आदिपुराण पर्व 47 – प्रथम तीर्थंकर और प्रथम चक्रवर्ती का वर्णन पर्व 47 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 242 से 252 | श्लोक 253 से 273 | श्लोक 274 से 283 | श्लोक 284 से 303
English translation of Ādi purāṇa Part – 2 parv 47- Shlok 304 to 321
श्लोक ( Shlok ) 304
जीवादिसप्तके तत्त्व श्रद्धानं यत् स्वतोऽञ्जसा । परप्रणयनाद् वा तत् सम्यग्दर्शनमुच्यते ॥३०४।॥
अपने आप अथवा दूसरेके उपदेशसे जीव आदि सात तत्त्वों-में जो यथार्थ श्रद्धान होता है वह सम्यग्दर्शन कहलाता है ॥ ३०४॥
When one develops true faith—either through one’s own insight or through the teachings of another—in the seven fundamental principles of existence, such as the soul (jiva) and the rest, that is called Samyagdarshan, or right perception. ॥304॥
श्लोक ( Shlok ) 305 – 306
शङ्कादिदोषनिर्मुक्तं भावत्रयविवेचितम् । तेषां जीवादिसप्तानां संशयादिविवर्जनात् ॥३०५॥याथात्म्येन परिज्ञानं सम्यग्ज्ञानं समादिशेत् । यथा कर्मास्त्रवो न स्याच्चारित्रं संयमस्तथा ॥३०६॥
यह सम्यग्दर्शन शंका आदि दोषोंसे रहित होता है तथा औपशमिक, क्षायिक और क्षायोपशमिक इन तीन भावों द्वारा इसकी विवेचना होती है अर्थात् भावोंकी अपेक्षा सम्यग्दर्शनके तीन भेद हैं। संशय, विपर्यय और अनध्यवसायका अभाव होनेसे उन्हीं जीवादि सात तत्त्वोंका यथार्थ ज्ञान होना सम्यग्ज्ञान कहलाता है। जिससे कर्मोंका आस्रव न हो उसे चारित्र अथवा संयम कहते हैं । ॥३०५-३०६।।
This Samyagdarshan—right perception—is free from the faults of doubt, delusion, and indifference, and is analyzed according to three states: Aupashamika (subsidential), Kshayika (destructive), and Kshayopashamika (mixed subsidential-destructive), which define its modes based on the disposition of the soul.The absence of doubt (sanshaya), false belief (viparyaya), and indifference (anadhyavasaya) leads to true knowledge of the seven principles, such as the soul and the rest; this is called Samyagjnana, or right knowledge.That which prevents the influx of karmas is known as Charitra, or right conduct, synonymous with self-restraint (samyama). ॥305–306॥
श्लोक ( Shlok ) 307 – 308
निर्जरा कर्मणां येन तेन वृत्तिस्तपो मतम् । चत्वार्येतानि मिश्राणि कषायैः स्वर्ग हेतवः ॥३०७।।निष्कषायाणि नाकस्य मोक्षस्य च हितैषिणाम् । चतुष्टयमिदं वर्त्म मुक्तेर्दुष्प्रापभङ्गिभिः ॥३०८॥
जिससे कर्मोंकी निर्जरा हो ऐसी वृत्ति धारण करना तप कहलाता है। ये चारों ही गुण यदि कषाय सहित हों तो स्वर्गके कारण हैं और कषायरहित हों तो आत्माका हित चाहनेवाले लोगोंको स्वर्ग और मोक्ष दोनोंके कारण हैं। ये चारों ही मोक्षके मार्ग हैं और प्राणियोंको बड़ी कठिनाईसे प्राप्त होते हैं ।॥ ३०७-३०८॥
That disposition which leads to the shedding of karmas is known as tapa, or austerity. If these four virtues—right perception, right knowledge, right conduct, and austerity—are accompanied by passions (kashayas), they become causes for rebirth in the heavenly realms; but if they are free from passions, they serve as causes for both heavenly attainment and liberation for those who seek the true welfare of their souls.These four are the very path to liberation, and they are exceedingly rare and difficult for living beings to obtain. ॥307–308॥
