आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121 | श्लोक 122 से 132 | श्लोक 133 से 143 | श्लोक 144 से 155
श्लोक 156 से 167 जिन सहस्त्रनाम 501 से 600, महागुणों और शक्ति का प्रदर्शन
वे मुनियों में उत्तम महामुनि और मौन धारण करने वाले महामौनी हैं। शुक्लध्यान के स्वामी महाध्यान और जितेंद्रिय महादम हैं। वे शांत महाक्षम और उत्तम शील से युक्त महाशील हैं। तपश्चरण से कर्म नष्ट करने वाले महायज्ञ और पूज्य महामरण हैं। वे महाव्रतों के स्वामी महाव्रतपति और जगत्पूज्य मह्य हैं। विशाल कांति के धारक महाकांतिधर और मैत्रीभाव से युक्त महामैत्रीमय हैं। वे दयालु महाकारुणिक और मंत्रों के स्वामी महामंत्र हैं। यतियों में श्रेष्ठ महायति और गंभीर ध्वनि के धारक महानाद हैं। वे आनंदस्वरूप आनंद और सबको सुख देने वाले नंदन हैं। वे कामदेव को नष्ट करने वाले कामहा और अभीष्ट प्रदान करने वाले कामद हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 25 – Shlok 156 to 167
श्लोक ( Shlok ) 156
महामुनिर्महामौनी महाध्यानों महादमः । महाक्षमो महाशीलो महायज्ञो महामखः ॥१५६॥
सब मुनियों में उत्तम-होने से महामुनि 501, वचनालापरहित होने से महामौनी 502, शुक्लस्थान का ध्यान करने से महाध्यान 503, अतिशय जितेंद्रिय होने से महादम 504, अतिशय समर्थ अथवा शांत होने से महाक्षम 505, उत्तम शील से युक्त होने के कारण महाशील 506 और तपश्चरणरूपी अग्नि में कर्मरूपी हवि के होम करने से महायज्ञ 507 और अतिशय पूज्य होने के कारण महामरण 508 कहलाते हैं ।।156।।
“Being the supreme among all ascetics, you are called Mahamuni (501). Being free from speech, you are known as Mahamauni (502). By meditating on the Shuklasthana (purest state), you are called Mahadhyana (503). Being exceedingly self-restrained, you are called Mahadama (504). Being exceptionally capable or calm, you are known as Mahakshama (505). Possessing excellent conduct, you are called Mahashila (506). By offering the oblations of karmas into the fire of penance, you are known as Mahayajna (507). And, being greatly revered, you are called Mahamaarana (508).” ||156||
श्लोक ( Shlok ) 157
महाव्रतपतिर्मह्यो महाकान्तिधरोऽधिपः । महामैत्रीमयोऽमेयो महोपायो महोमयः ॥१५७॥
पाँच महाव्रतों के स्वामी होने से महाव्रतपति 509, जगत्पूज्य होने से मह्य 510, विशाल कांति के धारक होने से महाकांतिधर 511, सबके स्वामी होने से अधिप 512, सब जीवों के साथ मैत्रीभाव रखने से महामैत्रीमय 513, अपरिमित गुणों के धारक होने से अमेय 514, मोक्ष के उत्तमोत्तम उपायों से सहित होने के कारण महोपाय 515 और तेजस्वरूप होने से महोमय 516 कहलाते हैं ।।157।।
“Being the master of the five great vows, you are called Mahavratapati (509). Being revered by the entire world, you are known as Mahya (510). Possessing immense brilliance, you are called Mahakantidhara (511). Being the lord of all, you are known as Adhipa (512). Having friendship with all living beings, you are called Mahamaitrimaya (513). Possessing innumerable virtues, you are called Ameya (514). Being associated with the supreme means of liberation, you are known as Mahopaya (515). And, being of radiant nature, you are called Mahomaya (516).” ||157||
श्लोक ( Shlok ) 158
महाकारुणिको मन्ता महोमन्त्रो महायतिः । महानादो महाघोषो महेज्यो महसां पतिः ॥ १५८॥
अत्यंत दयालु होने से महाकारुणिक 517, सब पदार्थों को जानने से मंता 518, अनेक मंत्रों के स्वामी होने से महामंत्र 519, यतियों में श्रेष्ठ होने से महायति 520, गंभीर दिव्यध्वनि के धारक होने से महानाद 521, दिव्यध्वनि का गंभीर उच्चारण होने के कारण महाघोष 522, बड़ी-बड़ी पूजाओं के अधिकारी होने से महेज्य 523 और समस्त तेज अथवा प्रताप के स्वामी होने से महसांपति 524 कहलाते हैं ।।158।।
