आचार्य जिनसेन विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 |
श्लोक 46 से 55 महाकवियों का सम्मान
यशोभद्र, प्रभाचंद्र, शिवकोटि, जटासिंहनंदि, काणभिक्षु, देवाचार्य आदि कवियों की स्तुति। ये विद्वानों में श्रेष्ठ, तपोलक्ष्मी से युक्त, और काव्य के मर्मज्ञ हैं। उनके वचन शास्त्रों को प्रकाशित करते हैं। भट्टाकलंक, वादिसिंह आदि के गुण मणिमाला समान हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 46 to 55
श्लोक ( Shlok ) 46
विदुष्विणीषु संसत्सु यस्य नामापि कीर्तितम् । ‘निखर्वयति तद्गवं यशोभद्रः स पातु नः ॥४६॥
विद्वानों की सभा में जिनका नाम कह देने मात्र से सब का गर्व दूर हो जाता है वे यशोभद्र स्वामी हमारी रक्षा करें ।।46।।
May Acharya Yashobhadra Swami, whose mere name in an assembly of scholars dispels everyone’s pride, protect us. ॥46॥
श्लोक ( Shlok ) 47
चन्द्रांशुशुभ्रयशसं प्रभाचन्द्रकविं स्तुवे । कृत्वा चन्द्रोदयं येन शश्वदाह्लादितं जगत् ॥४७॥
मैं उन प्रभाचंद्र कवि की स्तुति करता हूँ जिनका यश चंद्रमा की किरणों के समान अत्यंत शुक्ल है और जिन्होंने चंद्रोदय की रचना करके जगत को हमेशा के लिए आह्लादित किया है ।।47।।
I praise the poet Prabhachandra, whose fame is as pure and radiant as the rays of the moon and who, through the composition of Chandrodaya, has eternally delighted the world. ॥47॥
श्लोक ( Shlok ) 48
चन्द्रोदयकृतस्तस्य यशः केन न शस्थते । यदाकल्पमनाम्लानि’ सतां शेखरतां गतम् ।।४८।।
वास्तव में चंद्रोदय की (न्यायकुमुदचंद्रोदय की) रचना करने वाले उन प्रभाचंद्र आचार्य के कल्पांत काल तक स्थिर रहने वाले तथा सज्जनों के मुकुटभूत यश की प्रशंसा कौन नहीं करता? अर्थात् सभी करते हैं ।।48।।
Indeed, who does not praise the eternal and exalted fame of Acharya Prabhachandra, the composer of Chandrodaya (Nyayakumudachandrodaya), which endures until the end of time and shines as the crown jewel among the virtuous? Surely, everyone does. ॥48॥
श्लोक ( Shlok ) 49
‘शीतीभूतं जगद्यस्य वाचाराध्यचतुष्टयम् । मोक्षमार्ग स पायानः शिवकोटिर्मुनीश्वरः ॥४९॥
जिनके वचनों से प्रकट हुए चारों आराधनारूप मोक्षमार्ग (भगवती आराधना) की आराधना कर जगत् के जीव सुखी होते हैं वे शिवकोटि मुनीश्वर भी हमारी रक्षा करें ।।49।।
May the sage Shivakoti Munishwara, whose words revealed the fourfold path of liberation (Bhagavati Aradhana), bringing joy to the beings of the world through its practice, also protect us. ॥49॥
श्लोक ( Shlok ) 50
काव्यानुचिन्तने यस्य जटाः प्रबलवृत्तयः । अर्थान् ‘स्मानुवदन्तीव जटाचार्यः स नोऽवतात् ॥५०॥
जिनकी जटारूप प्रबलयुक्ति पूर्ण वृत्तियाँ-टीकाएँ काव्यों के अनुचिंतन में ऐसी शोभायमान होती थीं मानो हमें उन काव्यों का अर्थ ही बतला रही हों, ऐसे वे जटासिंहनंदि आचार्य (वरांगचरित के कर्ता) हम लोगों की रक्षा करें ।।50।।
May Acharya Jatasimhanandi, the author of Varangacharita, whose profound reasoning and comprehensive commentaries shone brilliantly in the contemplation of scriptures, as if directly revealing their meanings to us, protect us all. ॥50॥
श्लोक ( Shlok ) 51
धर्मसूत्रानुगा हृद्या यस्य वाङ्मणयोऽमलाः । कथालंकारतां भेजुः “काणभिक्षुर्जयत्यसौ ॥५१॥
वे काणभिक्षु जयवान् हों जिनके धर्मरूप सूत्र में पिरोये हुए मनोहर वचनरूप निर्मल मणि कथाशास्त्र के अलंकारपने को प्राप्त हुए थे अर्थात् जिनके द्वारा रचे गये कथाग्रंथ सब ग्रंथों में अत्यंत श्रेष्ठ हैं ।।51।।
May the illustrious Kanabhikshu be ever victorious, whose pure and enchanting words, strung like flawless gems in the thread of dharma, became the adornment of the science of narratives (Kathashastra), making his compositions the most excellent among all scriptures. ॥51॥
श्लोक ( Shlok ) 52
कवीनां तीर्थकृद्दवः ‘किंतरां तत्र वर्ण्यते । विदुषां वाङ्मलध्वंसि तीर्थ यस्य वचोमयम् ॥५२॥
जो कवियों में तीर्थंकर के समान थे अथवा जिन्होंने कवियों को पथप्रदर्शन करने के लिए किसी लक्षणग्रंथ की रचना की थी और जिनका वचनरूपी तीर्थ विद्वानों के शब्दसंबंधी दोषों को नष्ट करने वाला है ऐसे उन देवाचार्य-देवनंदी का कौन वर्णन कर सकता है ।।52।।
Who can truly describe Devacharya Devanandi, who was like a Tirthankara among poets, or who authored a treatise to guide poets, and whose words, like a sacred pilgrimage, eliminate linguistic flaws of scholars? ॥52॥
श्लोक ( Shlok ) 53
भट्टाकलङ्कश्रीपाल पात्रकेसरिणां गुणाः । विदुषां हृदयारूढा हारायन्तेऽतिनिर्मलाः ॥५३॥
भट्टाकलंक, श्रीपाल और पात्रकेसरी आदि आचार्यों के अत्यंत निर्मल गुण विद्वानों के हृदय में मणिमाला के समान सुशोभित होते हैं ।।53।।
The exceptionally pure virtues of Acharyas like Bhattakalanka, Shripal, and Patrakesari shine like a garland of jewels in the hearts of scholars. ॥53॥
श्लोक ( Shlok ) 54
कवित्वस्य परा सीमा वाग्मित्वस्य परं पदम् । गमकत्वस्य पर्यन्तो वादिसिंहोऽर्च्यते न कैः ॥५४॥
वे वादिसिंह कवि किसके द्वारा पूज्य नहीं हैं जो कि कवि, प्रशस्त व्याख्यान देने वाले और गमकों-टीकाकारों में सबसे उत्तम थे ।।54।।
Which learned individual would not revere the poet Vadisimha, who was the finest among poets, eloquent orators, and exceptional commentators (Tika-karas)? ॥54॥
श्लोक ( Shlok ) 55
श्रीवीरसेन इत्यात्तभट्टारकपृथुप्रथः । स नः पुनातु पूतात्मा कविवृन्दारको मुनिः ॥५५॥
वे अत्यंत प्रसिद्ध वीरसेन भट्टारक हमें पवित्र करें जिनकी आत्मा स्वयं पवित्र है,
May the highly renowned Veerasena Bhattaraka, whose soul is inherently pure, sanctify us.
श्लोक 56 से 65
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.