राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण, सीता , रावण और अणुमान् के पुराण का वर्णन पर्व 68 – श्लोक 662 से 672 | श्लोक 673 से 681 | श्लोक 682 से 691 | श्लोक 692 से 701 | श्लोक 702 से 711 | श्लोक 712 से 721
मूल संस्कृत श्लोक . हिंदी अनुवाद . English translation of Uttar Puran parv 68- shlok 722 to 732
श्लोक ( Shlok ) 722
कल्पेऽभवान्नादौ लक्ष्मणश्चागतः क्रमात् । नरकात् संयमं प्राप्य मोक्षलक्ष्मीमवाप्स्यति ॥७२२॥
शेष रानियाँ प्रथम स्वर्गमें उत्पन्न हुई । लक्ष्मण नरकसे निकल कर क्रम-क्रमसे संयम धारण कर मोक्ष-लक्ष्मीको प्राप्त होगा ।। ७२२ ।।
“The remaining queens were reborn in the first heaven (Saudharma Swarga). As for Lakshmana, after emerging from hell and progressively practicing self-restraint (Sanyama) in his future births, he will ultimately attain the fortune of final liberation (Moksha).”722
श्लोक ( Shlok ) 723
(अस्मदुपलब्धसर्वपुस्तकेप्दरय श्लोकरय पूर्वाधों नारित) । विनेयात्तस्य जन्तूनां भवेद्वैचित्र्यमीदृशम् ॥ ७२३ ॥
सो ठीक ही है क्योंकि जीवोंके इसी प्रकारकी विचित्रता होती है ।। ७२३ ॥
“Indeed, this is quite true; for such is the remarkable diversity and complexity in the destinies of living beings.”723
श्लोक ( Shlok ) 724 – 727
प्रोल्लङ्ष्य गोपदमिवाम्बुनिधिं स्वसैन्यै-रुद्ध्वा रिपोः पुरमगारमिवैकमल्पम् ।निर्मूल्य वैरिकुलमाश्विव सस्यमीष-लक्ष्म्या सह क्षितिसुतामपहृत्य शत्रोः ॥ ७२४ ॥आनश्रामर भूनभश्वरशिरः पीठोद्धताघ्रिङ्कयौ, निष्कण्टीकृतदक्षिणार्धभरताखण्डत्रिखण्डाधिपौ ।साकेतं समधिष्ठितौ हतशुचिप्रोग्रासिभास्वत्प्र भौ दिप्रान्तद्विप ‘दर्पसर्पशमनव्यग्रोग्रवीरश्रियौ ॥ ७२५ ॥सीरादिप्रभृतिप्रसिद्धविलसद्रत्नावलीरन्जित-श्रीसम्पादितभोगयोगसुखिनौ सर्वाथिसन्तर्पकौ ।चन्द्रार्काविव तेजसा स्वयशसा विश्वं प्रकाश्य स्फुर्ट श्रीमन्तौ बलकेशवौ क्षितिमिमां सम्पास्य सार्द्धं चिरम् ॥७२६॥एकत्रिलोकशिखरं सुखमध्यतिष्ठ-दन्यश्चतुर्थनरकावनिनायकोऽभूत् ।भोग्ये समेऽपि परिणामकृताद्विशेषा-न्मा तद्व्यधादबुधवत्सुबुधो निदानम् ॥७२७॥
जिन्होंने समुद्रको गोपदके समान उल्लङ्घन किया, जिन्होंने अपनी सेनासे शत्रुके नगरको एक छोटेसे घरके समान घेर लिया, जिन्होंने शत्रुके समस्त वंशको धानके खेतके समान शीघ्र ही निर्मूल कर दिया, जिन्होंने लक्ष्मीके साथ-साथ शत्रुसे सीताको छीन लिया, जिनके दोनों चरण, नम्रीभूत देव, भूमिगोचरी राजा तथा विद्याधरोंके मस्तकरूपी सिंहासन पर सदा विद्यमान रहते थे, जिन्होंने दक्षिण दिशाके अर्धभरत क्षेत्रको निष्कण्टक बना दिया था, जो समस्त तीन खण्डोंके स्वामी थे, अयोध्या नगरीमें रहते थे, जिनकी प्रभा ज्येष्ठ मास के सूर्यकी प्रभाको भी तिरस्कृत करती थी। जिनकी बीरलक्ष्मी दिशाओंके अन्तमें रहनेवाले दिग्गजोंके गर्व-रूपी सर्पको शान्त करनेमें सदा व्यग्र रहती थी, हल आदि प्रसिद्ध तथा सुशोभित रत्नोंकी पंक्तिले अनुरञ्जित लक्ष्मीके द्वारा प्राप्त कराये हुए भोगोंके संयोगसे जो सदा सुखी रहते थे, जो समस्त याचकोंको संतुष्ट रखते थे, जो तेजते चन्द्र और सूर्यके समान थे, और जिन्होंने अपने यशसे समस्त संसारको अत्यन्त प्रकाशित कर दिया था ऐसे श्रीमान् बलभद्र और नारायण पदवीके धारक रामचन्द्र और लक्ष्मण चिरकाल तक साथ ही साथ इस पृथिवीका पालन करते रहे। उन दोनोंमेंसे एक तो भोगोंकी समानता होनेपर भी परि-णामोंके द्वारा की हुई विशेषतासे तीन लोकके शिखर पर सुखसे विराजमान हुआ और दूसरा चतुर्थ नरककी भूमिका नायक हुआ। इसलिए आचार्य कहते हैं कि विद्वानोंको मूर्ख के समान कभी भी निदान नहीं करना चाहिये ।। ७२४-७२७ ॥
