भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 |
श्लोक 157 से 166 भरत की प्रशंसा
सभा भगवान से प्रबोध पाकर शोभित हुई। उनकी वाणी अज्ञान नष्ट करती है। भरत उनके दर्शन और वचन से कृतार्थ हुए। धर्मोपदेश मेघवर्षा-सा है। भगवान सब तत्त्व बताते हैं। भरत और प्रश्न पूछना चाहते हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 157 to 166
श्लोक ( Shlok ) 157
त्वत्तः प्रबोधमायान्ती सभेयं ससुरासुरा । प्रफुल्लवदनाम्मोजा व्यक्तमम्भोजिनीयते
हे देव, देव और धरणेंद्रों से भरी हुई यह सभा आपके निमित्त से प्रबोध-प्रकृष्ट ज्ञान को (पक्ष में विकास को) पाकर कमलिनी के समान शोभायमान हो रही है क्योंकि सबके मुख, कमल के समान अत्यंत प्रफुल्लित हो रहे हैं ।।157।।
“O Lord, this assembly, filled with celestials and Dharanendras, is illuminated by the supreme wisdom emanating from you. It appears as resplendent as a lotus pond, for everyone’s faces, like lotuses, are blooming with utmost joy.”( 157)
श्लोक ( Shlok ) 158
तमःप्रलयलीनस्य जगतः सर्जनं प्रति । त्वयामृतमिवासितमिदमालक्ष्यते वचः ॥१५८॥
हे भगवन् आपके यह दिव्य वचन अज्ञानांधकाररूप प्रलय में नष्ट हुए जगत् की पुनरुत्पत्ति के लिए सींचे गये अमृत के समान मालूम होते हैं ।।158।।
“O Lord, your divine words seem like nectar sprinkled for the regeneration of the world, which had been destroyed in the deluge of ignorance and darkness.”(158)
श्लोक ( Shlok ) 159
नोदभास्यन् यदि ध्वान्तविच्छिदस्त्वद्वचोंऽशवः । तमस्यन्धे जगत्कृत्स्नमपतिष्यदिदं ध्रुवम्
हे देव, यदि अज्ञानांधकार को नष्ट करने वाले आपके वचनरूप किरण प्रकट नहीं होते तो निश्चय से यह समस्त जगत् अज्ञानरूपी सघन अंधकार में पड़ा रहता ।।159।।
“O Lord, if the radiant beams of your words, which dispel the darkness of ignorance, had not emerged, this entire world would surely have remained trapped in the dense darkness of ignorance.”( 159)
श्लोक ( Shlok ) 160
युष्मत्संदर्शनादेव देवामन्मे कृतार्थता । कस्य वा नु कृतार्थत्वं संनिधौ महतो निधेः ॥१६०॥
हे देव, आपके दर्शन मात्र से ही मैं कृतार्थ हो गया हूँ, यह ठीक ही है महानिधि को पाकर कौन कृतार्थ नहीं होता ? ।।160।।
“O Lord, merely by beholding you, I feel fulfilled. Indeed, who would not feel fulfilled upon attaining a great treasure?”( 160)
श्लोक ( Shlok ) 161
श्रुत्वा पुनर्भवद्वाचं कृतार्थतरकोऽस्म्यहम् । दृष्ट्वामृतं कृती लोकः किं पुनस्तद्सोपयुक्॥१६१॥
आपके वचन सुनकर तो मैं और भी अधिक कृतार्थ हो गया क्योंकि जब लोग अमृत को देखकर ही कृतार्थ हो जाते हैं तब उसका स्वाद लेने वाला क्या कृतार्थ नहीं होगा अर्थात् अवश्य ही होगा ।।161।।
“Upon hearing your words, I feel even more fulfilled, for when people are satisfied merely by seeing nectar, how could one who tastes it not be fulfilled? Indeed, they certainly would be.”( 161)
श्लोक ( Shlok ) 162
इष्ट एत्र किलारण्ये वृष्टो देव इति श्रुतिः । स्पष्टीभूताद्य मे देव वृष्टं धर्माम्बु यत्त्वया ॥ १६२॥
हे नाथ, वन में मेघ का बरसना सबको इष्ट है यह कहावत जो सुनी जाती थी सो आज यहाँ आपके द्वारा धर्मरूपी जल की वर्षा देखकर मुझे प्रत्यक्ष हो गयी । भावार्थ―जिस प्रकार वन में पानी की वर्षा सबको अच्छी लगती है उसी प्रकार इस कैलास के कानन में आपके द्वारा होने वाली धर्मरूपी जल की वर्षा सबको अच्छी लग रही है ।।162।।
“O Lord, the saying that the rain of clouds in the forest is beneficial to all is something I had heard, but today, by witnessing the shower of water in the form of Dharma from you, it has become a reality for me.
