भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 |
श्लोक 12 से 21 लोक का स्वरूप और सृष्टिवाद
यहाँ लोक की परिभाषा और उसकी प्रकृति पर प्रकाश डाला गया है। लोक वह है जहाँ जीव आदि पदार्थ अपनी पर्यायों सहित दिखाई देते हैं और इसे क्षेत्र भी कहा जाता है। लोक अकृत्रिम (किसी द्वारा निर्मित नहीं), नित्य (अविनाशी), और अनादि (आदि रहित) है, जो आकाश के मध्य में स्थित है। सृष्टिवाद की परीक्षा करते हुए यह तर्क दिया गया कि लोक का कोई बनाने वाला नहीं है। यदि ईश्वर को सृष्टिकर्ता माना जाए, तो प्रश्न उठता है कि वह सृष्टि से पहले कहाँ था, उसने क्या सामग्री से लोक बनाया, और उसका प्रयोजन क्या था। ईश्वर को अमूर्तिक, निष्क्रिय, और विकाररहित मानने से उसका सृष्टिकर्ता होना असंभव है। इस प्रकार, लोक स्वतः सिद्ध माना गया है।
English translation of Ādi purāṇa parv 4- Shlok 12 to 21
श्लोक ( Shlok ) 12
लोकाख्यानं यथोद्दे शमिह तावत् प्रतन्यते । यथावसरमन्येषां प्रपश्चो वर्णयिष्यते ॥१२॥
ऊपर कहे हुए आठ आख्यानों में से यहाँ नामानुसार सबसे पहले लोकाख्यान का वर्णन किया जाता है । अन्य सात आख्यानों का वर्णन भी समयानुसार किया जायेगा ।।12।।
Among the eight narrations mentioned above, the first to be described here is Lokakhyana (narration of the world). The other seven narrations will also be described in due time. ||12||
श्लोक ( Shlok ) 13
लोक्यञ्तेऽस्मिन्निरीक्ष्यन्ते जीवाद्यर्थाः सपर्ययाः । इति लोकस्य लोकत्वं निराहुस्तत्वदर्शिनः ॥१३
जिसमें जीवादि पदार्थ अपनी-अपनी पर्यायोंसहित देखे जायें उसे लोक कहते हैं । तत्त्वों के जानकार आचार्यों ने लोक का यही स्वरूप बतलाया है [लोक्यंते जीवादिपदार्था यस्मिन् स लोक:] ।।13।।
The term “Lok” refers to that which encompasses all substances, including living beings, in their various forms. This is the form of the world as explained by the knowledgeable teachers who understand the true nature of things. (Translation: “That in which substances like living beings and others are seen in their various manifestations, is called Lok.”) ||13||
श्लोक ( Shlok ) 14
क्षियन्ति निवसन्त्यस्मिन् जीवादिङ्गग्यविस्तराः । इवि क्षेत्रं निराहुस्तं लोकमन्वर्थसंज्ञया ।।१४।
जहाँ जीवादि द्रव्यों का विस्तार निवास करता हो उसे क्षेत्र कहते हैं । सार्थक नाम होने के कारण विद्वान् पुरुष लोक को ही क्षेत्र कहते हैं ।।14।।
That place where substances like living beings and others are spread out and reside is called Kshetra (region). Due to its meaningful designation, learned individuals refer to the world itself as Kshetra. ||14||
श्लोक ( Shlok ) 15
लोको ह्यकृत्रिमो ज्ञेयो जीवाद्यर्थावगाहकः । नित्यः स्वभावनिर्वृतः सोऽनन्ताकाशमध्यगः ।।१५।।
जीवादि पदार्थों को अवगाह देने वाला यह लोक अकृत्रिम है―किसी का बनाया हुआ नहीं है, नित्य है इसका कभी सर्वथा प्रलय नहीं होता, अपने-आप ही बना हुआ है और अनंत आकाश के ठीक मध्य भाग में स्थित है ।।15।।
his world, which encompasses substances like living beings and others, is uncreated—not made by anyone. It is eternal, never experiencing total destruction. It has come into existence on its own and is situated in the exact center of the infinite sky. ||15||
श्लोक ( Shlok ) 16
स्रष्टास्य जगतः कश्चिदस्तीत्येकें जगुर्जडा । तद्द्रुर्णयनिरासार्थ सृष्टिवादः परीक्ष्यते ॥ १६।
कितने ही मूर्ख लोग कहते हैं कि इस लोक का बनाने वाला कोई-न-कोई अवश्य है । ऐसे लोगों का दुराग्रह दूर करने के लिए यहाँ सर्व-प्रथम सृष्टिवाद की ही परीक्षा की जाती है ।।16।।
Many foolish people claim that there must surely be a creator of this world. To dispel the misguided belief of such individuals, the first step here is to examine the concept of creation itself. ||16||
श्लोक ( Shlok ) 17
स्त्राष्टा “सर्गबहिर्भूतः क्वस्थः सृजति तजगत् । निराधारश्च कूटस्थः सृष्ट्नत् क्व निवेशयेत् ।।१७
यदि यह मान लिया जाये कि इस लोक का कोई बनाने वाला है तो यह विचार करना चाहिए कि वह सृष्टि के पहले लोक की रचना करने के पूर्व सृष्टि के बाहर कहाँ रहता था ? किस जगह बैठकर लोक की रचना करता था ? यदि यह कहो कि वह आधाररहित और नित्य है तो उसने इस सृष्टि को कैसे बनाया और बनाकर कहाँ रखा ? ।।17।।
If it is assumed that this world has a creator, then one must consider the following: Where did the creator reside before the creation of the world, prior to the creation of the universe? From what place did he create the world? If it is said that the creator is formless and eternal, then how did he create this universe, and after creating it, where did he place it? ||17||