“They who crossed the vast ocean as easily as stepping over a puddle (a cow’s hoof-print); who besieged the enemy’s fortress with their armies as if it were a tiny house; who swiftly uprooted the enemy’s entire lineage like weeding a field of grain; and who reclaimed Sita from the adversary along with the royal fortune—”
“—They whose twin feet always rested upon the throne-like heads of prostrating deities, earth-dwelling kings, and powerful Vidyadharas (celestial sorcerers); who cleared the southern half-Bharat region of all adversaries; who were the supreme lords of all three realms (Khandas) and resided in the magnificent city of Ayodhya; and whose radiant glory put even the blazing sun of the peak summer month (Jyeshtha) to shame—”
“—They whose heroic valor (Veera-Lakshmi) was ever intent on subduing the pride of the mythical elephants guarding the cosmic directions; who always lived happily amidst the material pleasures procured by their royal fortune—adorned with renowned, lustrous treasures like the divine plow (Hala); who kept all seekers and mendicants fully satisfied; who matched the sun and moon in brilliance; and who intensely illuminated the entire world with their spotless fame—”
“—In this manner, the illustrious Ramachandra and Lakshmana—the cosmic title-holders of Balabhadra and Narayana—continually protected and ruled this earth together for an immense period of time.”
“Yet, despite sharing identical worldly enjoyments and status, one of them—by virtue of the purity of his internal thoughts and ultimate spiritual evolution—now resides blissfully at the very apex of the three worlds (the realm of liberation), while the other became a resident of the fourth hell. Therefore, the Acharyas (spiritual masters) declare: Wise and learned souls should never, even for a moment, harbor Nidana (the desire for future material rewards in exchange for spiritual penance) like the ignorant.” 724 – 727
श्लोक ( Shlok ) 728
देशे सारसमुच्चये नरपतिर्देवो नरादिस्ततः सौधर्मेऽनिमिषोऽभवत्सुखनिधिस्तस्माच्च्युतोऽस्मिन्नभूत् ।आक्रान्ताखिलखेचरोज्ज्वलशिरोमालो विनम्यन्वये नीलोलो निजवंश केतुरहिताचाराग्रणी रावणः ॥७२८॥
रावणका जीव पहले सारसमुच्चय नामके देशमें नरदेव नामका राजा था। फिर सौधर्म स्वर्गमें सुखका भाण्डार-स्वरूप देव हुआ और तदनन्तर वहाँ से च्युत होकर इसी भरत क्षेत्रके राजा विनमि विद्याधरके वंशमें समस्त विद्याधरोंके देदीप्यमान मस्तकोंकी मालापर आक्रमण करनेवाला, स्त्रीलम्पट, अपने वंशको नष्ट करनेके लिए केतु (पुच्छलतारा) के समान तथा दुराचारियोंमें अग्रेसर रावण हुआ ।। ७२८ ॥
