आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172 से 183 |श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212
श्लोक 213 से 221 दंड और संख्याएँ
वृषभदेव और भरत भी कुलकर थे। कुलकरों ने दंड व्यवस्था बनाई। प्रथम पांच (हा), अगले पांच (हा, मा), शेष (हा, मा, धिक)। भरत ने शारीरिक दंड शुरू किए। आयु की संख्याएँ पूर्व, पर्व आदि हैं। इनका गुणाकार से निश्चय होता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 213 to 221
श्लोक ( Shlok ) 213
वृषभस्तीर्थकृच्चैव कुलकृच्चैव संमतः । भरतश्चक्रपृष्चैव कुलधुच्चैव वर्णितः ॥२१३॥
भगवान् वृषभदेव तीर्थंकर भी थे और कुलकर भी माने गये थे । इसी प्रकार भरत महाराज चक्रवर्ती भी थे और कुलधर भी कहलाते थे ।।213।।
“Lord Vṛṣabhadeva was both a Tirthankara and considered a Kulkar (founder of a family). Similarly, King Bharat, the Chakravarti, was also a Kuladhara (bearer of the family tradition).”
श्लोक ( Shlok ) 214 – 215
तत्राद्यैः पञ्चभिन णां कुलकृभ्दि कृतागसाम् । हाकारलक्षणो दण्डः समत्रस्थापितस्तदा ॥२१४॥
हामाकारश्च दण्डोन्यैः पञ्चभिः संप्रवर्तितः । पञ्चभिस्तु ततः शेषैर्हामाधिकारलक्षणः ॥२१५॥
उन कुलकरों में से आदि के पाँच कुलकरों ने अपराधी मनुष्यों के लिए ‘हा’ इस दंड की व्यवस्था की थी अर्थात् खेद है कि तुमने ऐसा अपराध किया । उनके आगे के पाँच कुलकरों ने ‘हा’ और ‘मा’ इन दो प्रकार के दंडों की व्यवस्था की थी अर्थात् खेद है जो तुमने ऐसा अपराध किया, अब आगे ऐसा नहीं करना । शेष कुलकरों ने ‘हा’ ‘मा’ और ‘धिक’ इन तीन प्रकार के दंडों की व्यवस्था की थी अर्थात् खेद है, अब ऐसा नहीं करना और तुम्हें धिक्कार है जो रोकने पर भी अपराध करते हो ।।214-215।।
“Among these Kulkaras, the first five established the punishment of ‘Ha’ for wrongdoers, meaning ‘Alas, you have committed such a sin.’ The next five Kulkaras introduced the punishments of ‘Ha’ and ‘Ma,’ meaning ‘Alas, you have committed such a sin, but do not do it again.’ The remaining Kulkaras instituted three types of punishments—’Ha,’ ‘Ma,’ and ‘Dhik’—meaning ‘Alas, you have committed such a sin, do not do it again, and shame on you for continuing to commit the offense even when warned.'”
श्लोक ( Shlok ) 216
शरीरदण्डनं चैत्र वधबन्धादिलक्षणम् । नृणा प्रबलदोषाणां भरतेन नियोजितम् ॥२१६॥
भरत चक्रवर्ती के समय लोग अधिक दोष या अपराध करने लगे थे इसलिए उन्होंने वध, बंधन आदि शारीरिक दंड देने की भी रीति चलायी थी ।।216।।
During the time of Bharat Chakravarti, people began committing more faults and crimes. Therefore, he introduced the practice of physical punishments such as execution and imprisonment. ॥216॥
श्लोक ( Shlok ) 217
यदायुरुक्तमेतेषामममादिप्रसंख्यया । क्रियते तद्विनिश्चित्यै परिभाषोपवर्णनम् ॥२१७॥
इन मनुओं की आयु ऊपर अमम आदि की संख्या द्वारा बतलायी गयी है इसलिए अब उनका निश्चय करने के लिए उनकी परिभाषाओं का निरूपण करते हैं ।।217।।
The lifespan of these Manus is determined by the numbers such as “Amam” and others. Therefore, to ascertain their exact values, we now define their definitions. (Verse 217)
श्लोक ( Shlok ) 218
पूर्वाङ्ग वर्षलक्षाणामशीतिश्चतुरुत्तरा । तद्वर्गितं भवेत् पूर्व तत्कोटी पूर्वको व्यसौ ॥२१८॥
