-56||
श्लोक ( Shlok ) 57
“पुष्पवन्तावथाषाश्यां पौर्णमास्यां स्फुरत्प्रमौ । सायान्हे प्रादुरास्तां तो गगनोमयभागयोः ॥५७।
तदनंतर किसी समय आषाढ़ सुदी पूर्णिमा के दिन सायंकाल के समय आकाश के दोनों भागों में अर्थात् पूर्व दिशा में उदित होता हुआ चमकीला चंद्रमा और पश्चिम में अस्त होता हुआ सूर्य दिखलायी पड़ा ।।57।।
Thereafter, at some point, on the day of Āṣāḍha Shukla Purnimā (full moon of the bright fortnight of Āṣāḍha), during the evening, a radiant moon was seen rising in the eastern sky, while the sun was setting in the western sky. ||57||
श्लोक ( Shlok ) 58–62
चामीकरमयौ पोताविव ती गगनार्णवे । वियमजस्य “निर्याण” लिखितौ तिलकाविव ।।५८।।
पौर्णमासीविलासिन्याः क्रीडमानौ समुज्ज्वलो । परस्परकराश्लिष्टौ जातुषाविव गोलकौ ।।५९।
जगद्गृहमहाद्वारि विन्यस्तौ कालभूभृतः । प्रत्यग्रस्य प्रवेशाय कुम्माविव हिरण्मयौ ॥ ६०।।
तारा फेन अह आइवियत्सागरमध्यगौ । चामीकरमयौ दिव्यावम्मःक्रीयागृहाविव ।।६१॥
सद वृतत्वादसङ्गत्वात् साधुवर्गानुकारिणौ । शीततीव्ररत्वाच सदसद्द्भूमिपाविव ॥६२॥
उस समय वे सूर्य और चंद्रमा ऐसे शोभायमान हो रहे थे मानो आकाशरूपी समुद्र में सोने के बने हुए दो जहाज ही हों अथवा आकाशरूपी हस्ती के गंडस्थल के समीप सिंदूर से बने हुए दो चंद्रक (गोलाकार चिह्न) ही हों । अथवा पूर्णिमारूपी स्त्री के दोनों हाथों पर रखे हुए खेलने के मनोहर लाख निर्मित दो गोले ही हों । अथवा आगे होने वाले दुःषम-सुषमा नामक कालरूपी नवीन राजा के प्रवेश के लिए जगत्रूपी धर के विशाल दरवाजे पर रखे हुए मानो दो सुवर्णकलश ही हों । अथवा तारारूपी फेन और बुध, मंगल आदि ग्रहरूपी मगरमच्छों से भरे हुए आकाशरूपी समुद्र के मध्य में सुवर्ण के दो मनोहर जलक्रीड़ागृह ही बने हों । अथवा सद्वृत्त-गोलाकार (पक्ष में सदाचारी) और असंग-अकेले (पक्ष में परिग्रहरहित) होने के कारण साधुसमूह का अनुकरण कर रहे हों अथवा शीतकर-शीतल किरणों से युक्त (पक्ष में अल्प टैक्स लेने वाला) और तीव्रकर―उष्ण किरणों से युक्त (पक्ष में अधिक टैक्स से लेने वाला) होने के कारण क्रम से न्यायी और अन्यायी राजा का ही अनुकरण कर रहे हों ।।58-62।।
At that time, the sun and the moon appeared resplendent as though they were two golden ships floating in the ocean-like sky. Alternatively, they seemed like two circular marks made of vermilion adorning the cheeks of the sky-like elephant. Or, they resembled two charming lacquer spheres placed on the hands of the full moon-like lady.
They also appeared as though they were two golden pitchers placed at the grand gate of the earth-like palace, welcoming the new king of the upcoming Dushama-Sushama era. Similarly, they seemed like two splendid water-play pavilions made of gold in the middle of the sky-like ocean, filled with star-like foam and planets like Mercury and Mars representing crocodiles.
Furthermore, they seemed to emulate the monks who are circular (virtuous and balanced) and solitary (free from attachment). Or, they symbolized the just and unjust kings, with the moon being cool and gentle (collecting fewer taxes) and the sun being hot and intense (imposing heavier taxes). ||58-62||
श्लोक 63 से 71
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.