आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172 से 183 |श्लोक 184 से 192 |
श्लोक 193 से 201 नाभिराज का उपदेश
प्रजा ने वृक्षों और झाड़ियों के उपयोग पूछा। नाभिराज ने उन्हें भयमुक्त किया। इन्होंने कहा कि ये वृक्ष भोग्य हैं। विषवृक्षों को छोड़ना चाहिए। ओषधियाँ स्वाद बढ़ाती हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 193 to 201
श्लोक ( Shlok ) 193
जीवामः कथमेवाद्य नाथानाथा विना द्रमैः । कल्यदायिभिराकल्पमविस्मायैरपुण्यकाः ॥१९३॥
हे नाथ, मनवांछित फल देने वाले तथा कल्पांत काल तक नहीं भुलाये जाने के योग्य कल्पवृक्षों के बिना अब हम पुण्यहीन अनाथ लोग किस प्रकार जीवित रहें ।।193।।
“O Lord, without the wish-fulfilling trees (Kalpavriksha) that grant desired fruits and are worthy of being remembered until the end of the cosmic cycle, how can we, the sinless and orphaned, continue to live?”
श्लोक ( Shlok ) 194
इमे केचिदितो देव तरुभेदाः समुस्थिताः । शाखाभिः फलनस्राभिराद्धयन्तीव नोऽधुना ॥१९४॥
हे देव, इस ओर ये अनेक वृक्ष उत्पन्न हुए हैं जो कि फलों के बोझ से झुकी हुई अपनी शाखाओं द्वारा इस समय मानो हम लोगों को बुला ही रहे हों ।।194।।
“O Lord, many trees have grown in this direction, and with their branches bent under the weight of fruit, it seems as though they are calling us at this very moment.”
श्लोक ( Shlok ) 195
किमिमे परिहर्तव्याः किंवा भोग्यफला इमे । फलेग्रहीनिमेऽस्मान् वा निगृह्णन्त्यनुपान्ति वा ॥१९५
क्या ये वृक्ष छोड़ने योग्य हैं ? अथवा इनके फल सेवन करने योग्य हैं यदि हम इनके फल ग्रहण करें तो ये हमें मारेंगे या हमारी रक्षा करेंगे ।।195।।
“Are these trees worth abandoning, or are their fruits worth consuming? If we partake of their fruits, will they harm us, or will they protect us?”
श्लोक ( Shlok ) 196
अमीषामुपशल्येषु केऽप्यमी तृणगुल्मकाः । फलनम्रशिखा मान्ति विश्वदिकमितोऽमुतः ॥ १९६॥
तथा इन वृक्षों के समीप ही सब दिशाओं में ये कोई छोटी-छोटी झाड़ियाँ जम रही हैं, उनकी शिखाए फलों के भार से झुक रही हैं जिससे ये अत्यंत शोभायमान हो रही है ।।196।।
“Moreover, near these trees, small shrubs are growing in all directions, their tops bending under the weight of the fruits, making them exceedingly beautiful.”
श्लोक ( Shlok ) 197
क एषामुपयोगः स्याद् विनियोज्याः कथं नु वा । किमिमे स्वैरसंग्राह्या न वेतीदं वदाद्य नः ॥१९७॥
इनका क्या उपयोग है ? इन्हें किस प्रकार उपयोग में लाना चाहिए ? और इच्छानुसार इसका संग्रह किया जा सकता है अथवा नहीं ? हे स्वामिन् आज यह सब बातें हमसे कहिए ।।197।।।
“What is their use? How should they be utilized? Can they be collected according to one’s desires, or not? O Lord, please tell us all these things today.”
श्लोक ( Shlok ) 198
स्वं देव सर्वमप्येतद् वेरिस नाभेऽनभिशकाः । पृच्छामो वयमद्यार्त्तास्ततो ब्रहि प्रसीद नः ॥१९८॥
हे देव नाभिराज, आप यह सब जानते हैं और हम लोग अनभिज्ञ हैं―मूर्ख हैं अतएव दु:खी होकर आप से पूछ रहे हैं इसलिए हम लोगों पर प्रसन्न होइए और कहिए ।।198।।
“O Lord Nabhiraj, You know all of this, and we are ignorant—foolish. Therefore, in our sorrow, we are asking You. Please be kind to us and speak to us.”
श्लोक ( Shlok ) 199
“इतिकर्तव्यतामूढा नतिमीतांस्तदार्यकान् । नाभिर्न भेयमित्युक्त्वा व्याजहार पुनः स तान् ॥ १९९॥
इस प्रकार जो आर्य पुरुष हमें क्या करना चाहिए इस विषय में मूढ़ थे तथा अत्यंत घबड़ाये हुए थे ‘उनसे डरो मत’ ऐसा कहकर महाराज नाभिराज नीचे लिखे वाक्य कहने लगे ।।199।।
“In this way, the noble men who were confused and extremely anxious about what they should do—King Nabhiraj, saying ‘Do not be afraid,’ began to speak the following words.”
श्लोक ( Shlok ) 200
इमे कल्पतरूच्छेदै द्रुमामाः पक्वफलानताः । युष्मानद्यानुगृह्णन्ति पुरा कल्पद्रुमा यथ । ॥ २००॥
चूँकि अब कल्पवृक्ष नष्ट हो गये हैं इसलिए पके हुए फलों के भार से नम्र हुए ये साधारण वृक्ष ही अब तुम्हारा वैसा उपकार करेंगे जैसा कि पहले कल्पवृक्ष करते थे ।।200।।
“Since the wish-fulfilling trees (Kalpavriksha) are now destroyed, these ordinary trees, humbled by the weight of the ripened fruits, will now do for you the same service that the Kalpavriksha once did.”
श्लोक ( Shlok ) 201
भद्रकास्तदिमे भोग्याः कार्या न भ्रान्तिरत्र वः । अमी च परिहर्तभद्रकास्तव्या दूरतो विषवृक्षकाः ॥२०१॥
हे भद्रपुरुषो, ये वृक्ष तुम्हारे भोग्य हैं इस विषय में तुम्हें कोई संशय नहीं करना चाहिए । परंतु (हाथ का इशारा कर) इन विषवृक्षों को दूर से ही छोड़ देना चाहिए ।।201।।
“O noble ones, these trees are for your enjoyment; you should have no doubt about this. However, (gesturing with his hand) you should avoid these poisonous trees from a distance.”
श्लोक 202 से 212
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172 से 183 |श्लोक 184 से 192 |
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.