भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70
श्लोक 71 से 80 गौतम की ऋद्धियाँ
गौतम आठ विक्रिया ऋद्धियों से युक्त हैं। वे आमर्ष, क्ष्वेल आदि ऋद्धियों से सुशोभित हैं। वे रस और बल ऋद्धियों से संपन्न हैं। वे चारण और अक्षीण ऋद्धियों के धारक हैं। वे परम हितकारी और गुरु हैं। उनकी सेवा से ज्ञान मिलता है। वे धर्मशास्त्र वर्णन करते हैं। उनकी स्तुति से गुप्तियाँ भंग होती हैं। वे शलाकापुरुषों का पुराण सुनाएँ।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 71 to 80
श्लोक ( Shlok )71
नमस्ते विक्रियींनामष्टधा सिद्धिमीयुषे । भामर्ष क्ष्वेलवाग्विश्रुजलसर्वोषधे नमः ॥७१
हे देव, आप अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व इन आठ विक्रिया ऋद्धियों की सिद्धि को प्राप्त हुए हैं अर्थात् (1) आप अपने शरीर को परमाणु के समान सूक्ष्म कर सकते है, (2) मेरु से भी स्थूल बना सकते हैं, (3) अत्यंत भारी (वजनदार) कर सकते हें, (4) हलका (कम वजनदार) बना सकते हैं, (5) आप जमीन पर बैठे-बैठे ही मेरु पर्वत की चोटी छू सकते हैं अथवा देवों के आसन कंपायमान कर सकते हैं, (6) आप अढ़ाई द्वीप में चाहे जहाँ जा सकते हैं अथवा जल में स्थल की तरह स्थल में जल की तरह चल सकते हैं, (7) आप चक्रवर्ती के समान विभूति को प्राप्त कर सकते हैं और (8) विरोधी जीवों को भी वश में कर सकते हैं अत: आपको नमस्कार हो । इनके सिवाय हे देव, आप आमर्ष, क्ष्वेल, वाग्विप्रुट, जल्ल और सर्वौषधि आदि ऋद्धियों से सुशोभित हैं अर्थात् (1) आपके वमन की वायु समस्त रोगों को नष्ट कर सकती है, (2) आपके मुख से निकले हुए कफ को स्पर्श कर बहने वाली वायु सब रोगों को हर सकती है, (3) आपके मुख से निकली हुई वायु सब रोगों को नष्ट कर सकती है, (4) आपके मल को स्पर्श कर बहती हुई वायु सब रोगों को हर सकती है और (5) आपके शरीर को स्पर्श कर बहती हुई वायु सब रोगों को दूर कर सकती है । इसलिए आपको नमस्कार हो ।।71।
“Oh Lord, you have attained the perfection of the eight miraculous powers, namely Anima (ability to become as small as an atom), Mahima (ability to become infinitely large), Garima (ability to become immensely heavy), Laghima (ability to become extremely light), Prapti (ability to reach anywhere), Prakamy (ability to fulfill any desire), Ishitva (lordship over all beings), and Vashitva (ability to control all). That is, (1) you can make your body as tiny as an atom, (2) you can make it larger than Mount Meru, (3) you can make it extraordinarily heavy, (4) you can make it light as a feather, (5) while seated, you can touch the summit of Mount Meru or cause the thrones of the gods to tremble, (6) you can travel anywhere, even between islands, or walk on water as though it were land, (7) you can attain the divine powers of a Chakravarti, and (8) you can bring even opposing beings under your control. Therefore, we bow to you.
Apart from these, O Lord, you are also endowed with miraculous powers such as Amarsa (ability to eliminate diseases), Kshvela (ability to cure with air), Vaghvipruta (ability to cure through speech), Jalla (ability to cure through water), and Sarvoushadhi (ability to heal through all remedies). That is, (1) the air of your vomit can destroy all diseases, (2) the air touched by the phlegm from your mouth can cure all diseases, (3) the air emanating from your mouth can destroy all diseases, (4) the air flowing from the spot where your stool touches can eliminate all diseases, and (5) the air flowing from the place where your body is touched can remove all diseases. Therefore, we bow to you.” (Verse 71)
श्लोक ( Shlok ) 72
नमोऽसृतमधुक्षीरसपिंरास्त्रविणेऽस्तु ते । नमो मनोवचःकायबलिनां ते बलीयसे ।।७२।।
हे देव, आप अमृतस्राविणी, मधुस्राविणी, क्षीरस्राविणी और वृतस्राविणी आदि रस ऋद्धियों को धारण करने वाले हैं अर्थात् (1) भोजन में मिला हुआ विष भी आपके प्रभाव से अमृतरूप हो सकता है (2) भोजन मीठा न होने पर भी आपके प्रभाव से मीठा हो सकता है, (3) आपके निमित्त से भोजनगृह अथवा भोजन में दूध झरने लग सकता है और (4) आपके प्रभाव से भोजनगृह से घी की कमी दूर हो सकती है । अत: आपको नमस्कार हो । इनके सिवाय आप मनोबल, वचनबल और कायबल ऋद्धि से संपन्न हैं अर्थात् आप समस्त द्वादशांग का अंतर्मुहूर्त में अर्थरूप से चिंतवन कर सकते हैं, समस्त द्वादशांग का अंतर्मुहूर्त में शब्दों द्वारा उच्चारण कर सकते हैं और शरीरसंबंधी अतुल्य बल से सहित हैं अत: आपको नमस्कार हो ।।72।।
“Oh Lord, you possess the miraculous powers related to the flows of nectar, honey, milk, and other essences. That is, (1) even poison mixed in food can turn into nectar under your influence, (2) food, although not sweet, can become sweet by your power, (3) milk may begin to flow from the food or food preparation because of you, and (4) the lack of ghee in the food can be removed by your influence. Therefore, we bow to you.
