भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40
श्लोक 41 से 50 प्रश्न की महत्ता
श्रेणिक का प्रश्न सरल पर गंभीर और तत्त्वपूर्ण है। भरत और सगर ने भी यही पूछा था। श्रेणिक ने परंपरा सुशोभित की। वे प्रश्नकर्ता, महावीर उत्तरदाता, और मुनि श्रोता हैं। गौतम पुराण कहें। मुनि गौतम की स्तुति करने लगे। उनकी स्तुति आश्चर्यकारी है। वे चौदह पूर्वों के पारगामी हैं। उनकी कीर्ति चंद्र-सी है।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 41 to 50
श्लोक ( Shlok ) 41
अहो प्रसजगम्भीरः प्रश्नोऽयं विश्वगोचरः । क्षेत्रक्षेत्रज्ञसन्मार्ग कालसचारिताश्रयः ॥४१॥
अहो श्रेणिक, तुम्हारा यह प्रश्न सरल होने पर भी गंभीर है, सब तत्त्वों से भरा हुआ है तथा क्षेत्र, क्षेत्र को जानने वाला आत्मा सन्मार्ग, काल और सत्पुरुषों का चरित्र आदि का आधारभूत है ।।41।।
Oh Shrenik, though your question appears simple, it is profound. It is filled with all elements and is fundamental to understanding the field (kṣetra), the soul that knows the field (kṣetrajña), the righteous path, time, and the character of noble individuals.”
श्लोक ( Shlok ) 42-43
इदमेत्र युगस्थादौ पप्रच्छ मरतः पुरुम् । ततोऽनुयुयुजे सम्राट् सागरोऽजितमच्युतम् ॥४२॥
इति प्रमाणभूतेयं वक्तृश्रोतॄपरम्परा । त्वयाद्यालङ्कृता श्रीमन् ! पृच्छतेमं महाधियम् ॥४३॥
हे बुद्धिमान् श्रेणिक, युग के आदि में भरत चक्रवर्ती ने भगवान् आदिनाथ से यही प्रश्न पूछा था, और यही प्रश्न चक्रवर्ती सगर ने भगवान् अजितनाथ से पूछा था । आज तुमने भी अत्यंत बुद्धिमान् गौतम गणधर से यही प्रश्न पूछा है । इस प्रकार वक्ता और श्रोताओं की जो प्रमाणभूत-सच्ची परंपरा चली आ रही थी उसे तुमने सुशोभित कर दिया है ।।42-43।।
“Oh wise Shrenik, at the beginning of the age, Bharat Chakravarti asked this very question to Lord Adinath, and the same question was asked by Chakravarti Sagar to Lord Ajitnath. Today, you too have asked this profound question to the supremely wise Gautam Ganadhar. In this way, you have honored and enriched the authentic tradition of true speakers and listeners that has been continuing over time.” (Verses 42–43)
श्लोक ( Shlok ) 44
स्वं प्रष्टा भगवान् वक्ता सहशुश्रूषवो वयम् । सामग्री नेहशी जातु जाता नैत्र जनिष्यते ॥४४॥
हे श्रेणिक, तुम प्रश्न करने वाले, भगवान् महावीर स्वामी उत्तर देने वाले और हम सब तुम्हारे साथ सुनने वाले हैं । हे राजन् ऐसी सामग्री पहले न तो कभी मिली है और न कभी मिलेगी ।।44।।
Oh Shrenik, you are the one asking the question, Lord Mahavir Swami is the one answering, and all of us are here listening along with you. O King, such an extraordinary gathering has never occurred before and will never occur again.” (Verse 44)
श्लोक ( Shlok ) 45
तस्मात् पुण्यकथामेनां शृणुयाम समं वयम् । प्रज्ञापारमितो देत्रो वक्तुमुत्सहतामयम् ॥४५॥
इसलिए पूर्ण श्रुतज्ञान को धारण करने वाले ये गौतम स्वामी इस पुण्य कथा का कहना प्रारंभ करें और हम सब तुम्हारे साथ सुनें ।।45।।
