आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111
श्लोक 112 से 124 सीमंधर और विमलवाहन
सीमंधर छठे मनु हुए। उनकी आयु नलिन वर्ष और ऊँचाई 725 धनुष थी। इन्होंने कल्पवृक्षों की सीमाएँ चिह्नित कीं। इसके बाद विमलवाहन सातवें मनु हुए। उनकी आयु पद्म वर्ष और ऊँचाई 700 धनुष थी। इन्होंने सवारी के लिए पशुओं पर उपकरण लगाने का उपदेश दिया। फिर चक्षुष्मान आठवें मनु हुए। उनकी आयु पद्मांग वर्ष और ऊँचाई 675 धनुष थी। इन्होंने पुत्र-मुख देखने का भय दूर किया।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 112 to 124
श्लोक ( Shlok ) 112 –115
पुनर्मन्वन्तरं प्राग्वदतिलङ्घय महोदयः । मनुः सीमंधरी नाम्ना समजायत पुण्यधीः ॥ ११२॥
नलिनप्रमितायुष्को नलिनास्पेक्षणद्युतिः । धनुषां पञ्चवर्गाप्रमुच्छितः शतसप्तकम् ॥११३॥
अत्यन्तविरला जाताः क्ष्माजा मन्दफला यदा । नृणां महान् विसंवादः केशाकेशि तदावृधत् ॥११४॥
क्षेमवृति ततस्तेषां मन्वानः स मनुस्तदा । सीमानि तरुगुल्मादिचिह्नितान्यकरोत् कृती ॥ ११५॥
इनके बाद पहले की भाँति मंवंतर व्यतीत होने पर सीमंधर नाम के छठे मनु उत्पन्न हुए । उनकी बुद्धि बहुत ही पवित्र थी । वह नलिन प्रमाण आयु के धारक ये, उनके मुख और नेत्रों की कांति कमल के समान थी तथा शरीर की ऊँचाई सात सौ पच्चीस धनुष की थी । इनके समय में जब कल्पवृक्ष अत्यंत थोड़े रह गये तथा फल भी बहुत थोड़े देने लगे और उस कारण से जब लोगों में भारी कलह होने लगा, कलह ही नहीं, एक-दूसरे को बाल पकड़-पकड़कर मारने लगे तब उन सीमंधर मनु ने कल्याण स्थापना की भावना से कल्पवृक्षों की सीमाओं को अन्य अनेक वृक्ष तथा छोटी-छोटी झाड़ियों से चिह्नित कर दिया था ।।112-115।।
“After him, as before, when the time span of a Manu passed, the sixth Manu named Seemandhar appeared. His wisdom was exceedingly pure. He possessed the lifespan equivalent to Nalini years, and the radiance of his face and eyes was like that of a lotus. His height was seven hundred twenty-five dhanush.
During his time, when the wish-fulfilling trees (Kalpavriksha) became extremely scarce and began to yield very few fruits, leading to intense quarrels among the people—so much so that they even began pulling each other’s hair and fighting—Seemandhar Manu, with the intent of establishing welfare, marked the boundaries of the Kalpavriksha trees with other various trees and small shrubs.” ||112-115||
श्लोक ( Shlok ) 116–119
ततोऽन्तरमभूद् भूयोऽप्य संख्या वर्षकोटयः । हीयमानेषु सर्वेषु नियोगेष्वनुपूर्वशः ॥११६॥
तदन्तरव्यतिक्रान्तावभूद् विमलवाहनः । मनूनां सप्तमो भोगलक्ष्म्यालिङ्गितविग्रहः ॥११७॥
“पद्मप्रमितमस्यायुः पद्माश्लिष्टतनोरभुत् । धनुःशतानि सप्तैव तन्त्सेधोऽस्य वर्णितः ॥११८॥
*तदुपशं गजादीनां बभूवारोहणक्रमः । कुथाराङ्कशपर्याणमुखभाण्डाद्युपक्रमैः ।।११९।।
इनके बाद फिर असंख्यात करोड़ वर्षों का अंतर हुआ और कल्पवृक्षों की शक्ति आदि हर एक उत्तम वस्तुओं में क्रम-क्रम से घटती होने लगी तब मंवंतर को व्यतीत कर विमलवाहन नाम के सातवें मनु हुए । उनका शरीर भोगलक्ष्मी से आलिंगित था, उनकी आयु पद्म-प्रमाण वर्षों की थी । शरीर सात सौ धनुष ऊँचा और लक्ष्मी से विभूषित था । इन्होंने हाथी, घोड़ा आदि सवारी के योग्य पशुओं पर कुथार, अंकुश, पलान, तोबरा आदि लगाकर सवारी करने का उपदेश दिया था ।।116-119।।
“After him, countless millions of years passed, and gradually, the power of the Kalpavriksha trees and all other superior things began to diminish. Following the passage of time, the seventh Manu, named Vimalvahan, appeared. His body was adorned with material wealth, and his lifespan was equivalent to Padma years. His height was seven hundred dhanush, and he was embellished with prosperity.