Apart from these, you are endowed with the powers of mental strength, speech power, and physical strength. That is, you can contemplate the meanings of all the twelve Angas (scriptural texts) in an instant, you can recite the entire twelve Angas with words in an instant, and you are endowed with unparalleled physical strength. Therefore, we bow to you.” (Verse 72)
श्लोक ( Shlok )73
जलज हाफल श्रेणीतन्तुपुष्पाम्बरश्रयात् । चारणर्दिजुषे तुभ्यं नमोऽक्षीणमहर्द्धये ॥७३॥
। हे देव, आप जलचारण, जंघाचारण, फलचारण, श्रेणीचारण, तंतुचारण, पुष्पचारण और अंबरचारण आदि चारण ऋद्धियों से युक्त हैं अर्थात् (1) आप जल में भी स्थल के समान चल सकते हैं तथा ऐसा करने पर जलकायिक और जलचर जीवों को आपके द्वारा किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी । (2) आप बिना कदम उठाये ही आकाश में चल सकते है । (3) आप वृक्षों में लगे फलों पर से गमन कर सकते हैं और ऐसा करनेपर भी वे फल वृक्ष से टूटकर नीचे नहीं गिरेंगे । (4) आप आकाश में श्रेणीबद्ध गमन कर सकते हैं, बीच में आये हुए पर्वत आदि भी आपको नहीं रोक सकते । (5) आप सूत अथवा मकड़ी के जाल के तंतुओं पर गमन कर सकते हैं पर वे आपके भार से टूटेंगे नहीं । (6) आप पुष्पों पर भी गमन कर सकते हैं परंतु वे आपके भार से नहीं टूटेंगे और न उसमें रहने वाले जीवों को किसी प्रकार का कष्ट होगा । और (7) इनके सिवाय आप आकाश में भी सर्वत्र गमनागमन कर सकते हैं । इसलिए आपको नमस्कार हो । हे स्वामिन्, आप अक्षीण ऋद्धि के धारक हैं अर्थात् आप जिस भोजनशाला में भोजन कर आवे उसका भोजन चक्रवर्ती के कटक को खिलाने पर भी क्षीण नहीं होगा और आप यदि छोटे से स्थान में भी बैठकर धर्मोपदेश आदि देंगे तो उस स्थान पर समस्त मनुष्य और देव आदि के बैठने पर भी संकीर्णता नहीं होगी । इसलिए आपको नमस्कार हो ।।73।।
Oh Lord, you are endowed with the miraculous powers related to various types of movements (Charan Vidyas), such as water-walking, walking on branches, and more. That is, (1) you can walk on water just as you do on land, and even in doing so, the aquatic and water-dwelling beings will not be disturbed by your presence. (2) You can walk in the sky without taking a single step. (3) You can move over fruits on trees without causing them to fall. (4) You can move in an orderly fashion through the sky, and even mountains in your path cannot obstruct you. (5) You can walk on threads like cotton or spider webs, yet they will not break under your weight. (6) You can walk on flowers, and even with your weight, they will not break, nor will the beings dwelling within them be harmed. (7) Besides these, you can also travel through the sky in all directions. Therefore, we bow to you.
