आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 to 15 | श्लोक 16 से 25
श्लोक 26 से 35 ग्रंथकार का विनय
गणधरदेव द्वारा रचित महापुराण को अल्पज्ञानी कवि भक्ति से कहने का प्रयत्न करता है। यह गंभीर समुद्र है, जिसमें वह तैरने की हास्यास्पद कोशिश करता है। प्राचीन कवियों ने मार्ग सुगम बनाया, जैसे सिंह के बाद हिरण, हाथी के बाद बच्चे चलते हैं। वह उनकी सहायता से इस समुद्र को पार करना चाहता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 26 to 35
श्लोक ( Shlok ) 26
पुराणमितिहासाख्यं यत्प्रोवाच गणाधिपः । तत्किलाहमधीवक्ष्ये केवलं भक्तिचोदितः ॥२६॥
जिस इतिहास नामक महापुराण का कथन स्वयं गणधरदेव ने किया है उसे मैं मात्र भक्ति से प्रेरित होकर कहूँगा क्योंकि मैं अल्पज्ञानी हूँ ।।26।।
26. The Mahāpurāṇa, known as Itihāsa, was narrated by the revered Ganadharas themselves. Inspired solely by devotion, I shall attempt to recite it, for I am but a person of limited knowledge.
श्लोक ( Shlok ) 27
पुराणं गणभृत्प्रोक्तं “विवक्षोमै महान्मरः । विवक्षोरिव दम्यस्य पुङ्गवैर्भारमुद्धतम् ॥२७॥
बड़े-बड़े बैलों द्वारा उठाने योग्य भार को उठाने की इच्छा करने वाले बछड़े को जैसे बड़ी कठिनता पड़ती है वैसे ही गणधरदेव के द्वारा कहे हुए महापुराण को कहने की इच्छा रखने वाले मुझ अल्पज्ञ को पड़ रही है ।।27।।
27. Just as a calf struggles immensely when trying to bear a load meant for mighty bulls, so too is my predicament as I, a person of little knowledge, aspire to narrate the Mahāpurāṇa as told by the Ganadharas.
श्लोक ( Shlok ) 28
क गम्भीरः पुराणाब्धिः क्व माइग्बोधदुर्विधः। । सोऽहं महोदधिं दोभ्यां तितीर्षुर्यामि हास्यताम् ॥२८॥
कहाँ तो यह अत्यंत गंभीर पुराणरूपी समुद्र और कहाँ मुझ जैसा अल्पज्ञ ! मैं अपनी भुजाओं से यहाँ समुद्र को तैरना चाहता हूँ इसलिए अवश्य ही हँसी को प्राप्त होऊँगा ।।28।।
28. How vast and profound is this ocean-like Purāṇa, and how insignificant am I with my limited understanding! If I attempt to swim across this ocean with my feeble arms, I am bound to become an object of ridicule.
श्लोक ( Shlok ) 29
अथवास्त्वेतदल्पोऽपि यद्धटेऽहं स्वशक्तितः । लुनबालधिरप्युक्षा किं नोत्पुच्छयते तराम् ॥२९॥
अथवा ऐसा समझिए कि मैं अल्पज्ञानी होकर भी अपनी शक्ति के अनुसार इस पुराण को कहने के लिए प्रयत्न कर रहा हूँ जैसे कि कटी पूँछ वाला भी बैल क्या अपनी कटी पूँछ को नहीं उठाता ? अर्थात् अवश्य उठाता है ।।29।।
29. Alternatively, consider this: even though I am of limited capability, I am making an effort to narrate this Purāṇa to the best of my ability—just as a bull with a severed tail still attempts to lift what remains of it.