“In its past life, the soul of Ravana was first a king named Naradeva in the country called Sarasamuchchaya. Thereafter, he was reborn as a celestial being—the very storehouse of happiness—in the Saudharma heaven. Falling from that divine realm, he was born into this Bharat Kshetra in the royal lineage of King Vinami Vidyadhara as Ravana: a ruler who trampled upon the radiant heads of all other Vidyadharas (sorcerers), a slave to his lust for women, a destructive comet (Ketu) unto his own lineage, and a leader among the wicked.”728
श्लोक ( Shlok ) 729
स्तुक् चन्द्रचूल इति दुश्चरितः समाप्य । आसीदिहैव मलये विषये महीश-पश्चात्तपोऽजनि सुरः स सनत्कुमारे तस्मादिहैत्य समभूद्विसुरर्द्धचक्री ॥ ७२९ ॥
लक्ष्मणका जीव पहलेइसी क्षेत्रके मलयदेशमें चन्द्रचूल नामका राजपुत्र था, जो अत्यन्त दुराचारी था। जीवनके पिछले भाग में तपञ्चरण कर वह सनत्कुमार स्वर्गमें देव हुआ फिर वहाँ से आकर यहाँ अर्धचक्री लक्ष्मण हुआ था ॥ ७२९ ॥
“In its previous life, the soul of Lakshmana was a prince named Chandrachula in the Malaya country of this very region, who was exceedingly wicked in his ways. However, in the latter part of his life, he engaged in rigorous ascetic penance (Tapashcharana), by virtue of which he was reborn as a celestial being in the Sanatkumara heaven. Descending from that divine realm, he incarnated here as the half-cosmic emperor (Ardha-Chakri) Lakshmana.”729
श्लोक ( Shlok ) 730
मणिमतिः खचरी गुणभूषणा कृतनिदानमृतेरति ‘कोपिनी ।ततयशा समभूदिह सुव्रता परिरता जनकेशसुता सती ॥ ७३० ॥
सीता पहले गुणरूपी आभूषणोंसे सहित मणिमति नामकी विद्याधरी थी । उसने अत्यन्त कुपित होकर निदान मरण किया जिससे यशको विस्तृत करनेवाली तथा अच्छे व्रतोंका पालन करनेवाली जनकपुत्री सती सीता हुई ॥ ७३० ॥
“In her past life, Sita was a Vidyadhari (celestial mystic) named Manimati, who was adorned with the jewels of excellent virtues. Becoming intensely infuriated by an injustice, she made a Nidana (a binding spiritual vow for future vengeance) at the moment of her death, by virtue of which she was reborn as the pious and chaste Sita, the daughter of King Janaka, who widely expanded the fame of her lineage and strictly observed noble vows.”730
श्लोक ( Shlok ) 731
इह सचिवतनूजश्चन्द्रचूलस्य मित्रं विजयविदितनामाऽजायत स्वस्तृतीये ।कथितकनकचूलो लालितो दिव्यभोगै-रभवदमितवीर्यः सूर्यवंशे स रामः ॥ ७३१ ॥
रामचन्द्रका जीव पहले मलय देशके मंत्रीका पुत्र चन्द्रचूलका मित्र विजय नामसे प्रसिद्ध था फिर तीसरे स्वर्गमें दिव्य भोगोंसे लालित कनकचूल नामका प्रसिद्ध देव हुआ और फिर सूर्यवंशमें अपरिमित बलको धारण करनेवाला रामचन्द्र हुआ ।। ७३१ ।।
“In his past life, the soul of Ramachandra was known as Vijay, the son of the royal minister in the Malaya country and the close friend of Prince Chandrachula. He was subsequently reborn in the third heaven (Sanatkumara Swarga) as a highly renowned celestial deity named Kanakachula, cherished amidst divine pleasures. Descending from that heavenly realm, he incarnated into the Solar Dynasty (Suryavamsha) as Ramachandra, the bearer of boundless strength.”731
श्लोक ( Shlok ) 732
