भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71
श्लोक 72 से 81 प्राकृतिक सौंदर्य
यहाँ बावड़ियाँ, कुएँ, और तालाब जल से भरे हैं। नदियाँ वेश्याओं समान हैं: विपंका (कीचड़रहित), ग्राहवती (मगरमच्छ युक्त), स्वच्छ, कुटिलवृत्ति (टेढ़ी), अलंघ्य (गहरी), सर्वभोग्या (सबके लिए), विचित्रा (विविध), और निम्नगा (नीचे बहने वाली)। तालाबों में हंस, वनों में हाथी, और खेतों में बैल हैं। जिनमंदिरों में संगीत से मयूर नृत्य करते हैं। गायें और मेघ दूध व जल से पोषण करते हैं। सुयोग्य राजा के शासन में कोई बाधा नहीं है।
English translation of Ādi purāṇa parv 4- Shlok 72 to 81
श्लोक ( Shlok ) 72
यत्र कूपतटाकाद्याः कामं सन्तु जलाशयाः । तथापि जनतातापं हरन्ति रसवस्तया ॥७२।।
उस देश के कुएँ तालाब आदि भले ही जलाशय (मूर्खपक्ष में जड़ता से युक्त) हों तथापि वे अपनी रसवत्ता से मधुर जल से लोगों का संताप दूर करते हैं ।।72।।
Although the wells, ponds, and other reservoirs in that land may be stagnant (lacking vitality in their water), they still provide relief to the people by offering sweet, refreshing water that soothes their distress. ||72||
श्लोक ( Shlok ) 73
विपङ्का ग्राहवत्यश्च स्वच्छाः कुटिलवृत्तयः । अलङ्घया सर्वभोग्याश्च विचित्रा यत्र निम्नगाः ।।७३।।
उस देश की नदियाँ ठीक वेश्याओं के समान शोभायमान होती हैं । क्योंकि वेश्याएँ जैसे विपंका अर्थात᳭ विशिष्ट पंक-पाप से सहित होती हैं उसी प्रकार नदियाँ भी विपंका अर्थात् कीचड़रहित हें । वेश्याएँ जैसे ग्राहवती-धनसंचय करने वाली होती हैं उसी तरह नदियाँ भी ग्राहवती-मगरमच्छों से भरी हुई हैं । वेश्याएँ जैसे ऊपर से स्वच्छ होती है उसी प्रकार नदियाँ भी स्वच्छ साफ हैं । वेश्याएँ जैसे कुटिलवृत्ति-मायाचारिणी होती हैं उसी तरह नदियाँ भी कुटिलवृत्ति-टेढ़ी बहने वाली हैं । वेश्याएँ जैसे अलंघ्य होती हैं―विषयी मनुष्यों द्वारा वशीभूत नहीं होती हैं उसी प्रकार नदियाँ भी अलंघ्य हैं―गहरी होने के कारण तैरकर पार करने योग्य नहीं हैं । वेश्याएं जैसे सर्वभोग्या―ऊँच-नीच सभी मनुष्यों के द्वारा भोग्य होती हैं उसी प्रकार नदियाँ भी सर्वभोग्य-पशु, पक्षी, मनुष्य आदि सभी जीवों के द्वारा भोग्य हैं । वेश्याएं जैसे विचित्रा―अनेक वर्ण की होती हैं उसी प्रकार नदियाँ भी विचित्रा―अनेकवर्ण―अनेक रंग की अथवा विविध प्रकार के आश्चर्यों से युक्त है और वेश्याएँ जैसे निम्नगा-नीच पुरुषों की ओर जाती हैं उसी प्रकार नदियाँ भी निम्नगा-ढाल जमीन की ओर जाती है ।।73।।
The rivers of that country are beautiful just like prostitutes. Because just like prostitutes are covered with special mud and sin, similarly the rivers are also free from mud. Just like prostitutes are Grahavati (money accumulators), similarly the rivers are also full of Grahavati (crocodiles). Just like prostitutes are clean from the outside, similarly the rivers are also clean. Just like prostitutes are devious and deceptive, similarly the rivers also flow in a crooked manner. Just like prostitutes are insurmountable – they cannot be controlled by sensual people, similarly the rivers are also insurmountable – they cannot be crossed by swimming due to being deep. Just like prostitutes are universal – they can be enjoyed by all human beings, high and low, similarly the rivers are universal – they can be enjoyed by all living beings like animals, birds, humans etc. Just as prostitutes are of many colours, similarly the rivers too are of many colours or are full of various kinds of wonders and just as prostitutes go towards low-grade men, similarly the rivers too go towards low-grade land. 73.
