भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 |
श्लोक 52 से 61 गंधिल देश
जंबूद्वीप के विदेह क्षेत्र में गंधिल देश का वर्णन है, जो स्वर्ग के समान सुंदर है। इसकी सीमाएँ हैं: पूर्व में मेरु, पश्चिम में ऊर्मिमालिनी नदी, दक्षिण में सीतोदा नदी, और उत्तर में नीलगिरि। यहाँ मुनि कर्म नष्ट कर निर्वाण प्राप्त करते हैं। गंधिल देश की प्रजा प्रसन्न रहती है, उत्सव मनाती है, और भोगों में स्वर्ग से श्रेष्ठ है। यहाँ के घरों में सुंदर स्त्रियाँ, चतुर पुरुष, और मधुर बालक हैं। लोगों की चतुराई उनके वेषों से, संपत्ति आभूषणों से, और यौवन भोग-विलास से प्रकट होता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 4- Shlok 52 to 61
श्लोक ( Shlok ) 52
पूर्वापरावधी तस्य ‘देवाद्रि रचोर्मिमालिनी । दक्षिणोत्तरपर्यन्तौ सीतोदा “नील एव च ॥५२॥
इस देश की पूर्व दिशा में मेरु पर्वत है, पश्चिम में ऊर्मिमालिनी नाम की विभंग नदी है, दक्षिण में सीतोदा नदी है और उत्तर में नीलगिरि है ।।52।।
In this land, to the east is Mount Meru, to the west is the river Vibhanga, known as Urmimālini, to the south is the river Sītodā, and to the north is the mountain Nilgiri. ||52||
श्लोक ( Shlok ) 53
यत्र कर्ममलापायाद् विदेहा सुनयः सदा । निर्वान्तीति गता रूढिं विदेहाख्यार्थभागियम् ॥५३॥
यह देश विदेह क्षेत्र के अंतर्गत है । वहाँ से मुनि लोग हमेशा कर्मरूपी मल को नष्ट कर विदेह (विगत देह)―शरीररहित होते हुए निर्वाण को प्राप्त होते रहते हैं इसलिए उस क्षेत्र का विदेह नाम सार्थक और रूढि दोनों ही अवस्थाओं को प्राप्त है ।।53।।
This land is part of the Videha region. There, the sages continuously destroy the impurities of karma and, being free from the body (having transcended the physical form), attain liberation. Therefore, the name Videha (literally, “without a body”) is both meaningful and established in both its literal and figurative senses. ||53||
श्लोक ( Shlok ) 54
नित्यप्रमुदिता यत्र प्रजा निध्यकृतोत्सवाः । नित्यं सन्निहितैर्भोगैः सत्यं स्वर्गेऽप्यनादरः ॥५४॥
उस गंधिल देश की प्रजा हमेशा प्रसन्न रहती है तथा अनेक प्रकार के उत्सव किया करती है, उसे हमेशा मनचाहे भोग प्राप्त होते रहते हैं इसलिए वह स्वर्ग को भी अच्छा नहीं समझती है ।।54।।
श्लोक ( Shlok ) 55
निसर्गसुभगा नार्यो निसर्गचतुरा नराः । निसर्गललितालापा बाला यत्र गृहे गृहे ॥५५॥
उस देश के प्रत्येक घर में स्वभाव से ही सुंदर स्त्रियाँ है, स्वभाव से ही चतुर पुरुष हैं और स्वभाव से ही मधुर वचन बोलने वाले बालक हैं ।।55।।
In every home of that land, there are naturally beautiful women, inherently intelligent men, and children who naturally speak sweet words. ||55||
श्लोक ( Shlok ) 56
“बैदग्ध्यं चतुरैवषैर्भूषणैश्च धनद्भ्यः । विलासैः यौवनारम्भाः सुच्यन्ते यत्र देहिनाम् ॥५६॥
उस देश में मनुष्यों की चतुराई उनके चतुराईपूर्ण वेषों से प्रकट होती है । उनके आभूषणों से उनकी संपत्ति का ज्ञान होता है तथा भोग-विलासों से उनके यौवन का प्रारंभ सूचित होता है ।।56।।