“Being extremely compassionate, you are called Mahakarunik (517). Knowing all substances, you are known as Manta (518). Being the master of numerous mantras, you are called Mahamantra (519). Being the supreme among ascetics, you are known as Mahayati (520). Possessing a profound divine sound, you are called Mahanada (521). Having a deep and resonant utterance of the divine sound, you are called Mahaghosha (522). Being worthy of great worships, you are known as Mahejya (523). And, being the lord of all brilliance or prowess, you are called Mahasampati (524).” ||158||
श्लोक ( Shlok ) 159
महाध्वरधरो धुर्यो महौदार्यो महिष्ठवाक् । महात्मा महसां धाम महर्षिर्महितोदयः ॥१५९॥
ज्ञानरूपी विशाल यज्ञ के धारक होने से महाध्वरधर 525, कर्मभूमि का समस्त भार सँभालने अथवा सर्वश्रेष्ठ होने के कारण धुर्य 526, अतिशय उदार होने से महौदार्य 527, श्रेष्ठ वचनों से युक्त होने के कारण महेष्ठवाक् 528, महान आत्मा के धारक होने से महात्मा 529, समस्त तेज के स्थान होने से महसांधाम 530, ऋषियों में प्रधान होने से महर्षि 531 और प्रशस्त जन्म के धारक होने से महितोदय 532 कहलाते हैं ।।159।।
“Being the bearer of the vast sacrificial knowledge, you are called Mahadhvardhara (525). Bearing the entire burden of the Karma Bhoomi or being the most excellent, you are known as Dhurya (526). Being exceedingly generous, you are called Mahodarya (527). Possessing superior speech, you are known as Maheshthavak (528). Being the bearer of a great soul, you are called Mahatma (529). Being the abode of all brilliance, you are called Mahasandhama (530). Being the foremost among sages, you are known as Maharshi (531). And, having a glorious birth, you are called Mahitodaya (532).” ||159||
श्लोक ( Shlok ) 160
महाक्लेशाङ्कुशः शूरो महाभूतपतिर्गुरुः । महापराक्रमोऽनन्तो महाक्रोधरिपुर्वशी ॥१६०॥
बड़े-बड़े क्लेशों को नष्ट करने के लिए अंकुश के समान हैं इसलिए महाक्लेशांकुश 533 कहलाते हैं, कर्मरूपी शत्रुओं का क्षय करने में शूरवीर है इसलिए शूर 534 कहे जाते हैं, गणधर आदि बड़े-बड़े प्राणियों के स्वामी हैं इसलिए महाभूतपति 535 कहे जाते हैं, तीनों लोकों में श्रेष्ठ है इसलिए गुरु 536 कहलाते हैं, विशाल पराक्रम के धारक हैं इसलिए महापराक्रम 537 कहे जाते हैं, अंतरहित होने से अनंत 538 हैं, क्रोध के बड़े भारी शत्रु होने से महाक्रोधरिपु 539 कहे जाते हैं और समस्त इंद्रियों को वश कर लेने से वशी 540 कहलाते हैं ।।160।।
“You are like a mighty hook for destroying great afflictions, hence you are called Mahakleshankusha (533). Being a hero in destroying the enemies of karma, you are known as Shura (534). Being the lord of great beings like Ganadharas, you are called Mahabhutapati (535). Being the most exalted in all three worlds, you are called Guru (536). Possessing immense valor, you are known as Mahaparakrama (537). Being infinite due to your hidden nature, you are called Ananta (538). Being a formidable enemy of anger, you are called Mahakrodharipu (539). And, having complete control over all the senses, you are known as Vashi (540).” ||160||
श्लोक ( Shlok ) 161
महाभवाब्धिसन्तारी महामोहाद्रिसूदनः । महागुणाकरः क्षान्तो महायोगीश्वरः शमी ॥१६१॥
संसाररूपी महासमुद्र से पार कर देने के कारण महाभवाब्धिसंतारी 541, मोहरूपी महाचल के भेदन करने से महामोहाद्रिसूदन 542, सम्यग्दर्शन आदि बड़े-बड़े गुणों की खान होने से महागुणाकर 543, क्रोधादि कषायों को जीत लेने से शांत 544, बड़े-बड़े योगियों-मुनियों के स्वामी होने से महायोगीश्वर 545 और अतिशय शांत परिणामी होने से शमी 546 कहलाते हैं ।।161।।
“Being the one who helps cross the great ocean of worldly existence, you are called Mahabhavabdhisantari (541). Destroying the great mountain of delusion, you are known as Mahamohadrisudana (542). Being the mine of great virtues like Right Faith, Right Knowledge, and Right Conduct, you are called Mahagunakara (543). Having conquered passions like anger, you are known as Shanta (544). Being the lord of great yogis and ascetics, you are called Mahayogishwara (545). And, having an exceptionally calm disposition, you are called Shami (546).” ||161||