श्लोक ( Shlok ) 309
मिथ्यात्वमव्रताचारः प्रमादाः सकषायता । योगाः शुभाशुभा जन्तोः कर्मणां बन्धहेतवः ॥३०९॥
मिथ्यात्व, अव्रताचरण, (अविरति), प्रमाद, कषाय और शुभ-अशुभ योग ये जीवोंके कर्मबन्धके कारण हैं ।॥३०९।।
False belief (mithyatva), failure to observe vows (aviraticharana), heedlessness (pramada), passions (kashaya), and auspicious or inauspicious activities of mind, speech, and body (shubha-ashubha yoga)—these are the causes of karmic bondage for living beings. ॥309॥
श्लोक ( Shlok ) 310 – 311
मिथ्यात्वं पञ्चधा ‘साष्टशतं चाऽविरतिर्मता । प्रमादाः पञ्चदश च कषायास्ते चतुर्विधाः ॥३१०।।योगाः पञ्चदश ज्ञेयाः सम्यग्ज्ञानविलोचनैः । समृलोत्तरभेदेन कर्माण्युक्तानि कोविदै ॥३११॥
मिथ्यात्व पांच तरहका है, अविरति एक सौ आठ प्रकारकी है, प्रमाद पन्द्रह है, कषायके चार भेद हैं, और सम्यग्ज्ञानरूपी नेत्रको धारण करनेवाले लोगोंको योगके पन्द्रह भेद जानना चाहिये । विद्वानोंने कर्मोंका निरूपण मूल और उत्तरभेदके द्वारा किया है– कर्मोंके मूल भेद आठ हैं और उत्तरभेद एक सौ अड़तालीस हैं ।। ३१०-३११॥
False belief (mithyatva) is of five kinds; non-restraint (avirati) manifests in one hundred and eight forms; heedlessness (pramada) is of fifteen types; and the passions (kashaya) are divided into four categories. Those who possess the eye of right knowledge (samyagjnana) should understand that activities (yoga) are classified into fifteen varieties.The wise have analyzed karma according to primary and secondary distinctions: there are eight primary types of karma, and one hundred forty-eight secondary subdivisions. ॥310–311॥
श्लोक ( Shlok ) 312
बन्धश्चतुर्विधो ज्ञेयः प्रकृत्यादिविकल्पितः । कर्माण्युदयसम्प्राप्त्या हेतवः फलबन्धयोः ॥३१२॥
प्रकृति आदिके भेदसे बंध चार प्रकार-का जानना चाहिये तथा कर्म उदयमें आकर ही फल और बन्धके कारण होते हैं। भावार्थ-पहलेके बँधे हुए कर्मोंका उदय आनेपर ही उनका सुख दुःख आदि फल मिलता है तथा नवीन कर्मोंका बन्ध होता है ॥ ३१२॥
One should understand that karmic bondage is of four kinds, distinguished by nature (prakriti) and other aspects. It is only when karmas come into fruition (udaya) that they produce their results and also serve as causes for further bondage.In essence: only when previously bound karmas reach their fruition do they yield experiences of pleasure, pain, and the like—and it is then that new karmic bondage arises. ॥312॥
श्लोक ( Shlok ) 313 – 316
तद्यूयं संसृतेर्हेतुं परित्यज्य गृहाश्रमम् । दोषदुःखजरामृत्युपापप्रायं भयावहम् ॥३१३।।*शक्तिमन्तस्समा सन्नविनेया विदितागमाः । गुप्त्यादिषड्विधं सम्यग नुगत्य यथोचितम् ॥३१४।॥प्रोक्तोपेक्षादिभेदेषु वीतरागादिकेषु च । पुलाकादिप्रकारेषु व्यपेतागारकादिषु ॥३१५।।प्रमतादिगुणस्थान विशेषेषु च सुस्थिताः । निश्चयव्यवहारोक्तमुपाध्वं मोक्षमुत्तमम् ॥३१६॥
तुम लोग भक्तिमान् हो, निकटभव्य हो और आगमको जाननेवाले हो, इसलिये संसारके कारण स्वरूप-दोष, दुःख, बुढापा और मृत्यु आदि पापोंसे भरे हुए इस भयंकर गृहस्थाश्रमको छोड़कर गुप्ति, समिति, धर्म, अनुप्रेक्षा, परिषहजय और चारित्र इन छहोंका अच्छी तरह अभ्यास करो तथा जिनके उपेक्षा आदि भेद कहे गये हैं ऐसे वीतरागादि मुनियोंमें, जिनके पुलाक आदि भेद हैं ऐसे अनगारादि मुनियोंमें अथवा प्रमत्त संयतको आदि लेकर उत्कृष्ट गुण-स्थानोंमें रहनेवाले प्रमत्तविरत आदि मुनियोंमेंसे किसी एककी अवस्था धारणकर निश्चय और व्यवहार दोनों प्रकारके उत्तम मोक्षकी उपासना करो ॥३१३-३१६॥
