पांच तीर्थंकरों की जन्म भूमि अयोध्या से नेमिनाथ जन्मभूमि शौरिपुर बटेश्वर तक – एक दिव्य धर्मयात्रा
यह चार दिवसीय यात्रा केवल तीर्थों के दर्शन मात्र नहीं थी, यह आत्मिक पुनरुत्थान की यात्रा थी। तीर्थंकरों की जन्मभूमियों पर खड़े होकर मन को जो श्रद्धा, समर्पण और शांत भाव मिला — वह किसी भी शब्द से परे है। “तीर्थ यात्रा वह नहीं जो बाहर हो, तीर्थ यात्रा वह है जो भीतर घटित हो।“
More than a Journey — A Spiritual Awakening
This four-day journey was not just a pilgrimage to Jain Tirthas — it was an inner journey of soul awakening. Standing on the sacred soil where Tirthankaras were born stirred profound devotion, humility, and peace — experiences beyond words. As it is said, “A pilgrimage is not what happens outside; a true pilgrimage happens within.”
यात्रा दिनांक: 12 अप्रैल – 15 अप्रैल 2025
यात्रा आयोजन: दिगंबर जैन समाज, सिविल लाइंस, जयपुर
श्रद्धालु: 50 श्रावक-श्राविकाएं
यात्रा पथ: अयोध्या – श्रावस्ती – रत्नापुरी (रोनाही) – शौरिपुर – बटेश्वर – जयपुर
Journey Dates: April 12 – April 15, 2025
Organized by: Digambar Jain Samaj, Civil Lines, Jaipur
Participants: 50 Shravaks and Shravikas
Route: Ayodhya – Shravasti – Ratnapuri (Ronahi) – Shouripur – Bateshwar – Jaipur
प्रारंभ – आस्था का एक संगठित कदम The Journey Begins with Faith
धर्म यात्रा केवल तीर्थस्थलों की यात्रा नहीं होती — यह आत्मा की गहराइयों से जुड़ने का अवसर होती है। 12 अप्रैल की दोपहर 12:15 बजे, हम 50 श्रावक-श्राविकाएं एक स्लीपर बस में सवार हुए, न केवल एक धार्मिक यात्रा पर, बल्कि आत्मिक उन्नति की ओर।
The spiritual journey began at afternoon 12:15 PM on April 12. Fifty devotees boarded a sleeper bus — not just to visit temples, but to elevate the soul.
रास्ते में हम महुआ स्थित Hotel khandelwal पर रुके, जहाँ चाय-नाश्ते के साथ मन और तन दोनों को ऊर्जा मिली।
We took a short break at Hotel Khandelwal in Mahua for tea and refreshments, rejuvenating both body and spirit.
द्वितीय दिवस – 13 अप्रैल | अयोध्या: पंच तीर्थंकरों की जन्मस्थली Ayodhya: The Sacred Land of Five Tirthankaras
1. भगवान ऋषभनाथ – बड़ी मूर्ति जैन मंदिर Bhagwan Rishabhnath – Badi Murti Jain Mandir
प्रातः 8:45 बजे अयोध्या पहुंचने पर, ई-रिक्शा द्वारा हम सीधे पहुँचे भगवान ऋषभनाथ जी की विशाल बड़ी मूर्ति जैन मंदिर।
At 8:45 AM, we reached Ayodhya and proceeded by e-rickshaws to the magnificent Badi Murti Jain Mandir, where a grand idol of Lord Rishabhnath, the first Tirthankar, stands.
After checking into our rooms, everyone participated in abhishek and puja.
यहाँ कमरे आवंटित हुए और सभी ने मिलकर दर्शन, अभिषेक और पूजन किया।
2. भगवान अजितनाथ जन्मस्थली Bhagwan Ajitnath Birthplace
10:15 बजे, हम पहुँचे अजीतनाथ भगवान के जन्मस्थान स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भव्य आरती का आयोजन हुआ। द्वितीय तीर्थंकर अजीतनाथजी की माता का नाम विजया और पिता का नाम जितशत्रु था. अजीतनाथ जी का जन्म भी अयोध्या में हुआ था। मंदिर के पास में चरण कमल के दर्शन कर मन को शांत किया। यह स्थान शांतिपूर्ण और भक्ति से ओतप्रोत था।
By 10:15 AM, we reached the birthplace temple of Bhagwan Ajitnath, the second Tirthankar. Born to King Jitashatru and Queen Vijaya, Ajitnath’s birthplace offered a serene and devotional atmosphere. Nearby, we also saw his Charan Kamal.
