परम पूज्य श्रुत संवेगी श्रमण मुनिश्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का आगमन
दिगंबर जैन समाज का सौभाग्य है कि पूज्य श्रुतसंवेगी महाश्रमण श्री 108 आदित्यसागर जी मुनिराज ससंघ का मंगल आगमन सिविल लाइंस जैन मंदिर, जयपुर में होने जा रहा है। यह पावन अवसर समाज के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मकल्याण की प्रेरणा लेकर आया है।
The Digambar Jain Samaj of Civil Lines, Jaipur feels immensely blessed to welcome Param Pujya Shrutsamvegi Mahashraman Muni Shri 108 Adityasagar Ji Maharaj SaSangh. This sacred occasion is not just a celebration but also an opportunity for spiritual upliftment, devotion, and self-realization.

📿 भव्य शोभा यात्रा – 4 अक्टूबर 2025
शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को सायंकाल 5:00 बजे
रामनगर चौराहा, सिविल लाइंस से भव्य शोभायात्रा जुलूस के रूप में प्रारंभ होगी और धर्मध्वजा लहराती हुई जैन स्थानक (लोहारू स्कूल के सामने) पहुंचेगी।
On Saturday, 4th October 2025 at 5:00 PM, a grand Shobha Yatra (procession) will commence from Ramnagar Chauraha, Civil Lines and will reach the Jain Sthanak (in front of Loharu School) in a devotional atmosphere, spreading the message of peace, non-violence, and spirituality.

🪔 आरती एवं श्रुत समाधान Evening Programs – 4 अक्टूबर 2025
- सायं 6:00 बजे – जैन स्थानक पर आरती
- सायं 6:30 बजे – श्रुत समाधान
यह आयोजन भक्ति और ज्ञान का अद्भुत संगम होगा, जिसमें प्रत्येक श्रावक-श्राविका को धर्मलाभ का सुअवसर मिलेगा।
At Jain Sthanak
- 6:00 PM – Aarti
- 6:30 PM – Shrut Samadhan (scriptural discourse & reflection)
A divine evening of prayer, scripture, and inner peace awaits all devotees.

🛕 अभिषेक एवं शांति धारा Abhishek & Shanti Dhara – 5 अक्टूबर 2025
रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को प्रातः 6:00 बजे
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, हरी मार्ग, सिविल लाइंस में अभिषेक एवं शांति धारा का आयोजन होगा। यह पावन अनुष्ठान जीवन में शांति, सुख और समृद्धि का संदेश देगा।
On Sunday, 5th October 2025 at 6:00 AM, Abhishek and Shanti Dhara will be held at Shri Mahavir Digambar Jain Mandir, Hari Marg, Civil Lines. This sacred ritual invokes blessings of peace, prosperity, and spiritual harmony.

