आचार्य जिनसेन विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 |
श्लोक 21 से 30 सुषमासुषमा काल
भरतक्षेत्र में सुषमासुषमा काल चार कोड़ाकोड़ी सागर का था। यहाँ भोगभूमि जैसी स्थिति थी। मनुष्यों की आयु तीन पल्य और ऊँचाई छह हजार धनुष थी। उनके शरीर सुवर्ण-से थे। वे आभूषण धारण करते थे। पुण्य से उन्हें सौंदर्य मिलता था। वे बलवान और तेजस्वी थे। वे तीन दिन बाद भोजन करते थे।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 1 to 10
श्लोक ( Shlok ) 21
कालचक्रपरिभ्रान्त्या षट्समापरिवत्र्त्तनैः । तावुमौ परिवर्तते तामिस्त्रेतरपक्षवत् ॥२१॥
ये उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी नामक दोनों ही भेद कालचक्र के परिभ्रमण से अपने छहों कालों के साथ-साथ कृष्णपक्ष और शुक्रपक्ष की तरह घूमते रहते हैं अर्थात् जिस तरह कृष्णपक्ष के बाद शुक्लपक्ष और शुक्लपक्ष के बाद कृष्णपक्ष बदलता रहता है उसी तरह अवसर्पिणी के बाद उत्सर्पिणी और उत्सर्पिणी के बाद अवसर्पिणी बदलती रहती है ।।21।।
Both the Utsarpini and Avsarpini periods, with their six subdivisions, continuously revolve through the cycle of time, much like the waxing and waning phases of the moon (Krishna Paksha and Shukla Paksha). Just as the Shukla Paksha follows the Krishna Paksha and vice versa, in the same way, after Avsarpini comes Utsarpini, and after Utsarpini comes Avsarpini, constantly alternating.
श्लोक ( Shlok ) 22-23
पुराऽस्यामत्रसर्पिण्यां क्षेत्रेऽस्मिन् मरताह्वये । मध्यमं खण्डमाधिस्य ववृधे प्रथमा समा ॥२२॥
सागरोपमकोटीनां कोटी स्याच्चतुराहता । तस्य कालस्य परिमा तदा स्थितिरियं मता ॥२३॥
पहले इस भरतक्षेत्र के मध्यवर्ती आर्यखंड में अवसर्पिणी का पहला भेद सुषमा-सुषमा नाम का काल बीत रहा था उस काल का परिमाण चार कोडाकोडी सागर था, उस समय यहाँ नीचे लिखे अनुसार व्यवस्था थी ।।22-23।।
In the earlier period, the first division of Avsarpini called Sushma-Sushma was passing in the central Aryan region of this Bharata Kshetra. The duration of this time was equivalent to four Koda Koda Sagaras (vast cosmic oceans). During this period, the following arrangements existed, as described below.
श्लोक ( Shlok ) 24
देवोत्तरकुरुश्मासु या स्थितिः समवस्थिता । सा स्थितिर्मारते वर्षे युगारम्भे स्म जायते ॥२४॥
देवकुरु और उत्तरकुरु नामक उत्तर भोगभूमियों में जैसी स्थिति रहती है ठीक वैसी ही स्थिति इस भरतक्षेत्र में युग के प्रारंभ अर्थात् अवसर्पिणी के पहले काल में थी ।।24।।
In the northern regions called Devakuru and Uttarakuru, the conditions were similar to those in the early stages of the era, that is, during the first phase of Avsarpini in this Bharata Kshetra. The state of affairs in those regions was identical to the situation at the beginning of the cycle in Avsarpini.
श्लोक ( Shlok ) 25
तदा स्थितिर्मनुष्याणां त्रिपल्योपमसम्मिता । षट्सहस्राणि चापानामुत्सेधो वपुषः स्मृतः ॥२५॥
उस समय मनुष्यों की आयु तीन पल्य की होती थी और शरीर की ऊँचाई छह हजार धनुष की थी ।।25।।
At that time, the lifespan of humans was three Palyas, and the height of their bodies was six thousand Dhanushas (a unit of measurement).
श्लोक ( Shlok ) 26
वज्रास्थिवन्धनाः सौम्याः सुन्दराकारधारत्रः । निष्टतकनकच्छाया दीप्यन्ते ते नरोत्तमाः ॥२६॥
उस समय यहाँ जो मनुष्य थे जनक शरीर के अस्थिबंधन वज्र के समान सुदृढ़ थे, वे अत्यंत सौम्य और सुंदर आकार के धारक थे । उनका शरीर तपाये हुए सुवर्ण के समान दैदीप्यमान था ।।26।।
At that time, the humans present here had bodies that were as strong as the bindings of bones, like the firmness of a thunderbolt. They were extremely gentle, possessing beautiful and graceful forms. Their bodies shone brightly, like gold that had been polished through intense heat.
श्लोक ( Shlok ) 27
सुकुटं कुण्डलं हारो मेखला कटकाङ्गदौ । केयूरं ब्रह्मसूत्रं च तेषां शश्वद् विभूषणम् ॥२७॥
मुकुट, कुंडल, हार, करधनी, कड़ा, बाजूबंद और यज्ञोपवीत इन आभूषणों को वे सर्वदा धारण किये रहते थे ।।27।।
They always wore ornaments such as crowns, earrings, necklaces, armlets, bracelets, bangles, and sacred threads (Yajnopavita).
श्लोक ( Shlok ) 28
ते स्वपुण्योदयोद्भूतरूपलावण्यसंपदः । रंरम्यन्ते चिरंस्त्रीभिः सुरा इव सुरालये ॥२८॥
वहाँ के मनुष्यों को पुण्य के उदय से अनुपम रूप सौंदर्य तथा अन्य संपदाओं की प्राप्ति होती रहती है इसलिए वे स्वर्ग में देवों के समान अपनी-अपनी स्त्रीयों के हाथ चिरकाल तक क्रीड़ा करते रहते हैं ।।28।।
The humans in that region continuously receive unmatched beauty and other treasures as a result of their accumulated merit. Therefore, they remain engaged in play with their respective partners for an eternal period, just like the gods in heaven.
श्लोक ( Shlok ) 29
महासत्वा महाधैर्या महोरस्का महौजसः । महानुभावास्ते सर्वे महीयन्ते महोदयाः ॥२९॥
वे पुरुष सबके सब बड़े बलवान् बड़े धीरवीर, बड़े तेजस्वी, बड़े प्रतापी, बड़े सामर्थ्यवान् और बड़े पुण्यशाली होते है । उनके वक्षःस्थल बहुत ही विस्तृत होते हैं तथा वे सब पूज्य समझे जाते हैं ।।29।।
These individuals are all extremely strong, composed, courageous, radiant, glorious, powerful, and virtuous. Their chests are very broad, and they are all considered worthy of reverence and admiration.
श्लोक ( Shlok ) 30
तेषामाहारसंप्रीतिर्जायते दिवसैस्त्रिभिः । कुवलीफलमात्रं च दिव्यान्नं “विश्वणन्ति ते ॥३०॥
उन्हें तीन दिन बाद भोजन की इच्छा होती है सौ कल्पवृक्षों से प्राप्त हुए बदरीफल बराबर उत्तम भोजन ग्रहण करते हैं ।।30।।
hey feel the need for food once every three days and consume the finest food, equivalent to the Badari fruit obtained from a thousand Kalpavrikshas (wish-fulfilling trees).
श्लोक 31 से 40
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.