श्लोक ( Shlok ) 18
नैको विश्वात्मकस्यास्य जगतो घटने पटुः । वितनोश्च न तन्वादिमूर्त्तमुत्पतुमर्हति ॥१८॥
दूसरी बात यह है कि आपने उस ईश्वर को एक तथा शरीररहित माना है इससे भी वह सृष्टि का रचयिता नहीं हो सकता क्योंकि एक ही ईश्वर अनेक रूप संसार की रचना करने में समर्थ कैसे हो सकता है ? तथा शरीररहित अमूर्तिक ईश्वर से मूर्तिक वस्तुओं की रचना कैसे हो सकती है ? क्योंकि लोक में यह प्रत्यक्ष देखा जाता है कि मूर्तिक वस्तुओं की रचना मूर्तिक पुरुषों द्वारा ही होती है जैसे कि मूर्तिक कुम्हार से मूर्तिक घट की ही रचना होती है ।।18।।
Another point is that if you consider that God is one and formless, he still cannot be the creator of the universe. This is because how can a single, formless God create the vast and varied world? Moreover, how can formless and intangible God create tangible, material objects? In the world, it is directly observed that the creation of tangible objects is done by tangible beings, just as a potter creates a tangible pot from clay. ||18||
श्लोक ( Shlok ) 19
कथं व स सृजेल्लोकं विनान्यैः करणादिमिः । तानि सृष्ट्वा सुजेल्लोकमिति चेदनवस्थितिः ।।१९।।
एक बात यह भी है―जब कि संसार के समस्त पदार्थ कारण-सामग्री के बिना नहीं बनाये जा सकते तब ईश्वर उसके बिना ही लोक को कैसे बना सकेगा ? यदि यह कहो कि वह पहले कारण-सामग्री को बना लेता है बाद में लोक को बनाता है तो यह भी ठीक नहीं है क्योंकि इसमें अनवस्था दोष आता है । कारण-सामग्री को बनाने में भी कारण-सामग्री की आवश्यकता होती है, यदि ईश्वर उस कारण-सामग्री को भी पहले बनाता है तो उसे द्वितीय कारण-सामग्री के योग्य तृतीय कारण-सामग्री को उसके पहले भी बनाना पड़ेगा । और इस तरह उस परिपाटी का कभी अंत नहीं होगा ।।19।।
One more point to consider is this: Since all substances in the world cannot be created without a cause and material, how could God have created the world without these? If it is said that God first creates the cause and material and then creates the world, this is also not correct because it would lead to a disorder. To create the cause and material itself, another cause and material would be needed. If God creates that cause and material, then a third cause and material would be required for the second, and so on. This cycle would have no end. ||19||
श्लोक ( Shlok ) 20
तेषां स्वभावसिद्धत्वे लोकेऽप्येतत् प्रसज्यते । किं च निर्मातृवद् विश्वं स्वतः सिद्धिमवाप्नुमात् ॥२०॥॥
यदि यह कहो कि वह कारण-सामग्री स्वभाव से ही अपने आप ही बन जाती है, उसे ईश्वर ने नहीं बनाया है तो यह बात लोक में भी लागू हो सकती है―मानना चाहिए कि लोक भी स्वत: सिद्ध है उसे किसीने नहीं बनाया । इसके अतिरिक्त एक बात यह भी विचारणीय है कि उस ईश्वर को किसने बनाया ? यदि उसे किसीने बनाया है तब तो ऊपर लिखे अनुसार अनवस्था दोष आता है और यदि वह स्वत: सिद्ध है―उसे किसी ने भी नहीं बनाया है तो यह लोक भी स्वत: सिद्ध हो सकता है―अपने आप बन सकता है ।।20।।
If it is said that the cause and material naturally come into existence on their own and were not created by God, this reasoning can also be applied to the world. One should then believe that the world is self-evident and was not created by anyone. Moreover, another consideration is: Who created this God? If someone created Him, then, as mentioned earlier, it would lead to an orderless defect. But if God is self-evident, meaning He was not created by anyone, then the world itself could also be self-evident and come into existence on its own. ||20||
श्लोक ( Shlok ) 21
सृजेद् विनापि सामग्रया स्वतन्त्रः प्रभुरिच्छया । इतीच्छामात्रमेवैतत् कः श्रद्दध्यादयुक्तिकम् ॥२१॥
यदि यह कहो कि वह ईश्वर स्वतंत्र है तथा सृष्टि बनाने में समर्थ है इसलिए सामग्री के बिना ही इच्छा मात्र से लोक को बना लेता है तो आपकी यह इच्छा मात्र है । इस युक्तिशून्य कथन पर भला कौन बुद्धिमान् मनुष्य विश्वास करेगा ? ।।21।।
If it is said that God is independent and capable of creating the universe by mere will, without the need for material, then this is merely your wishful thinking. Who, in their right mind, would believe in such a baseless statement? ||21||
श्लोक 22 से 31
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 |
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.