भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 |
श्लोक 63 से 71 प्रतिश्रुति कुलकर
प्रतिश्रुति पहले कुलकर थे। उनकी आयु पल्य का दसवाँ भाग और ऊँचाई 1800 धनुष थी। वे आभूषणों से शोभित थे। वे अवधिज्ञान धारक थे। उन्होंने प्रजा को अमृत-से वचन दिए। सूर्य-चंद्रमा को देख भयभीत प्रजा को उन्होंने आश्वस्त किया। वे ग्रहों का स्वरूप समझाते थे।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 63 to 71
श्लोक ( Shlok ) 63
प्रतिश्रुतिरिति ख्यातस्तदा कुलधरोऽग्रिमः । बिभ्रस्लोकातिगं तेजः प्रजानां नेत्रवद् बभौ ॥६३॥
उस समय वहाँ प्रतिश्रुति नाम से प्रसिद्ध पहले कुलकर विद्यमान थे जो कि सबसे अधिक तेजस्वी थे और प्रजाजनों के नेत्र के समान शोभायमान थे अर्थात् नेत्र के समान प्रजाजनों को हितकारी मार्ग बतलाते थे ।।63।।
At that time, the first Kulakara, renowned by the name Pratishruti, was present. He was exceedingly radiant and shone like the eye of the people, guiding them toward a beneficial and righteous path, just as the eye enables vision. ||63||
पल्यस्य दशमो भागस्तस्यायुर्जिनदेशितम् । धनुःसहस्रमुत्सेधः शतैरधिकमष्टभिः ॥६४॥
जिनेंद्रदेव ने उनकी आयु पल्य के दसवें भाग और ऊँचाई एक हजार आठ सौ धनुष बतलायी है ।।64।।
Lord Jinendra has described their lifespan as one-tenth of a Palyopama and their height as 1,800 Dhanushas. ||64||
श्लोक ( Shlok ) 65–67
जाज्ज्वल्यमानम कुटो लसन्मकरकुण्डलः । कनकाद्रिरिवोतुङ्गो बिभ्राणो हारनिर्झरम् ॥६५॥
नानाभरणभाभार भासुरोदारविग्रहः । प्रोत्सर्पत्तेजसा स्वेन निर्भत्सितविग्रहः ॥६६॥
महान् जगद्गृहोन्मानमानदण्ड इवोच्छितः । दधज्जन्मान्तराभ्यासजनितं बोधमिध्दधीः ॥६७॥
उनके मस्तक पर प्रकाशमान मुकुट शोभायमान हो रहा था, कानों में सुवर्णमय कुंडल चमक रहे थे और वे स्वयं मेरु पर्वत के समान ऊँचे थे इसलिए उनके वक्षःस्थल पर पड़ा हुआ रत्नों का हार झरने के समान मालूम होता था । उनका उन्नत और श्रेष्ठ शरीर नाना प्रकार के आभूषणों की कांति के भार से अतिशय प्रकाशमान हो रहा था, उन्होंने अपने बढ़ते हुए तेज से सूर्य को भी तिरस्कृत कर दिया था । वे बहुत ही ऊँचे थे इसलिए ऐसे मालूम होते थे मानो जगत्रूपी घर की ऊँचाई को नापने के लिए खड़े किये गये मापदंड ही हों । इसके सिवाय बे जंमांतर के संस्कार से प्राप्त हुए अवधिज्ञान को भी धारण किये हुए थे इसलिए वही सबमें उत्कृष्ट बुद्धिमान् गिने जाते थे ।।65-67।।
A radiant crown adorned their head, golden earrings sparkled in their ears, and their towering height resembled Mount Meru. The jeweled necklace resting on their chest appeared like a cascading waterfall. Their elevated and magnificent body shone brightly under the brilliance of various ornaments, and their radiance surpassed even the sun.
So tall were they that they seemed like a measuring rod placed to gauge the height of the world-like house. Moreover, they possessed Avadhijñāna (clairvoyance), attained through impressions from their past lives, making them the most intelligent and wise among all. ||65-67||
श्लोक ( Shlok ) 68–69
स्फुरद्दन्तांगुसलिलैर्मुहुः प्रक्षालयन् दिशः । प्रजानां प्रीणनं वाक्यं सौधं रसमिवोङ्गिरन् ॥६८॥
अदृष्टपूर्वी तौ दृष्ट्वा सभीतान् भोगभूमिजान् । भीतेर्निवर्त्तयामास तत्स्वरूपमिति ब्रुवन् ॥६९॥
वे दैदीप्यमान दातों की किरणोंरूपी जल से दिशाओं का बार-बार प्रक्षालन करते हुए जब प्रजा को संतुष्ट करने वाले वचन बोलते थे तब ऐसे मालूम होते थे मानो अमृत का रस ही प्रकट कर रहे हों । पहले कभी नहीं दिखने वाले सूर्य और चंद्रमा को देखकर भयभीत हुए भोगभूमिज मनुष्यों को उन्होंने उनका निम्नलिखित स्वरूप बतलाकर भयरहित किया था ।।68-69।।
When they spoke words that satisfied the people, it seemed as if they were pouring forth the nectar of immortality, while the radiant beams of their dazzling teeth appeared to cleanse the directions repeatedly. Seeing the previously unseen sun and moon, the Bhogabhūmija humans (inhabitants of the enjoyment lands) were frightened. To calm their fear, they explained the nature and significance of these celestial bodies as follows. ||68-69||
श्लोक ( Shlok ) 70–71
एतौ तौ प्रतिरश्येते सूर्याचन्द्रमसौ ग्रहौ । ज्योतिरङ्गप्रभापायात् कालहासवशोद्भवात् ॥७०॥
सदाप्यधिन भोभाग भ्राम्यतोऽमू महाद्युती । न वस्ताभ्यां भयं किंचिदतो मा भैष्ट भद्रकाः ॥७१॥
उन्होंने कहा―हे भद्र पुरुषो, तुम्हें जो ये दिख रहे हैं वे सूर्य, चंद्रमा नाम के ग्रह हैं, ये महाकांति के धारक है तथा आकाश में सर्वदा घूमते रहते हैं । अभी तक इनका प्रकाश ज्योतिरंग जाति के कल्पवृक्षों के प्रकाश से तिरोहित रहता था इसलिए नहीं दिखते थे परंतु अब चूँकि कालदोष के वश से ज्योतिरंग वृक्षों का प्रभाव कम हो गया है अत: दिखने लगे हैं । इनसे तुम लोगों को कोई भय नहीं है अत: भयभीत नहीं होओ ।।70-71।।
He said, “O noble ones, what you are seeing are the planets named Sun and Moon. They are bearers of great radiance and continuously move across the sky. Until now, their light was obscured by the radiance of the Jyotiraṅga type of Kalpavṛkṣas, which is why they were not visible. However, due to the influence of time and the reduction of the power of the Jyotiraṅga trees, they have now become visible. You need not be afraid of them, so do not be fearful.” ||70-71||
श्लोक 72 से 81
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.