श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर – रामटेक (नागपुर, महाराष्ट्र)
रामटेक, नागपुर (महाराष्ट्र) का यह क्षेत्र अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान न केवल भगवान श्रीराम की स्मृतियों से जुड़ा है, बल्कि जैन धर्म का भी एक प्राचीन और चमत्कारिक तीर्थक्षेत्र माना जाता है। यहाँ स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र अपने प्राचीन मंदिरों, विशाल प्रतिमाओं और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है।
Ramtek, in Nagpur (Maharashtra), is a place of deep religious, historical, and cultural significance. While the region is popularly associated with Lord Shri Ram, it is also home to one of the most ancient and miraculous Jain pilgrimage sites. The Shri Shantinath Digambar Jain Atishay Kshetra is renowned for its ancient temples, grand idols, and spiritual atmosphere.
पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व Mythological and Historical Significance
जैन पुराणों के अनुसार, इस क्षेत्र का संबंध भगवान मुनिसुव्रतनाथ (20वें तीर्थंकर) के समय से माना जाता है। आचार्य रविसेनकृत पद्मपुराण में उल्लेख मिलता है कि भगवान रामचन्द्र ने वनशगिरि नामक स्थान पर अनेक जैन मंदिरों का निर्माण करवाया था। यही वनशगिरि आज के समय में रामटेक कहलाता है।
According to Jain Puranas, this sacred place dates back to the times of Bhagwan Munisuvrata (20th Tirthankar). Acharya Ravisen’s Padmapuran mentions that Lord Ramchandra built several Jain temples at Vanshagiri, which is now known as Ramtek.
लगभग 400 वर्ष पूर्व की कथा
आज से लगभग 400 वर्ष पूर्व, नागपुर ज़िले पर भोसले वंश के राजा का शासन था। एक दिन राजा अप्पासाहेब भोंसले अपने समस्त मंत्री एवं सैन्य बल के साथ गमटेक (रामटेक) भ्रमण हेतु आए। भोजन का समय हुआ तो राजा ने सभी मंत्रियों को साथ भोजन करने के लिए कहा। उसी समय एक जैन मतावलंबी राज्य मंत्री वधमान सवाजी ने विनयपूर्वक कहा –
“महाराज, मैंने अपने धर्मगुरु से नियम लिया है कि वीतराग प्रभु के दर्शन किए बिना अन्न-जल ग्रहण नहीं करूंगा। यही जैन परंपरा की पहचान है – रात्रि भोजन का त्याग, छना हुआ जल पीना और नित्य देवदर्शन करना।”
राजा मंत्री के नियम को सुनकर प्रसन्न हुए और आदेश दिया कि वे हाथी पर बैठकर लगभग 20 मील दूर स्थित कांपटी जैन मंदिर जाकर दर्शन करें। तब मंत्री ने कहा –
“महाराज, ऐसा संभव नहीं कि इतना प्राचीन एवं पवित्र स्थल जहाँ 20वें तीर्थंकर मुनिसुव्रतनाथ के समय भगवान राम, लक्ष्मण और सीता आकर ठहरे थे, वहाँ जैन मंदिर न हो।”
राजा की आज्ञा से खोजबीन की गई। एक ग्वाले ने सूचना दी कि जंगल में एक वृक्ष के नीचे कोई प्रतिमा रखी हुई है। वहाँ जाकर देखा गया तो वह प्रतिमा 16वें तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान की थी।
मंत्री ने श्रद्धा और मंत्रबल से प्रतिमा को खड़ा किया। प्रतिमा इतनी मनोहारी और चमत्कारी थी कि मंत्री की आँखें दर्शन करके भी तृप्त नहीं हो पा रही थीं।
राजा ने मंत्री से कहा कि इस अद्वितीय प्रतिमा को नगर ले जाकर वहाँ भव्य मंदिर बनवाया जाए। किंतु प्रतिमा टस से मस नहीं हुई। तब राजा ने आदेश दिया कि इसी स्थान पर विशाल मंदिर का निर्माण किया जाए।
इस प्रतिमा पर कोई लेख (शिलालेख) नहीं है, परंतु विद्वानों के अनुसार यह 12वीं–14वीं शताब्दी की मानी जाती है। समय-समय पर प्रतिमा पर वज्रलेप किया गया और प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई।

The Story from About 400 Years Ago
Around 400 years ago, the Bhonsle dynasty ruled the Nagpur region. Once, the king Appasaheb Bhonsle visited Ramtek with his ministers and army. At mealtime, the king invited all his ministers to dine with him.
