भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91
श्लोक 92 से 101 पर्वत की शोभा
यहाँ किन्नर और नागकुमार क्रीड़ा करते हैं। पर्वत पर श्वेत बादल, सिद्धायतन, और मुकुट समान कूट हैं। यह वज्रमय कपाटों से युक्त है और गंगा-सिंधु इसके चरणों में हैं। वन, कल्पवृक्ष, और सुगंधित वायु इसे अलंकृत करते हैं। यह दिशाओं का मर्दन करता हुआ अपने माहात्म्य को प्रकट करता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 4- Shlok 92 to 101
श्लोक ( Shlok ) 92
यस्य सानुषु रम्येषु किन्नराः सुरपन्नगाः । रंरम्यमाणाः सुचिरं विस्मरन्ति निजालयान् ॥९२॥
उस पर्वत के मनोहर शिखरों पर किन्नर और नागकुमार जाति के देव चिरकाल तक क्रीड़ा करते-करते अपने घरों को भी भूल जाते हैं ।।92।।
On the enchanting peaks of that mountain, celestial beings of the Kinnar and Nagkumar races engage in such prolonged play that they completely forget their own homes.
श्लोक ( Shlok ) 93
यदीया राजतीमित्तीः शरन्मेघावली श्रिता । व्यज्यते शीकरासारैः स्तनितैश्वलितैरपि ॥९३॥
उस पर्वत की रजतमयी सफेद दीवालों पर आश्रय लेने वाले शरद्ऋतु के श्वेत बादलों का पता लोगों को तब होता है जब कि वे छोटी-छोटी बूँदों से बरसते हैं, गरजते हैं और इधर-उधर चलने लगते हैं ।।93।।
The white, silver-like walls of that mountain bear the clouds of the autumn season. People only notice these clouds when they begin to rain in small droplets, rumble, and move about in different directions.
श्लोक ( Shlok ) 94
यस्तुङ्गैः शिखरैर्धत्ते देवात्रासान् स्फुरन्मणीन् । चूडामणीनिवोदग्रान् सिद्धायतनपूर्वकान् ॥९४।
वह पर्वत अपने ऊँचे-ऊँचे शिखरों द्वारा देवों के अनेक आवासों को धारण करता है । वे आवास चमकीले मणियों से युक्त हैं और उस पर्वत के चूणामणि के समान मालूम होते हैं । उन शिखरों पर अनेक सिद्धायतन (जैनमंदिर) भी बने हुए है ।।94।।
That mountain, with its towering peaks, supports many abodes of the gods. These abodes are adorned with shining jewels and appear like the radiant gems of the mountain. On those peaks, numerous Siddhāyatanas (Jain temples) have also been constructed.
श्लोक ( Shlok ) 95
दधास्युच्चैः स्वकूटानि मुकुटानीव भूमिभृत् । पराध्येरस्नचित्राणि यः श्लाघ्यानि सुरासुरैः ॥९५॥
वह विजयार्धपर्वतरूपी राजा मुकुटों के समान अत्यंत ऊँचे कूटो को धारण करता है । वे मुकुट अथवा कूट महामूल्य रत्नों से चित्र-विचित्र हो रहे हैं तथा सुर और असुर उनकी प्रशंसा करते हैं ।।95।।
That Vijaya Ardh Mountain, resembling a king’s crown, bears extremely high peaks like crowns. These peaks, or crowns, are adorned with various precious gems and are praised by both the gods and the demons.
श्लोक ( Shlok ) 96
गुहाद्वयं च यो अन्त्ते हटद्वज्रकबाटकम् । स्वसारधन निक्षेपमहादुर्गमिवायतम् ॥९६॥
वह पर्वत दैदीप्यमान वज्रमय कपाटों से युक्त दरवाजों को धारण करता है जिससे ऐसा मालूम होता है मानो अपने सारभूत धन को रखने के लिए लंबे-चौड़े महादुर्ग-किले को धारण कर रहा हो ।।96।।
That mountain is adorned with radiant, diamond-like gates, giving the impression that it holds a vast and impregnable fortress to safeguard its most precious treasures.
श्लोक ( Shlok ) 97
उत्संगादेत्य नीलाद्रेर्गङ्गासिन्धू महापगे । विशुद्धत्वादलङ्घयस्य यस्य पादान्तमाश्रिते ॥९७॥
वह पर्वत अत्यंत विशुद्ध और अलंघय है इसलिए ही मानो गंगा सिंधु नाम की महानदियों ने नीलगिरि की गोद से (मध्य भाग से) आकर उसके पादों-चरणों-अथवा समीपवर्ती शाखाओं का आश्रय लिया है ।।97।।
That mountain is so supremely pure and insurmountable that it seems as though the great rivers, Ganga and Sindhu, originating from the lap of the Nilgiri mountains (its central region), have come to take refuge at its feet or nearby branches.
श्लोक ( Shlok ) 98
यस्तटोपान्तसं रूढवनराजीपरिष्कृतः । नीलाम्बरधरस्योच्चैर्धसे लाङ्गलिनः श्रियम् ॥९८॥
वह पर्वततट के समीप खड़े हुए अनेक वनों से शोभायमान है इसलिए नीलवस्त्र को पहने हुए बलभद्र की उत्कृष्ट शोभा को धारण कर रहा है ।।98।।
That mountain, adorned with numerous forests standing near its slopes, appears as if it is embodying the supreme beauty of Balabhadra, dressed in a blue garment.
श्लोक ( Shlok ) 99
वनवेदों समुत्तुङ्गां यो बिभर्त्यमित्तो वनम् । रामणीयकसीमानमिव केनापि निर्मिताम् ॥९९॥
वह पर्वत वन के चारों ओर बनी हुई ऊँची वनवेदी को धारण किये हुए है जिससे ऐसा मालूम होता है मानो किसी के द्वारा बनायी गयी सुंदर सीमा अथवा सौंदर्य की अवधि को ही धारण कर रहा हो ।।99।।
That mountain, encircled by a high forest altar, appears as though it is bearing a beautifully crafted boundary or the very limit of beauty itself.
श्लोक ( Shlok ) 100
संचरस्खचरीपादनूपुरारावकर्षकः । यत्र गन्धवहो वाति मन्दं मन्दारवीथिषु ॥१००॥
उस पर्वत पर कल्पवृक्षों के मध्यमार्ग से सुगंधित वायु हमेशा धीरे-धीरे बहता रहता है, उस वायु में इधर-उधर घूमने वाली विद्याधरियों के नुपूरों का मनोहर शब्द भी मिला होता है ।।100।।
On that mountain, fragrant breezes constantly flow gently through the avenues of Kalpavriksha trees. These breezes carry with them the melodious sounds of the anklets worn by the wandering Vidyadhara women.
श्लोक ( Shlok ) 101
यः पूर्वापरकोटीभ्यां दिक्तटानि विधट्टयन् । स्वगतं वक्ति माहात्म्यं “जगद्गुरुमरक्षमम् ॥१०१॥
वह पर्वत अपनी पूर्व और पश्चिम की कोटियों से दिशाओं के किनारों-
का मर्दन करता हुआ ऐसा मालूम होता है मानो जगत् के भारी से भारी भार को धारण करने मैं सामर्थ्य रखने वाले अपने माहात्म्य को ही प्रकट कर रहा हो ।।101।।
That mountain, with its eastern and western extremities pressing against the edges of the directions, appears as if it is proclaiming its greatness and its ability to bear even the heaviest burdens of the world.
श्लोक 102 से 111
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.