3. भगवान अभिनंदननाथ व भरत बाहुबली मंदिर Bhagwan Abhinandan Nath & Bharat Bahubali Mandir
10:50 बजे, अभिनंदननाथ जन्मस्थली और श्री भरत बाहुबली मंदिर पहुँचे। चौथे तीर्थंकर अभिनंदनजी की माता का नाम सिद्धार्था देवी और पिता का नाम सन्वर है. माघ शुक्ल की द्वादशी तिथि को अयोध्या में जन्मे। यहाँ शांति और वीरता का अद्वितीय संगम देखने को मिला।
At 10:50 AM, we visited the birthplace of the fourth Tirthankar, Abhinandan Nath, son of King Sanwar and Queen Siddhartha. The nearby Bharat Bahubali Mandir radiated both peace and valor.
4. भगवान सुमतिनाथ जन्मभूमि और प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर Bhagwan Sumatinath Birthplace
11:15 बजे, हम पहुँचे प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर, कटरा और सुमतिनाथ भगवान के जन्मस्थान, पांचवें तीर्थंकर सुमतिनाथजी के पिता मेघरथ और माता सुमंगला थीं. सुमतिनाथ जी का अयोध्या में वैशाख शुक्ल की अष्टमी को जन्म हुआ. कटरा में स्थित यह 300 वर्ष पुराना मंदिर जैन मूर्तियों के अद्वितीय संग्रह के लिए प्रसिद्ध है। मुख्य वेदी पर भगवान ऋषभदेव की सफेद रंग की विराजमान मूर्ति स्थापित है, साथ ही भगवान अजितनाथ और सुमतिनाथ की अतिरिक्त मूर्तियाँ भी यहाँ दर्शनीय हैं। माना जाता है कि भगवान अभिनंदननाथ की एक प्रमुख मूर्ति, जिसे 13वीं शताब्दी में स्थापित किया गया था, भी इस मंदिर में विराजित है। जो अति सुंदर स्थापत्य और पवित्रता से परिपूर्ण था।
By 11:15 AM, we arrived at the birthplace of the fifth Tirthankar, Sumatinath — son of King Meghrath and Queen Sumangala. Located in Katra, this 300-year-old temple houses a unique collection of Jain idols. The main altar features a seated white idol of Lord Rishabhdev, accompanied by additional idols of Lord Ajitnath and Lord Sumatinath. It is also believed that a significant idol of Lord Abhinandan Nath, originally installed in the 13th century, is enshrined here as well. The temple stood as a masterpiece of spiritual and architectural beauty.
5. भगवान अनंतनाथ – घाघरा (सरयू) नदी के तट पर Bhagwan Anantnath – By the Ghaghra River
11:30 बजे, घाघरा नदी के किनारे स्थित श्री अनंतनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुँचे, चौदहवें तीर्थंकर श्री अनंतनाथजी की माता सर्वयशा और पिता का नाम सिंहसेन था. उनका जन्म अयोध्या में वैशाख कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन हुआ। जहाँ जल और भूमि का अद्भुत संगम मन को मोह लेने वाला था।
At 11:30 AM, we visited the temple of the fourteenth Tirthankar, Bhagwan Anantnath. Born to King Sinhsen and Queen Sarvayasha, the temple sits peacefully by the flowing Ghaghra river — a divine confluence of water and spirit.
6. श्री आदिनाथ मंदिर Shri Adinath Jain Temple
12:00 बजे, भगवान आदिनाथ के प्राचीन मंदिर में दर्शन कर श्रद्धा और संतोष की भावना और प्रगाढ़ हुई। कुलकरों की कुल परंपरा के सातवें कुलकर नाभिराज और उनकी पत्नी मरुदेवी के पुत्र ऋषभदेव का जन्म चैत्र कृष्ण की अष्टमी-नवमी को अयोध्या में हुआ. ऋषभदेव जी के 2 पुत्र भरत-बाहुबली और 2 पुत्रियां ब्राह्मी और सुंदरी थीं.
At 12:00 PM, we visited a historic temple of Lord Adinath (Rishabhdev), son of Nabhiraj and Marudevi. The spiritual aura of this ancient temple deepened our faith.
“जब आत्मा तीर्थों की ओर चलती है, तो वह स्वयं तीर्थ बन जाती है।”
यह यात्रा इसी अनुभूति का प्रमाण बनी।
“When the soul walks toward the tirthas, it becomes a tirtha itself.”