Oh Lord, you are the holder of inexhaustible miraculous powers. That is, the food you partake in will remain abundant, even if it is used to feed the entire realm of a Chakravarti. Furthermore, if you give religious teachings in a small space, that space will remain spacious, even when filled with humans, gods, and other beings. Therefore, we bow to you.” (Verse 73)
श्लोक ( Shlok ) 74
स्वमेव परमो बन्धुस्त्वमेव परमो गुरुः । त्वामेव सेवमानानां भवन्ति ज्ञानसंपदः ॥७४॥
हे नाथ, संसार में आप ही परम हितकारी बंधु हैं, आप ही परमगुरु हैं और आपकी सेवा करने वाले पुरुषों को ज्ञानरूपी संपत्ति की प्राप्ति होती है ।।74।।
“Oh Lord, you alone are the supreme benefactor in the world, you are the ultimate teacher, and those who serve you attain the wealth of knowledge.” (Verse 74)
श्लोक ( Shlok ) 75
त्वयैय भगवन् विश्वा विहिता धर्मसंहिता’ । अत एव नमस्तुभ्यममी कुर्वन्ति योगिनः ॥७५॥
हे भगवन् इस संसार में आपने ही समस्त धर्मशास्त्रों का वर्णन किया है अत: ये बड़े-बड़े योगी आपको ही नमस्कार करते हैं ।।75।।
“Oh Lord, in this world, you alone have described all the religious scriptures. Therefore, these great yogis bow down to you.” (Verse 75)
श्लोक ( Shlok ) 76
स्वत्त एव परं श्रेयो मन्यमानास्ततो वयम् । तत्र पादाङ्घ्रिपच्छायां स्वय्यास्तिक्यादुपास्महे ॥७६
हे देव, मोक्षरूपी परम कल्याण की प्राप्ति आपसे ही होती है ऐसा मानकर हम लोग आपमें श्रद्धा रखते हुए आपके चरणरूप वृक्षों की छाया का आश्रय लेते हैं ।।76।।
“Oh Lord, believing that the attainment of ultimate welfare in the form of liberation (moksha) is possible only through you, we place our faith in you and take refuge under the shadow of your lotus feet, which are like trees.” (Verse 76)
श्लोक ( Shlok ) 77
वाग्गुप्तेस्त्वत्स्तुतौ हानिर्मनोगुप्तेस्तव स्मृतौ । कायगुप्तेः प्रणामे ते काममस्तु सदापि नः ॥७७॥
हे देव, आपकी स्तुति करने से हमारी वचनगुप्ति की हानि होती है, आपका स्मरण करने से मनोगुप्ति में बाधा पहुँचती है तथा आपको नमस्कार करने में कायगुप्ति की हानि होती है सो भले ही हो हमें इसकी चिंता नहीं, हम सदा ही आपकी स्तुति करेंगे, आपका स्मरण करेंगे और आपको नमस्कार करेंगे ।।77।।
“Oh Lord, praising you causes harm to our verbal restraint, remembering you disrupts our mental restraint, and bowing to you harms our physical restraint. However, we are not concerned about any of this. We will always praise you, remember you, and bow to you.” (Verse 77)
श्लोक ( Shlok ) 78
स्तुत्वेति स्तुतिभिः स्तुत्यं मदन्तं भुवनाधिकम् । पुराणश्रतिमेबैनां तत्फलं प्रार्थयामहे ॥७८॥
हे स्वामिन् जगत् में श्रेष्ठ और स्तुति करने के योग्य आपकी हम लोगों ने जो ऊपर लिखे अनुसार क्षति की है उसके फलस्वरूप हमें तिरसठ शलाकापुरुषों का पुराण सुनाइए, यही हम सब प्रार्थना करते हैं ।।78।।
Oh Lord, in this world, you are the greatest and worthy of praise. As a result of the harm we have caused, as mentioned above, we humbly pray to you to narrate to us the story of the Sixty-Three Salakapurushas (Great Beings). This is our prayer.” (Verse 78)
श्लोक ( Shlok ) 79
पुराणश्रुतितो धर्मों योऽस्माकममिसंस्कृतः । पुराणकवितामेव तस्मादाशास्महे वयम् ॥७९॥
हे देव, पुराण के सुनने से हमें जो सुयोग्य धर्म की प्राप्ति होगी उससे हम कवितारूप पुराण की ही आशा करते है ।।79।।
“Oh Lord, by listening to the Purana, we expect to attain the proper path of righteousness, and for this, we hope to hear the Purana in the form of poetry.” (Verse 79)
श्लोक ( Shlok ) 80
स्वत्पदाराधनात् पुण्यं यदस्माभिरुपार्जितम् । तबैव तेन भूयानः परार्था संपवूर्जिता ॥८०॥
हे नाथ, आपके चरणों की आराधना करने से हमारे जो कुछ पुण्य का संचय हुआ है उससे हमें भी आपकी इस उत्कृष्ट महासंपत्ति की प्राप्ति हो ।।80।।
“O Lord, may the accumulation of our merits through the worship of Your holy feet grant us the attainment of this supreme treasure of Yours.” (80)
श्लोक 81 से 95
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.