आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 133 से 143 | श्लोक 144 से 155 | श्लोक 156 से 167 | श्लोक 168 से 178
श्लोक 179 से 190 जिन सहस्त्रनाम 701 से 800, बुद्धि और विश्वप्रियता का वर्णन
वे प्रशस्त वचनों के धारक वाग्मी और बुद्धि के स्वामी शेमुषीश हैं। अनेक गुणों से युक्त नैकात्मा और साधारण जनों से अविज्ञेय हैं। वे ज्ञानगर्भ और दयालु दयागर्भ हैं। रत्नत्रय से युक्त रत्नगर्भ और सुंदर दर्शन वाले सुदर्शन हैं। वे लक्ष्मीवान् और त्रिदशाध्यक्ष हैं। धर्म के स्तंभ धर्मयुप और मुनियों के स्वामी मुनीश्वर हैं। उनके वचन अमोघवाक् और शासन सफल अमोघशासन है। वे सुख में स्थित सुस्थित और राग से मुक्त वीतराग हैं। तीनों लोकों के प्रिय त्रिजगद्वल्लभ और मंगलदाता त्रिजगन्मंगलोदय हैं। वे त्रिलोक के शिखर पर चूड़ामणि त्रिलोकाग्रशिखामणि हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 25 – Shlok 179 to 190
श्लोक ( Shlok ) 179
बृहद् बृहस्पतिर्वाग्मी वाचस्पतिरुदारधीः । मनीषी धिषणो धीमान् शेमुषीशो गिरां पतिः ॥१७९॥
इंद्रों के गुरु होने से बृहद्बृहस्पति 701, प्रशस्त वचनों के धारक होने से वाग्मी 702, वचनों के स्वामी होने से वाचस्पति 703, उत्कृष्ट बुद्धि के धारक होने से उदारधी 704, मनन शक्ति से युक्त होने के कारण मनीषी 705, चातुर्यपूर्ण बुद्धि से सहित होने के कारण धिषण 706, धारणपटु बुद्धि से सहित होने के कारण धीमान् 707, बुद्धि के स्वामी होने से शेमुषीश 708 और सब प्रकार के वचनों के स्वामी होने से गिरापति 709 कहलाते हैं ।।179।।
“Being the teacher of the Indras, you are called Bṛhadbṛhaspati (701). Possessing excellent speech, you are known as Vāgmī (702). Being the lord of speech, you are called Vācaspati (703). Having supreme intellect, you are known as Udāradhī (704). Possessing the power of contemplation, you are called Manīṣī (705). Being endowed with intelligent wisdom, you are known as Dhiṣaṇa (706). Possessing a keen and steady intellect, you are called Dhīmān (707). Being the master of intellect, you are known as Śemuṣīśa (708). And, being the lord of all kinds of speech, you are called Girāpati (709).” ||179||
श्लोक ( Shlok ) 180
नैकरूपो नयोत्तुङ्गो नैकात्मा नैकधर्मकृत् । अविज्ञेयोऽप्रतर्क्यात्मा कृतज्ञः कृतलक्षणः ॥१८०॥
अनेकरूप होने से नैकरूप 710, नयों के द्वारा उत्कृष्ट अवस्था को प्राप्त होने से नयोत्तुंग 711, अनेक गुणों को धारण करने से नैकात्मा 712, वस्तु के अनेक धर्मों का उपदेश देने से नैकधर्मकृत् 713, साधारण पुरुषों के द्वारा जानने के अयोग्य होने से अविज्ञेय 714, तर्कवितर्करहित स्वरूप से युक्त होने के कारण अप्रतर्क्यात्मा 715, समस्त कृत्य जानने से कृतज्ञ 716 और समस्त पदार्थों का लक्षण-स्वरूप बतलाने से कृतलक्षण 717 कहलाते हैं ।।180।।
“Being of many forms, you are called Naikarūpa (710). Attaining the highest state through various perspectives (Nyāyas), you are known as Nayottuṅga (711). Possessing many virtues, you are called Naikātmā (712). Teaching the various attributes of reality, you are called Naikadharmakṛt (713). Being beyond the understanding of ordinary beings, you are known as Avijñeya (714). Having a nature free from logical disputes and speculations, you are called Apratarkyātmā (715). Knowing all actions, you are called Kṛtajña (716). And, by defining the characteristics of all substances, you are known as Kṛtalakṣaṇa (717).” ||180||
