आदिपुराण पर्व 12 – भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 153 | श्लोक 154 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221
श्लोक 222 से 231 काव्य और प्रश्नोत्तर
अमृत भोजन, सिंह चोटी पर, पुत्र से संताप नाश। वटवृक्ष-ऋक्ष भ्रम, स्तन-विरही श्लेष। पुत्र जयवंत, कल्याणकारी। इंद्र नंदीश्वर जाते, बिंदुच्युत से हाथी-श्रुति अर्थ।
English translation of Ādi purāṇa parv 12 – Shlok 222 to 231
श्लोक ( Shlok ) 222
नयनानन्दनी रूपसंपदं ग्कानिमम्बिके। आहाररतिमुत्सृज्य “नानाशानामृतं सति ll२२२ll
किसी देवी ने कहा―हे माता, हे सति, आप आनंद देने वाली अपनी रूप-संपत्ति को ग्लानि प्राप्त न कराइए और आहार से प्रेम छोड़कर अनेक प्रकार का अमृत भोजन कीजिए [इस श्लोक में ‘नय’ और ‘अशान’ ये दोनों क्रियाएँ गूढ़ हैं इसलिए इसे क्रियागुप्त कहते हैं] ।। 222 ।।
One goddess said, “O Mother, O Pure One, do not let your form, which brings joy, fall into disrepute. Abandon the attachment to food and partake in the many types of nectar-like nourishment.”
Meaning: This verse contains hidden meanings through the use of the words ‘Naya’ (to guide or lead) and ‘Ashana’ (to eat), which are intricately connected. It is therefore referred to as a Kriyāgupta (secret action).
श्लोक ( Shlok ) 223
अधुना दरमुत्सृज्य केसरी गिरिकन्दरम्। “समुत्पिस्सुर्गिरेरग्रं सटाभार” भयानकम् ॥२२३॥
हे माता, यह सिंह शीघ्र ही पहाड़ की गुफा को छोड़कर उसकी चोटी पर चढ़ना चाहता है और इसलिए अपनी भयंकर सटाओं (गरदन पर के बाल-अयाल) हिला रहा है । [इस श्लोक में ‘अधुनात्’ यह क्रिया गूढ़ रखी गयी है इसलिए यह भी ‘क्रियागुप्त’ कहलाता है] ।।223।।
“O Mother, this lion wishes to leave the cave of the mountain and ascend to its peak. Therefore, it is shaking its terrifying mane (the hair on its neck).”
Meaning: The verb ‘Adhunāt’ is used in a subtle way here, implying the lion’s desire to rise above and move forward. This makes the verse Kriyāgupta (having a hidden action or meaning).
श्लोक ( Shlok ) 224
अधुना अगतस्तापममुना गर्भजन्मना । त्वं देखि जगतामेकपावनी भुवनाम्बिका ॥२२४॥
हे देवि, गर्भ से उत्पन्न होने वाले पुत्र के द्वारा आपने ही जगत् का संताप नष्ट किया है इसलिए आप एक ही, जगत् को पवित्र करने वाली हैं और आप ही जगत् की माता है । [इस श्लोक में ‘अधुना:’ यह क्रिया गूढ़ है अत: यह भी क्रियागुप्त श्लोक है] ।।224।।
“O Goddess, through the son born from the womb, you have eliminated the suffering of the world. Therefore, you alone are the purifier of the world and the mother of the world.”
Meaning: The verb ‘Adhunā’ is used in a subtle manner here, implying a deep action. This makes the verse Kriyāgupta (having a hidden meaning or action).
श्लोक ( Shlok ) 225
अधुनामरसर्गस्य वर्द्धतेऽधिकमुत्सवः । “अधुनामरसर्गस्य” दैत्यचक्रे घटामिति ॥२२५॥
हे देवि, इस समय देवों का उत्सव अधिक बढ़ रहा है इसलिए मैं दैत्यों के चक्र में अरवर्ग अर्थात् अरों के समूह की रचना बिलकुल बंद कर देती हूँ । [चक्र के बीच में जो खड़ी लकड़ियाँ लगी रहती हैं उन्हें अर कहते हैं । इस थोक में ‘अधुनाम्’ यह क्रिया गूढ़ है इसलिए यह भी क्रियागुप्त कहलाता है] ।।225।।
“O Goddess, at this moment, the celebration of the gods is increasing, so I completely cease the creation of Aravarga (the group of logs placed in the center of the wheel by the demons).”
Meaning: The word ‘Adhunām’ is used in a subtle manner here, suggesting a hidden action, which is why this verse is also considered Kriyāgupta (having a concealed meaning or action).