In that land, the cleverness of the people is evident from their clever attire. Their wealth is known from their ornaments, and the beginning of their youth is indicated by their indulgence in pleasures and luxuries. ||56||
श्लोक ( Shlok ) 57
यत्र सत्याग्रदानेषु प्रीतिः पूजासु चार्हताम् । शक्तिरास्यन्तिकी शीले प्रोषधे च रतिर्नृणाम् ॥५७॥
वहाँ के मनुष्य उत्तम पात्रों में दान देने तथा देवाधिदेव अरहंत भगवान् की पूजा करने ही में प्रेम रखते हैं । वे लोग शील की रक्षा करने में ही अपनी अत्यंत शक्ति दिखलाते हैं और प्रोषधोपवास धारण करने में ही रुचि रखते हैं ।
The people there take great pleasure in giving charity to the best recipients and worshiping the supreme deity, Lord Arhant. They display their utmost strength in maintaining moral conduct (śīla) and are fond of observing fasting and ascetic practices (proṣadhopvāsa). ||57||
श्लोक ( Shlok ) 58
न यत्र परलिङ्गानामस्ति जातुचिदुद्भवः । सदोदयाज्जिनार्कस्य खद्योतानामिवाहनि ॥५८॥
उस गंधिल देश में श्री जिनेंद्ररूपी सूर्य का उदय रहता है इसलिए वहाँ मिथ्यादृष्टियों का उद्भव कभी नहीं होता जैसे कि दिन में सूर्य का उदय रहते हुए जुगनुओं का उद्भव नहीं होता ।।58।।
In that Gandhila land, the sun in the form of Lord Jineśvara always rises, so the emergence of false beliefs never occurs, just as fireflies do not appear when the sun is shining during the day. ||58||
श्लोक ( Shlok ) 59
यत्रारामाः सदा रम्यास्तरुभिः फलशालिभिः । पथिकानाह्वयन्तीव परपुष्टकलस्वनैः ॥५९॥
उस देश के बाग फलशाली वृक्षों से हमेशा शोभायमान रहते हैं तथा उनमें जो कोकिलाएँ मनोहर शब्द करती हैं उनसे ऐसा जान पड़ता है मानो वे बाग उन शब्दों के द्वारा पथिकों को बुला ही रहे हैं ।।59।।
The gardens of that land are always adorned with fruitful trees, and the cuckoos in them sing enchanting melodies. It seems as if these gardens are calling to the travelers through their sweet sounds. ||59||
श्लोक ( Shlok ) 60
यस्य सीमविमागेषु शाल्यादिक्षेत्रसंपदः । सदैव फलशालिन्यो भान्ति धर्म्या इव क्रियाः ॥६०॥
उस देश के सीमा प्रदेशों पर हमेशा फलों से शोभायमान धान आदि के खेत ऐसे मालूम होते हैं मानो स्वर्गादि फलों से शोभायमान धार्मिक क्रियाएँ ही हों ।।60।।
The border regions of that land are always adorned with fields of rice and other crops, rich with fruits. These fields appear as if they are religious activities adorned with heavenly fruits. ||60||
श्लोक ( Shlok ) 61
यत्र शालिवनोपान्ते खात् पतन्तीं शुकावलीम । शाळिगोप्योऽनुमन्यन्ते दधतों ‘तोरणश्रियम् ॥६१॥
उस देश में धान के खेतों के समीप आकाश से जो तोताओं की पंक्ति नीचे उतरती है उसे खेती
की रक्षा करने वाली गोपिकाएँ ऐसा मानती है मानो हरे-हरे मणियों का बना हुआ तोरण ही उतर रहा हो ।।61।।
In that land, near the rice fields, a row of parrots descends from the sky, and the cowherd women (Gopikās) consider it to be a garland made of green jewels descending, as if protecting the crops. ||61||
श्लोक 62 से 71
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.