श्लोक ( Shlok ) 181
ज्ञानगर्भो दयागर्भो रत्नगर्भः प्रभास्वरः । पद्मगर्भो जगद् गर्भो हेमगर्भः सुदर्शनः ॥१८१॥
अंतरंग में ज्ञान होने से ज्ञानगर्भ 718, दयालु हृदय होने से दयागर्भ 719, रत्नत्रय से युक्त होने के कारण अथवा गर्भ कल्याण के समय रत्नमयी वृष्टि होने से रत्नगर्भ 720, दैदीप्यमान होने से प्रभास्वर 721, कमलाकार गर्भाशय में स्थित होने के कारण पद्मगर्भ 722, ज्ञान के भीतर समस्त जगत् के प्रतिबिंबित होने से जगद᳭गर्भ 723, गर्भवास के समय पृथिवी के सुवर्णमय हो जाने अथवा सुवर्णमय वृष्टि होने से हेमगर्भ 724 और सुंदर दर्शन होने से सुदर्शन 725 कहलाते हैं ।।181।।
“Having knowledge within the inner self, you are called Jñānagarbha (718). Possessing a compassionate heart, you are known as Dayāgarbha (719). Being endowed with the three jewels (Ratnatraya) or due to the rain of jewels during the time of Garbha Kalyāṇa, you are called Ratnagarbha (720). Being radiant, you are called Prabhāsvara (721). Being situated in a lotus-shaped womb, you are known as Padmagarbha (722). With the entire universe reflected within your knowledge, you are called Jagadgarbha (723). Due to the earth becoming golden or a rain of gold occurring during your time in the womb, you are known as Hemagarbha (724). And, having a beautiful appearance, you are called Sudarśana (725).” ||181||
श्लोक ( Shlok ) 182
लक्ष्मीवांस्त्रिदशाध्यक्षो दृढीयानिन ईशिता । मनोहरो मनोज्ञाङ्गो धीरो गम्भीरशासनः ॥१८२॥
अंतरंग तथा बहिरंग लक्ष्मी से युक्त होने के कारण लक्ष्मीवान् 726, देवों के स्वामी होने से त्रिदशाध्यक्ष 727, अत्यंत दृढ़ होने से द्रढीयान् 728, सबके स्वामी होने से इन 729, सामर्थ्यशाली होने से ईशिता 730, भव्यजीवों का मनहरण करने से मनोहर 731, सुंदर अंगों के धारक होने से मनोज्ञांग 732, धैर्यवान् होने से धीर 733 और शासन की गंभीरता से गंभीरशासन 734 कहलाते हैं ।।182।।
“Possessing both internal and external prosperity, you are called Lakṣmīvān (726). Being the lord of the gods, you are known as Tridaśādhyakṣa (727). Being extremely firm, you are called Dṛḍhīyān (728). As the master of all, you are called Ina (729). Being powerful, you are known as Īśitā (730). By captivating the minds of virtuous beings, you are called Manohara (731). Having beautiful limbs, you are called Manojñāṅga (732). Being patient, you are known as Dhīra (733). And due to the profundity of your teachings, you are called Gambhīraśāsana (734).” ||182||
श्लोक ( Shlok ) 183
धर्मयूपो दयायागो धर्मनेमिर्मुनीश्वरः । धर्मचक्रायुधो देवः कर्महा धर्मघोषणः ॥१८३॥
धर्म के स्तंभरूप होने से धर्मयुप 735, दयारूप यज्ञ के करने वाले होने से दयायाग 736, धर्मरूपी रथ की चक्रधारा होने से धर्मनेमि 737, मुनियों के स्वामी होने से मुनीश्वर 738, धर्मचक्ररूपी शस्त्र के धारक होने से धर्मचक्रायुध 739, आत्मगुणों में क्रीड़ा करने से देव 740, कर्मों का नाश करने से कर्महा 741, और धर्म का उपदेश देने से धर्मघोषण 742 कहलाते हैं ।।183।।
