आचार्य जिनसेन विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136
श्लोक 137 से 146 श्रोता के लक्षण
श्रोता धर्म सुनने में तत्पर हो। चौदह प्रकार के श्रोता हैं। गाय और हंस जैसे उत्तम, मिट्टी और तोता जैसे मध्यम, अन्य अधम हैं। श्रोता गुण-दोष बताए। उसे सांसारिक फल न चाहें। शुश्रूषा आदि आठ गुण श्रोताओं में हों।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 137 to 146
श्लोक ( Shlok ) 137
इति धर्मकथाङ्गत्वादर्थाक्षिप्तां चतुष्टयीम् । कथां यथार्ह श्रोतृभ्यः कथकः प्रतिपादयेत् ॥१३७॥
इस प्रकार धर्मकथा के अंगभूत आक्षेपिणी, विक्षेपिणी, संवेदिनी और निर्वेदिनी रूप चारों कथाओं का विचार कर श्रोताओं की योग्यतानुसार वक्ता को कथन करना चाहिए ।।137।।
Thus, considering the four types of stories — accusatory (ākṣepīṇī), disturbing (vikṣepīṇī), emotional (saṃvedinī), and indifferent (nirvedinī) — which are integral parts of the religious discourse, the speaker should present the narrative according to the capacity of the listeners.” (137)
श्लोक ( Shlok ) 138
धर्मश्रतो नियुक्ता ये श्रोतारस्ते मता बुधैः । तेषां च सदसद्भावव्यक्तौ दृष्टान्तकल्पना ॥१३८॥
जो हमेशा धर्मश्रवण करने में लगे रहते हैं विद्वानों ने उन्हें श्रोता माना है । अच्छे और बुरे के भेद से श्रोता अनेक प्रकार के हैं, उनके अच्छे और बुरे भावों के जानने के लिए नीचे लिखे अनुसार दृष्टांतों की कल्पना की जाती है ।।138।।
Those who are always engaged in listening to religious discourses are considered listeners by the scholars. Listeners are of many types, distinguished by their understanding of good and bad. To know their good and bad dispositions, examples are imagined as described below.” (138)
श्लोक ( Shlok ) 139-140 ( चौदह प्रकार के श्रोता )
मृच्चालिन्यजमार्जारशुककङ्कशिलाहिमिः । गोहंसमहिषच्छिद्रघटदंशजलौककैः ।।१३९॥
श्रोतारः समभावाः स्युरुत्तमाधममध्यमाः । अन्यादृशोऽपि सन्त्येव तत्किं तेषामियत्तया ॥१४०॥
मिट्टी, चलनी, बकरा, बिलाव, तोता, बगुला, पाषाण, सर्प, गाय, हंस, भैंसा, फूटा घड़ा, डाँस और जोंक इसी प्रकार चौदह प्रकार के श्रोताओं के दृष्टांत समझना चाहिए । भावार्थ―
- मिट्टी – जैसे मिट्टी पानी का संसर्ग रहते हुए कोमल रहती है, बाद में कठोर हो जाती है । इसी प्रकार जो श्रोता शास्त्र सुनते समय कोमल परिणामी हों परंतु बाद में कठोर परिणामी हो जायें वे मिट्टी के समान श्रोता हैं ।
- चलनी – जिस प्रकार चलनी सारभूत आटे को नीचे गिरा देती है और छोक को बचा रखती है उसी प्रकार जो श्रोता वक्ता के उपदेश में से सारभूत तत्त्व को छोड़कर निःसार तत्त्व को ग्रहण करते हैं वे चलनी के समान श्रोता हैं ।
- अज – जो अत्यंत कामी हैं अर्थात् शास्त्रोपदेश के समय श्रृंगार का वर्णन सुनकर जिनके परिणाम श्रृंगार रूप हो जावें वे अज के समान श्रोता हैं ।
- मार्जार – जैसे अनेक उपदेश मिलने पर भी बिलाव अपनी हिंसक प्रवृत्ति नहीं छोड़ता, सामने आते ही चूहे पर आक्रमण कर देता है उसी प्रकार जो श्रोता बहुत प्रकार से समझाने पर भी क्रूरता को नहीं छोड़ें, अवसर आने पर क्रूर प्रवृत्ति करने लगें वे मार्जार के समान श्रोता हैं ।
- तोता – जैसे तोता स्वयं अज्ञानी है दूसरों के द्वारा कहलाने पर ही कुछ सीख पाता है वैसे ही जो श्रोता स्वयं ज्ञान से रहित है दूसरों के बतलाने पर ही कुछ शब्द मात्र ग्रहण कर पाते हैं वे शुक के समान श्रोता हैं ।
- बगुला – जो बगुले के समान बाहर से भद्रपरिणामी मालूम होते हों परंतु जिनका अंतरंग अत्यंत दुष्ट हो वे बगुला के समान श्रोता हैं ।
- पाषाण – जिनके परिणाम हमेशा कठोर रहते हैं तथा जिनके हृदय में समझाये जाने पर जिनवाणी रुप जल का प्रवेश नहीं हो पाता वे पाषाण के समान श्रोता हैं ।
- सर्प – जैसे साँप को पिलाया हुआ दूध भी विषरूप हो जाता है वैसे ही जिनके सामने उत्तम-से-उत्तम उपदेश भी खराब असर करता है वे सर्प के समान श्रोता हैं ।
- गाय – जैसे गाय तृण खाकर दूध देती है वैसे ही जो थोड़ा-सा उपदेश सुनकर बहुत लाभ लिया करते हैं वे गाय के समान श्रोता हैं ।
- हंस – जो केवल सार वस्तु को ग्रहण करते हैं वे हंस के समान श्रोता हैं ।
