आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91
श्लोक 92 से 101 क्षेमंकर मनु
क्षेमंकर की आयु अटट और ऊँचाई 800 धनुष थी। पशु विकारग्रस्त हुए। प्रजा ने भयभीत होकर उनसे पूछा। क्षेमंकर ने पशुओं के बदलाव को कालदोष बताया। उन्होंने दुष्ट पशुओं को छोड़ने की सलाह दी। प्रजा ने गाय-भैंस के साथ रहना शुरू किया।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 92 to 101
श्लोक ( Shlok ) 92
अटटप्रमितं तस्य बभूवायुर्महौजसः । देहोस्सेधश्च चापानाममुष्यासीच्छताष्टकम् ॥९२॥
इस महाप्रतापी मनु की आयु अटट बराबर थी और शरीर की ऊँचाई आठ सौ धनुष की थी ।।92।।
“The lifespan of this great and powerful Manu was equivalent to eight periods, and the height of his body was eight hundred dhanush (a unit of measurement).” ||92||
श्लोक ( Shlok ) 93
पुरा किल मृगा भद्राः प्रजानां हस्तलालिताः । तदा तु विकृतिं भेजुर्य्यात्तास्याः भीषणस्वनाः ॥९३॥
पहले जो पशु, सिंह, व्याघ्र आदि अत्यंत भद्रपरिणामी थे जिनका लालन-पालन प्रजा अपने हाथ से हीं किया करती थी वे अब इनके समय विकार को प्राप्त होने लगे मुंह फाड़ने लगे और भयंकर शब्द करने लगे ।।93।।
“Previously, the animals, such as lions, tigers, and others, who were very noble and whose care was personally taken by the people, began to undergo a transformation in his time. They started to roar loudly and make terrifying sounds.” ||93||
श्लोक ( Shlok ) 94
तेषां विक्रियया सान्तर्गञ्जया तत्रसुः प्रजाः । पप्रच्छुस्तै तमभ्येत्य मनुं स्थितमविस्मितम् ॥९४॥
उनकी इस भयंकर गर्जना से मिले हुए विकार भाव को देखकर प्रजाजन डरने लगे तथा बिना किसी आश्चर्य के निश्चल बैठे हुए क्षेमंकर मनु के पास जाकर उनसे पूछने लगे ।।94।।
“Seeing the disruptive state caused by their terrifying roars, the people became frightened. Without any surprise, they calmly approached Manu Kshemankar and asked him about it.” ||94||
श्लोक ( Shlok ) 95–98
इमे भद्रमृगाः पूर्व स्वादीयोनिस्तृणाङ्कुरैः । रसायनस्सैः पुष्टाः सरसां सलिलैरपि ॥९५॥
“अङ्काधिरोपणैर्ह स्तलालनैरपि “सान्त्विताः । अस्माभिरति विश्रब्धाः संवसम्तोऽनुपद्रवाः ॥९६॥
इदानीं तु विना हेतोः शृङ्गैरमिभवन्ति नः । दंष्ट्राभिर्नखररामैव विभिस्सन्ति च दारुणाः ॥९७॥
कोऽभ्युपायो महाभाग ब्रूहि नः क्षेमसाधनम् । क्षेमंकरो हि स भवान् जगतः क्षेमचिन्तनैः ॥९८॥
हे देव, सिंह व्याघ्र आदि जो पशु पहले बड़े शांत थे, जो अत्यंत स्वादिष्ट घास खाकर और तालाबों का रसायन के समान रसीला पानी पीकर पुष्ट हुए थे, जिन्हें हम लोग अपनी गोदी में बैठाकर अपने हाथों से खिलाते थे, हम जिन पर अत्यंत विश्वास करते थे और जो बिना किसी उपद्रव के हम लोगों के साथ-साथ रहा करते थे आज वे ही पशु बिना किसी कारण के हम लोगों को सींगों से मारते हैं, दाढ़ों और नखों से हमें विदारण किया चाहते हैं और अत्यंत भयंकर दिख पड़ते हैं । हे महाभाग, आप हमारा कल्याण करने वाला कोई उपाय बतलाइए । चूँकि आप सकल संसार का क्षेम―कल्याण सोचते रहते हैं इसलिए सच्चे क्षेमंकर हैं ।।95-98।।
“O Lord, the lions, tigers, and other animals, which were once very calm and nourished by eating the most delicious grass and drinking water as sweet as nectar from ponds, whom we used to feed with our own hands while they sat in our laps, whom we trusted greatly, and who used to live with us peacefully without causing any disturbance—now those same animals, for no apparent reason, are attacking us with their horns, trying to tear us with their teeth and claws, and appear exceedingly frightening. O great one, please show us a remedy to ensure our well-being. Since you always think of the welfare and protection of the entire world, you are indeed the true Kshemankar.” ||95-98||
श्लोक ( Shlok ) 99-100
इति तद्वचनाञ्जातसौहार्दो मनुरब्रवीत् । सत्यमेतत्तथापूर्वमिदानीं तु भयावहाः ॥९९॥
तदिमे परिहर्तभ्याः कालाद्विकृतिमागताः । कर्तव्यो नैषु विश्वासो बाधाः कुर्वन्स्युपेक्षिताः ॥१००॥
इस प्रकार उन आर्यों के वचन सुनकर क्षेमंकर मनु को भी उनसे मित्रभाव उत्पन्न हो गया और वे कहने लगे कि आपका कहना ठीक है । ये पशु पहले वास्तव में शांत थे परंतु अब भयंकर हो गये हैं इसलिए इन्हें छोड़ देना चाहिए । ये काल के दोष से विकार को प्राप्त हुए हैं अब इनका विश्वास नहीं करना चाहिए । यदि तुम इनकी उपेक्षा करोगे तो ये अवश्य ही बाधा करेंगे ।।99-100।।
“Upon hearing the words of those Aryans, Manu Kshemankar also felt a sense of friendship toward them and said, ‘What you say is correct. These animals were indeed peaceful before, but now they have become fierce. Therefore, they should be abandoned. They have been affected by the fault of time and have become disturbed. Now, they should not be trusted. If you ignore them, they will certainly cause harm.'” ||99-100||
श्लोक ( Shlok ) 101
इत्याकण्यं वचस्तस्य परिजडुस्तदा मृगान् । श्रङ्गिणो दंष्ट्रिणः कूरान् शेषैः संवासमाययुः ॥१०१॥
क्षेमंकर के उक्त वचन सुनकर उन लोगों ने सींग वाले और दाढ़ वाले दुष्ट पशुओं का साथ छोड़ दिया, केवल निरुपद्वी गाय-भैंस आदि पशुओं के साथ रहने लगे ।।101।।
“Upon hearing the words of Kshemankar, those people abandoned the wicked animals with horns and tusks, and began to live only with the harmless cows, buffaloes, and other gentle animals.” ||101||
श्लोक 102 से 111
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.