आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141
श्लोक 142 से 151 अजीव के गुण और पुद्गल के भेद
निश्चयकाल लोकाकाश में असंख्यात अणुओं से जाना जाता है और एकप्रदेशी होने से अनस्तिकाय है। धर्म, अधर्म, आकाश और काल अमूर्तिक हैं, जबकि पुद्गल मूर्तिक है। पुद्गल में वर्ण, गंध, रस और स्पर्श होते हैं। इसके स्कंध और परमाणु दो भेद हैं। परमाणु सूक्ष्म और नित्य हैं। पुद्गल के छह भेद हैं: सूक्ष्मसूक्ष्म, सूक्ष्म, सूक्ष्मस्थूल, स्थूलसूक्ष्म, स्थूल और स्थूलस्थूल।
English translation of Ādi purāṇa parv 24 – Shlok 142 to 151
श्लोक ( Shlok ) 142
स कालो लोकमात्रैः स्वैरणुभिर्निचितः स्थितैः । ज्ञेयोऽन्योन्यमसंकीर्णै रत्नानामिव राशिभिः ॥१४२॥
वह निश्चयकाल लोकाकाश के प्रत्येक प्रदेश पर स्थित लोकप्रमाण (असंख्यात) अपने अणुओं से जाना जाता है और काल के वे अणु रत्नों की राशि के समान परस्पर में एक दूसरे से नहीं मिलते, सब जुदे-जुदे ही रहते हैं ।।142।।
The Nishchaya Kala (absolute time) is known through its innumerable Kalanu (minute particles of time) that are present throughout every region of Lokakasha (cosmic space).
These Kalanu are like a collection of jewels—completely separate from one another, not touching or merging with each other, and each existing independently. — 142.
श्लोक ( Shlok ) 143
प्रदेशप्रचयाँ योगादकायोऽयं प्रकीर्तितः । शेषाः पञ्चास्तिकायाः स्युः प्रदेशोपचितात्मकाः ॥१४३॥
परस्पर में प्रदेशों के नहीं मिलने से यह कालद्रव्य अकाय अर्थात् प्रदेशी कहलाता है । काल को छोड़कर शेष पाँच द्रव्यों के प्रदेश एक दूसरे से मिले हुए रहते हैं इसलिए वे अस्तिकाय कहलाते हैं । भावार्थ―जिसमें बहुप्रदेश हो उसे अस्तिकाय कहते हैं, जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म और आकाश ये द्रव्य बहुप्रदेशी होने के कारण अस्तिकाय कहलाते हैं और कालद्रव्य एकप्रदेशी होने से अनस्तिकाय कहलाता है ।।143।।
Due to the non-contact between its particles (Kalanu), Kala Dravya (Time) is considered Akaya (non-corporeal or non-extended).
Unlike Kala, the other five substances—Jiva (Soul), Pudgala (Matter), Dharma (Medium of Motion), Adharma (Medium of Rest), and Akasha (Space)—have multiple spatial units that are connected with one another. Therefore, they are called Astikaya (extended or corporeal substances).
Explanation: Whatever possesses multiple spatial units (Pradeshas) is called Astikaya. Since Jiva, Pudgala, Dharma, Adharma, and Akasha are composed of multiple Pradeshas, they are termed Astikaya.
On the other hand, Kala Dravya is considered Anastikaya (non-extended) because it consists of discrete Kalanu that do not merge or connect with each other. — 143.
श्लोक ( Shlok ) 144
धर्माधर्मवियत्कालपदार्था मूर्तिवर्जिताः । मूर्तिमत्पुद्गलद्रव्यं तस्य भेदानितः शृणु ॥१४४॥
धर्म, अधर्म, आकाश और काल ये चार पदार्थ मूर्ति से रहित हैं, पुद्गलद्रव्य मूर्तिक है । अब आगे उसके भेदों का वर्णन सुन । भावार्थ―जीव द्रव्य भी अमूर्तिक है परंतु यहाँ अजीव द्रव्यों का वर्णन चल रहा है इसलिए उसका निरूपण नहीं किया है । पाँच इंद्रियों में से किसी भी इंद्रिय के द्वारा जिसका स्पष्ट ज्ञान हो उसे मूर्तिक कहते हैं, पुद्गल को छोड़कर और किसी पदार्थ का इंद्रियों के द्वारा स्पष्ट ज्ञान नहीं होता इसलिए पुद्गलद्रव्य मूर्तिक है और शेष द्रव्य अमूर्तिक हैं ।।144।।
Dharma (Medium of Motion), Adharma (Medium of Rest), Akasha (Space), and Kala (Time)—these four substances are formless (Amurtika).
