भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30
श्रेणिक ने धर्म जानकर संसार जानना चाहा। धर्म वृक्ष है, अर्थ फल और काम रस है। धर्म से अर्थ, काम, स्वर्ग मिलते हैं। धर्म कामधेनु और कल्पवृक्ष है। यह संकटों से बचाता है। विचार, ज्ञान से इसका माहात्म्य जाना जाता है। यह नरक से रक्षा कर मोक्ष देता है। पुराण ही धर्म है। इसमें क्षेत्र, काल, तीर्थ, सत्पुरुष, और चेष्टाएँ हैं। श्रेणिक ने प्रश्न में पुराण का अर्थ समाविष्ट किया।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 31 to 40
श्लोक ( Shlok ) 31
पश्य धर्मतरोरर्थः फलं कामस्तु तहसः । सत्रिवर्गत्रयस्यास्य मूलं पुण्यकथाश्रुतिः ॥३१॥
हे श्रेणिक, देखो, यह धर्म एक वृक्ष है । अर्थ उसका फल है और काम उसके फलों का रस है । धर्म, अर्थ और काम इन तीनों को त्रिवर्ग कहते हैं, इस त्रिवर्ग की प्राप्ति का मूल कारण धर्म का सुनना है ।।31।।
O Shrenik, look, this dharma is like a tree. Artha (material wealth) is its fruit, and kama (pleasures) is the juice of its fruits. Dharma, artha, and kama are collectively called the three goals (Trivarga). The root cause for attaining these three is listening to dharma. ||31||
श्लोक ( Shlok ) 32
धर्मादर्भश्च कामश्च स्वर्गश्श्रेत्यविगानतः । धर्मः कामार्थयोः सूतिरित्यायुष्मन् विनिश्रिनु ॥३२॥
हे आयुष्मान्, तुम यह निश्चय करो कि धर्म से ही अर्थ, काम, स्वर्ग की प्राप्ति होती है । सचमुच वह धर्म ही अर्थ और काम का उत्पत्ति स्थान है ।।32।।
O blessed one, know for certain that it is through dharma that artha (wealth), kama (pleasure), and even the attainment of heaven are achieved. Indeed, dharma is the very source from which artha and kama arise. ||32||
श्लोक ( Shlok ) 33
धर्मार्थी सर्वकामार्थी धर्मार्थी भनसौख्यवाद मूलं सर्वासां धनर्दिसुखसंप्रदाम् ॥ ३३॥
जो धर्म की इच्छा रखता है वह समस्त इष्ट पदार्थों की इच्छा रखता है । धर्म की इच्छा रखने वाला मनुष्य ही धनी और सुखी होता है क्योंकि धन, ऋद्धि, सुख संपत्ति आदि सबका मूल कारण एक धर्म ही है ।।33।।
One who desires dharma desires all auspicious things. It is the person who seeks dharma who becomes wealthy and happy, for wealth, prosperity, happiness, and all forms of success have dharma as their root cause. ||33||
श्लोक ( Shlok ) 34
धर्मः कामदुधा धेनुर्धमंश्चिन्तामणिर्महान् । धर्मः कल्पतरुः स्थेयान् धर्मो हि निभिरक्षयः ॥३४॥
मनचाही वस्तुओं को देने के लिए धर्म ही कामधेनु है, धर्म ही महान् चिंतामणि है, धर्म ही स्थिर रहने वाला कल्पवृक्ष है और धर्म ही अविनाशी निधि है ।।34।।
श्लोक ( Shlok ) 35
पश्य धर्मस्थ माहात्म्यं योऽपायात्परिरक्षति । यत्र स्थितं नरं दूराना तिक्रामन्ति देवताः ॥३५
हे श्रेणिक, देखो धर्म का कैसा माहात्म्य है, जो पुरुष धर्म में स्थिर रहता हैं―निर्मल भावों से धर्म का आचरण करता है वह उसे अनेक संकटों से बचाता है । तथा देवता भी उस पर आक्रमण नहीं कर सकते, दूर-दूर ही रहते है ।।35।।
O Shrenik, look at the great glory of dharma. A person who remains steadfast in dharma, who practices it with pure intentions, is protected from many dangers. Even the gods cannot harm such a person; they stay far away from him. ||35||
श्लोक ( Shlok ) 36
विचारनृपलोकात्मदिव्यप्रध्ययतोऽपि च । भीमन् धर्मस्य माहात्म्यं निर्विचारमवेहि भोः ॥३६
