भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95
श्लोक 96 से 105 महाकाव्य की परिभाषा
काव्य अलंकार, रस, और मौलिक होना चाहिए। रीति, लालित्य, रसहीन काव्य ग्रामीण भाषा है। महाकवि प्राचीन इतिहास और धर्म रचते हैं। शब्द, रस, छंद सुलभ होने से कविता में दरिद्रता नहीं। कवि को महाकवियों की छाया लेनी चाहिए। प्रतिभा और गुणों से काव्य यश देता है।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 96 to 105
श्लोक ( Shlok ) 96
सालंकार मुपारूढरसमुद्भूतसौष्ठवम् । अनुच्छिष्टं सतां काव्यं सरस्वत्या मुखायते ॥९६॥
सज्जन पुरुषों का बनाया हुआ जो काव्य अलंकारसहित, शृंगारादि रसों से युक्त, सौंदर्य से ओतप्रोत और उच्छिष्टता रहित अर्थात् मौलिक होता है वह काव्य सरस्वतीदेवी के मुख के समान शोभायमान होता है अर्थात् जिस प्रकार शरीर में मुख सबसे प्रधान अंग है उसके बिना शरीर की शोभा और स्थिरता नहीं होती उसी प्रकार सर्व लक्षणपूर्ण काव्य ही सब शास्त्रों में प्रधान है तथा उसके बिना अन्य शास्त्रों की शोभा और स्थिरता नहीं हो पाती ।।96।।
96. Poetry created by noble individuals, adorned with literary embellishments, infused with sentiments like love, brimming with beauty, and free from imitation, is as resplendent as the face of Goddess Saraswati. Just as the face is the most important part of the body, without which the body lacks charm and stability, so too, poetry imbued with all virtues is paramount among all scriptures, and without it, other scriptures lose their appeal and steadiness.
श्लोक ( Shlok ) 97
अस्पृष्टवन्धलालित्यमपेतं रसवत्तया । न तत्काव्यमिति ग्राम्य केवलं कटु कर्णयोः ॥९७॥
जिस काव्य में न तो रीति की रमणीयता है, न पदों का लालित्य है और न रस का ही प्रवाह है उसे काव्य नहीं कहना चाहिए वह तो केवल कानों को दुःख देने वाली ग्रामीण भाषा ही हैं ।।97।।
97. A composition devoid of the charm of style, the elegance of words, and the flow of emotions cannot be called poetry; it is merely rustic language that causes discomfort to the ears.
श्लोक ( Shlok ) 98
सुश्लिष्टपदविन्यासं प्रबन्धं रचयन्ति ये । श्राव्यबन्धं प्रसन्नार्थ ते महाकवयो मताः ॥९८॥
जो अनेक अर्थों को सूचित करने वाले पदविन्यास से सहित, मनोहर रीतियों से युक्त एवं स्पष्ट अर्थ से उद्भासित प्रबंधों-काव्यों की रचना करते हैं वे महाकवि कहलाते हैं ।।98।।
98. Those who craft compositions enriched with arrangements that convey multiple meanings, adorned with captivating styles, and illuminated by clear interpretations are called great poets.
श्लोक ( Shlok ) 99
महापुराणसंबन्धि महानायकगोचरम् । त्रिवर्गफलसंदर्भ महाकाव्यं तदिष्यते ॥९९॥
जो प्राचीनकाल के इतिहास से संबंध रखने वाला हो, जिसमें तीर्थकर चक्रवर्ती आदि महापुरुषों के चरित्र का चित्रण किया गया हो तथा जो धर्म, अर्थ और काम के फल को दिखाने वाला हो उसे महाकाव्य कहते हैं ।।99।।
99. A mahakavya (epic poem) is one that relates to ancient historical events, depicts the lives of great figures like Tirthankaras and Chakravartins, and reveals the fruits of righteousness, wealth, and desire.
श्लोक ( Shlok ) 100
निस्तनन्” कतिचिच्छ्लोकान् सर्वोऽपि कुरुते कविः । पूर्वापरार्थघटनैः प्रबन्धो दुष्करो मतः ॥१००
किसी एक प्रकीर्णक विषय को लेकर कुछ श्लोकों की रचना तो सभी कवि कर सकते हैं परंतु पूर्वापर का संबंध मिलाते हुए किसी प्रबंध की रचना करना कठिन कार्य है ।।100।।
100. Any poet can compose a few verses on a minor, isolated subject, but crafting a composition that maintains coherence and continuity throughout is a challenging task.