You are devoted, spiritually near to emancipation (nikatabhavya), and well-versed in the scriptures. Therefore, abandon this terrifying householder’s life, which is steeped in the flaws of worldly existence—filled with sins such as suffering, old age, and death—and earnestly cultivate mastery of the six essential practices: restraint (gupti), carefulness (samiti), observance of Dharma, reflection (anupreksha), conquest of hardships (parishahajaya), and pure conduct (charitra).Adopt the state of one of the exalted monks: either the passionless sages (vitaraga munis) who are classified into categories like upeksha and others; or the naked ascetics (angara munis) divided into groups such as pulaka and more; or monks in the advanced spiritual stages beginning with pramattasamyata—those residing in the higher stages of spiritual development. In any of these, engage wholeheartedly in the worship of supreme liberation, through both absolute (nischaya) and conventional (vyavahara) perspectives. ॥313–316॥
श्लोक ( Shlok ) 317 -318
तथा गृहाश्रमस्थाश्च सम्यग्दर्शनपूर्वकम् । दानशीलोपवासार्हदादिपू जोपलक्षिताः ॥३१७॥आश्रितैकादशोपासकव्रताः सुशुभाशयाः । सम्प्राप्तपरमस्थानसप्तकाः सन्तु धीधनाः ॥३१८॥
इसी प्रकार गृहस्थाश्रममें रहनेवाले बुद्धिमान् पुरुष सम्यग्दर्शन पूर्वक दान, शील, उपवास तथा अरहंत आदि परमेष्ठियोंकी पूजा करें, शुभ परिणामोंसे श्रावकोंकी ग्यारह प्रतिमाओंका पालन करें और यथायोग्य सज्जाति आदि सात परमस्थानोंको प्राप्त हों ।।३१७-३१८।।
Likewise, wise householders, endowed with right faith (samyagdarshan), should practice charity (dana), moral conduct (shila), fasting (upavasa), and worship of the supreme beings—such as the Arhats and other venerable ones (paramesthis). With auspicious dispositions, they should observe the eleven stages (pratimas) of the lay vow (shravaka) and, as appropriate, attain the seven supreme destinies, such as noble birth (sajjati) and others. ॥317–318॥
श्लोक ( Shlok ) 319
इति “सतत्वसन्दर्भ गर्भ वाग्विभवात्प्रभोः । ससभो’ भरताधीशः सर्वमेवममन्यत ॥३१९॥
इस प्रकार भरतेश्वरने समीचीन तत्त्वोंकी रचनासे भरी हुई भगवान् की वचनरूप विभूति सुनकर सब सभाके साथ साथ कही हुई सब बातोंको ज्योंकी त्यों माना अर्थात् उनका ठीक ठीक श्रद्धान किया ॥ ३१९॥
Thus, having listened to the Lord’s sublime words—filled with the flawless exposition of the true principles—Emperor Bharata, along with the entire assembly, accepted all that had been spoken exactly as it was, placing steadfast and correct faith in every utterance. ॥319॥
श्लोक ( Shlok ) 320
त्रिज्ञान नेत्र सम्यक्त्वशुद्धिभाग् देशसँयतः । स्रष्टारमभिवन्द्यायात् कैलासान्नगरोत्तमम् ॥३२०॥
मति, श्रुत, अवधि – इन तीनों ज्ञानरूपी नेत्रों और सम्य-ग्दर्शनकी विशुद्धिको धारण करनेवाला देशसंयमी भरत भगवान् वृषभदेवकी वन्दनाकर कैलाश पर्वतसे अपने उत्तम नगर-अयोध्याको आया ।। ३२० ।।