श्लोक ( Shlok ) 162
महाध्यानपतिर्थ्यांतमहाधर्मा महाव्रतः । “महाकर्मारिहात्मज्ञो महादेवो महेशिता ॥ १६२॥
शुक्लध्यानरूपी महाध्यान के स्वामी होने से महाध्यानपति 547, अहिंसारूपी महाधर्म का ध्यान करने से ध्यातमहाधर्म 548, महाव्रतों को धारण करने से महाव्रत 549, कर्मरूपी महाशत्रुओं को नष्ट करने से महाकर्मारिहा 550, आत्मस्वरूप के जानकार होने से आत्मज्ञ 551, सब देवों में प्रधान होने से महादेव 552 और महान् सामर्थ्य से सहित होने के कारण महेशिता 553 कहलाते हैं ।।162।।
“Being the master of supreme meditation known as Shukladhyana, you are called Mahadhyanapati (547). Meditating on the great dharma of non-violence, you are known as Dhyatamahadharma (548). Having embraced the great vows, you are called Mahavrata (549). Destroying the great enemies in the form of karma, you are known as Mahakarmariha (550). Being knowledgeable of the true nature of the soul, you are called Atmajna (551). Being the foremost among all gods, you are called Mahadeva (552). And, possessing great power and authority, you are known as Maheshita (553).” ||162||
श्लोक ( Shlok ) 163
सर्वक्लेशापहः साधुः सर्वदोषहरो हरः । असङ्ख्येयोऽप्रमेयात्मा शमात्मा प्रशमाकरः ॥ १६३॥
सब प्रकार के क्लेशों को दूर करने से सर्वेक्लेशापह 554, आत्मकल्याण सिद्ध करने से साधु 555, समस्त दोषों को दूर करने से सर्वदोषहर 556, समस्त पापों को नष्ट करने के कारण हर 557, असंख्यात गुणों को धारण करने से असंख्येय 558, अपरिमित शक्ति को धारण करने से अप्रमेयात्मा 559, शांतस्वरूप होने से शमात्मा 560 और उत्तम शांति की खान होने से प्रशमाकर 561 कहलाते हैं ।।163।।
“By removing all types of afflictions, you are called Sarvakleshāpaha (554). Achieving self-welfare, you are known as Sadhu (555). Eliminating all defects, you are called Sarvadoshara (556). Destroying all sins, you are known as Hara (557). Possessing countless virtues, you are called Asankhyeya (558). Bearing immeasurable power, you are known as Aprameyatma (559). Being of a peaceful nature, you are called Shamatma (560). And, being the mine of supreme tranquility, you are known as Prashamakara (561).” ||163||
श्लोक ( Shlok ) 164
सर्वयोगोश्वरोऽचिन्त्यः श्रुतात्मा विष्टरश्रवाः । दान्तात्मा दमतीर्थेशो योगात्मा ज्ञानसर्वगः ॥१६४॥
सब मुनियों के स्वामी होने से सर्वयोगीश्वर 562, किसी के चिंतवन में न आने से अचिंत्य 563, भावश्रुतरूप होने से श्रुतात्मा 164, तीनों लोकों के समस्त पदार्थों को जानने से विष्टरश्रवा 565, मन को वश करने से दांतात्मा 566, संयमरूप तीर्थ के स्वामी होने के कारण दमतीर्थेश 569, योगमय होने से योगात्मा 568 और ज्ञान के द्वारा सब जगह व्याप्त होने के कारण ज्ञानसर्वग 569 कहलाते हैं ।।164।।
“Being the lord of all ascetics, you are called Sarvayogishwara (562). Being beyond anyone’s comprehension, you are known as Achintya (563). Having the nature of scriptural knowledge, you are called Shrutatma (564). Knowing all substances in the three worlds, you are known as Vistarashrava (565). Controlling the mind, you are called Dantatma (566). Being the master of the pilgrimage of restraint, you are known as Damatirthesha (567). Being composed of yoga, you are called Yogatma (568). And, being omnipresent through knowledge, you are known as Jnanasarvaga (569).” ||164||
श्लोक ( Shlok ) 165
प्रधानमात्मा प्रकृतिःपरमः परमोदयः । प्रक्षीणबन्धः कामारिः क्षेमकृत् क्षेमशासनः ॥१६५॥
एकाग्रता से आत्मा का ध्यान करने अथवा तीनों लोकों में प्रमुख होने से प्रधान 570, ज्ञानस्वरूप होने से आत्मा 571, प्रकृष्ट कार्यों के होने से प्रकृति 572, उत्कृष्ट लक्ष्मी के धारक होने से परम 573, उत्कृष्ट उदय अर्थात् जन्म या वैभव को धारण करने से परमोदय 574, कर्मबंधन के क्षीण हो जाने से प्रक्षीणबंध 575, कामदेव अथवा विषयाभिलाषा के शत्रु होने से कामारि 576, कल्याणकारी होने से क्षेमकृत 577 और मंगलमय उपदेश के देने से क्षेमशासन 578 कहलाते हैं ।।165।।