जनयतु बलदेवो देवदेवो दुरन्ताद् दुरितदुरुदयोत्थादूष्यदुःखाद्दवीयान् ।अवनतभुवनेशो विश्व्द्दश्वा विरागो निखिलसुखनिवासः सोऽष्टमोऽभीष्टमस्मान् ॥ ७३२ ॥
जो दुःखदायी पापकर्मके दुष्ट उदय से उत्पन्न होनेवाले निन्दनीय दुःखसे बहुत दूर रहते थे, जिन्होंने समस्त इन्द्रोंको नम्र बना दिया था, जो सर्वज्ञ थे, वीतराग थे, समस्त सुखोंके भाण्डार थे और जो अन्तमें देवोंके देव हुए-सिद्ध अवस्थाको प्राप्त हुए ऐसे अष्टम बलभद्र श्री रामचन्द्रजी हम लोगोंकी इष्ट-सिद्धि करें ।॥ ७३२ ॥
“May the illustrious Ramachandra—the eighth Balabhadra, who lived completely untouched by the deplorable miseries born of the wicked awakening of painful sinful karmas; who caused all the lords of heaven (Indras) to bow before him; who was all-knowing (Sarvajna) and entirely free from worldly attachment (Veetaraga); who became the supreme storehouse of infinite bliss, and who ultimately ascended to the apex of all divinity by achieving the state of ultimate liberation (Siddha)—bestow upon us the fulfillment of our highest spiritual goals (Ishta-siddhi).”732
इत्यार्षे भगवद्गुणभद्राचार्यप्रणीते त्रिषष्टिलक्षणमहापुराणसङ्ग्रहे मुनिसुव्रततीर्थंकर-हरिषेणचक्रवर्ति-रामबलदेवलक्ष्मीधरकेशवसीतारावणपुराणं परिसमाप्तमष्टषष्टं पर्व ॥ ६८ ॥
इस प्रकार आर्ष नामसे प्रसिद्ध, भगवद्गुणभद्राचार्य प्रणीत त्रिषष्टिलक्षणमहापुराण के संग्रहमें मुनिसुव्रतनाथ तीर्थंकर, हरिषेण चक्रवर्ती, राम बलभद्र, लक्ष्मीधर (लक्ष्मण) नारायण, सीता तथा रावणके पुराणका वर्णन करनेवाला अड़सठवाँ पर्व समाप्त हुआ ।॥ ६८ ॥
“Thus ends the sixty-eighth chapter—which chronicles the sacred epics (Puranas) of the Tirthankara Munisuvratanatha, the universal emperor (Chakravarti) Harishena, the gentle hero (Balabhadra) Rama, the divine warrior (Narayana) Lakshmidhara (Lakshmana), the pious Sita, and the fallen king Ravana—contained within the compendium of the Trishashti-Lakshana-Mahapurana, composed by the venerable Acharya Gunabhadra and highly renowned as the Arsha scripture.”68
नमिनाथ तीर्थंकर तथा जयसेन चक्रवर्ती के पुराण का वर्णन
पर्व 69 – श्लोक 1 से 11
उत्तरपुराण Uttarapurana home page
अजितनाथ तथा सगर चक्रवर्ती पर्व 48 – श्लोक 1 से 143 | संभवनाथ पर्व 49 – श्लोक 1 से 59 | श्री अभिनन्दनस्वामी पर्व 50 – श्लोक 1 से 70 | सुमतिनाथ पर्व 51 – श्लोक 1 से 87 | पद्मप्रभ पर्व 52 – श्लोक 1 से 70 सुपार्श्वनाथ स्वामी पर्व 53 – श्लोक 1 से 56 | चन्द्रप्रभ पर्व 54 – श्लोक 1 से 276 | पुष्पदन्त पर्व 55 – श्लोक 1 से 62 | शीतल पर्व 56 – श्लोक 1 से 96 | श्रेयांसनाथ त्रिष्टष्ठनारायण, विजय बलभद्र और अश्वमीव प्रतिनारायण पर्व 57 – श्लोक 1 से 100 | श्री वासुपूज्य , द्विपृष्ठनारायण, अचल बलभद्र और तारक प्रति-नारायण पर्व 58 – श्लोक 1 से 124 | विमलनाथ , धर्म, स्वयंभू, मधु, संजयन्त, मेरु और मंदर गणधर पर्व 59 – श्लोक 1 से 319 | अनन्तनाथ , सुप्रभ बलभद्र, पुरुषोत्तम नारायण और मधुसूदन प्रति-नारायण पर्व 60 – श्लोक 1 से 85 | धर्मनाथ , सुदर्शन बलभद्र, पुरुषसिंह नारायण, मधुक्रीड़ प्रतिनारायण, मघवा और सनत्कुमार चक्रवर्ती पर्व 61 – श्लोक 1 से 130 | अपराजित बलभद्र और अनन्तवीर्य नारायण पर्व 62 – श्लोक 1 से 513 | शान्तिनाथ पर्व 63 – श्लोक 1 से 510 | कुन्थुनाथ पर्व 64 – श्लोक 1 से 55 | अरनाथ, सुभौम चक्रवर्ती, नन्दिषेण बलभद्र, पुण्डरीक नारायण और निशुम्भ प्रतिनारायण पर्व 65 – श्लोक 1 से 192 | मल्लिनाथ , पद्मचक्रवर्ती, नन्दिमित्र बलदेव, दत्त नारायण और बलीन्द्र प्रति-नारायण पर्व 66 – श्लोक 1 से 125 | मुनिसुव्रत, हरिषेण चक्रवर्ती, राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण और रावण पर्व 67 – श्लोक 1 से 473
