गवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60
श्लोक 61 से 70 गौतम के गुण
गौतम से मोक्ष द्वार की प्रार्थना। वे ब्रह्मसुत, सिद्ध पद अधीन। मुनि सम्यग्दर्शन आदि की उपासना करते। गौतम को बार-बार नमस्कार (महायोगी, बुद्धिमान, रक्षक, ऋद्धि धारक)। अवधिज्ञान, कोष्ठबुद्धि, बीजबुद्धि, पदानुसारी, संभिन्नश्रोतृ ऋद्धियाँ धारक। ऋजुमति, विपुलमति, प्रत्येक बुद्ध। दश पूर्व धारक, तपस्वी, ब्रह्मचारी, तेजस्वी।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 61 to 70
श्लोक ( Shlok ) 61
प्रत्यक्षश्च परोक्षश्च द्विधा ते ज्ञानपर्ययः । केवलं केवलिन्येकस्ततस्त्वं श्रुतकेवली ॥६१॥
हे देव, केवलीभगवान् में मात्र एक केवलज्ञान ही होता है और आप में प्रत्यक्ष परोक्ष के भेद से दो प्रकार का ज्ञान विद्यमान है इसलिए आप श्रुतकेवली कहलाते हैं ।।61।।
“Oh Lord, in the omniscient Lord (Kevali Bhagwan), there is only one type of knowledge, which is the supreme knowledge. But in you, there are two types of knowledge—direct and indirect. Therefore, you are called Shrutakevali.” (Verse 61)
श्लोक ( Shlok )62
पारेतमः परंधाम प्रवेष्टुमनसो वयम् । तद्द्वारोद्घाटनं बीजं त्वामुपास्य लभेमहि ॥
हे देव, हम लोग मोह अथवा अज्ञानांधकार से रहित मोक्षरूपी परम धाम में प्रवेश करना चाहते हैं अत: आपकी उपासना कर आप से उसका द्वार उघाड़ने का कारण प्राप्त करना चाहते हैं ।।62।।
“Oh Lord, we wish to enter the supreme abode of liberation, free from delusion and the darkness of ignorance. Therefore, we seek to worship you and obtain the reason to open the gateway to that realm.” (Verse 62)
श्लोक ( Shlok ) 63
“ब्रह्मोद्या निखिला विद्यास्त्वं हि ब्रह्मसुतो मुनिः । परं ब्रह्म त्वदायत्तमतो ब्रह्मविदो विदुः ॥
हे देव, आप सर्वज्ञ देव के द्वारा कही हुई समस्त विद्याओं को जानते हैं इसलिए आप ब्रह्मसुत कहलाते हैं तथा परंब्रह्मरूप सिद्ध पद की प्राप्ति होना आपके अधीन है, ऐसा अल का स्वरूप जानने वाले योगीश्वर भी कहते हैं ।।63।।
“Oh Lord, you know all the sciences as spoken by the omniscient God, and therefore, you are called Brahmasut. Moreover, the attainment of the ultimate state of supreme Brahman is under your control, as even the great yogis who understand this truth state.” (Verse 63)
श्लोक ( Shlok ) 64
सुनयो वातरशनाः पदमूर्ध्व” “विधित्सवः । त्वां मूर्द्धवन्दिनो भूत्वा तदुपायमुपासते ।।६४
हे देव, जो दिगंबर मुनि मोक्ष प्राप्त करने के अभिलाषी हैं वे आपको मस्तक झुकाकर नमस्कार करते हुए उसके उपायभूत―सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र की उपासना करते है ।।64।।
“Oh Lord, the Digambara monks, who wish to attain liberation, bow their heads in reverence and, with full devotion, worship the right path consisting of right perception, right knowledge, and right conduct.” (Verse 64)
श्लोक ( Shlok ) 65
महायोगिन् नमस्तुभ्यं महाप्रज्ञ नमोऽस्तु ते । नमो महात्मने तुभ्यं नमः ‘स्तात्ते महये ।।65।।
हे देव, आप महायोगी हैं―ध्यानी हैं अत: आपको नमस्कार हो, आप महाबुद्धिमान् हैं अत: आपको नमस्कार हो, आप महात्मा हैं अत: आपको नमस्कार हो, आप जगत्त्रय के रक्षक और बड़ी-बड़ी ऋद्धियों के धारक हैं अत: आपको नमस्कार हो ।।65।।
“Oh Lord, you are the great yogi — a meditator, and so we bow to you. You are extremely wise, and so we bow to you. You are the great soul, and so we bow to you. You are the protector of the three worlds and the possessor of great powers, and so we bow to you.” (Verse 65)
श्लोक ( Shlok ) 66
नमोऽवधिजुषे तुभ्यं नमो देशावधित्विषे । परमावधये तुभ्यं नमः सर्वात्रधिस्पृशे ।।६६।।
हे देव, आप देशावधि, परमावधि और सर्वावधिरूप अवधिज्ञान को धारण करने वाले हैं अत: आपको नमस्कार हो ।।66।।
श्लोक ( Shlok ) 67
कोष्ठबुद्धे नमस्तुभ्यं नमस्ते ‘बीजबुद्धये । पदानुसारिन् संमिनश्रोतस्तुभ्यं नमो नमः ॥६७
