आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172 से 183 |श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201
श्लोक 202 से 212 प्रजा का हित
नाभिराज ने रस निकालने और बर्तन बनाने का उपदेश दिया। प्रजा प्रसन्न हुई। भोगभूमि नष्ट हो गई। चौदह कुलकर विदेह से आए थे। इन्होंने पुण्य से सम्यग्दर्शन प्राप्त किया। ये कुल और वंश स्थापित करते थे।
नाभिराज ने रस निकालने, बर्तन बनाने का उपदेश। प्रजा प्रसन्न, भोगभूमि समाप्त। कुलकर विदेह से उत्पन्न, सम्यग्दर्शन धारक। कार्यों हेतु कुलकर नाम।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 202 to 212
श्लोक ( Shlok ) 202
इमाश्च नामौषधयः स्तम्बकर्यादयो मताः । एतासां मोज्यमन्नाद्यं व्यञ्जनाद्यः सुसंस्कृतम् ॥ २०२॥
ये स्तंबकारी आदि कोई ओषधियाँ हैं, इनके मसाले आदि के साथ पकाये गये अन्न आदि खाने योग्य पदार्थ अत्यंत स्वादिष्ट हो जाते हैं ।।202।।
These are medicinal herbs, such as those used for making spices and other ingredients, which, when cooked with grains and other foods, become extremely delicious and edible.”
श्लोक ( Shlok ) 203
स्वभावमधुराश्चैते दीर्घाः पुण्ड्रेक्षुदण्डकाः । रसीकृत्य प्रपातम्या वन्तैर्यन्त्रैश्च पीडिताः ॥ २०३॥
और ये स्वभाव से ही मीठे तथा लंबे-लंबे पौंड़े और इसके पेड़ लगे हुए हैं । इन्हें दाँतों से अथवा यंत्रों से पेलकर इनका रस निकालकर पीना चाहिए ।।203।।
“And these are naturally sweet, with long pods and trees bearing them. They should be crushed either with teeth or tools to extract their juice and consumed.”
श्लोक ( Shlok ) 204
गजकुम्भस्थले तेन मृदा निर्वर्तितानि च । पात्राणि विविधान्येषां स्थाध्यादीनि दयालुना ॥२०४॥
उन दयालु महाराज नाभिराज ने थाली आदि अनेक प्रकार के बरतन हाथी के गंडस्थल पर मिट्टी द्वारा बनाकर उन आर्य पुरुषों को दिये तथा इसी प्रकार बनाने का उपदेश दिया ।।204।।
“That compassionate King Nabhiraj made various types of utensils, such as plates, from clay on the forehead of an elephant, and gave them to the noble men, instructing them to create such utensils in the same way.”
श्लोक ( Shlok ) 205
इत्याद्युपायकथनैः प्रीताः सत्कृत्य तं मनुम् । भेजुस्तद्दर्शितां वृत्ति प्रजाः कालोचितां तदा ॥२०५॥
इस प्रकार महाराज नाभिराज द्वारा बताये हुए उपायों से प्रजा बहुत ही प्रसन्न हुई । उसने नाभिराज मनु का बहुत ही सत्कार किया तथा उन्होंने उस काल के योग्य जिस वृत्ति का उपदेश दिया था वह उसी के अनुसार अपना कार्य चलाने लगी ।।205।।
“In this way, the people were very pleased with the methods taught by King Nabhiraj. They honored King Nabhiraj greatly, and they followed the livelihood (or way of life) that he had prescribed for that era, conducting their affairs accordingly.”
श्लोक ( Shlok ) 206
प्रजानां हितकृद् भूत्वा मोगभूमि स्थितिच्युतौ । ‘नाभिराजस्तत्रोद्रतो भेजे कल्पतरुस्थितम् ॥२०६॥
उस समय यहाँ भोगभूमि की व्यवस्था नष्ट हो चुकी थी, प्रजा का हित करने वाले केवल नाभिराज ही उत्पन्न हुए थे इसलिए वे ही कल्पवृक्ष की स्थिति को प्राप्त हुए थे अर्थात् कल्पवृक्ष के समान प्रजा का हित करते थे ।।206।।
“At that time, the system of enjoyment (Bhogabhoomi) had been destroyed, and only King Nabhiraj, who was concerned with the welfare of the people, had arisen. Therefore, he attained the status of the wish-fulfilling tree (Kalpavriksha), meaning he served the people in the same way that the Kalpavriksha benefits all beings.”