राम नगरी में प्रभु दर्शन और आध्यात्मिक सन्ध्या Divine Evening at Ram Janmabhoomi
भगवान ऋषभनाथ जी की बड़ी मूर्ति जैन मंदिर में पूजन और पंच तीर्थंकरों के दर्शन के पश्चात, हम सभी श्रद्धालु दोपहर में थोड़ी देर विश्राम हेतु धर्मशाला लौटे। कुछ समय आत्म-विश्राम के बाद दोपहर 2:00 बजे, हम अयोध्या के प्रसिद्ध श्री राम मंदिर के दर्शन हेतु पैदल रवाना हुए।
वहाँ अपार भीड़ थी — आस्था की लहरें हर दिशा में उमड़ रही थीं। अपने मोबाइल फोन और जूते-चप्पल जमा करके, हम सब एक लम्बी कतार में दर्शन के लिए खड़े हुए। लगभग दो घंटे के बाद, प्रभु श्रीराम के भव्य दरबार में पहुँचकर दर्शन का जो अलौकिक अनुभव हुआ, उसने सारी थकान हर ली।
Post-lunch rest was followed by a spiritual walk at 2:00 PM to the famous Shri Ram Mandir. Amidst a sea of devotees, we queued for two hours after depositing our mobiles and shoes. The darshan of Shri Ram left us spellbound and filled with divine bliss.
दर्शन के पश्चात हम पुनः धर्मशाला लौटे। शाम 6:00 बजे सूर्यास्त से पूर्व, सभी श्रद्धालुओं ने सादगीपूर्ण और स्वादिष्ट भोजन किया।
Back at the Dharamshala, a simple yet satisfying dinner was served at 6:00 PM before the evening prayers.
आरती, आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी का सान्निध्य और भक्ति का वातावरण Evening Bhakti & Gyanmati Mataji’s Aarti
शाम 7:00 बजे, बड़ी मूर्ति जैन मंदिर में भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसके बाद 7:30 बजे, आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी की विशेष आरती में भाग लेने का सौभाग्य मिला। श्रद्धा और शांति से परिपूर्ण इस आरती के बाद, हम सभी ने मंदिर में भक्तामर स्तोत्र पाठ किया। इस पावन वातावरण में बिताए ये क्षण जीवन भर स्मरणीय रहेंगे।
At 7:00 PM, we participated in the grand evening aarti at Badi Murti Mandir, followed by a special aarti of Aryika Shri Gyanmati Mataji at 7:30 PM. Later, we chanted Bhaktamar Stotra, immersing ourselves in a spiritual aura that will forever remain etched in memory.
रात्रि 9:00 बजे, पूरे दिन की यात्रा और भक्ति से पूरित आत्मा को विश्राम मिला, और सभी श्रद्धालु विश्रांति में लीन हो गए।
By 9:00 PM, the day closed with peace and divine contentment.
तृतीय दिवस – 14 अप्रैल: प्रभात की दिव्यता और श्रावस्ती की ओर कदम Morning Bliss and Journey to Shravasti
14 अप्रैल की सुबह, प्रभु नाम में जागरण हुआ। सुबह 5:00 बजे सभी श्रद्धालु उठे, स्नान कर तैयार होकर 5:30 बजे मंदिर पहुँचे।
मंदिर में पंचामृत अभिषेक, माता जी के सान्निध्य में हुआ। इसके पश्चात पूजा और माताजी का दिव्य प्रवचन संपन्न हुआ। यह संपूर्ण आयोजन Paras Channel पर लाइव प्रसारित किया गया, जिससे जो श्रद्धालु यात्रा में नहीं भी शामिल हो सके, वे भी इससे जुड़ पाए।
At 5:00 AM, all devotees awoke for another spiritual morning. At 5:30 AM, we gathered at the temple for Panchamrit Abhishek, puja, and a divine pravachan by Gyanmati Mataji — all broadcast live on Paras Channel.
भक्ति और प्रवचन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने नाश्ता किया, और फिर ई-रिक्शा द्वारा सुबह 8:45 बजे बस तक पहुँचे और हम सभी ने श्रावस्ती, भगवान सम्भवनाथ की जन्मभूमि की ओर प्रस्थान किया |
After breakfast, we departed by e-rickshaw to our bus and headed towards Shravasti, the birthplace of the third Tirthankar.
7. श्रावस्ती – भगवान सम्भवनाथ की जन्मभूमि Shravasti – Birthplace of Bhagwan Sambhavnath
दोपहर 2:00 बजे, हम पहुँचे भगवान सम्भवनाथ की जन्मभूमि — श्रावस्ती। यहाँ स्थित श्री दिगंबर जैन सम्भवनाथ मंदिर, सहस्त्रकूट मंदिर, और उसके ऊपर बने नंदीश्वर द्वीप जिनालय के दर्शन अत्यंत अलौकिक रहे। मंदिर की शांति और दिव्यता ने हर मन को शुद्ध कर दिया।
At 2:00 PM, we reached the sacred land of Bhagwan Sambhavnath.
The Shri Digambar Jain Sambhavnath Temple, the Sahasrakut Temple, and the Nandishwar Dweep Jinalaya left every soul awestruck with their divinity and tranquil energy.
इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने दोपहर का भोजन किया और पुनः यात्रा को आगे बढ़ाया।
Following darshan and reflection, we enjoyed lunch and continued toward our next holy destination.