श्लोक ( Shlok ) 30
गणाधीशैः प्रणीतेऽपि पुराणेऽस्मिन्नडं यते” । सिंहैरासेविते मार्गे मृगोऽन्यः केन वार्यते ॥३०॥
यद्यपि यह पुराण गणधरदेव के द्वारा कहा गया है तथापि मैं भी यथाशक्ति इसके कहने का प्रयत्न करता हूँ । जिस रास्ते से सिंह चले हैं उस रास्ते से हिरण भी अपनी शक्त्यनुसार यदि गमन करना चाहता है तो उसे कौन रोक सकता है ।।30।।
30. Although this Purāṇa was narrated by the Ganadharas, I too strive to recount it as per my capacity. If a deer wishes to follow the path once traversed by a lion, who can stop it from attempting to tread that way?
श्लोक ( Shlok ) 31
पुराणकविभिः क्षुण्णे कथामार्गेऽस्ति मे गतिः ” । “पौरस्त्यैः शोधितं मार्ग को वा नानुब्रजेज्जनः ॥३१॥
प्राचीन कवियों द्वारा क्षुण्ण किये गये―निरूपण कर सुगम बनाये गये कथामार्ग में मेरी भी गति है क्योंकि आगे चलने वाले पुरुषों के द्वारा जो मार्ग साफ कर दिया जाता है फिर उस मार्ग में कौन पुरुष सरलतापूर्वक नहीं जा सकता है ? अर्थात् सभी जा सकते हैं ।।31।।
31. My path lies along the narrative roads made smooth and accessible by the ancient poets. Once a path has been cleared by those who precede us, who cannot traverse it with ease? Surely anyone can.
श्लोक ( Shlok ) 32
महाकरीन्द्र संमईविरलीकृतपादपे । वने वन्येभकलभाः सुलभाः स्वैरचारिणः ॥३२॥
अथवा बड़े-बडे हाथियों के मर्दन करने से जहाँ वृक्ष बहुत ही विरले कर दिये गये हैं ऐसे वन में जंगली हाथियों के बच्चे सुलभता से जहाँ-तहाँ घूमते ही हैं ।।32।।
32. Similarly, in a forest where great elephants have trampled the trees and created open spaces, even young elephant calves can roam freely wherever they wish.
श्लोक ( Shlok ) 33
महातिमिष्पृथु प्रोथपथी कृतजलेऽर्णवे । यथेष्टं पर्यटन्त्येव ननु पाठीनशावकाः ॥३३॥
अथवा जिस समुद्र में बड़े-बड़े मच्छों ने अपने विशाल मुखों के आघात से मार्ग साफ कर दिया है उसमें उन मच्छों के छोटे-छोटे बच्चे भी अपनी इच्छा से घूमते हैं ।।33।।
33. Likewise, in the ocean where large fish have cleared the way with their massive jaws, even the small offspring of those fish can swim and wander as they please.
श्लोक ( Shlok ) 34
महाभटास्त्रसंपातनिरुद्ध प्रतियोद्धके । भटब्रुवोऽपि निश्शङ्क वल्गत्येव रणाङ्गणे ॥३४॥
अथवा जिस रणभूमि में बड़े―बड़े शूरवीर योद्धाओं ने अपने शस्त्र-प्रहारों से शत्रुओं को रोक दिया है उसमें कायर पुरुष भी अपने को योद्धा मानकर निःशंक हो उछलता है ।।34।।
34. Or consider the battlefield where great warriors, with their powerful weapons, have subdued the enemies. In such a place, even cowards might leap about, imagining themselves to be brave fighters.
श्लोक ( Shlok ) 35
तत्पुराणकवीनेत्र मत्वा हस्तावलम्बनम् । महतोऽस्य पुराणाब्धेस्तरणायोद्यतोऽस्म्यहम् ॥३५॥
इसलिए मैं प्राचीन कवियों को ही हाथ का सहारा मानकर इस पुराणरूपी समुद्र को तैरने के लिए तत्पर हुआ हूँ ।।35।।
35. Hence, I rely on the guidance of the ancient poets, like holding onto a supportive hand, as I prepare to cross this ocean-like Purāṇa.
श्लोक 36 to 45
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.