State Minister Vadhman Sawvaji, who was a follower of Jainism, respectfully said:
“Maharaj, I have taken a vow from my Guru that I will not partake of food or water without first having Darshan of the Vitarag Lord. This is the identity of Jains – renouncing night meals, filtering water before drinking, and daily devotion to the Tirthankaras.”
The king was pleased with this dedication and told him to ride an elephant and visit the Jain temple at Kamptee, about 20 miles away. The minister then replied:
“Maharaj, it is impossible that this sacred land – where, during the era of the 20th Tirthankar Munisuvratnath, Lord Ram, Lakshman, and Sita once stayed – has no Jain temple.”
The king ordered a search in the nearby forest. Through a cowherd’s guidance, it was discovered that under a large tree lay an ancient idol. On inspection, it was found to be the idol of Bhagwan Shantinath, the 16th Tirthankar.
The minister offered prayers and, with the power of his devotion and mantras, placed the idol upright. The idol was so divine and mesmerizing that the minister could not take his eyes off it.
The king proposed to take the idol to his capital and build a temple there. But the idol would not move. Finally, the king realized the divine wish and ordered that a grand temple be built right at that spot.
The idol has no inscription, but scholars believe it dates back to the 12th–14th century CE. Over the years, the idol has been anointed with protective layers (vajra-lep) and re-consecrated several times.
मुख्य प्रतिमा और प्राचीन मंदिर
आज भी मुख्य प्रतिमा उसी स्थान पर विराजमान है जहाँ वह वृक्ष के नीचे प्राप्त हुई थी।
- भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा – 13 फीट 5 इंच ऊँची, कायोत्सर्ग मुद्रा में। प्रतिमा के पीछे भामंडल सुशोभित है।
- दोनों ओर भगवान कुंथुनाथ और भगवान अरहनाथ की 5 फीट 2 इंच ऊँची प्रतिमाएँ विराजमान हैं।
- विद्वानों के अनुसार ये प्रतिमाएँ 11वीं–12वीं शताब्दी की हैं।
- प्रतिमाओं का पुनः शिल्पांकन (रिपॉलिशिंग) 1965 और 1994 में हुआ।
- इस मुख्य मंदिर के चारों ओर प्राचीन आठ छोटे मंदिर भी हैं।
The Main Idol and Ancient Temple
Even today, the main idol remains at the same spot where it was originally discovered.
- Bhagwan Shantinath – 13 feet 5 inches tall, in Kayotsarga posture, with a beautifully carved Bhamandala (halo) behind.
- On either side are idols of Bhagwan Kunthunath and Bhagwan Aranath, each 5 feet 2 inches tall.
- Scholars date these idols to the 11th–12th century CE.
- The idols were repolished in 1965 and again in 1994.
- Surrounding the main shrine are eight smaller ancient temples.