“Therefore, Gautam Swami, who possesses complete scriptural knowledge, should begin narrating this virtuous story, and all of us shall listen to it along with you.” (Verse 45)
श्लोक ( Shlok ) 46
इति प्रोत्साह्य तं धर्मे ते समाधानचक्षुषः । ततो गणधरस्तोत्रं पेठुरित्युच्चकैस्तदा ॥४६॥
इस प्रकार वे सब ऋषिजन महाराज श्रेणिक को धर्म में उत्साहित कर एकाग्रचित्त हो उच्च स्वर से गणधर स्वामी का नीचे लिखा हुआ स्तोत्र पढ़ने लगे ।।46।।
“Thus, all those sages, inspiring King Shrenik towards righteousness, became focused and began to recite in a loud voice the following hymn composed by Ganadhar Swami.” (Verse 46)
श्लोक ( Shlok ) 47
स्त्रां प्रत्यक्षविदां बोधैरप्यबुद्धमहोदयम् । प्रत्यक्षस्तत्रनैः स्तोतुं वयं चाद्य किलोधताः ॥४७॥
हे स्वामिन्, यद्यपि प्रत्यक्ष ज्ञान के धारक बड़े-बडे मुनि भी अपने ज्ञानद्वारा आपके अभ्युदय को नहीं जान सके हैं तथापि हम लोग प्रत्यक्ष स्तोत्रों के द्वारा आपकी स्तुति करने के लिए तत्पर हुए हैं सो यह एक आश्चर्य की ही बात है ।।47।।
“Oh Lord, even the great monks, who possess direct knowledge, have been unable to comprehend the entirety of your glory through their knowledge. Yet, we are ready to praise you through direct hymns. This, indeed, is a matter of great wonder.” (Verse 47)
श्लोक ( Shlok ) 48
चतुर्दशमहाविद्यास्थानाकूपारपारगम् । त्वामृषे ! स्तोतुकामाः स्मः केवलं मक्तिचोदिताः ॥४८।
हे ऋषे, आप चौदह महाविद्या (चौदह पूर्व) रूपी सागर के पारगामी है अत: हम लोग मात्र भक्ति से प्रेरित होकर ही आपकी स्तुति करना चाहते हैं ।।48।।
“Oh Sage, you have crossed the vast ocean of the fourteen great sciences (the fourteen Purvas). Therefore, we, inspired solely by devotion, wish to sing your praises.” (Verse 48)
श्लोक ( Shlok ) 49
मगवन् मन्यसार्थस्य नेतुस्तत्र शिवाकरम् । पताक्रेचोच्छिता भाति कीर्तिरेषा विधूज्ज्वला ॥४९॥
हे भगवन्, आप भव्य जीवों को मोक्षस्थान की प्राप्ति कराने वाले है, आपकी चंद्रमा के समान उज्ज्वल कीर्ति फहराती हुई पता का के समान शोभायमान हो रही है ।।49।।
“Oh Lord, you are the one who leads noble souls to the state of liberation. Your radiant glory, like the bright moon, shines brilliantly like a fluttering banner.” (Verse 49)
श्लोक ( Shlok ) 50
“आलवालीकृताम्भोधिवलया कीर्तिवल्लरी । जगनाडीतरोरग्रमाकामति तवोच्छिखा ॥५०॥
देव, चारों ओर फैले हुए समुद्र को जिसने अपना आलबाल (क्यारी) बनाया है ऐसी बढ़ती हुई आपकी यह कीर्तिरूपी लता इस समय त्रसनाड़ीरूपी वृक्ष के अग्रभाग पर आक्रमण कर रही हैं―उस पर आरूढ़ हुआ चाहती है ।।50।।
O Lord, your ever-growing vine of glory, which has made the vast oceans its garden, is now advancing towards the foremost branches of the tree of worldly existence, seeking to climb upon it.” (Verse 50)
श्लोक 51 से 60
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.