Bearing the three eyes of knowledge—sensory knowledge (mati), scriptural knowledge (shruta), and clairvoyant knowledge (avadhi)—along with the purity of right perception (samyagdarshan), the regionally self-restrained Bharata offered his reverent salutations to Lord Rishabhadeva and then returned from Mount Kailasha to his glorious city of Ayodhya. ॥320॥
श्लोक ( Shlok ) 321
जगत्त्रितयनाथोऽपि धर्मक्षेत्रेष्वनारतम् । उप्त्वा सद्धर्मबीजानि न्यषिञ्चद्धर्मवृष्टिभिः ॥३२१॥
इधर तीनों लोकोंके स्वामी भगवान् आदिनाथने भी धर्मके योग्य क्षेत्रोंमें समीचीनधर्मका बीज बोकर उसे धर्मवृष्टिके द्वारा खूब ही सींचा ॥ ३२१।।
Meanwhile, Lord Adinatha, the sovereign of the three worlds, sowed the seeds of the true Dharma in the lands fit for righteousness and nourished them abundantly with the rain of his teachings. ॥321॥
श्लोक 322 से 331
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268 | समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 316 | समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 196 | भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 186 | भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 281
आदिपुराण भाग – 2 :
भरतराज की दिग्विजय के उद्योग का वर्णन पर्व 26 – श्लोक 1 से 150 | भरतराज का राजाओं की विजय के लिये प्रयाण का वर्णन पर्व 27 – श्लोक 1 से 152 | पूर्व समुद्र के द्वार को विजय करने का वर्णन पर्व 28 – श्लोक 1 से 221 | दक्षिण समुद्र के द्वार के विजय करने का वर्णन वाला पर्व 29 – श्लोक 1 से 169 | पश्चिम समुद्र के द्वार का विजय वर्णन पर्व 30 – श्लोक 1 से 129 | विजयार्ध पर्वत की गुफा का द्वार उघाड़ने का वर्णन पर्व 31 – श्लोक 1 से 159 | उत्तरार्ध भरत की विजय का वर्णन पर्व 32 – श्लोक 1 से 199 | भरतराज का कैलाश पर्वत पर जाने का वर्णन पर्व 33 – श्लोक 1 से 202 | भरतराज के छोटे भाइयों की दीक्षा का वर्णन पर्व 34 – श्लोक 1 से 223 कुमार बाहुबली के युद्ध का उद्योग वर्णन पर्व 35 – श्लोक 1 से 249 | बाहुबली का जल-युद्ध, मल्ल-युद्ध और नेत्र-युद्ध में विजय प्राप्त करना, दीक्षा धारण करना, और केवलज्ञान उत्पन्न होनेका वर्णन पर्व 36 – श्लोक 1 से 212 | भरतेश्वर के वैभव का वर्णन पर्व 37 – श्लोक 1 से 205 | द्विजों की उत्पत्ति तथा गर्भान्वय क्रियाओं का वर्णन पर्व 38 – श्लोक 1 से 313 | दीक्षान्वय और कर्त्रन्वय क्रियाओं का वर्णन पर्व 39 – श्लोक 1 से 211 | द्विजों की उत्पत्ति में क्रियामन्त्रों का वर्णन पर्व 40 – श्लोक 1 से 211 | भरतराज के स्वप्न तथा उनके फल का वर्णन पर्व 41 – श्लोक 1 से 158 |भरतराज की वर्णाश्रम की रीति का प्रतिपादन करने वाला पर्व 42 – श्लोक 1 से 208 | सुलोचनाके स्वयंवरका वर्णन पर्व 43 – श्लोक 1 से 339 | जयकुमार की विजय का वर्णन पर्व 44 – श्लोक 1 से 367 | जय-कुमार और सुलोचना के सुखभोग का वर्णन पर्व 45 – श्लोक 1 से 219 | जयकुमार और सुलोचना के भवान्तर वर्णन पर्व 46 – श्लोक 1 से 369
आदिपुराण पर्व 47 – प्रथम तीर्थंकर और प्रथम चक्रवर्ती का वर्णन पर्व 47 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 30 | श्लोक 31 से 45 | श्लोक 46 से 64 | श्लोक 65 से 108 | श्लोक 109 से 122 | श्लोक 123 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172 से 183 | श्लोक 184 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 223 | श्लोक 224 से 232 | श्लोक 233 से 241 | श्लोक 242 से 252 | श्लोक 253 से 273 | श्लोक 274 से 283 | श्लोक 284 से 303