भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75
श्लोक 76 से 85 सज्जन-दुर्जन का स्वभाव
कवि को अपना प्रयोजन सिद्ध करना चाहिए, सबको संतुष्ट करना असंभव। लोग शब्द, अर्थ, समास आदि में भिन्न रुचि रखते हैं। सज्जन गुण, दुर्जन दोष ग्रहण करते हैं। दुर्जन निर्दोष कथा को दूषित करते हैं, सज्जन दोषयुक्त को निर्दोष बनाते हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 76 to 85
श्लोक ( Shlok ) 76
परे तुष्यन्तु वा मा वा कविः स्वार्थं प्रतीहताम् । न पराराधनाच्छ्रेयः श्रेयः सन्मार्गदेशनात् ॥७६॥
अन्यजन संतुष्ट हों अथवा नहीं कवि को अपना प्रयोजन पूर्ण करने के प्रति ही उद्यम करना चाहिए । क्योंकि कल्याण की प्राप्ति अन्य पुरुषों की आराधना से नहीं होती किंतु श्रेष्ठ मार्ग के उपदेश से होती है ।।76।।
76. Whether others are pleased or not, a poet should focus solely on fulfilling their purpose. For true well-being is not achieved by seeking others’ approval but through the teaching of the noble path.
श्लोक ( Shlok ) 77
पुराणकवयः केचित् केचिन्नवकवीश्वराः । तेषां मतानि भिन्नानि कस्तदाराधने क्षमः ॥७७॥
कितने ही कवि प्राचीन हैं और कितने ही नवीन है तथा उन सबके मत जुदे-जुदे है अत: उन सबको प्रसन्न करने के लिए कौन समर्थ हो सकता है ? ।।77।।
77. There are many ancient poets and many new ones, each holding different opinions. Who can possibly satisfy all of them?
श्लोक ( Shlok ) 78
कंचित् सौशब्द्यमिच्छन्ति केचिदर्थस्य संपदम् । केचित् समासभूयस्त्वं परे व्यस्तां पदावलीम् ॥७८॥
क्योंकि कोई शब्दों की सुंदरता को पसंद करते हैं, कोई मनोहर अर्थसंपत्ति को चाहते हैं, कोई समास की अधिकता को अच्छा मानते हैं और कोई पृथक्-पृथक् रहने वाली अलमस्त पदावली को ही चाहते हैं ।।78।।
78. Some admire the beauty of words, some seek delightful richness of meaning, some prefer an abundance of concise expressions, while others favor a distinct and unadorned style.
श्लोक ( Shlok ) 79
मृदुबन्धार्थिनः केचित् स्फुटबन्धैषिणः परं । मध्यमाः केचिदन्येषां रुचिरन्यैव लक्ष्यते ॥७९॥
कोई मृदुल-सरल रचना को चाहते हैं, कोई कठिन रचना को चाहते हैं, कोई मध्यम श्रेणी की रचना पसंद करते हैं और कोई ऐसे भी है जिनकी रुचि सबसे विलक्षण-अनोखी है ।।79।।
79. Some prefer gentle and straightforward compositions, others desire intricate ones, some appreciate a moderate approach, and yet others have the most unusual and peculiar tastes.
श्लोक ( Shlok ) 80
इति भिन्नाभिसन्धित्वा द्वाराधा मनीषिणः । पृथक्जनोऽपि सूक्तानामनभिज्ञः सुदुर्महः ॥८०॥
इस प्रकार भिन्न-भिन्न विचार होने के कारण बुद्धिमान् पुरुषों को प्रसन्न करना कठिन कार्य है । तथा सुभाषितों से सर्वथा अपरिचित रहने वाले मूर्ख मनुष्य को वश में करना उनकी अपेक्षा भी कठिन कार्य है ।।80।।
80. Due to these diverse perspectives, pleasing the wise is a challenging task. Even more difficult is persuading the ignorant, who remain entirely unfamiliar with refined expressions.
श्लोक ( Shlok ) 81
सतीमपि कथां रम्यां दूषयन्त्येव दुर्जनाः । भुजङ्गा इव सच्छायां चन्दनद्रमवल्लरीम् ॥८१॥
दुष्ट पुरुष निर्दोष और मनोहर कथा को भी दूषित कर देते हैं, जैसे चंदनवृक्ष की मनोहर कांति से युक्त नयी कोपलों को सर्प दूषित कर देते हैं ।।81।।
81. Wicked individuals corrupt even flawless and captivating narratives, just as a serpent contaminates the tender, radiant sprouts of a sandalwood tree.
श्लोक ( Shlok ) 82
सदोषामपि निदोंषां करोति सुजनः कृतिम् । ‘धनात्यय इवापङ्कां सरसीं पङ्कदूषिताम् ॥८२॥
परंतु सज्जन पुरुष सदोष रचना को भी निर्दोष बना देते हैं जैसे कि शरद् ऋतु पंक सहित सरोवरों को पंकरहित-निर्मल बना देती है ।।82।।
82. However, virtuous people enhance even flawed compositions, much like the autumn season purifies muddy ponds, making them clear and pristine.
श्लोक ( Shlok ) 83
दुर्जना दोषमिच्छन्ति गुणमिच्छन्ति सज्जनाः । स तेषां क्षेत्रजो भावो दुश्चिकित्स्यश्चिरादपि ॥८३॥
दुर्जन पुरुष दोषों को चाहते हैं और सज्जन पुरुष गुणों को । उनका यह सहज स्वभाव है जिसकी चिकित्सा बहुत समय में भी नहीं हो सकती अर्थात् उनका यह स्वभाव किसी प्रकार भी नहीं छूट सकता ।।83।।
83. Wicked individuals naturally gravitate toward faults, while virtuous individuals seek virtues. This inherent nature cannot be altered, no matter how much time passes.
श्लोक ( Shlok ) 84
यतो गुणधनाः सन्तो दुर्जना दोषवित्तकाः । स्वधनं गृह्णतां तेषां कः प्रत्यर्थी बुधो जनः ॥८४॥
जब कि सज्जनों का धन गुण है और दुर्जनों का धन दोष, तब उन्हें अपना-अपना धन ग्रहण कर लेने में भला कौन बुद्धिमान् पुरुष बाधक होगा ? ।।84।।
84. When virtues are the wealth of the noble and faults are the wealth of the wicked, who would obstruct them from gathering their respective treasures?
श्लोक ( Shlok ) 85
दोषान् गृह्णन्तु वा कामं गुणास्तिष्ठन्तु नः स्फुटम् । गृहीतदोषं यत्काव्यं जायते तद्धि पुष्कलम् ॥८५॥
अथवा दुर्जन पुरुष हमारे काव्य से दोषों को ग्रहण कर लेवें जिससे गुण-ही-गुण रह जायें यह बात हमको अत्यंत इष्ट है क्योंकि जिस काव्य से समस्त दोष निकाल लिये गये हों वह काव्य निर्दोष होकर उत्तम हो जायेगा ।।85।।
85. Indeed, if wicked individuals extract flaws from our poetry, leaving only virtues behind, we welcome this wholeheartedly. For a composition from which all defects have been removed becomes flawless and excellent.
श्लोक 86 से 95
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.