“Being the pillar of Dharma, you are called Dharmayūpa (735). Performing the sacrifice of compassion, you are known as Dayāyāga (736). As the wheel-track of the chariot of Dharma, you are called Dharmanemi (737). Being the lord of sages, you are known as Munīśvara (738). Bearing the weapon of the wheel of Dharma, you are called Dharmacakrāyudha (739). Playing within the virtues of the soul, you are called Deva (740). Destroying karmas, you are known as Karmahā (741). And by preaching Dharma, you are called Dharmaghoṣaṇa (742).” ||183||
श्लोक ( Shlok ) 184
अमोघवागमोघाज्ञो निर्मलोऽमोघशासनः । सुरूपः सुभगस्त्यागी समयज्ञः समाहितः ॥ १८४॥
आपके वचन कभी व्यर्थ नहीं जाते इसलिए अमोघवाक् 743, आपकी आज्ञा कभी निष्फल नहीं होती इसलिए अमोघाज्ञ 744, मलरहित हैं इसलिए निर्मल 745, आपका शासन सदा सफल रहता है इसलिए अमोघशासन 746, सुंदर रूप के धारक हैं इसलिए सुरूप 747, उत्तम ऐश्वर्य युक्त हैं इसलिए सुभग 748, आपने पर पदार्थों का त्याग कर दिया है इसलिए त्यागी 749, सिद्धांत, समय अथवा आचार्य के ज्ञाता हैं इसलिए समयज्ञ 750 और समाधानरूप हैं इसलिए समाहित 751 कहलाते हैं ।।184।।
“Your words never go in vain, hence you are called Amoghavāk (743). Your commands are never futile, so you are known as Amoghājña (744). Being free from impurities, you are called Nirmala (745). Your rule is always successful, hence Amoghāśāsana (746). Possessing a beautiful form, you are called Surūpa (747). Endowed with supreme prosperity, you are known as Subhaga (748). Having renounced external objects, you are called Tyāgī (749). Being a knower of doctrine, time, or preceptor, you are called Samayajña (750). And being of resolute nature, you are called Samāhita (751).” ||184||
श्लोक ( Shlok ) 185
सुस्थितः स्वास्थ्यभाक् स्वस्थो नीरजस्को निरुद्धवः । अलेपो निष्कलङ्कात्मा वीतरागो गतस्पृहः ।१८५।
सुखपूर्वक स्थित रहने से सुस्थित 752, आरोग्य अथवा आत्मस्वरूप की निश्चलता को प्राप्त होने से स्वास्थ्यभाक् 753, आत्मस्वरूप में स्थित होने से स्वस्थ 754, कर्मरूप रज से रहित होने के कारण नीरजस्क 755, सांसारिक उत्सवों से रहित होने के कारण निरुद्धव 756, कर्मरूपी लेप से रहित होने के कारण अलेप 757, कलंकरहित आत्मा से युक्त होने के कारण निष्कलंकात्मा 758, राग आदि दोषों से रहित होने के कारण वीतराग 759 और सांसारिक विषयों की इच्छा से रहित होने के कारण गतस्पृह 760 कहलाते हैं ।।185।।
“Being comfortably established, you are called Suṣṭhita (752). Attaining immovability of health or the true self, you are known as Svāsthya-bhāk (753). Being established in your own self, you are called Svastha (754). Free from the dust-like karma, you are known as Nīrajaska (755). Being devoid of worldly festivities, you are called Niruddhava (756). Free from the coating of karma, you are known as Alepa (757). Possessing a spotless soul, you are called Niṣkalaṅkātmā (758). Being free from attachments and other defects, you are called Vītarāga (759). And being devoid of desire for worldly objects, you are called Gataspṛha (760).” ||185||
श्लोक ( Shlok ) 186
वश्येन्द्रियो विमुक्तात्मा निःसपत्नो जितेन्द्रियः । प्रशान्तोऽनन्त धामर्षिर्मङ्गलं मलहानघः ॥ १८६॥