Meaning – Just as the rain in the forest is pleasing to all, similarly, the shower of Dharma in this sacred forest of Kailasa is pleasing to all.”( 162)
श्लोक ( Shlok ) 163
वयोपदिशता तच्वं किं नाम परिशेषितम् । धूतान्धतमसो मास्वान् मास्यं किमवशेषयेत् ॥१६३॥
हे भगवन्, उपदेश देते हुए आपने किस पदार्थ को छोड़ा है ? अर्थात् किसी को भी नहीं । क्या सघन अंधकार को नष्ट करने वाला सूर्य किसी पदार्थ को प्रकाशित करने से बाकी छोड़ देता है ? अर्थात् नहीं ।।163।।
Oh Lord, while imparting your teachings, is there anything that you have left unexplained? Certainly not. Just as the sun, which dispels dense darkness, does not leave any object unilluminated, so too, you leave no truth untold.”163
श्लोक ( Shlok ) 164
‘वयोपदर्शिते तत्त्वे सतां मोमुझते न धीः । महत्यादर्शिते वमन्यनन्धः कः परिस्खलेत् ॥१६४॥
“Oh Lord, the wisdom of noble souls never succumbs to delusion in the principles shown by you. Can a person with vision ever stumble on the vast path illuminated by great beings? Certainly not.”164
श्लोक ( Shlok ) 165-166
वद्वचोविस्तरे कृत्स्नं वस्तुविम्बं मयेक्षितम् । त्रैलोक्य श्री मुखा लोकम ङ्गलाब्दतलायिते ॥१६५॥
तथापि किमपि प्रष्टुमिच्छा मे हृदि वर्त्तते । मवद्वचोमृतामीक्ष्ण पिपासा तन्त्र कारणम् ॥१६६॥
हे स्वामिन्, तीनों लोकों की लक्ष्मी के मुख देखने के लिए मंगल दर्पण के समान आचरण करने वाले आपके इन वचनों के विस्तार में प्रतिबिंबित हुई संसार की समस्त वस्तुओं को यद्यपि मैं देख रहा हूँ तथापि मेरे हृदय में कुछ पूछने की इच्छा उठ रही है और उस इच्छा का कारण आपके वचनरूपी अमृत के निरंतर पान करते रहने की लालसा ही समझनी चाहिए ।।165-166।।
“Oh Lord, your words, which serve as an auspicious mirror reflecting the face of the goddess of fortune of all three worlds, reveal all the objects of this universe in their expanse. Yet, even as I perceive everything within them, a desire to ask something still arises in my heart. The reason for this longing should be understood as my yearning to continually drink the nectar of your words.”
These verses beautifully express the speaker’s reverence for the divine teachings, describing them as a mirror of auspiciousness that reveals universal truths. Despite this revelation, the heart’s unending thirst for the wisdom and sweetness of the divine words remains insatiable, highlighting the depth of devotion and eagerness for spiritual knowledge.165-166
श्लोक 167 से 171
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.