🌼 मुनिश्री आदित्यसागर जी मुनिराज का जीवन परिचय Life & Journey of Muni Shri Adityasagar Ji Maharaj
भारतवर्ष के हृदय प्रदेश में स्थित संस्कारधानी जबलपुर में, पिता श्री राजेश और माता श्रीमती वीणा जैन के आँगन में 24 मई 1986 को एक बालक का जन्म हुआ। नियति ने उसे नाम दिया – “सन्मति”, जो भगवान महावीर स्वामी का पर्याय है। बचपन में सन्मति भैया को स्नेहपूर्वक “गुरु भैया” भी कहा जाता था।
- 2006 में BBA और 2008 में MBA (Gold Medallist) पूर्ण करने के बाद उन्होंने व्यवसाय में सफलता प्राप्त की।
- परंतु 2008 में आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के दर्शन से उनके जीवन में वैराग्य का उदय हुआ।
- उज्जैन की पावन धरती पर 2010 में आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत धारण किया।
- 08 नवम्बर 2011 को युगगौरव आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के करकमलों से उन्हें दीक्षा मिली और वे मुनिश्री आदित्यसागर जी बन गए।
Born on 24th May 1986 in Jabalpur, Madhya Pradesh, to parents Shri Rajesh Ji and Smt. Veena Ji, the child was named Sannmati—a name synonymous with Bhagwan Mahavir Swami. From his early years, he was lovingly known as “Guru Bhaiya.”
- Academically brilliant, he completed his BBA in 2006 and MBA (Gold Medalist) in 2008, establishing himself as a successful entrepreneur at a young age.
- But destiny had higher plans—his meeting with Acharya Shri Vidhyadagar Ji in 2008 ignited deep detachment and devotion.
- In 2010, at Ujjain, he took the vow of lifelong celibacy.
- On 8th November 2011, under the holy guidance of Acharya Shri Vishuddhsagar Ji Maharaj, he received Deeksha and became Muni Shri Adityasagar Ji.
🕉️ साधना, अध्ययन और साहित्य सेवा Knowledge, Literature & Spiritual Service
- मात्र 21 दिनों में प्राकृत भाषा का गहन अध्ययन कर लिया।
- 2016 में संस्कृत एवं 2018 में बेंगलुरु में रहकर अपभ्रंश, द्रविड़ीयन, नाडु कन्नड़, तमिल आदि 16 लिपियों के ज्ञाता बने।
- अब तक उन्होंने 50000 श्लोक प्रमाण सम्यक साहित्य की रचना की है, जिनमें 45 प्राकृत, 20 संस्कृत और 120+ हिंदी रचनाएँ शामिल हैं।
- 25 से अधिक ग्रंथों का सम्पादन और 1000+ शास्त्रों का संरक्षण (ताड़पत्र-ताम्रपत्र पर) कर चुके हैं।
- देशभर में लगभग 4000 किलोमीटर पदविहार करते हुए, 9 राज्यों में जिनशासन का प्रचार-प्रसार किया।
- Mastered Prakrit language in just 21 days in 2012.
- Became proficient in Sanskrit, Apabhramsha, Tamil, and 16 ancient scripts.
- Composed over 50,000 verses of Jain literature including 45 Prakrit, 20 Sanskrit, and 120+ Hindi works.
- Edited 25+ scriptures and preserved more than 1,000 ancient manuscripts on palm leaves and copper plates.
- Travelled over 4,000 kilometers across 9 states, inspiring thousands of devotees.
🔆 प्रवचन शैली और प्रेरणा Unique Style of Preaching
मुनिश्री आदित्यसागर जी का प्रवचन गहन ज्ञान और सरल भाषा का अद्भुत संगम है।
- वे शास्त्रों के गूढ़ सिद्धांतों को आधुनिक उदाहरणों के साथ जोड़कर प्रस्तुत करते हैं।
- युवाओं के लिए वे विशेष प्रेरणा स्रोत हैं।
- उनकी “आध्यात्मिक प्रबंधन”, “नीति कक्षा” और “सही बातें” जैसी शिक्षाएँ समाज में नई ऊर्जा भरती हैं।
Muni Shri Adityasagar Ji’s discourses are simple yet profound.
- He blends Jain philosophy with modern-day examples.
- His initiatives like “Spiritual Management,” “Niti Kaksha” (Ethics Class), and “Sahi Baatein” (Right Teachings) have deeply influenced youth and professionals alike.
- Through social media and literature, he has become one of the most widely followed Jain monks of the present era.
✨ वर्तमान संघ Sangh
मुनिश्री के संघ में वर्तमान में
- श्रुतप्रिय श्रमणरत्न श्री 108 अप्रमितसागर जी,
- सहजानंदी श्रमणरत्न श्री 108 सहजसागर जी, तथा
- क्षुल्लक श्री 105 श्रेयस्सागर जी
रत्नत्रय के समान शोभायमान हो रहे हैं।
His sangh is presently adorned with:
- Shrutpriya Shramanratna Shri 108 Apramitsagar Ji,
- Sahajanandi Shramanratna Shri 108 Sahajsagar Ji, and
- Kshullak Shri 105 Shreyassagar Ji.
Together, they are guiding society towards truth, compassion, and self-discipline.
🙏 निवेदन Invitation

सकल दिगंबर जैन समाज, सिविल लाइंस, जयपुर सभी समाजबंधुओं से विनम्र निवेदन करता है कि इस पुण्य अवसर पर अधिकाधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
The Digambar Jain Samaj, Civil Lines, Jaipur warmly invites all devotees to participate in these sacred events and gain spiritual benefit.
Let us join together in this divine celebration, seek the blessings of Param Pujya Muni Shri 108 Adityasagar Ji Maharaj, and illuminate our lives with knowledge, peace, and devotion.