He gave instructions to use tools like axes, goads, saddles, and bridles for riding animals such as elephants and horses, which were fit for travel.” ||116-119||
श्लोक ( Shlok ) 120-124
पुनरन्तरमत्रा भूइसंख्येयाम्ङकोटयः । ततोऽष्टमो मनुजातश्चक्षुष्मानिति शब्दितः ॥१२०॥
पद्माङ्गप्रमितायुष्कश्रापानां पञ्चसप्ततिः । षट् छतान्यप्युदयश्रीरुच्छिताङ्गो बभूव सः ।।१२१॥
तस्य कालेऽभवत्तेषां क्षणं पुत्रमुखेक्षणम् । अदृष्टपूर्वमार्याणां महदुत्त्रासकारणम् ॥१२२।।
ततः सपदि संजातसाध्वसानार्यकस्तिदा । तद्याथात्म्योपदेशेन स संत्रासमयोजनयत् ।।१२३।।
चक्षुष्मानिति तेनाभूत् तस्काले ते यतोऽर्मकाः । जनयित्रीः क्षणं जाताश्चक्षुदंर्शनगोचरम् ।।१२४।।
इनके बाद असंख्यात करोड़ वर्षों का अंतराल रहा । फिर चक्षुष्मान् नाम के आठवें मनु उत्पन्न हुए, वे पद्मांग प्रमाण आयु के धारक थे और छह-सौ पचहत्तर धनुष ऊँचे थे । उनके शरीर की शोभा बड़ी ही सुंदर थी । इनके समय से पहले के लोग अपनी संतान का मुख नहीं देख पाते थे, उत्पन्न होते ही माता-पिता की मृत्यु हो जाती थी परंतु अब वे क्षण-भर पुत्र का मुख देखकर मरने लगे । उनके लिए यह नयी बात थी इसलिए भय का कारण हुई । उस समय भयभीत हुए आर्य पुरुषों को चक्षुष्मान् मनु ने यथार्थ उपदेश देकर उनका भय छुड़ाया था । चूँकि उनके समय माता पिता अपने पुत्रों को क्षण-भर देख सके थे इसलिए उनका चक्षुष्मान् यह सार्थक नाम प्रसिद्ध हुआ ।।120-124।।
“After them, countless millions of years passed. Then, the eighth Manu, named Chakshushman, appeared. He had a lifespan equivalent to Padmanga years and was six hundred seventy-five dhanush tall. The beauty of his body was exceedingly splendid.
Before his time, people were unable to see the faces of their children, as parents would die soon after their children were born. However, during Chakshushman’s time, parents began to live long enough to see their children’s faces for a brief moment before passing away. This was a new phenomenon for them, and it caused fear. At that time, the fearful Aryan people were comforted and freed from their anxiety by the true teachings of Chakshushman Manu. Since, in his time, parents were able to see their children’s faces for a moment, he became known by the meaningful name ‘Chakshushman.'” ||120-124||
श्लोक 125 से 138
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.