आपने इंद्रियों को वश कर लिया है इसलिए वश्येंद्रिय 761 कहलाते हैं, आपकी आत्मा कर्मबंधन से छूट गयी है इसलिए विमुक्तात्मा 762 कहे जाते हैं, आपका कोई भी शत्रु या प्रतिद्वंद्वी नहीं है इसलिए नि:सपत्न 763 कहलाते हैं, इंद्रियों को जीत लेने से जितेंद्रिय 764 कहे जाते हैं, अत्यंत शांत होने से प्रशांत 765 हैं, अनंत तेज के धारक ऋषि होने से अनंतधामर्षि 766 हैं, मंगलरूप होने से मंगल 767 हैं, मल को नष्ट करने वाले हैं इसलिए मलहा 768 कहलाते हैं और व्यसन अथवा दुःख से रहित हैं इसलिए अनघ 769 कहे जाते हैं ।।186।।
“Having conquered the senses, you are called Vaśyendriya (761). Your soul is free from the bondage of karma, so you are known as Vimuktātmā (762). Having no enemies or rivals, you are called Niḥsapātna (763). By conquering the senses, you are known as Jitendriya (764). Being extremely peaceful, you are called Praśānta (765). As a sage possessing infinite brilliance, you are known as Anantadhāmarṣi (766). Being auspicious in nature, you are called Maṅgala (767). Destroying impurities, you are called Malahā (768). And being free from suffering or affliction, you are known as Anagha (769).” ||186||
श्लोक ( Shlok ) 187
अनीहदृगुपमाभूतो दिष्टिर्देवमगोचरः । अमूर्तों मूर्तिमानेको नैको नानैकतत्त्व दृक् ॥१८७॥
आपके समान अन्य कोई नहीं है इसलिए आप अनीदृक् 770 कहलाते हैं, सबके लिए उपमा देने योग्य हैं इसलिए उपमाभूत 771 कहे जाते हैं, सब जीवों के भाग्यस्वरूप होने के कारण दिष्टि 772 और दैव 773 कहलाते हैं, इंद्रियों के द्वारा जाने नहीं जा सकते अथवा केवलज्ञान होने के बाद ही आप गो अर्थात् पृथ्वी पर विहार नहीं करते किंतु आकाश में गमन करते हैं इसलिए अगोचर 774 कहे जाते हैं, रूप, रस, गंध, स्पर्श से रहित होने के कारण अमूर्त 775 हैं, शरीरसहित हैं इसलिए मूर्तिमान 776 कहलाते हैं, अद्वितीय हैं इसलिए एक 777 कहे जाते हैं, अनेक गुणों से सहित हैं इसलिए नैक 778 कहलाते हैं और आत्मा को छोड़कर आप अन्य अनेक पदार्थों को नहीं देखते―उनमें तल्लीन नहीं होते इसलिए नानैकतत्त्वदृक् 779 कहे जाते हैं ।।187।।
“Since there is no one equal to you, you are called Anīdṛk (770). Being incomparable, you are known as Upamābhūta (771). As you are the embodiment of fortune for all beings, you are called Diṣṭi (772) and Daiva (773). You are beyond the reach of the senses or, after attaining omniscience, you do not wander on the earth but move through the sky, hence you are called Agochara (774). Being devoid of form, taste, smell, and touch, you are known as Amūrta (775). Possessing a body, you are called Mūrtimān (776). Being unparalleled, you are called Eka (777). Possessing numerous qualities, you are known as Naika (778). And as you do not perceive or indulge in anything other than the soul, you are called Nānāikatattvadrik (779).” ||187||
श्लोक ( Shlok ) 188
अध्यात्मगम्यो गम्यात्मा योगविद् योगिवन्दितः । सर्वत्रगः सदाभावी त्रिकालविषयार्थदृक्। १८८॥
अध्यात्मशास्त्रों के द्वारा जानने योग्य होने से अध्यात्मगम्य 780, मिथ्यादृष्टि जीवों के जानने योग्य न होने से अगम्यात्मा 781, योग के जानकार होने से योगविद् 782, योगियों के द्वारा वंदना किये जाने से योगिवंदित 783, केवलज्ञान की अपेक्षा सब जगह व्याप्त होने से सर्वत्रग 784, सदा विद्यमान रहने से सदाभावी 785 और त्रिकालविषयक समस्त पदार्थों को देखने से त्रिकालविषयार्थदृक् 786 कहलाते हैं ।।188।।