8. रात्रि – रत्नापुरी (रोनाही) में धर्मनाथ भगवान के चरणों में Night Darshan at Ratnapuri (Ronahi) – Land of Bhagwan Dharmanath
रात्रि 9:15 बजे, हम पहुँचे श्री धर्मनाथ जन्मभूमि, दिगंबर जैन कल्याणक क्षेत्र – रत्नापुरी (रोनाही)। रात्रि के समय भी मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण था। यहाँ हमने भगवान धर्मनाथ के दर्शन, भव्य आरती की और विशेष रूप से घाघरा नदी के किनारे स्थित चरण स्थल के दर्शन कर मन को शांत किया।
At 9:15 PM, we reached Shri Dharmanath Janmabhoomi, Ratnapuri. Even at night, the temple’s divine energy uplifted us. After darshan and aarti, we visited the sacred footprints of Bhagwan Dharmanath on the banks of the Ghaghra river.
रात्रि में भी हम रुके नहीं — हमारी यात्रा अब एक और तीर्थ की ओर बढ़ी।
With hearts full of devotion, we continued to our final two tirthas.
चतुर्थ दिवस – 15 अप्रैल | शौरिपुर और बटेश्वर: अंतिम तीर्थ पड़ाव Shouripur & Bateshwar – The Final Blessings
9. शौरिपुर – भगवान नेमिनाथ की जन्मभूमि Shouripur – Birthplace of Bhagwan Neminath
सुबह 7:30 बजे, हम पहुँचे श्री नेमिनाथ जन्मभूमि शौरिपुर। यहाँ पर सभी 13 पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान नेमिनाथ का अभिषेक और शांतिधारा की। यह क्षण अत्यंत पावन और अद्वितीय था — जैसे स्वयं तीर्थंकर की अनुभूति मन में हो रही हो। यह एक अत्यंत भावुक और शुद्ध आत्मिक अनुभव रहा।
At 7:30 AM, we arrived at Shouripur, the birthplace of the 22nd Tirthankar, Bhagwan Neminath. All 13 male devotees performed abhishek and shantidhara with great reverence. The spiritual vibrations of this place were profoundly moving and unforgettable.
10. बटेश्वर – यमुना तट पर स्थित अजितनाथ अतिशय क्षेत्र Bateshwar – Ajitnath Atishaya Kshetra by the Yamuna
इसके बाद हम पहुँचे यमुना नदी के किनारे स्थित बटेश्वर – भगवान अजितनाथ का अतिशय क्षेत्र। यहाँ पर भी हमने अभिषेक देखा और भव्य आरती में भाग लिया। बटेश्वर की शांत धारा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण ने मन को स्थिरता दी। बटेश्वर का शांत वातावरण और यमुना तट की छाया में स्थित जिनालय बेहद मनमोहक था।
Later, we reached the beautiful Bateshwar Atishaya Kshetra, nestled along the Yamuna river. Here, we witnessed the abhishek and participated in the grand aarti. The peaceful environment of Bateshwar, with the temple shaded by Yamuna’s calm flow, brought deep serenity.
वापसी – पुण्य स्मृतियों के साथ घर की ओर Return to Jaipur – With Hearts Full of Devotion
सुबह 9:30 बजे, हम सभी श्रद्धालु जयपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में, महुआ स्थित खंडेलवाल होटल में दोपहर 2:00 बजे भोजन किया गया। यात्रा का अंतिम चरण था — शाम 6:00 बजे, हम सब 22 गोदाम, जयपुर पहुँच गए।
At 9:30 AM, we began our journey back to Jaipur. After a lunch stop at Khandelwal Hotel, Mahua at 2:00 PM, we finally reached Jaipur’s 22 Godam area by 6:00 PM.
समापन: यात्रा नहीं, आत्मिक जागृति थी यह ✨ Conclusion: More Than a Journey — A Spiritual Awakening ✨
इस चार दिवसीय यात्रा ने न केवल हमें तीर्थंकरों की जन्मभूमियों से जोड़ा, बल्कि हमारी आत्मा को भी एक नये स्तर पर पहुँचा दिया। हर मंदिर, हर चरण स्थल, हर अभिषेक और आरती — ये सब हमारे भीतर एक अमिट छाप छोड़ गए।
This four-day pilgrimage not only connected us to the birthplaces of Tirthankaras but also elevated our souls. Each temple, each step, every aarti, and abhishek became an eternal imprint on our hearts.
“तीर्थ वही नहीं जहाँ हम जाते हैं, तीर्थ वह है जिसे हम अपने भीतर लेकर लौटते हैं।”
यह यात्रा उसी तीर्थ की यात्रा थी — जो अब हमारे भीतर बस गई है।
“A tirtha is not just where we go — it is what we bring back within.”
This journey was exactly that — a divine memory that now resides within us forever.