श्लोक ( Shlok ) 226
‘बटवृक्षः पुरोऽयं ते घनश्छायः स्थितो महान् । इत्युक्तोऽपि न तं घर्मे श्रितः कोऽपि वदाद्भुतम्॥ २२६॥[ स्पष्टवान्धकम् ]
कुछ आदमी कड़कती हुई धूप में खड़े हुए थे उनसे किसी ने कहा कि ‘यह तुम्हारे सामने घनी छाया वाला बड़ा भारी बड़ का वृक्ष खड़ा है’ ऐसा कहने पर भी उनमें से कोई भी वहाँ नहीं गया । हे माता, कहिए यह कैसा आश्चर्य है इसके उत्तर में माता ने कहा कि इस श्लोक में जो ‘वटवृक्ष:’ शब्द है उसकी संधि ‘वटों+ऋक्षः’ इस प्रकार तोड़ना चाहिए और उसका अर्थ ऐसा करना चाहिए कि ‘रे लड़के, तेरे सामने यह मेघ के समान कांतिवाला (काला) बड़ा भारी रीछ (भालू) बैठा है’ ऐसा कहने पर कड़ी धूप में भी उसके पास कोई मनुष्य नहीं गया तो क्या आश्चर्य है [यह स्पष्टांधक श्लोक है] ।।226।।
“Some men were standing in the scorching heat, and someone said to them, ‘There is a large banyan tree with dense shade right in front of you.’ Despite this, none of them went there. O Mother, tell me, what kind of wonder is this?”
In response, the Mother said, “In this verse, the word ‘Vatavṛkṣa’ should be split as ‘Vato + Ṛkṣa,’ and its meaning should be understood as follows: ‘O boys, right in front of you sits a large, black, bear-like figure with the radiance of clouds.’ When this was said, even in the harsh heat, no one went near it—so what is so surprising?”
Meaning: This is a Spashtāndhaka Shloka, meaning it has a clear and explicit hidden meaning. The ‘Vatavṛkṣa’ is interpreted here as a bear (a metaphor for a black, cloud-like figure), and the surprise is that, despite the description of a large, shady presence, no one approached it due to fear.
श्लोक ( Shlok ) 227
‘मुक्ताहाररुचिः सोष्मा हरिचन्दनचर्चितः । आपाण्डुरुचिराभाति विरहीव तव स्तनः ॥२२७॥[ समानोपमम् ]
हे माता, आपका स्तन मुक्ताहाररुचि है अर्थात् मोतियों के हार से शोभायमान है, उष्णता से सहित है, सफेद चंदन से चर्चित है और कुछ-कुछ सफेद वर्ण है इसलिए किसी विरही मनुष्य के समान जान पड़ता है क्योंकि विरही मनुष्य भी मुक्ताहाररुचि होता है, अर्थात् आहार से प्रेम छोड़ देता है, कामज्वरसंबंधी उष्णता से सहित होता है, शरीर का संताप दूर करने के लिए चंदन का लेप लगाये रहता है और विरह की पीड़ा से कुछ-कुछ सफेद वर्ण हो जाता है । [यह श्लेषोपमांलकार है] ।।227।।
“O Mother, your breast is like a pearl necklace, adorned with pearls, imbued with warmth, covered with white sandalwood, and somewhat pale in color. It seems like the breast of a person in separation, for such a person is also like a pearl necklace. They abandon the desire for food, are filled with the heat of love-sickness, apply sandalwood paste to soothe their body, and their complexion turns somewhat pale due to the pain of separation.”
Meaning: This verse is an example of Shleshoupamā (a figure of speech where a comparison is made using two things that are linked by a shared characteristic). Here, the goddess’s breast is compared to the condition of someone experiencing longing or separation, drawing parallels between physical attributes and emotional states.
श्लोक ( Shlok ) 228
जगतां जनितानन्दों निरस्तदुरितेन्धनः । स यः कनकसच्छायो जनिता ते स्तनन्धयः ॥२२८॥[ गूढचतुर्थकम् ]
हे माता, तुम्हारे संसार को आनंद उत्पन्न करने वाला, कर्मरूपी ईंधन को जलाने वाला और तपाये हुए सुवर्ण के समान कांति धारण करने वाला पुत्र उत्पन्न होगा । [यह श्लोक गूढ़चतुर्थक कहलाता है क्योंकि इस श्लोक के चतुर्थ पाद में जितने अक्षर हैं वे सबके सब पहले के तीन पादों में आ चुके हैं जैसे ‘जगता जनितानंदो निरस्तदुरितेंधन: । संतप्तकनकच्छायों जनिता ते स्तनंधय: ।।’] ।।228।।
“O Mother, a son will be born to you who will bring joy to the world, burn away the fuel of actions, and possess a radiance like that of refined gold.”
Meaning: This verse is called Gūḍhacaturthaka because in the fourth part of the verse, all the letters already appear in the previous three parts. This poetic structure emphasizes a refined style, where the final part mirrors or restates the meanings of the earlier ones in a condensed form.
