भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200
श्लोक 201 से 210
महावीर मूलकर्ता और गौतम उत्तरकर्ता हैं। यह पुराण प्रमाणभूत और कल्याणकारी है। इसका अध्ययन से शांति, आरोग्य, कर्मनिर्जरा होती है। यह पुण्य, यश, और मोक्ष देता है। ग्रंथकर्ता वृषभसेन के मार्ग पर चलता है। यह पुराण सूर्य-सा मिथ्यामत नष्ट कर मोक्षमार्ग प्रकाशित करता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 201 to 210
श्लोक ( Shlok ) 201
तत्रोऽत्र मूलतन्त्रस्य कर्त्ता पश्चिमतीर्थकृत् । गौतमश्चानुतन्त्रस्य प्रत्यासचिक्रमाश्रयात् ॥२०१।।
इस कथन से यह सिद्ध होता है कि इस पुराण के मूलकर्ता अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हैं और निकट क्रम की अपेक्षा उत्तर ग्रंथकर्ता गौतम गणधर हैं ।।201।।
This statement proves that the original creator of this Purana is the last Tirthankar, Lord Mahavir, and the subsequent compiler of the text is Gautam Ganadhar. ||201||
श्लोक ( Shlok ) 202
श्रेणिकप्रश्नमुद्दिश्य गौतमः प्रत्यभाषत । इतीदमनुसंधाय प्रबन्धोऽयं निबध्यते ॥ २०२॥
महाराज श्रेणिक के प्रश्न को उद्देश्य करके गौतम स्वामी ने जो उत्तर दिया था उसी का अनुसंधान-विचार कर मैं इस पुराण ग्रंथ की रचना करता हूँ ।।202।।
I am composing this Purana based on the investigation and contemplation of the answer given by Gautam Swami, in response to King Shrenik’s question. ||202||
श्लोक ( Shlok ) 203
इतीदं प्रमुखं नाम कथासंबन्धसूचनम् । कथाप्रामाण्यसंसिद्धानुपयोगीति वर्णितम् ॥२०३।।
यह प्रतिमुख नाम का प्रकरण कथा के संबंध को सूचित करने वाला है तथा कथा की प्रामाणिकता सिद्ध करने के लिए उपयोगी है अत: मैने यहाँ उसका वर्णन किया है ।।203।।
This section, called “Pratimukh,” indicates the connection with the story and is useful in establishing the authenticity of the tale. Therefore, I have described it here. ||203||
श्लोक ( Shlok ) 204
पुराणमृषिभिः प्रोक्तं प्रमाणं सुफमाम्जसम् । ततः श्रद्धेयमध्येयं ध्येयं श्रेयोऽर्थिनामिदम् ॥२०४।।
यह पुराण ऋषियों के द्वारा कहा गया है इसलिए नियम से प्रमाणभूत है । अतएव आत्मकल्याण चाहने वालों को इसका श्रद्धान, अध्ययन और ध्यान करना चाहिए ।।204।।
This Purana has been spoken by the sages and is, therefore, authentically established by the rules. Hence, those seeking self-welfare should have faith in it, study it, and meditate upon it. ||204||
श्लोक ( Shlok ) 205
इदं पुण्यमिदं पूतमिदं मङ्गलमुत्तमम् । इदमायुष्यमध्यं च यशस्यं स्वयमेव च ।।२०५।।
यह पुराण पुण्य बढ़ाने वाला है, पवित्र है, उत्तम मबलरूप है, आयु बढ़ाने वाला है, श्रेष्ठ है, यश बढ़ाने वाला है और स्वर्ग प्रदान करने वाला है ।।205।।
This Purana is virtuous, purifying, of excellent character, life-enhancing, noble, fame-increasing, and grants access to heaven. ||205||
श्लोक ( Shlok ) 206
इदमर्चयतां शान्तिस्तुष्टिः पुष्टिश्च पृच्छताम् । पठवां क्षेममारोग्यं शृण्वां कर्मनिर्जरा ॥२०६॥
जो मनुष्य इस पुराण की पूजा करते हैं उन्हें शांति की प्राप्ति होती है, उनके सब विघ्न नष्ट हो जाते है; जो इसके विषय में जो कुछ पूछते हैं उन्हें संतोष और पुष्टि की प्राप्ति होती है; जो इसे पढ़ते हैं उन्हें आरोग्य तथा अनेक मंगलों की प्राप्ति होती है और जो सुनते हैं उनके कर्मों की निर्जरा हो जाती है ।।206।।
Those who worship this Purana attain peace, and all their obstacles are removed. Those who inquire about it receive satisfaction and strength. Those who read it gain health and numerous blessings, and those who listen to it have their karmas purified. ||206||
श्लोक ( Shlok ) 207
इतो दुःस्वप्ननिर्णाशः ‘सुस्वप्नस्कातिरेव च । इतोऽभीष्टफल व्यक्तिर्निमित्तमभिपक्ष्यताम् ॥२०७।।
इस पुराण के अध्ययन से दुःख देने वाले खोटे स्वप्न नष्ट हो जाते है, तथा सुख देनेवाले अच्छे स्वप्नों की प्राप्ति होती है, इससे अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है तथा विचार करने वालों को शुभ-अशुभ आदि निमित्तों-शकुनों की उपलब्धि भी होती है ।।207।।
By studying this Purana, the distressing false dreams are destroyed, and one experiences the arrival of auspicious dreams that bring happiness. It leads to the fulfillment of desired results, and those who reflect upon it also attain favorable and unfavorable omens and signs. ||207||
श्लोक ( Shlok ) 208