राम बलभद्र, लक्ष्मण नारायण, सीता , रावण और अणुमान् के पुराण का वर्णन पर्व 68 – श्लोक 1 से 16 | श्लोक 17 से 30 | श्लोक 31 से 42 | श्लोक 43 से 50 | श्लोक 51 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 83 | श्लोक 84 से 92 | श्लोक 93 से 104 | श्लोक 105 से 123 | श्लोक 124 से 132 | श्लोक 133 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 174 | श्लोक 175 से 184 | श्लोक 185 से 193 | श्लोक 194 से 203 | श्लोक 204 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 235 | श्लोक 236 से 252 | श्लोक 253 से 262 | श्लोक 263 से 276 | श्लोक 277 से 291 | श्लोक 292 से 302 | श्लोक 303 से 317 | श्लोक 318 से 332 | श्लोक 333 से 353 | श्लोक 354 से 364 | श्लोक 365 से 382 | श्लोक 383 से 401 | श्लोक 402 से 412 | श्लोक 413 से 422 | श्लोक 423 से 435 | श्लोक 436 से 452 | श्लोक 453 से 462 | श्लोक 463 से 472 | श्लोक 473 से 484 | श्लोक 485 से 493 | श्लोक 494 से 501 | श्लोक 502 से 515 | श्लोक 516 से 531 | श्लोक 532 से 542 | श्लोक 543 से 551 | श्लोक 552 से 560 | श्लोक 561 से 575 | श्लोक 576 से 585 | श्लोक 586 से 594 | श्लोक 595 से 604 | श्लोक 605 से 622 | श्लोक 623 से 631 | श्लोक 632 से 641 | श्लोक 642 से 651 | श्लोक 652 से 661 | श्लोक 662 से 672 | श्लोक 673 से 681 | श्लोक 682 से 691 | श्लोक 692 से 701 | श्लोक 702 से 711 | श्लोक 712 से 721
Download PDF
आदिपुराण उत्तरपुराण हिन्दी-भाषानुवाद
पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 | पर्व 11 | पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 |पर्व 33 | पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 |पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 |पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 | उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 | पर्व 54 |पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 | पर्व 58 | पर्व 59 | पर्व 60 | पर्व 61 | पर्व 62 | पर्व 63 | पर्व 64 | पर्व 65 |
आदिपुराण उत्तरपुराण सारांश
पर्व 1 | पर्व 2 | पर्व 3 | पर्व 4 | पर्व 5 | पर्व 6 | पर्व 7 | पर्व 8 | पर्व 9 | पर्व 10 |पर्व 11 |पर्व 12 | पर्व 13 | पर्व 14 | पर्व 15 | पर्व 16 | पर्व 17 | पर्व 18 | पर्व 19 | पर्व 20 | पर्व 21 | पर्व 22 | पर्व 23 | पर्व 24 | पर्व 25 | पर्व 26 | पर्व 27 | पर्व 28 | पर्व 29 | पर्व 30 | पर्व 31 | पर्व 32 | पर्व 33 |पर्व 34 | पर्व 35 | पर्व 36 | पर्व 37 | पर्व 38 | पर्व 39 | पर्व 40 | पर्व 41 | पर्व 42 | पर्व 43 | पर्व 44 | पर्व 45 | पर्व 46 | पर्व 47 उत्तरपुराण पर्व 48 | पर्व 49 | पर्व 50 | पर्व 51 | पर्व 52 | पर्व 53 |पर्व 54 | पर्व 55 | पर्व 56 | पर्व 57 | पर्व 58 | पर्व 59 | पर्व 60 | पर्व 61 | पर्व 62 | पर्व 63 | पर्व 64 | पर्व 65 |