श्लोक ( Shlok ) 101
शब्द। शिरपर्यन्तः स्वाधीनोऽर्थः स्फुटा’ रसाः । सुलभाश्च प्रतिच्छन्दाः कवित्वे का दरिद्रता ॥
जब कि इस संसार में शब्दों का समूह अनंत है, वर्णनीय विषय अपनी इच्छा के आधीन है, रस स्पष्ट हैं और उत्तमोत्तम छंद सुलभ हैं तब कविता करने में दरिद्रता क्या है ? अर्थात् इच्छानुसार सामग्री के मिलने पर उत्तम कविता ही करना चाहिए ।।101।।
101. In this world, where the collection of words is infinite, subjects for description are at one’s discretion, emotions are evident, and excellent meters are readily available, how can there be any scarcity in poetry? In other words, with all the necessary resources at hand, one should create only exceptional poetry.
श्लोक ( Shlok ) 102
‘प्रयान्महति वाङ्मार्गे खिन्नोऽर्थगेहनाटनैः । महाकवितरुच्छायां विथमायाश्रयेत् कविः ॥१०२॥
विशाल शब्दमार्ग में भ्रमण करता हुआ जो कवि अर्थरूपी सघन वनों में घूमने से खेद-खिन्नता को प्राप्त हआ है उसे विश्राम के लिए महाकविरूप वृक्षों की छाया का आश्रय लेना चाहिए । अर्थात् जिस प्रकार महावृक्षों की छाया से मार्ग की थकावट दूर हो जाती है और चित्त हलका हो जाता है उसी प्रकार महाकवियों के काव्यग्रंथों के परिशीलन से अर्थाभाव से होने वाली सब खिन्नता दूर हो जाती है और चित्त प्रसन्न हो जाता है ।।102।।
102. A poet wandering through the vast pathways of words, weary from navigating the dense forests of meanings, should seek solace under the shade of great poets. Just as the shade of great trees soothes the exhaustion of a traveler, studying the works of great poets alleviates the fatigue of grappling with a lack of clarity in meaning and refreshes the mind.
श्लोक ( Shlok ) 103
प्रज्ञामूलो गुणोदग्रस्कन्धो वाक्पलवोज्ज्वलः । महाकवितरुर्धत्ते यशःकुसुममञ्जरीम् ॥१०३॥
प्रतिभा जिसकी जड़ है, माधुर्य, ओज, प्रसाद आदि गुण जिसकी उन्नत शाखाएँ है, और उत्तम शब्द ही जिसके उज्जवल पत्ते हैं ऐसा यह महाकविरूपी वृक्ष यशरूपी पुष्पमंजरी को धारण करता है ।।103।।
103. This great poet-tree, whose root is creativity, whose lofty branches are the virtues of sweetness, vigor, and clarity, and whose radiant leaves are refined words, bears the blossoms of fame.
श्लोक ( Shlok ) 104
प्रज्ञावेलः प्रसादोर्मिर्गुणरत्नपरिग्रहः । महाध्वानः पृथुस्त्रोताः कविरम्मोनिधीयते ॥१०४।।
अथवा बुद्धि ही जिसके किनारे है, प्रसाद आदि गुण ही जिसमें लहरे हैं, जो गुणरूपी रत्नों से भरा हुआ है, उच्च और मनोहर शब्दों से युक्त है, तथा जिसमें गुरुशिष्य परंपरा रूप विशाल प्रवाह चला आ रहा है ऐसा यह महाकवि समुद्र के समान आचरण करता है ।।104।।
104. Alternatively, consider this great poet as akin to a vast ocean, whose shores are bounded by intellect, whose waves are virtues like clarity, filled with the jewels of literary qualities, resonant with sublime and pleasing words, and sustained by the vast stream of the teacher-disciple tradition.
श्लोक ( Shlok ) 105
यथोक्तमुपयुञ्जीध्वं बुधाः काव्यरसायनम् । येन कल्पान्तरस्थाथि वपुर्वः स्याद् यशोमयम् ।।१०५।।
हे विद्वान् पुरुषो ! तुम लोग ऊपर कहे हुए काव्यरूपी रसायन का भरपूर उपयोग करो जिससे कि तुम्हारा यशरूपी शरीर कल्पांत काल तक स्थिर रह सके । भावार्थ―जिस प्रकार रसायन सेवन करने से शरीर पुष्ट हो जाता है उसी प्रकार ऊपर कहे हुए काव्य, महाकवि आदि के स्वरूप को समझकर कविता करनेवाले का यश चिरस्थायी हो जाता है ।।105।।
105. O learned ones! Make abundant use of the poetic elixir described above so that your fame may endure for ages. Meaning: Just as consuming elixirs strengthens the body, understanding the nature of poetry and great poets as described above ensures the everlasting renown of the poet.
श्लोक 106 से 116
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71