पूर्व चतुरशीतिघ्नं पूर्वाङ्ग परिभाष्यते । पूर्वाङ्गताडितं तत्तु पर्वाङ्ग पर्वमिष्यते ॥२१९॥
चौरासी लाख वर्षों का एक पूर्वांग होता है । चौरासी लाख का वर्ग करने अर्थात् परस्पर गुणा करने से जो संख्या आती है उसे पर्व कहते हैं (8400000×8400000 =70560000000000) इस संख्या में एक करोड़ का गुणा करने से जो लब्ध आवे उतना एक पूर्व कोटि कहलाता है । पूर्व की संख्या में चौरासी का गुणा करने पर जो लब्ध हो उसे पर्वांग कहते हैं तथा पर्वांग में पूर्वांग अर्थात् चौरासी लाख का गुणा करने से पर्व कहलाता है ।।218-219।।
One ‘Purvang’ is equal to eighty-four lakh years. When the number eighty-four lakh is squared, or multiplied by itself, the resulting number is called a ‘Parv’ (8400000 × 8400000 = 70560000000000). When this number is multiplied by ten million (one crore), the result is called a ‘Pur Koti’ (Previous Koti). Multiplying the number of the Pur by eighty-four gives the result called ‘Parvang,’ and when eighty-four lakh is multiplied by this Parvang, the result is known as a ‘Parv.'” (Verses 218-219)
श्लोक ( Shlok ) 220
गुणाकारविधिः सोऽयं योजनीयो यथाक्रमम् । उत्तरेष्वपि संख्यानविकल्पेषु निराकुलम् ॥ २२०॥
इसके आगे जो नयुतांग नयुत आदि संख्याएँ कही हैं उनके लिए भी क्रम से यही गुणाकार करना चाहिए । भावार्थ―पर्व को चौरासी से गुणा करने पर नयुतांग, नयुतांग को चौरासी लाख से गुणा करने पर नयुत; नयुत को चौरासी से गुणा करने पर कुमुदांग, कुमुदांग को चौरासी लाख से गुणा करने पर कुमुद्; कुमुद को चौरासी से गुणा करने पर पद्मांग, और पद्मांग को चौरासी लाख से गुणा करने पर पद्म; पद्म को चौरासी से गुणा करने पर नलिनांग, और नलिनांग को चौरासी लाख से गुणा करने पर नलिन होता है । इसी प्रकार गुणा करने पर आगे की संख्याओं का प्रमाण निकलता है ।।220।।
“For the subsequent numbers like ‘Nayutang,’ ‘Nayut,’ and so on, the same multiplication process should be followed.
Explanation:
- When the ‘Parv’ is multiplied by eighty-four, the result is called ‘Nayutang.’
- When ‘Nayutang’ is multiplied by eighty-four lakh, the result is ‘Nayut.’
- When ‘Nayut’ is multiplied by eighty-four, the result is ‘Kumudang.’
- When ‘Kumudang’ is multiplied by eighty-four lakh, the result is ‘Kumud.’
- When ‘Kumud’ is multiplied by eighty-four, the result is ‘Padmang.’
- When ‘Padmang’ is multiplied by eighty-four lakh, the result is ‘Padm.’
- When ‘Padm’ is multiplied by eighty-four, the result is ‘Nalinaang.’
- When ‘Nalinaang’ is multiplied by eighty-four lakh, the result is ‘Nalina.’
This multiplication process continues for subsequent numbers.” (Verse 220)
श्लोक ( Shlok ) 221
तेषां संख्यानभेदानां नामानीमान्यनुक्रमात् । कीर्य्यन्तेऽनादि सिद्धान्तपदरूढीनि यानि वै ॥२२१॥
अब क्रम से उन संख्या के भेदों के नाम कहे जाते हैं जो कि अनादिनिधन जैनागम में रूढ़ हैं ।।221।।
“Now, the names of the different types of numbers are sequentially mentioned, which are firmly established in the Anadinidhan Jain Agama.” (Verse 221)
श्लोक 222 से 239
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172 से 183 |श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.