दृषमकविभिर्यातं मार्ग’ वयं च किलाधुना ब्रजितुमनसो हास्यं लोके किमन्यदतः परम् । घटितमथत्रा नैतश्चित्रं पतत्पविलद्धितं गगनमित्तरे नाक्रामेयुः किमध्पशकुन्तयः ॥२०८।।
पूर्वकाल में वृषभसेन आदि गणधर जिस मार्ग से गये थे इस समय मैं भी उसी मार्ग से जाना चाहता हूँ अर्थात् उन्होंने जिस पुराण का निरूपण किया था उसी का निरूपण मैं भी करना चाहता हूँ सो इससे मेरी हँसी ही होगी, इसके सिवाय हो ही क्या सकता है ? अथवा यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि जिस आकाश में गरुड़ आदि बडे-बड़े पक्षी उड़ते हैं उसमें क्या छोटे-छोटे पक्षी नहीं उड़ते अर्थात् अवश्य उड़ते है ।।208।।
In the past, Vrishabsen and other Ganadharas followed a certain path, and now, I too wish to walk the same path. That is, I desire to explain the same Purana that they explained. Therefore, what can be the result but my own joy? Or, this is not something surprising, because just as in the sky where great birds like Garuda fly, smaller birds also certainly fly there. ||208||
श्लोक ( Shlok ) 209
इति वृषभकवीन्द्रैौतितं मार्गमेनं वयमपि च यथावद् द्योतयामः स्वशक्त्या ।
सवितृकिरणजालैद्योंतितं व्योममार्ग विरलमुडगणोऽयं मासयेत् किं न लोके ॥२०९।।
इस पुराणरूपी मार्ग को वृषभसेन आदि गणधरों ने जिस प्रकार प्रकाशित किया है उसी प्रकार मैं भी इसे अपनी शक्ति के अनुसार प्रकाशित करता हूँ । क्योंकि लोक में जो आकाश सूर्य की किरणों के समूह से प्रकाशित होता है. उसी आकाश को क्या तारागण प्रकाशित नहीं करते ? अर्थात् अवश्य करते हैं । भावार्थ―मैं इस पुराण को कहता अवश्य हूँ परंतु उसका जैसा विशद निरूपण वृषभसेन आदि गणधरों ने किया था वैसा मैं नहीं कर सकता । जैसे तारागण आकाश को प्रकाशित करते अवश्य है परंतु सूर्य की भाँति प्रकाशित नहीं कर पाते ।।209।।
Just as Vrishabsen and other Ganadharas have revealed this Purana, I too, according to my ability, reveal it. For in the world, the sky, which is illuminated by the rays of the sun, is also illuminated by the stars. That is, they certainly do illuminate it.
Meaning: I am certainly speaking this Purana, but I cannot explain it in the same detailed way as Vrishabsen and the other Ganadharas did. Just as the stars do illuminate the sky, they do not shine as brightly as the sun does. ||209||
श्लोक ( Shlok ) 210
श्रीमन्नध्याब्जिनीनां हृदयमुकुलितं धुन्वदाधाय बोधं मिथ्यावादान्धकारस्थितिमपघटयद् वाङ्मयूखप्रतानैः ।
*सदृतं शुद्धमार्गप्रकटनम हिमालम्बि यद् ब्रध्नबिम्ब- प्रस्पींददिं जैनं जगति बिजयतां पुण्यमेतत् पुराणम् ॥२१०॥
बोध-सम्यग्ज्ञान (पक्ष में विकास) की प्राप्ति कराकर सातिशय शोभित भव्य जीवों के हृदयरूपी कमलों के संकोच को गद्य करने वाला, वचनरूपी किरणों के विस्तार से मिथ्यामतरूपी अंधकार को नष्ट करने वाला सद्वृत्त-सदाचार का निरूपण करने वाला अथवा उत्तम छंदों से अर्पित (पक्ष में गोलाकार) शुद्ध मार्ग-रत्नत्रयरूप मोक्षमार्ग (पक्ष में कंटकादिरहित उत्तम भाग) को प्रकाशित करने वाला और इद्धर्द्धि-प्रकाशमान शब्द तथा अर्थरूप संपत्ति से (पक्ष में उज्जवल किरणों से युक्त) सूर्यबिंब के साथ स्पर्धा करने वाला यह जिनेंद्रदेव संबंधी पवित्र-पुण्यवर्धक पुराण जगत् में सदा जयशील रहे ।।210।।
May this sacred and merit-enhancing Purana, related to Lord Jinendra, which grants the acquisition of right knowledge (development on the path), dispels the doubts in the hearts of noble beings like the opening of lotus flowers, and which eradicates the darkness of delusion through the expansion of words like rays, always remain victorious in the world. It reveals the path of right conduct, the path to liberation (in the form of the three jewels of the path), free from obstacles, and competes with the sun’s reflection with its luminous words and meanings. ||210||
इत्यार्षे भगवज्जिनसेनाचार्यप्रणीते त्रिषष्टिलक्षणमहापुराणसेम हे कंथामुखवर्णनं नाम प्रथमं पर्व ॥१॥
इस प्रकार आर्ष नाम से प्रसिद्ध भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित त्रिषष्टिलक्षण महापुराण के
संग्रह में ‘कथामुखवर्णन’ नामक प्रथम पर्व समाप्त हुआ ।।1।।
Thus, the first section titled “Kathamukhavarnana” ends in the compilation of the Triṣaṣṭilakṣaṇa Mahāpurāṇa, composed by the revered Bhagavan Jin Sen Acharya, who is famous by the name Arsha. ||1||
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.