On the other hand, Pudgala Dravya (Matter) is Murtika (with form). Now, listen to the description of its divisions.
Explanation: Though Jiva Dravya (Soul) is also formless, it is not mentioned here because the discussion is currently about non-living substances (Ajiva Dravyas).
Anything that can be clearly perceived by any of the five senses is called Murtika (having form). Since only Pudgala can be distinctly perceived by the senses, it is considered Murtika.
The other substances (Dharma, Adharma, Akasha, and Kala) cannot be directly perceived by the senses, so they are classified as Amurtika (formless). — 144.
श्लोक ( Shlok ) 145
वर्णगन्धरसस्पर्शयोगिनः पुद् गला मताः । पूरणाद् गलनाच्चैव संप्राप्तान्वर्थनामकाः ॥१४५॥
जिसमें वर्ण, गंध, रस और स्पर्श पाया जाये उसे पुद्गल कहते हैं । पूरण और गलन रूप स्वभाव होने से पुद्गल यह नाम सार्थक है । भावार्थ―अन्य परमाणुओं का आकर मिल जाना पूरण कहलाता है और पहले के परमाणुओं का बिछुड़ जाना गलन कहलाता है, पुद्गल स्कंधों में क्षरण और गलन ये दोनों ही अवस्थाएं होती रहती हैं, इसलिए उनका पुद्गल यह नाम सार्थक है ।।145।।
That which possesses color, smell, taste, and touch is called Pudgala (Matter).
The name Pudgala is justified because of its inherent nature of Purana (combination) and Galana (dissociation).
Explanation: The process of combining or aggregating particles is known as Purana, while the separation or disintegration of previously combined particles is known as Galana.
In Pudgala aggregates (Skandhas), both Purana and Galana continuously occur. Therefore, the name Pudgala (derived from Purana + Galana) accurately describes its nature. — 145.
श्लोक ( Shlok ) 146
स्कन्धाणुभेदतो द्वेधा पुद्गलस्य व्यवस्थितिः। स्निग्धरूक्षात्मकाणूनां संघातः स्कन्ध इष्यते ॥१४६॥
स्कंध और परमाणु के भेद से पुद्गल की व्यवस्था दो प्रकार की होती है । स्निग्ध और रूक्ष अणुओं का जो समुदाय है उसे स्कंध कहते हैं ।।146।।
Pudgala (Matter) is classified into two types based on the distinction between Skandha (aggregate) and Paramanu (atom).
A Skandha is a collection or group of Anus (particles) that can be either Snigdha (smooth, cohesive) or Ruksha (rough, non-cohesive). — 146.
श्लोक ( Shlok ) 147
द्वयणुकादिर्महा स्कन्धपर्यन्तस्तस्य विस्तरः । छायातपतमोज्योत्स्ना पयोदादिप्रभेदभाक् ॥१४७॥
उस पुद्गल द्रव्य का विस्तार दो परमाणु वाले द्व᳭यणुक स्कंध से लेकर अनंतानंत परमाणु वाले महास्कंध तक होता है । छाया, आतप, अंधकार, चाँदनी, मेघ आदि सब उसके भेद-प्रभेद हैं ।।147।।
The range of Pudgala Dravya (matter) extends from Dvayanuka Skandha (a compound made of two atoms) to Mahaskandha (a massive aggregate composed of infinite atoms).
Shadows, sunlight, darkness, moonlight, clouds, etc., are all various forms and modifications (bheda-prabheda) of Pudgala. — 147.