“Being attainable through spiritual scriptures, you are called Adhyātmagamya (780). Being beyond the comprehension of beings with false perception, you are known as Agamyātmā (781). As a knower of Yoga, you are called Yogavid (782). Being worshipped by Yogis, you are known as Yogivandita (783). Pervading everywhere due to omniscience, you are called Sarvatraga (784). Being ever-existent, you are known as Sadābhāvi (785). And, as you perceive all entities related to the three times (past, present, and future), you are called Trikālaviṣayārthadṛk (786).” ||188||
श्लोक ( Shlok ) 189
शंकरः शंवदो दान्तो दमी क्षान्तिपरायणः । अधिपः परमानन्दः परात्मज्ञः परात्परः ॥१८९॥
सबको सुख के करने वाले होने से शंकर 787, सुख के बतलाने वाले होने से शंवद 788, मन को वश करने से दांत 789, इंद्रियों का दमन करने से दमी 790, क्षमा धारण करने में तत्पर होने से क्षांतिपरायण 791, सबके स्वामी होने से अधिप 792, उत्कृष्ट आनंदरूप होने से परमानंद 793, उत्कृष्ट अथवा पर और निज की आत्मा को जानने से परात्मज्ञ 794 और श्रेष्ठ से श्रेष्ठ होने के कारण परात्पर 795 कहलाते हैं ।।189।।
“As the one who brings happiness to all, you are called Śaṅkara (787). As the one who explains bliss, you are known as Śaṁvada (788). By controlling the mind, you are called Dānta (789). By subduing the senses, you are known as Damī (790). Being devoted to the practice of forgiveness, you are called Kṣāntiparāyaṇa (791). As the master of all, you are called Adhipa (792). Being the embodiment of supreme bliss, you are known as Paramānanda (793). By knowing the supreme or one’s own soul, you are called Parātmajña (794). And, being the highest of the highest, you are known as Parātpara (795).” ||189||
श्लोक ( Shlok ) 190
त्रिजगद्वल्लभोऽभ्यर्च्य स्त्रिजगन्मङ्गलोदयः । त्रिजगत्पतिपूज्यांघ्रिस्त्रिलोकाग्रशिखामणिः ॥१९०॥
तीनों लोकोंके प्रिय अथवा स्वामी होनेसे त्रिजग-वल्लभ ७९६, पूजनीय होनेसे अभ्यर्य ७६७, तीनों लोकोंमें मंगलदाता होनेसे त्रिजगन्मंगलोदय ७९८, तीनों लोकोंके इन्द्रों द्वारा पूजनीय चरणोंसे युक्त होनेके कारण त्रिजगत्पतिपूज्याङ्घ्रि ७९९ और कुछ समयके बाद तीनों लोकोंके अग्रभागपर चूड़ामणिके समान विराजमान होनेके कारण त्रिलोकाग्रशिखामणि ८०० कहलाते हैं ।॥१९०॥
“As the beloved or master of the three worlds, you are called Trijagadvallabha (796). Being worthy of worship, you are known as Abhyarcya (797). As the one who bestows auspiciousness upon the three worlds, you are called Trijaganmaṅgalodaya (798). With feet worshipped by the Indras of all three worlds, you are known as Trijagatpatipūjyāṅghri (799). And, after some time, being resplendent like a crest-jewel upon the summit of the three worlds, you are called Trilokāgraśikhāmaṇi (800).” ||190||
श्लोक 191 से 203
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 172 | श्लोक 173 से 181 | श्लोक 182 से 186
आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121 | श्लोक 122 से 132 | श्लोक 133 से 143 | श्लोक 144 से 155 | श्लोक 156 से 167 | श्लोक 168 से 178