गवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105
श्लोक 106 से 115 ग्रंथ का प्रमाण
नाम उपक्रम प्रथमानुयोग का पहला भाग है। ग्रंथ-विस्तार के भय से प्रमाण बताया गया। प्रथमानुयोग शब्दों से परिमेय है। इसमें 2554423107500 अनुष्टुप् श्लोक हैं। पदों की संख्या 5000 और अक्षर 16348307888 हैं। यह द्रव्यश्रुत का प्रमाण है। द्वादशांग इसका अभिधेय है।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 106 to 115
श्लोक ( Shlok )106
श्रुतस्कन्धानुयोगानां चतुर्णां प्रथमो मतः । ततोऽनुयोगं प्रथमं प्राहुरन्वर्थसंज्ञया ।।१०६।।
ग्रंथ के नाम कहने को नाम उपक्रम कहते हैं यह प्रथमानुयोग, श्रुतस्कंध के चारों अनुयोगों में सबसे पहला है इसलिए इसका प्रथमानुयोग यह नाम सार्थक गिना जाता है ।।106।।
“The mentioning of the name of the scripture is called the ‘name designation.’ This is the first among the four sections of the ‘Shrutaskandha’ and is considered the most significant; therefore, it is regarded as the ‘Prathamanu Yog’ (First section), and its name is considered meaningful.”
श्लोक ( Shlok )107
प्रमाणामधुना तस्य वक्ष्यते ग्रन्थतोऽर्थतः । ग्रन्थगौरवभीरूणां श्रोत णामनुरोधतः ।।१०७।।
ग्रंथ-विस्तार के भय से डरने वाले श्रोताओं के अनुरोध से अब इस ग्रंथ का प्रमाण बतलाता हूँ । वह प्रमाण अक्षरों की संख्या तथा अथ इन दोनों की अपेक्षा बतलाया जायेगा ।।107।।
“Out of concern for the fear of the scripture’s length, at the request of the listeners, I will now present the proof of this scripture. This proof will be explained in terms of the number of letters and its meaning.”
श्लोक ( Shlok )108
सोऽर्थतोऽपरिमेयोऽपि संख्येयः शब्दतो मतः । कृत्स्नस्य वाङ्मयस्यास्य संख्येयस्वानतिक्रमात् ॥१०८।
यद्यपि यह प्रथमानुयोगरूप ग्रंथ अर्थ की अपेक्षा अपरिमेय है―संख्या से रहित है तथापि शब्दों की अपेक्षा परिमेय है―संख्येय है तब उसका एक अंश प्रथमानुयोग असंख्येय कैसे हो सकता है ।।108।।
“Although this scripture, in its form as the ‘Prathamanu Yog,’ is immeasurable in terms of its meaning and beyond count, it is measurable in terms of words—countable. Therefore, how can its part, the ‘Prathamanu Yog,’ be considered immeasurable?”
श्लोक ( Shlok )109-110
देलक्षे पञ्चपञ्चाशत्सहस्राणि चतुः शतम् । चत्वारिंशत्तथा द्वे च कोव्योऽस्मिन् ग्रन्थसंख्यया ।।१०९।।
एकत्रिंशच्च लक्षाः स्युः शतानां पञ्चसप्ततिः । ग्रन्थसंख्या च विज्ञेया श्लोकेनानुष्टुमेन हि ।।११०।।
32 अक्षरों के अनुष्टुप् श्लोकों के द्वारा गणना करने पर प्रथमानुयोग में दो लाख करोड़, पचपन हजार करोड़, चार सौ बयालीस करोड़ और इकतीस लाख सात हजार पाँच सौ (2554423107500) श्लोक होते हैं ।। 109-110।।
“By calculating with 32-letter Anushtubh verses, the ‘Prathamanu Yog’ contains two trillion, five hundred fifty-four billion, four hundred twenty-three million, one hundred seventy-five thousand, and five hundred (2,554,423,107,500) verses.”
श्लोक ( Shlok )111-113
अन्धप्रमाणनिश्चित्यै पदसंख्योपवण्यते । पञ्चैवेह सहस्त्राणि पदानां गणना मता ।॥१११
शतानि षोडशैव स्युश्चतुस्त्रिशष्त कोटयः । व्यशीतिलक्षाः सप्तैय सहस्त्राणि शताष्टकम् ।।११२।।
अष्टाशीतिश्च वर्णाः स्युः संहिता मध्यमं पदम् । पदेनैतेन मीयन्ते पूर्वाङ्गअन्धविस्तराः ॥११३॥
इस प्रकार ग्रंथप्रमाण का निश्चय कर अब उसके पदों की संख्या का वर्णन करते हैं । प्रथमानुयोग ग्रंथ के पदों की गणना पाँच हजार मानी गयी है और सोलह सौ चौंतीस करोड़ तिरासी लाख सात हजार आठ सौ अठासी ( 16348307888) अक्षरों का एक मध्यम पद होता है । इस मध्यमपद के द्वारा ही ग्यारह अंग तथा चौदह पूर्वों की ग्रंथ संख्या का वर्णन किया जाता है ।।111-113।।
“Thus, having established the proof of the scripture, we now describe the number of its verses. The verses of the ‘Prathamanu Yog’ scripture are considered to be five thousand in number, and one medium verse contains one billion, six hundred thirty-four million, eight hundred thirty million, seven thousand eight hundred eighty-eight (1,634,830,788,888) letters. It is through this medium verse that the total number of sections in the scripture—eleven parts and fourteen chapters—are described.”
श्लोक ( Shlok )114
दृश्यप्रमाणमित्युक्तं भावतस्तु श्रुताव्हयम् । प्रमाणमत्रियं गदि परम र्षिप्रणेतृकम् ॥११४॥
यह जो ऊपर प्रमाण बतलाया है सो द्रव्यश्रुत का ही है, भावयुक्त का नहीं है । वह भाव की अपेक्षा श्रुतज्ञान रूप है जो कि सत्यार्थ, विरोधरहित और केवलिप्रणीत हैं ।।114।।
“The proof provided above pertains to the material scripture (Dravya Shrut), not the one with meaning (Bhav Yukt). The latter is related to the knowledge of the truth, which is devoid of contradiction and is solely based on established principles.”
श्लोक ( Shlok )115
पुराणस्वाक्ष्य वक्तव्यं कृत्स्नं वाङ्मयमिष्यते । यतो नास्मा बहिर्भूतमस्ति वस्तु वचोऽपि वा ॥११५॥
संपूर्ण द्वादशांग ही इस पुराण का अभिधेय विषय है क्योंकि इसके बाहर न तो कोई विषय ही है और न शब्द ही है ।।115।।
“The entire twelve parts (Dwadashang) are the primary subjects of this Purana, as there is neither any topic nor any word beyond them.”
श्लोक 116 से 125
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.