श्लोक ( Shlok ) 148
अणवः कार्यलिङ्गाः स्युः द्विस्पर्शाः परिमण्डलाः। एकवर्णरसा नित्याः स्युरनित्याश्च पर्ययः ॥१४८॥
परमाणु अत्यंत सूक्ष्म होते हैं, वे इंद्रियों से नहीं जाने जाते । घट-पट आदि परमाणुओं के कार्य हैं उन्हीं से उनका अनुमान किया जाता है । उनमें कोई भी दो अविरुद्ध स्पर्श रहते हैं, एक वर्ण, एक गंध और एक रस रहता है । वे परमाणु गोल और नित्य होते हैं तथा पर्यायों की अपेक्षा अनित्य भी होते हैं ।।148।।
Paramanus (atoms) are extremely subtle and cannot be perceived by the senses.
The existence of Paramanus is inferred from their effects, such as pots, cloths, and other objects made from them.
Each Paramanu possesses:
- Any two non-conflicting sparsha (touch qualities)
- One varna (color)
- One gandha (smell)
- One rasa (taste)
They are spherical in shape and eternal in their fundamental nature. However, they are also non-eternal when considered with respect to their modifications (paryayas). — 148.
श्लोक ( Shlok ) 149
सूक्ष्मसूक्ष्मास्तथा सूक्ष्माः सूक्ष्मस्थूलात्मकाः परे। स्थूलसूक्ष्मात्मकाः स्थूलाः स्थूलस्थूलाश्च पुद्गलाः १४९
ऊपर कहे हुए पुद्गल द्रव्य के छह भेद हैं―1 सूक्ष्मसूक्ष्म, 2 सूक्ष्म 3 सूक्ष्मस्थूल, 4 स्थूलसूक्ष्म, 5 स्थूल और दे स्थूलस्थूल ।।149।।
The previously mentioned Pudgala Dravya (matter) is classified into six types:
- Sukshma-Sukshma (Extremely Subtle)
- Sukshma (Subtle)
- Sukshma-Sthula (Subtle-Gross)
- Sthula-Sukshma (Gross-Subtle)
- Sthula (Gross)
- Sthula-Sthula (Extremely Gross) — 149.
श्लोक ( Shlok ) 150
सूक्ष्मसूक्ष्मोऽणुरेकः स्याददृश्योऽस्पृश्य एव च । सूक्ष्मास्ते कर्मणां स्कन्धाः प्रदेशानन्त्य योगतः ॥१५०॥
इनमें से एक अर्थात् स्कंध से पृथक् रहने वाला परमाणु सूक्ष्मसूक्ष्म है क्योंकि न तो वह देखा जा सकता है और न उसका स्पर्श ही किया जा सकता है । कर्मों के स्कंध सूक्ष्म कहलाते हैं क्योंकि वे अनंत प्रदेशों के समुदायरूप होते हैं ।।150।।
Among these, the Paramanu (atom), which exists separately from aggregates (Skandhas), is classified as Sukshma-Sukshma (Extremely Subtle) because it can neither be seen nor touched.
The aggregates (Skandhas) of Karmas are called Sukshma (Subtle) because they are composed of an infinite number of spatial units (Pradeshas). — 150.
श्लोक ( Shlok ) 151
शब्दः स्पर्शो रसो गन्धः सूक्ष्मस्थूलो निगद्यते । अचाक्षुषत्वे सत्येषामिन्द्रियग्राह्यतेक्षणात् ॥१५१॥
शब्द, स्पर्श, रस और गंध सूक्ष्मस्थूल कहलाते हैं क्योंकि यद्यपि इनका चक्षु इंद्रिय के द्वारा ज्ञान नहीं होता इसलिए ये सूक्ष्म है परंतु अपनी-अपनी कर्ण आदि इंद्रियों के द्वारा इनका ग्रहण हो जाता है इसलिए ये स्थूल भी कहलाते हैं ।।151।।
Shabda (sound), Sparsha (touch), Rasa (taste), and Gandha (smell) are classified as Sukshma-Sthula (Subtle-Gross).
Although they cannot be perceived by the Chakshu Indriya (sense of sight), making them subtle (Sukshma), they can still be perceived through their respective senses—Karna (ears), Tvak (skin), Jihva (tongue), and Nasika (nose). Therefore, they are also considered gross (Sthula). — 151.
श्लोक 152 से 161
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 |