- भैंसा – जैसे भैंसा पानी तो थोड़ा पीता है पर समस्त पानी को गँदला कर देता है । इसी प्रकार जो श्रोता उपदेश तो अल्प ग्रहण करते हैं परंतु अपने कुतर्कों से समस्त सभा में क्षोभ पैदा कर देते हैं वे भैंसा के समान श्रोता हैं ।
- छिद्र घट – जिनके हृदय में कुछ भी उपदेश नहीं ठहरे वे छिद्र घट के समान श्रोता हैं ।
- डांस – जो उपदेश तो बिल्कुल ही ग्रहण न करें परंतु सारी सभा को व्याकुल कर दें वे डांस के समान श्रोता हैं ।
- जोंक – जो गुण छोड़कर सिर्फ अवगुणों को ही ग्रहण करें वे जोंक के समान श्रोता हैं ।
इन ऊपर कहे हुए श्रोताओं के उत्तम, मध्यम और अधम के भेद से तीन-तीन भेद होते हैं । इनके सिवाय और भी अन्य प्रकार के श्रोता हैं परंतु उन सबकी गणना से क्या लाभ है ।।139-140।।
Mud, sieve, goat, cat, parrot, heron, stone, snake, cow, swan, buffalo, broken pot, gadfly, and leech—similarly, one should understand the examples of these fourteen types of listeners.
Explanation:
- Mud – Just as mud remains soft when in contact with water but hardens later, listeners who are receptive while listening to scriptures but later become rigid in their thinking are like mud.
- Sieve – Like a sieve discards the essential flour and retains the husk, listeners who ignore the essence of the teachings and cling to the irrelevant are like a sieve.
- Goat – Those who are excessively lustful and whose responses during spiritual discourses are influenced by descriptions of romance are like goats.
- Cat – Just as a cat, despite being instructed repeatedly, does not abandon its violent nature and attacks mice when it gets the chance, listeners who remain cruel despite repeated guidance are like cats.
- Parrot – A parrot, ignorant on its own, learns only by repeating what it is taught. Similarly, listeners who lack their own understanding and merely echo what others say are like parrots.
- Heron – Those who appear virtuous outwardly but are inwardly malicious are like herons.
- Stone – Listeners whose minds remain hard and impenetrable, even when exposed to the waters of sacred teachings, are like stones.
- Snake – Just as milk fed to a snake turns into poison, listeners who twist even the best teachings into harmful effects are like snakes.
- Cow – Like a cow that produces milk from grass, listeners who derive immense benefit from even a small amount of teaching are like cows.
- Swan – Those who accept only the essence of teachings, discarding the rest, are like swans.
- Buffalo – A buffalo drinks little water but muddies the entire pond. Similarly, listeners who take in only a small portion of the teaching but disturb the whole assembly with their arguments are like buffaloes.
- Broken Pot – Those who retain none of the teachings in their hearts are like broken pots.
- Gadfly – Listeners who do not absorb any teachings but create chaos in the assembly are like gadflies.
- Leech – Those who ignore virtues and cling only to faults are like leeches.
There are three categories—excellent, mediocre, and inferior—within each of these listener types. Beyond these, there are many other types of listeners, but detailing them serves no further purpose.
श्लोक ( Shlok ) 141
गोहंससदृशान् प्रादुरुत्तमान् मृच्छुकोपमान् । मध्यमान् विदुरन्यैश्च समकक्ष्योऽधमो मतः ॥१४१॥
इन श्रोताओं में जो श्रोता गाय और हंस के समान हैं वे उत्तम कहलाते हैं, जो मिट्टी और तोता के समान हैं उन्हें मध्यम जानना चाहिए और बाकी के समान अन्य सब श्रोता अधम माने गये हैं ।।141।।
Among these listeners, those who are like the cow and the swan are considered excellent. Those who are like the mud and the parrot are regarded as mediocre. All the remaining types of listeners are considered inferior.
