आचार्य जिनसेन विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126
श्लोक 127 से 136 वक्ता की योग्यताएँ
वक्ता सदाचारी, स्थिरबुद्धि, और इंद्रिय-नियंत्रक हो। उसकी वाणी स्पष्ट, निर्मल, और प्रिय हो। वह उदाहरणों और भाषाओं में निपुण हो। वक्ता अंग न हिलाए, न हँसे, और हितकारी वचन बोले। वह चार प्रकार की कथाएँ कहे।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 127 to 136
वक्ता का लक्षण
श्लोक ( Shlok ) 127 से 129
यः सर्वज्ञमताम्भोधिवाौतविमलाशयः । अशेषवाङ्मलापायादुज्ज्वला यस्य भारती ॥१२७॥
श्रीमान्जितसभो वाग्मी प्रगल्भः प्रतिमानवान् । यः सतां संमतव्याख्यो वाग्विमर्दभरक्षमः ॥ १२८॥
दयालुर्वत्सलो धीमान् परेङ्गिते विशारदः । योऽधीती विश्वविद्यासु स धीरः कथयेत् कथाम् ॥१२९।।
जिसकी सब इंद्रियाँ समर्थ हों, जिसके अंगोंपांग सुंदर हों, जिसके वचन स्पष्ट परिमार्जित और सबको प्रिय लगने वाले हों, जिसका आशय जिनेंद्रमतरूपी समुद्र के जल से धुला हुआ और निर्मल हो, जिसकी वाणी समस्त दोषों के अभाव से अत्यंत उज्जवल हो, श्रीमान् हो, सभाओं को वश में करने वाला हो, प्रशस्त वचन बोलने वाला हो, गंभीर हो, प्रतिभा से युक्त हो, जिसके व्याख्यान को सत्पुरुष पसंद करते हों, अनेक प्रश्न तथा कुतर्कों को सहने वाला हो, दयालु हो, प्रेमी हो, दूसरे के अभिप्राय को समझने में निपुण हो, जिसने समस्त विद्याओं का अध्ययन किया हो और धीर, वीर हो ऐसे पुरुष को ही कथा कहनी चाहिए ।।127-129।।
The narrator of such a story should be a person whose senses are fully capable, whose limbs and features are graceful, whose speech is clear, refined, and pleasing to all. Their intentions should be pure, cleansed by the waters of the ocean-like Jina doctrine, and their words should shine brightly, free from all defects. They should be illustrious, capable of captivating assemblies, eloquent, dignified, and endowed with brilliance.
Their discourse should be admired by virtuous individuals, and they should possess the ability to endure numerous questions and counterarguments. They should be compassionate, loving, skilled in understanding the intentions of others, well-versed in all sciences, and both composed and courageous. Only such a person is qualified to narrate a story. ॥127–129॥
श्लोक ( Shlok ) 130
जो अनेक उदाहरणों के द्वारा वस्तुस्वरूप कहने में कुशल है, संस्कृत, प्राकृत आदि अनेक भाषाओं में निपुण है, अनेक शास्त्र और कलाओं का जानकार है वही उत्तम वक्ता कहा जाता है ।।130।।
One who is skilled in explaining the true nature of things through various examples, proficient in multiple languages such as Sanskrit, Prakrit, and others, and knowledgeable in numerous scriptures and arts, is regarded as an excellent speaker. ॥130॥
श्लोक ( Shlok ) 131
नाङ्गुलीभन्जनं कुर्यान्न भ्रुवौ नर्तयेद् ब्रुवन् । नाधिक्षिपेन्न च हसेन्नात्युच्चैनं शनैर्वदेत् ॥१३१।।
वक्ता को चाहिए कि वह कथा कहते समय अंगुलियाँ नहीं चटकावे, न भौंह ही चलावें, न किसी पर आक्षेप करे, न हँसे, न जोर से बोले और न धीरे ही बोले ।।131।।
A speaker should ensure that while narrating a story, they do not snap their fingers, raise their eyebrows, criticize anyone, laugh unnecessarily, speak too loudly, or too softly. ॥131॥
श्लोक ( Shlok ) 132
उच्चैः प्रभाषितव्यं स्यात् सभामध्ये कदाचन । तत्राप्यनुद्धतं ब्रूयाद् वचः सभ्यमनाकुलम् ॥१३२॥
यदि कदाचित् सभा के बीच में जोर से बोलना पड़े तो उद्धतपना छोड़कर सत्य प्रमाणित वचन इस प्रकार बोले जिससे किसी को क्षोभ न हो ।।132।।
If, at times, speaking loudly becomes necessary in the assembly, they should avoid arrogance and express truthful and substantiated words in such a way that no one feels offended. ॥132॥
श्लोक ( Shlok ) 133
हितं ब्रूयान्मितं ब्रूयाद् ब्रूयाद् धर्म्य यशस्करम् । प्रसङ्गादपि न ब्रूयादधम्र्म्यमयशस्करम् ॥१३३॥
वक्ता को हमेशा वही वचन बोलना चाहिए जो हितकारी हो, परिमित हो, धर्मोपदेश से सहित हो और यश को करने वाला हो । अवसर आने पर भी अधर्मयुक्त तथा अकीर्ति को फैलाने वाले वचन नहीं कहना चाहिए ।।133।।
A speaker should always speak words that are beneficial, concise, aligned with religious teachings, and promote virtue and fame. Even when the opportunity arises, they should not utter words that are unrighteous or spread dishonor. ॥133॥
श्लोक ( Shlok ) 134
इत्यालोच्य कथायुक्तिमयुक्तिपरिहारिणीम् । प्रस्तूयाद् यः कथावस्तु स शस्तो वदतां वरः ॥१३४॥
इस प्रकार अयुक्तियों का परिहार करने वाली कथा की युक्तियों का सम्यक् प्रकार से विचार कर जो वर्णनीय कथावस्तु का प्रारंभ करता है वह प्रशंसनीय श्रेष्ठ वक्ता समझा जाता है ।।134।।
A speaker who carefully considers the proper reasoning of the narrative, avoiding fallacies, and then begins the description of the subject matter is regarded as a commendable and excellent orator. ॥134॥
श्लोक ( Shlok ) 135 – 136
आक्षेपिणीं कथां कुर्यात् प्राज्ञः स्वमतसंग्रहे । विक्षेपिणीं कथां तज्ज्ञः कुर्याद् दुर्मतनिग्रहे ॥१३५॥
संवेदिनीं कथां पुण्यफलसंपत्प्रपञ्चने । निर्वेदिनीं कथां कुर्याद् वैराग्यजननं प्रति ॥१३६॥
बुद्धिमान वक्ता को चाहिए कि वह अपने मत की स्थापना करते समय आक्षेपिणी कथा कहे, मिथ्या मत का खंडन करते समय विक्षेपिणी कथा कहे, पुण्य के फलस्वरूप विभूति आदि का वर्णन करते समय संवेदिनी कथा कहे तथा वैराग्य उत्पादन के समय निर्वेदिनी कथा कहे ।।135-136।।
A wise speaker should employ different types of narratives based on the context:
- While establishing their own viewpoint, they should use Akshepini Katha (a narrative that addresses objections).
- When refuting false doctrines, they should use Vikshepini Katha (a narrative that dispels misconceptions).
- While describing prosperity and other results of virtuous deeds, they should use Samvedini Katha (a narrative that evokes awareness and joy).
- To inspire detachment, they should use Nirvedini Katha (a narrative that fosters dispassion). ॥135–136॥
श्लोक 137 से 146
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.