श्लोक ( Shlok ) 207
पूर्व व्यावर्णिता थे ये प्रतिश्रुत्यादयः क्रमात् । पुरा भवे बभूवुस्ते विदेहेषु महाम्वयाः ॥२०७।।
ऊपर प्रतिश्रुति को आदि लेकर नाभिराज पर्यंत जिन चौदह मनुओं का क्रम-क्रम से वर्णन किया है वे सब अपने पूर्वभव में विदेह क्षेत्रों में उच्च कुलीन महापुरुष थे ।।207।।
“Starting from the above promise, the fourteen Manus, including Nabhiraj, whose sequence is described in order, were all high-born great men in their previous lives in the Videha regions.”
श्लोक ( Shlok ) 208–209
कुशलैः पात्रदानाद्यैरनुष्ठानैर्यथोचितैः । सम्यक्स्वप्रहणात् पूर्व वध्यामुर्भोगभूभुवाम् ॥२०८॥
पश्चात् क्षायिकसम्यक्रवमुपादाय जिनान्तिके । अत्रोदपस्सत स्वायुरन्ते ते श्रुतपूर्विणः ॥२०९॥
उन्होंने उस भव में पुण्य बढ़ाने वाले पात्रदान तथा यथायोग्य व्रताचरणरूपी अनुष्ठानों के द्वारा सम्यग्दर्शन प्राप्त होने से पहले ही भोगभूमि की आयु बाँध ली थी, बाद में श्री जिनेंद्र के समीप रहने से उन्हें क्षायिक सम्यग्दर्शन तथा श्रुतज्ञान की प्राप्ति हुई थी और जिसके फलस्वरूप आयु के अंत में मरकर वे इस भरतक्षेत्र में उत्पन्न हुए थे ।।208-209।।
“In that previous life, they had already bound their lifespan through acts of charity that increase merit and by performing the appropriate rituals, such as the observance of vows, even before attaining the right perception (Samyagdarsana). Later, by staying near Lord Jinendra, they attained the transient right perception (Kshāyika Samyagdarsana) and the knowledge of the scriptures (Shrutajñana), which resulted in them being reborn in this Bharat Kshetra after passing away at the end of their lifespan.”
श्लोक ( Shlok ) 210
इमं नियोगमाध्याय प्रजानामित्युपादिशन् । केचिज्जातिस्मरास्तेषु केचिचावधिकोचनाः ॥२१०॥
इन चौदह में से कितने ही कुलकरों को जातिस्मरण था और कितने ही अवधिज्ञानरूपी नेत्र के धारक थे इसलिए उन्होंने विचार कर प्रजा के लिए ऊपर कहे गये नियोगों-कार्यों का उपदेश दिया था ।।210।।
“At that time, the system of enjoyment (Bhogabhoomi) had been destroyed, and only King Nabhiraj, who was concerned with the welfare of the people, had arisen. Therefore, he attained the status of the wish-fulfilling tree (Kalpavriksha), meaning he served the people in the same way that the Kalpavriksha benefits all beings.”
श्लोक ( Shlok ) 211 -212
प्रजानां जीवनोपायमननान्मनबो मताः । आर्याणां कुलसंस्त्यायकृतेः कुलकरा इमे ॥ २११॥
कुलानां धारणादेते मताः कुलधरा इति । युगादिपुरुषाः प्रोक्ता युगादौ प्रभविष्णवः ॥२१२॥
ये प्रजा के जीवन का उपाय जानने से मनु तथा आर्य पुरुषों को कुल की भाँति इकट्ठे रहने का उपदेश देने से कुलकर कहलाते थे । इन्होंने अनेक वंश स्थापित किये थे इसलिए कुलधर कहलाते थे तथा युग के आदि में होने से ये युगादि पुरुष भी कहे जाते थे ।।211-212।।
“By knowing the means of the people’s livelihood, Manu and the noble men instructed them to live together as a family, which is why they are called Kulakaras (founders of families). They established many lineages, which is why they are called Kuladharas (bearers of the family tradition). And because they were present at the beginning of the era, they are also referred to as Yugaādi Purushas (the leaders at the beginning of the age).”
श्लोक 213 से 221
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172 से 183 |श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 213 से 221
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.