हे बुद्धिमन्, विचार, राजनीति, लोकप्रसिद्धि, आत्मानुभव और उत्तम ज्ञानादि की प्राप्ति से भी धर्म का अचिंत्य माहात्म्य जाना जाता है । भावार्थ―द्रव्यों की अनंत शक्तियों का विचार, राज-सम्मान, लोकप्रसिद्धि, आत्मानुभव और अवधि मन:पर्यय आदि ज्ञान इन सबकी प्राप्ति धर्म से ही होती है । अत: इन सब बातों को देखकर धर्म का अलौकिक माहात्म्य जानना चाहिए ।।36।।
O wise one, the incomprehensible greatness of dharma is known through the attainment of reflection, politics, public reputation, self-realization, and superior knowledge. The essence is that the infinite powers of substances, royal honors, public fame, self-experience, and higher forms of knowledge such as omniscience and mental perception are all gained through dharma. Therefore, by observing all these, one should recognize the extraordinary greatness of dharma. ||36||
श्लोक ( Shlok ) 37
स धर्मों विनिपातेभ्यो यस्मात् संधारयेवरम् । धन्ते चाभ्युदयस्थाने निरपायसुलोदये ॥३७॥
यह धर्म नरक निगोद आदि के दु:खों से इस जीव की रक्षा करता है और अविनाशी सुख से मुक्त मोक्षस्थान में इसे पहुंचा देता है इसलिए इसे धर्म कहते हैं ।।37।।
This dharma protects the soul from the sufferings of hell, animal existence, and other forms of misery, and leads it to the imperishable bliss of liberation. Therefore, it is called dharma. ||37||
श्लोक ( Shlok ) 38
स च धर्मः पुराणार्यः पुराणं पश्चधा विदुः । क्षेत्रं कालच तार्थ च सत्पुंसस्तशिचेष्टितम् ॥३८॥
जो पुराण का अर्थ है वही धर्म है, मुनिजन पुराण को पाँच प्रकार का मानते हैं―क्षेत्र, काल, तीर्थ, सत्पुरुष और उनकी चेष्टाएँ ।।38।।
The meaning of the Purana is the same as dharma. The monks consider the Purana to be of five types: the field (kṣetra), the time (kāla), the pilgrimage (tīrtha), the noble persons (satpuruṣa), and their actions (ceṣṭā). ||38||
श्लोक ( Shlok ) 39-40
क्षेत्रं त्रैलोक्यविभ्यासः कालस्त्रैकाक्ष्यविस्तरः । मुक्स्युपायो भवेत्तीर्थ पुरुषास्तनिषेविव्यः ॥३९॥
न्याय्यमाचरितं तेषां चरितं दुरितच्छिदाम् । इति कृत्स्नः पुराव्यार्थः प्रश्ने संमावितस्त्वया ॥४०॥
उच्च, मध्य और पातालरूप तीन लोकों की जो रचना है उसे क्षेत्र कहते हैं । भूत, भविष्यत् और वर्त्तमानरूप तीन कालों का जो विस्तार है उसे काल कहते हैं । मोक्षप्राप्ति के उपायभूत सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र को तीर्थ कहते हैं । इस तीर्थ को सेवन करने वाले शलाकापुरुष सत्पुरुष कहलाते हैं और पापों को नष्ट करने वाले उन सत्पुरुषों के न्यायोपेत आचरण को उनकी चेष्टाएँ अथवा क्रियाएँ कहते हैं । हे श्रेणिक, तुमने पुराण के इस संपूर्ण अर्थ को अपने प्रश्न में समाविष्ट कर दिया है ।।39-40।।
The creation of the three realms — the higher, middle, and lower worlds — is called the field (kṣetra). The expanse of the three times — past, present, and future — is called time (kāla). The means of attaining liberation, which include right perception, right knowledge, and right conduct, are called pilgrimage (tīrtha). Those noble beings who follow this pilgrimage are called shalakapuruṣas (exemplary persons), and their righteous actions, which destroy sins, are referred to as their endeavors or activities (ceṣṭā). O Shrenik, you have included the complete meaning of the Purana in your question. ||39-40||
श्लोक 41 से 50
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.