हे देव, आप कोष्ठबुद्धि नामक ऋद्धि को धारण करने वाले हैं अर्थात् जिस प्रकार कोठे में अनेक प्रकार के धान्य भर रहते है उसी प्रकार आपके हृदय में भी अनेक पदार्थों का ज्ञान भरा हुआ है, अत: आपको नमस्कार हो । आप बीजबुद्धि नामक ऋद्धि से सहित हैं अर्थात् जिस प्रकार उत्तम जमीन में बोया हुआ एक भी बीज अनेक फल उत्पन्न कर देता है उसी प्रकार आप भी आगम के बीजरूप एक दो पदों को ग्रहण कर अनेक प्रकार के ज्ञान को प्रकट कर देते हैं इसलिए आपको नमस्कार हो । आप पदानुसारी ऋद्धि को धारण करने वाले हैं अर्थात् आगम के आदि, मध्य, अंत को अथवा जहाँ-कहीं से भी एक पदकों सुनकर भी समस्त आगम को जान लेते है अत: आपको नमस्कार हो । आप संभिन्नश्रोतृ ऋद्धि को धारण करने वाले हैं अर्थात् आप नौ योजन चौड़े और बारह योजन लंबे क्षेत्र में फैले हुए चक्रवर्ती के कटकसंबंधी समस्त मनुष्य और तिर्यंचों के अक्षरात्मक तथा अनक्षरात्मक मिले हुए शब्दों को एक साथ ग्रहण कर सकते हैं अत: आपको बार-बार नमस्कार हो ।।67।।
Oh Lord, you possess the miraculous power of ‘Koshthabuddhi’ (storage of knowledge), meaning just as various grains are stored in a granary, your heart holds the knowledge of various substances. Therefore, we bow to you. You are endowed with the miraculous power of ‘Beejabuddhi’ (seed-like knowledge), meaning just as a single seed planted in fertile soil produces multiple fruits, you, by receiving a few words from the scriptures, manifest various types of knowledge. Therefore, we bow to you. You possess the miraculous power of ‘Padanusari’ (following the path of words), meaning by hearing even a single verse from the beginning, middle, or end of the scriptures, you come to know the entire scripture. Therefore, we bow to you. You also possess the miraculous power of ‘Sambhinnashrotu’ (divine hearing), meaning you can hear and grasp the combined words of humans and animals across a vast area, such as the entire territory of a Chakravarti king spanning nine yojanas in width and twelve yojanas in length. Therefore, we repeatedly bow to you.” (Verse 67)
श्लोक ( Shlok ) 68
नमोऽस्कृखुमसे तुभ्यं नमस्ते विपुलात्मने । नमः प्रत्येकबुद्धाय स्वयंबुद्धाय है नमः ॥६८॥
आप ऋजुमति और विपुलमति नामक दोनों प्रकार के मनःपर्ययज्ञान से सहित हैं अत: आपको नमस्कार हो । आप प्रत्येक बुद्ध हैं इसलिए आपको नमस्कार हो तथा आप स्वयंबुद्ध हैं इसलिए आपको नमस्कार हो ।।68।।
“You are endowed with both types of mental telepathy knowledge, namely Rijumati (direct knowledge) and Vipulamati (vast knowledge). Therefore, we bow to you. You are the Buddha of all beings, and so we bow to you. You are self-enlightened, and so we bow to you.” (Verse 68)
श्लोक ( Shlok ) 69
अभिन्नदशपूर्वित्वात् प्राप्तपूजाय ते नमः । नमस्ते पूर्वविद्यानां विश्वासां पारहश्वने ॥६९॥
हे स्वामिन् दशपूर्वों का पूर्ण ज्ञान होने से आप जगत् में पूज्यता को प्राप्त हुए हैं अत: आपको नमस्कार हो । इसके सिवाय आप समस्त पूर्व विद्याओं के पारगामी हैं अत: आपको नमस्कार हो ।।69।।
“Oh Lord, by possessing complete knowledge of the ten Purvas, you have attained reverence in the world. Therefore, we bow to you. In addition, you have transcended all the ancient sciences. Therefore, we bow to you.” (Verse 69)
श्लोक ( Shlok ) 70
दीसोद्यतपसे तुभ्यं नमस्तप्तमहातपः । नमो घोरगुणब्रह्मचारिणे घोरतेजसे ॥७०॥
हे नाथ, आप पक्षोपवास, मासोपवास आदि कठिन तपस्याएँ करते हैं, आतापनादि योग लगाकर दीर्घकाल तक कठिन-कठिन तप तपते हैं । अनेक गुणों से सहित अखंड ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और अत्यंत तेजस्वी है अत: आपको नमस्कार हो ।।70।।
Oh Lord, you undertake difficult austerities such as fasting, periodic fasting, and other severe penances. By practicing intense yogic discipline like Tapana (heat) for long periods, you observe unwavering celibacy, full of countless virtues, and are extremely radiant. Therefore, we bow to you.” (Verse 70)
श्लोक 71 से 80
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.