श्लोक ( Shlok ) 229
जगञ्जयी जितानङ्गः सतां गतिरनन्तदृक् । तीर्थकृरकृतकृत्यश्च जयतात्तनयः स ते ॥२२९॥[ ‘निरौष्टयम्
हे माता, आपका वह पुत्र सदा जयवंत रहे जो कि जगत् को जीतने वाला है, काम को पराजित करने वाला है, सज्जनों का आधार है, सर्वज्ञ है, तीर्थंकर है और कृतकृत्य है [यह निरौष्ठय श्लोक है क्योंकि इसमें ओठ से उच्चारण होने वाले ‘उकार, पवर्ग और उपध्मानीय अक्षर नहीं हैं] ।।229।।
“O Mother, may your son always be victorious, for he will conquer the world, defeat desire, be the support of the virtuous, omniscient, a Tirthankara, and one who has fulfilled his purpose.”
Meaning: This verse is a Nirauṣṭhya Shloka, meaning it does not contain the sounds “Ukar,” “Pavarga,” or “Upadhmāniya” (letters that are typically pronounced using the lips). The absence of these specific phonetic elements makes the verse unique in its sound structure.
श्लोक ( Shlok ) 230
स ते कल्याणि कल्याणशतं संदस्य नन्दनः l यास्यत्यनागतिस्थानं धृतिं धेहि ततः सति ॥ २३०॥ निरौष्ठयमेव ]
हे कल्याणि, हे पतिव्रते, आपका वह पुत्र सैकड़ों कल्याण दिखाकर ऐसे स्थान को (मोक्ष) प्राप्त करेगा जहाँ से पुनरागमन नहीं होता इसलिए आप संतोष को प्राप्त होओ [यह श्लोक भी निरौष्ठय है] ।।230।।
“O auspicious one, O devoted wife, your son, after showing countless blessings, will attain a place (moksha) from which there is no return. Therefore, you shall be at peace.”
Meaning: This verse is also a Nirauṣṭhya verse, meaning it does not contain the sounds “Ukar,” “Pavarga,” or “Upadhmāniya” as described earlier. The verse highlights the final liberation (moksha) that the son will attain, bringing peace to the mother.
श्लोक ( Shlok ) 231
द्वीपं नन्दीश्वरं देवा मन्दरागं च सेवितुम् । सुदन्तीन्द्रैः समं यान्ति सुन्दरीभिः समुत्सुकाः ॥२३१॥ [ विन्दुमान् ]
हे सुंदर दाँतों वाली देवि, देखो, ये देव इंद्रों के साथ अपनी-अपनी स्त्रियों को साथ लिये हुए बड़े उत्सुक होकर नंदीश्वर द्वीप और पर्वत पर क्रीड़ा करने के लिए जा रहे हैं । [यह श्लोक बिंदुमां हैं अर्थात् ‘सुदतींद्रै:’ की जगह सुदंतींद्रै:’ ऐसा दकार पर बिंदु रखकर पाठ दिया है, इसी प्रकार ‘नदीश्वरं’ के स्थान पर बिंदु रखकर ‘नंदीश्वरं’ कर दिया है और ‘मदराग’ की जगह बिंदु रखकर ‘मंदराग’ कर दिया है इसलिए बिंदुच्युत होनेपर इस श्लोक का दूसरा अर्थ इस प्रकार होता है, हे देवि, ये देवदंती अर्थात् हाथियों के इंद्रों (बड़े-बड़े हाथियों) पर चढ़कर अपनी-अपनी स्त्रियों को साथ लिये हुए मदरागं सेवितुं अर्थात् क्रीड़ा करने के लिए उत्सुक होकर द्वीप और नंदीश्वर (समुद्र) को जा रहे हैं ।] ।।231।।
“O Goddess with beautiful teeth, look, these gods, along with their wives, are eagerly going to play on the Nandishwar island and mountain, along with the Indras (kings) of the elephants.”
Meaning: This verse is an example of Bindumā (the technique of adding a dot over certain letters to alter the meaning). Here, by placing a dot on certain words, the meaning shifts. For example, instead of ‘Suditindra’ (meaning Indras of gods), it becomes ‘Sudantīndra’ (referring to Indras of elephants), and ‘Nadīśwara’ is changed to ‘Nandiśwara’ (referring to the ocean), and ‘Madarāga’ to ‘Mandarāga’ (indicating a place or action). Thus, the verse could also mean: “O Goddess, these elephants, riding on large elephants, along with their wives, are eagerly going to the island and the ocean to play.”
श्लोक 232 से 241
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
पर्व 1 – श्लोक 1 | पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 292 | श्लोक 293 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 318 आदिपुराण पर्व 8 – श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 252 | श्लोक 253 से 257 आदिपुराण पर्व 9– श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 195
आदिपुराण पर्व 10 –श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 208
आदिपुराण पर्व 11 – श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 142 | श्लोक 143 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 182 | श्लोक 183 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221
आदिपुराण पर्व 12 – भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 153 | श्लोक 154 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221