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आगमन
यह तीर्थ 1993 में और भी प्रसिद्ध हुआ जब आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का पहला चातुर्मास यहाँ संपन्न हुआ। बाद में उन्होंने 1994, 2008, 2013 और 2017 में भी यहाँ चातुर्मास किया।
उनकी प्रेरणा से यहाँ नवीन भव्य जैन मंदिर का निर्माण हुआ –
- पंच बालयति मंदिर एवं चौबीसी मंदिर – गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित।
- इसमें 60 फीट व्यास का गुंबद है जो 24 स्तंभों पर टिका हुआ है।
- मंडप के चारों ओर 24 छोटे-छोटे जिन मंदिर बने हैं।
- यह मंदिर परिसर सभी 24 तीर्थंकरों को समर्पित है और 2012 में जनसाधारण के लिए खोला गया। इसका निर्माण लगभग 20 वर्षों में पूरा हुआ।
Acharya Shri Vidyasagar Ji Maharaj’s Connection
This pilgrimage site gained immense fame in 1993 when Acharya Shri Vidyasagar Ji Maharaj observed his first Chaturmas here. He returned for Chaturmas in 1994, 2008, 2013, and 2017.
Inspired by him, a magnificent new Jain temple was constructed:
- Known as the Panch Bal Yati Temple and Chaubisi Temple, built with pink sandstone.
- It has two spectacular domes, each 60 feet in diameter.
- The ground-floor dome rests on 24 intricately carved pillars, with 24 small shrines encircling the mandap.
- This temple is dedicated to all 24 Tirthankars.
- Opened to devotees in 2012, it took nearly 20 years to complete.
विशेष घटनाएँ व चमत्कार
- आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चातुर्मास के समय एक घायल हिरण मंदिर परिसर में आया। महाराज ने नमोकार मंत्र का जाप किया और कुछ ही समय बाद हिरण स्वस्थ होकर भाग निकला। इस घटना ने इस स्थान की “अतिशय क्षेत्र” के रूप में महत्ता को और बढ़ाया।
- मंदिर के बाहर स्थित प्राचीन मानस्तंभ भी यहाँ का आकर्षण है, जिसकी शिल्पकला अत्यंत सुंदर और अद्वितीय है।
Miraculous Events
- During one of Acharya Vidyasagar Ji’s Chaturmas stays, a severely injured deer entered the temple premises. The deer was bleeding and near death. Acharya Shri recited the Namokar Mantra, and within hours, the deer recovered and ran away. Since then, Ramtek has been revered as an Atishay Kshetra (place of miracles).
- Outside the main temple stands an ancient Manastambha (pillar of honor) with extraordinary, intricate carvings.
वर्तमान स्थिति और सुविधाएँ
- मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु लगभग 100 कमरों वाली धर्मशाला (AC/Non-AC) का निर्माण कराया है।
- आचार्य श्री की प्रेरणा से यहाँ प्रतीभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ (CBSE स्कूल) स्थापित हुआ है, जिसमें छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक संस्कार भी दिए जाते हैं।
- यहाँ आने वाले श्रद्धालु पास स्थित प्राचीन राम मंदिर, महाकवि कालिदास स्मारक और पास के तालाबों में नौकाविहार का आनंद भी ले सकते हैं।
Present-Day Facilities
- The temple committee has built a dharmashala with about 100 rooms (AC and Non-AC) for pilgrims.
- With the blessings of Acharya Shri Vidyasagar Ji Maharaj, a girls’ CBSE school – Pratibhasthali Gyanodaya Vidyapeeth – operates here, providing both modern education and Jain religious values.
- Visitors can also explore nearby attractions such as the ancient Ram Mandir, the Mahakavi Kalidas Memorial Hall, and lakes offering boating experiences.

श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, रामटेक केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि आस्था, इतिहास और संस्कृति का संगम है। यहाँ की प्रतिमाएँ, प्राचीन मानस्तंभ, आचार्य श्री के चातुर्मास और मंदिर की भव्यता इस क्षेत्र को विशिष्ट बनाते हैं। यह स्थान न केवल जैन श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि इतिहास और कला प्रेमियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ है।
The Shri Shantinath Digambar Jain Temple, Ramtek is not just a religious site but a living testimony of faith, history, and culture. Its divine idol, miraculous legends, Acharya Vidyasagar Ji’s Chaturmas, and the architectural splendor of its temples make Ramtek a jewel in India’s Jain pilgrimage map.
It is a sacred destination not only for Jains but also for history lovers, spiritual seekers, and art enthusiasts.