“By meditating on the soul with concentration or being the foremost in the three worlds, you are called Pradhana (570). Being of the nature of knowledge, you are known as Atma (571). Having excellent actions, you are called Prakriti (572). Bearing supreme prosperity, you are known as Parama (573). Possessing exalted rise, whether birth or grandeur, you are called Paramodaya (574). Having destroyed the bondage of karma, you are known as PrakshinaBandha (575). Being the enemy of desire or sensual craving, you are called Kamari (576). Being a benefactor, you are known as Kshemakrit (577). And, giving auspicious teachings, you are called Kshemashasana (578).” ||165||
श्लोक ( Shlok ) 166
प्रणवः प्रणतः प्राणः प्राणदः प्रणतेश्वरः । प्रमाणं प्रणिधिर्दक्षो दक्षि णोऽध्वर्युरध्वरः ॥१६६॥
ओंकाररूप होने से प्रणव 579, सबके द्वारा नमस्कृत होने से प्रणत 580, जगत् को जीवित रखने से प्राण 581, सब जीवों के प्राणदाता अर्थात् रक्षक होने से प्राणद 582, नम्रीभूत भव्य जनों के स्वामी होने से प्रणतेश्वर 583, प्रमाण अर्थात् ज्ञानमय होने से प्रमाण 584, अनंतज्ञान आदि उत्कृष्ट निधियों के स्वामी होने से प्रणिधि 585, समर्थ अथवा प्रवीण होने से दक्ष 586, सरल होने से दक्षिण 587, ज्ञानरूप यज्ञ करने से अध्वर्यु 588 और समीचीन मार्ग के प्रदर्शक होने से अध्वर 589 कहलाते हैं ।।166।।
“Being of the form of Omkara, you are called Pranava (579). Being worshipped by all, you are known as Pranata (580). Sustaining the world, you are called Prana (581). Being the giver or protector of life to all beings, you are known as Pranada (582). Being the lord of devoted souls who bow to you, you are called Pranateshwara (583). Being of the nature of knowledge or truth, you are called Pramana (584). Possessing the supreme treasures like infinite knowledge, you are known as Pranidhi (585). Being capable or proficient, you are called Daksha (586). Being simple or straightforward, you are known as Dakshina (587). Performing the sacrifice of knowledge, you are called Adhvaryu (588). And, being the guide of the righteous path, you are known as Adhvara (589).” ||166||
श्लोक ( Shlok ) 167
आनन्दो नन्दनों नन्दो वन्धोऽनिन्द्यो ऽभिनन्दनः । कामहा कामदः काम्यः कामधेनुररिञ्जयः ॥ १६७॥
सदा सुखरूप होने से आनंद 590, सबको आनंद देने से नंदन 591, सदा समृद्धिमान् होते रहने से नंद 592, इंद्र आदि के द्वारा वंदना करने योग्य होने से वंद्य 593, निंदारहित होने से अनिंद्य 594, प्रशंसनीय होने से अभिनंदन 595, कामदेव को नष्ट करने से कामहा 596, अभिलषित पदार्थों को देने से कामद 597, अत्यंत मनोहर अथवा सबके द्वारा चाहने के योग्य होने से काम्य 598, सबके मनोरथ पूर्ण करने से कामधेनु 599 और कर्मरूप शत्रुओं को जीतने से अरिंजय 600 कहलाते हैं ।।167।।
“Being ever blissful, you are called Ananda (590). Giving joy to all, you are known as Nandana (591). Always remaining prosperous, you are called Nanda (592). Being worthy of worship by Indra and others, you are called Vandya (593). Being free from reproach, you are known as Anindya (594). Being praiseworthy, you are called Abhinandana (595). Destroying Kama (desires), you are known as Kamaha (596). Granting desired objects, you are called Kamada (597). Being extremely charming or worthy of being desired by all, you are called Kamya (598). Fulfilling all desires, you are known as Kamadhenu (599). And, conquering the enemies in the form of karma, you are called Arinjaya (600).” ||167||
श्लोक 168 से 178
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 172 | श्लोक 173 से 181 | श्लोक 182 से 186
आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121 | श्लोक 122 से 132 | श्लोक 133 से 143 | श्लोक 144 से 155