श्लोक ( Shlok ) 142
शेमुष्यब्दतुलादण्डनिकषोपलसन्निभाः । श्रोतारः सत्कथारत्नपरीक्षाध्यक्षका मताः ॥ १४२॥
जो श्रोता नेत्र, दर्पण, तराजू और कसौटी के समान गुण-दोषों के बतलाने वाले हैं वे सत्कथारूप रत्न के परीक्षक माने गये हैं ।।142।।।
Listeners who are like the eye, mirror, scale, and touchstone, identifying both virtues and faults, are considered examiners of the gem-like essence of good teachings.
श्लोक ( Shlok ) 143
श्रोता न चैहिकं किंचित्फलं वान्छेत्कथाश्रुतौ । नेच्छेद् वक्ता च सत्कारधनभेषजसत्क्रियाः ॥१४३॥
श्रोताओं को शास्त्र सुनने के बदले किसी सांसारिक फल की चाह नहीं करनी चाहिए । इसी प्रकार वक्ता को भी श्रोताओं से सत्कार, धन, ओषधि और आश्रय―घर आदि की इच्छा नहीं करनी चाहिए ।।143।।
Listeners should not desire any worldly rewards in exchange for listening to the scriptures. Similarly, speakers should not seek respect, wealth, medicine, shelter, or other forms of hospitality from the listeners.
श्लोक ( Shlok ) 144
श्रेयोऽर्थं केवलं ब्रूयात् सन्मार्ग शृणुयाच्च वै । श्रेयोऽर्था हि सत्तां चेष्टा न लोकपरिपक्तये ॥१४४॥
स्वर्ग, मोक्ष आदि कल्याणों की अपेक्षा रखकर ही वक्ता को सन्मार्ग का उपदेश देना चाहिए तथा श्रोता को सुनना चाहिए क्योंकि सत्पुरुषों की चेष्टाएं वास्तविक कल्याण की प्राप्ति के लिए ही होती है अन्य लौकिक कार्यों के लिए नहीं ।।144।।
The speaker should deliver teachings of the righteous path, and the listener should hear them, with the aim of attaining welfare such as heaven and liberation. This is because the efforts of virtuous individuals are always directed toward true spiritual welfare, not for worldly purposes.
श्लोक ( Shlok ) 145
श्रोता शुश्रूषताद्यैः स्वैर्गुणैर्युक्तः प्रशस्यते । वक्ता च वत्सलत्वादियथोक्तगुणभूषणः ॥१४५॥
जो श्रोता शुश्रूषा आदि गुणों से युक्त होता है वही प्रशंसनीय माना जाता है । इसी प्रकार जो वक्ता वात्सल्य आदि गुणों से भूषित होता है वही प्रशंसनीय माना जाता है ।।145।
A listener endowed with qualities such as attentiveness is considered praiseworthy. Similarly, a speaker adorned with virtues such as compassion is also regarded as praiseworthy.
श्लोक ( Shlok ) 146
शुश्रूषा श्रवणं चैव ग्रहणं धारणं तथा । स्मृत्यूहापोहनिर्णीतीः श्रोतुरष्टौ गुणान् विदुः ॥१४६॥
शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, स्मृति, ऊह, अपोह और निर्णीति ये श्रोताओं के आठ गुण जानना चाहिए ।। भावार्थ―सत्कथा को सुनने की इच्छा होना शुश्रूषा गुण है, सुनना श्रवण है, समझकर ग्रहण करना ग्रहण है, बहुत समय तक उसकी धारणा रखना धारण है, पिछले समये ग्रहण किये हुए उपदेश आदि का स्मरण करना स्मरण है, तर्क-द्वारा पदार्थ स्वरूप के विचार करने की शक्ति होना ऊह है, हेय वस्तुओं को छोड़ना अपोह है और युक्ति द्वारा पदार्थ का निर्णय करना निर्णीति गुण है । श्रोताओं में इनका होना अत्यंत आवश्यक है ।।146।।
There are eight qualities of listeners that should be understood: desire to hear (Shushrusha), listening (Shravan), understanding and accepting (Grahan), retaining for a long time (Dharan), recalling previously learned teachings (Smriti), the ability to analyze subjects through reasoning (Uh), discarding undesirable elements (Apoh), and arriving at conclusions through logical reasoning (Nirneeti).
Explanation:
- The desire to listen to virtuous teachings is Shushrusha.
- Paying attention and listening to those teachings is Shravan.
- Understanding and assimilating the teachings is Grahan.
- Retaining them in memory for an extended period is Dharan.
- Recalling previously absorbed teachings is Smriti.
- The ability to analyze and reflect on the nature of things through reasoning is Uh.
- Discarding unnecessary or harmful elements is Apoh.
- Making decisions about the nature of things through proper reasoning is Nirneeti.
These qualities are essential for all listeners.
श्लोक 147 से 156
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.