श्लोक ( Shlok ) 74
‘सरसां तीरदेशेषु हतं हंसा विकुर्वते । यत्र कण्ठबिला लग्नमृणालशकलाकुलाः ॥७४॥
उस देश में तालाबों के किनारे कंठ में मृणाल का टुकड़ा लग जाने से व्याकुल हुए हंस अनेक प्रकार के मनोहर शब्द करते हैं ।।74।।
On the banks of the ponds in that land, swans, agitated by a piece of mṛṇāla (a type of water plant) getting caught in their throats, make various charming sounds. ||74||
श्लोक ( Shlok ) 75
वनेषु वनमातङ्गा मदमीलितलोचनाः । भ्रमन्स्यविरतं यस्मिन्नाद्धातुमि वदिग्गजान् ॥७५॥
। उस देश के वनों में मद् से निमीलित नेत्र हुए जंगली हाथी निरंतर इस प्रकार घूमते हैं मानो दिग्गजों को ही बुला रहे हों ।।75।।
In the forests of that land, wild elephants, with their eyes dulled by intoxication, continuously roam in such a way that it seems as if they are calling to the giants. ||75||
श्लोक ( Shlok ) 76
यत्र शृङ्गाग्रसंलग्नकर्दमा दुर्दमा भृशम् । उत्खनन्ति वृषा रताः स्थलेषु स्थलपद्मिनीम् ॥७६॥
जिसके सींगों की नोक पर कीचड़ लगी हुई तथा जो बड़ी कठिनाई से वश में किये जा सकते हैं ऐसे गर्वीले बैल उस देश के खेतों में स्थलकमलिनियों को उखाड़ा करते हैं ।।76।।
In that land, proud bulls, with mud stuck on the tips of their horns and difficult to control, plow the fields, uprooting the water lilies from the ground. ||76||
श्लोक ( Shlok ) 77
जैनालयेषु संगीतपटहाम्भोदनिस्स्वनैः । यत्र नृस्यन्त्यकालेऽपि शिखिनः प्रोन्मदिष्णवः ॥७७॥
उस देश के जिनमंदिरों में संगीत के समय जो तबला बजते हैं, उनके शब्दों को मेघ का शब्द समझकर हर्ष से उन्मत्त हुए मयूर असमय में ही वर्षा ऋतु के बिना ही नृत्य करते रहते हैं ।।77।।
In the temples of that land, during the music, the sounds of the tabla are heard. The peacocks, perceiving these sounds as the thunder of clouds, become ecstatic and, without the arrival of the rainy season, dance joyfully. ||77||
श्लोक ( Shlok ) 78
गवां गणा यथाकालमाप्तगर्भा कृतस्वनाः । पोषयन्ति पयोभिः स्वैर्जनं यत्र घनैः समाः ॥७८॥
उस देश की गायें यथासमय गर्भ धारण कर मनोहर शब्द करती हुई अपने पय-दूध से सबका पोषण करती है, इसलिए वे मेघ के समान शोभायमान होती है क्योंकि मेघ भी यथासमय जलरूप गर्भ को धारण कर मनोहर गर्जना करते हुए अपने पय-जल से सबका पोषण करते हैं ।।78।।
In that land, the cows, at the proper time, conceive and, making pleasant sounds, nourish everyone with their milk. They are thus as magnificent as clouds, for clouds, in their due season, carry the water-like essence within, rumble with beautiful thunder, and nourish all with their rainwater. ||78||
श्लोक ( Shlok ) 79
वलाकालिपताकाव्याः स्तनिता मन्द्रबृंहिताः । जीमूता यत्र वर्षन्तो मान्ति मत्ता इव द्विपाः ॥७९॥
उस देश में बरसते हुए मेघ मदोन्मत्त हाथियों के समान शोभायमान होते हैं । क्योंकि हाथी जिस प्रकार पताकाओं के सहित होते हैं उसी प्रकार मेघ भी बलाकाओं की पंक्तियों से सहित है, हाथी जिस प्रकार गंभीर गर्जना करते हैं उसी प्रकार मेघ भी, गंभीर गर्जना करते हैं और हाथी जैसे मद बरसाते हैं वैसे ही मेघ भी पानी बरसाते हैं ।।79।।
In that land, the raining clouds appear as magnificent as intoxicated elephants. Just as elephants are adorned with banners, the clouds too are adorned with streaks of lightning. Just as elephants make deep roars, the clouds also roar with a deep thunder, and just as elephants shower their intoxication, the clouds shower their rain. ||79||
श्लोक ( Shlok ) 80
न स्पृशन्ति कराबाधा यत्र राजन्वतीः प्रजाः । सदा सुकालसानिध्यान्नेत्यो नाप्यनीतयः ॥८०॥
उस देश में सुयोग्य राजा की प्रजा को कर (टैक्स) की बाधा कभी छू भी नहीं पाती तथा हमेशा सुकाल रहने से वहाँ न अतिवृष्टि आदि ईतियाँ है और न किसी प्रकार की अनीतियाँ ही हें ।।80।।
In that land, the people under the rule of a just king are never affected by taxes, and because of the constant prosperity, there are neither excessive rains nor any kind of unrighteousness. ||80||
श्लोक ( Shlok ) 81
विषयस्यास्य मध्येऽस्ति विजयार्ध्दो महाचलः । रौप्यः स्वैरांशुभिः शुभैर्हसन्निव कुलाचलान् ॥८१॥
ऐसे इस गंधिल देश के मध्य भाग में एक विजयार्ध नाम का बड़ा भारी पर्वत है जो चाँदीमय है । तथा अपनी सफेद किरणों से कुलाचल पर्वतों की हँसी करता हुआसा मालूम होता है ।।81।।
In the central part of this land of Gandhil, there is a massive mountain named Vijayardha, which is made of silver. It appears to mock the surrounding mountain ranges with its white rays. ||81||
श्लोक 82 से 91
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.