भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
श्लोक 72 से 81 सन्मति कुलकर
प्रतिश्रुति ने व्यवस्थाएँ बताईं। प्रजा ने उनकी स्तुति की। असंख्यात वर्ष बाद सन्मति कुलकर हुए। वे आभूषणों से शोभित थे। उनकी आयु संख्यात वर्ष और ऊँचाई 1300 धनुष थी। ज्योतिरंग वृक्ष मंद हुए। रात्रि में तारे दिखे।
English translation of Ādi purāṇa parv 3- Shlok 72 to 81
श्लोक ( Shlok ) 72
इति तद्वचनात्तेषां प्रत्याश्चासो महानभूत् । [‘क्षेत्रे सोऽतः परं चास्मिन् नियोगान् भाविनोऽन्वक्षात् ] ॥७२॥
प्रतिश्रुति के इन वचनों से उन लोगों को बहुत ही आश्वासन हुआ । इसके बाद प्रतिश्रुति ने इस भरतक्षेत्र में होने वाली व्यवस्थाओं का निरूपण किया ।।72।।
“The words of assurance from Pratishruti brought great reassurance to those people. Following this, Pratishruti outlined the arrangements that were to take place in this Bharatkshetra.”
श्लोक ( Shlok ) 73 –74
प्रतिश्रुतिरयं धीरो यहः प्रत्यश्वणोद्वचः । इतीडांचक्रिरे नाम्ना ते तं संप्रीतमानसाः ॥७३॥
अहो भीमन् महाभाग चिरंजीव प्रसीद नः । मागपात्रापितं येन त्ववास्मद्व्यसमार्णवे ॥७४॥
इन धीर-वीर प्रतिश्रुति ने हमारे वचन सुने है इसलिए प्रसन्न होकर उन भोगभूमिजों ने प्रतिश्रुति इसी नाम से स्तुति की और कहा कि―अहो महाभाग, अहो बुद्धिमान् आप चिरंजीव रहें तथा हम पर प्रसन्न हों क्योंकि आपने हमारे दुःखरूपी समुद्र में नौका का काम दिया है अर्थात् हित का उपदेश देकर हमें दुःखरूपी समुद्र से उद्धृत किया है ।।73-74।।
“These courageous and noble Pratishrutis have listened to our words. Therefore, with great joy, those inhabitants of the Bhogbhumi praised them by the name ‘Pratishruti’ and said: ‘Oh, great and blessed one, oh, wise one, may you live long and remain pleased with us, for you have served as a boat in the ocean of our sorrows. By giving us beneficial counsel, you have rescued us from the ocean of suffering.'”
श्लोक ( Shlok ) 75
इति स्तुत्वार्यकास्ते तं सत्कृत्य च पुनः पुनः । लब्धानुशास्वतः स्वं स्वमोको जग्मुः सजानयः ॥७५॥
इस प्रकार प्रतिश्रुति का स्तवन तथा बार-बार सत्कार कर वे सब आर्य उनकी आज्ञानुसार अपनी-अपनी स्त्रियों के साथ अपने-अपने घर चले गये ।।75।।
“In this manner, after praising Pratishruti and showing their respect repeatedly, all the Aryas, along with their wives, returned to their respective homes as per his instructions.”
श्लोक ( Shlok ) 76
मनौ याति दिवं तस्मिन् काले गरुति च क्रमात् । मन्वन्तरमसंख्येया वर्षकोटीव्यतीत्य च ॥७६॥
सम्मतिः सन्मतिर्नाम्ना द्वितीयोऽभून्मनुस्तदा । प्रोत्सर्पदंशुकः प्रान्शुश्चलकल्पतरूपमः ॥७७॥
इसके बाद क्रम-क्रम से समय के व्यतीत होने तथा प्रतिश्रुति कुलकर के स्वर्गवास हो जाने पर जब असंख्यात करोड़ वर्षों का मंवंतर (एक कुलकर के बाद दूसरे कुलकर के उत्पन्न होने तक बीच का काल) व्यतीत हो गया तब समीचीन बुद्धि के धारक सन्मति नाम के द्वितीय कुलकर का जन्म हुआ । उनके वस्त्र बहुत ही शोभायमान थे तथा वे स्वयं अत्यंत ऊँचे थे इसलिए चलते-फिरते कल्पवृक्ष के समान मालूम होते थे ।।76-77।।
“Thereafter, as time passed gradually and after the demise of Pratishruti, the Kulkar, an immeasurable number of crore years passed during the Manvantara (the intervening period between the reign of one Kulkar and the emergence of another). Then, the second Kulkar, named Sanmati, who possessed profound intellect, was born. His garments were exceedingly splendid, and he himself was extraordinarily tall, resembling a walking and moving Kalpavriksha (wish-fulfilling tree).”
श्लोक ( Shlok ) 78
स कुन्तली किरीटी च कुण्डली हारभूषितः । स्त्रग्वी मलयजालिप्तवपुरस्यन्तभावभौ ॥७८॥
उनके केश बड़े ही सुंदर थे, वे अपने मस्तक पर मुकुट बाँधे हुए थे, कानों में कुंडल पहिने थे, उनका वक्षःस्थल हार से सुशोभित था, इन सब कारणों से वे अत्यंत शोभायमान हो रहे थे ।।78।।
श्लोक ( Shlok ) 79
तस्यायुरमैमप्रख्यामासीत् संख्येयहायनम् । सहजं त्रिशतीयुक्तमुत्सेधो धनुषो मतः ।॥७९॥
उनकी आयु अमम के बराबर संख्यात वर्षों की थी और शरीर की ऊँचाई एक हजार तीन सौ धनुष थी ।।79।।
“His age was equal to the count of years of Amam, and the height of his body was one thousand three hundred bows.”
श्लोक ( Shlok ) 80
ज्योतिर्विटपिनां भूयोऽप्यासीत् काळेम मन्दिमा । प्रहाणामिमुखं तेजो निर्वास्थति हि दीपयत् ॥८०॥
इनके समय में ज्योतिरंग जाति के कल्पवृक्षों की प्रभा बहुत ही मंद पड़ गयी थी तथा उनका तेज बुझते हुए दीपक के समान नष्ट होने के सम्मुख ही था ।।80।।
During their time, the radiance of the wish-fulfilling trees (Kalpavriksha) of the Jyotiranga community had significantly dimmed, and their brilliance was on the verge of extinction, like a lamp about to go out. ||80||
श्लोक ( Shlok ) 81
नभोऽङ्गणमधापूर्य तारकाः प्रचकाशिरे । नात्यन्धकारकलुषां बेलां प्राप्य तमीमुखे ।।८१ll
एक दिन रात्रि के प्रारंभ में जब थोड़ा-थोड़ा अंधकार था तब तारागण आकाशरूपी अंगण को व्याप्त कर―सब ओर प्रकाशमान होने लगे ।।81।।
“One day, at the beginning of the night, when there was a slight darkness, the stars spread across the sky-like courtyard, illuminating everything all around.”
“During their time, the radiance of the Jyotiranga race’s Kalpavrikshas had significantly diminished, and their brilliance was on the verge of extinction, like a lamp about to go out.”
श्लोक 82 से 91
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.