आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 1 – श्लोक 1
भगवान जिन के ज्ञान, जिनशासन की विजय, और ऋषभनाथ के जीवन की महिमा
जिनेंद्रदेव को सूर्य के समान प्रकाशक और नमस्कार योग्य बताया गया। उनकी महिमा अजेय है, वे मिथ्यादृष्टि का खंडन करते हैं। भगवान वृषभदेव ने साम्राज्य को तुच्छ मानकर मुनिदीक्षा ली। उनके साथ हजारों राजाओं ने दीक्षा ली। कच्छ आदि राजाओं ने वल्कल पहने, तप सहे, और कर्मनिर्जरा की। उनकी जटाएँ ध्यानाग्नि से शोभायमान थीं। सुर-असुर उन्हें चलते मेरु पर्वत मानते थे। श्रेयांस के दान से रत्नवर्षा हुई। केवलज्ञान से वे सभा में सूर्य समान हुए और समीचीन धर्म का उपदेश दिया।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 2 to 15
श्लोक ( Shlok ) 2
नमस्तमःपटच्छन्नजगदुद्योतहेतवे । जिनेन्द्रांशुमते तन्वत्प्रमोभाभारभासिने ॥२॥
जो अज्ञानांधकाररूप वस्त्र से आच्छादित जगत् को प्रकाशित करने वाले हैं तथा सब ओर फैलने वाली ज्ञानरूपी प्रभा के भार से अत्यंत उद्भासित-शोभायमान हैं ऐसे श्रीजिनेंद्ररूपी सूर्य को हमारा नमस्कार है ।।2।।
2. We bow to Lord Jina, the divine sun, who illuminates the world shrouded in the darkness of ignorance, and who radiates brilliance through the all-pervading effulgence of knowledge.
श्लोक ( Shlok ) 3
जयत्यजय्यमाहात्म्यं विशा सितकुशासनम् । शासनं जैनमुद्भासि “मुक्तिलक्ष्म्येकशासनम् ॥३॥
जिसकी महिमा अजेय है, जो मिथ्यादृष्टियों के शासन का खंडन करने वाला है, जो नय प्रमाण के प्रकाश से सदा प्रकाशित रहता है और मोक्षलक्ष्मी का प्रधान कारण है ऐसा जिनशासन निरंतर जयवंत हो ।।3।।
3. May the Jina’s doctrine, whose glory is invincible, which destroys the dominion of false beliefs, which always shines with the light of rational viewpoints and valid knowledge, and which is the foremost cause of liberation, triumph forever.
श्लोक ( Shlok ) 4
रत्नत्रयमयं जैनं जैत्रमस्त्रं जयत्यदः । येनाव्याजं व्यजेष्टार्हन् दुरितारातिवाहिनीम् ॥४॥
श्री अरहंत भगवान् ने जिसके द्वारा पापरूपी शत्रुओं की सेना को सहज ही जीत लिया था ऐसा जयनशील जिनेंद्रप्रणीत रत्नत्रयरूपी अस्त्र हमेशा जयवंत रहे ।।4।।
4. May the invincible weapon of the Ratnatraya (the Three Jewels: Right Faith, Right Knowledge, and Right Conduct), forged by the victorious Lord Jina, who effortlessly conquered the army of sinful enemies, eternally prevail.
श्लोक ( Shlok ) 5 to 15
यः साम्राज्यमधःस्थायि गीर्वाणाधिपबैभवम् । तृणाय मन्यमानः सन् प्राब्राजीदग्रिमः पुमान् ॥५॥
यमनुप्राव्रजन् भूरि सहस्त्राणि महीक्षिताम् । इक्ष्वाकुमो जमुख्यानां स्वामिभक्त्यैव केवलम् ॥६॥
कच्छाद्या यस्य सद्वृत्तं निर्वोढुमसहिष्णवः । वसानाः पर्णवल्काद्यान् वन्यां “वृत्ति प्रपेदिरे ॥७॥
अनाश्वान्यस्तपस्तेपे चरं सोढ्वा परीषहान् । सर्व सहत्वमाध्याय निर्जरासाधनं परम् ॥८॥
चिरं तपस्यतो यस्य जटा मूर्छिन बभुस्तराम् । ध्यानाग्निदग्धक मॅन्धनिर्यधूमशिखा इव ॥९॥
मर्यादाविष्क्रियाहेतोर्विहरन्तं यदृच्छया । चलन्तमिव हेमाद्रिं ददृशुर्य सुरासुराः ॥१०॥
श्रेयसि प्रयते दानं यस्मै दत्त्वा प्रसेदुषि । पञ्चरत्नमयीं वृष्टिं ववृषुः सुरवारिदाः ॥११॥
उद्पादि विभोर्यस्य घातिकर्मारिनिर्जयात् । केवलाख्यं परं ज्योतिर्लोकालोकावमासकम् ॥१२॥
येनाभ्यधायि सद्धर्मः कर्मारातिनिवर्हणः । सदःसरोमुखाम्भोजवनदीधितिमालिना ॥१३॥
यस्मात् स्वान्वयमाहात्म्यं शुश्रुवान् भरतात्मजः । सलीलमनटच्चारुचञ्चच्चीवरवल्कलः ॥१४॥
तमादिदेवं नाभेयं वृषभं वृषभध्वजम् । प्रणौमि प्रणिपत्याई प्रणिधाय मुहुर्मुहुः ॥१५॥
जिन अग्रपुरुष-पुरुषोत्तम ने इंद्र के वैभव को तिरस्कृत करने वाले अपने साम्राज्य को तृण के समान तुच्छ समझते हुए मुनिदीक्षा धारण की थी, जिनके साथ ही केवल स्वामिभक्ति से प्रेरित होकर इक्ष्वाकु और भोजवंश के बड़े-बड़े हजारों राजाओं ने दीक्षा ली थी, जिनके निर्दोष चरित्र को धारण करने के लिए असमर्थ हुए कच्छ, महाकच्छ आदि अनेक राजाओं ने वृक्षों के पत्ते तथा छाल को पहिनना और वन में पैदा हुए कंद-मूल आदि का भक्षण करना प्रारंभ कर दिया था, जिन्होंने आहार पानी का त्यागकर सर्वसहा पृथिवी की तरह सब प्रकार के उपसर्गों के सहन करने का दृढ़ विचार कर अनेक परीषह सहे थे तथा कर्मनिर्जरा के मुख्य कारण तप को चिरकाल तक तपा था, चिरकाल तक तपस्या करने वाले जिन जिनेंद्र के मस्तक पर बड़ी हुई जटाएँ ध्यानरूपी अग्नि से जलाये गये कर्मरूप ईधन से निकलती हुई धूम की शिखाओं के समान शोभायमान होती थी, मर्यादा प्रकट करने के अभिप्राय से स्वेच्छापूर्वक चलते हुए जिन भगवान् को देखकर सुर और असुर ऐसा समझते थे, मानो सुवर्णमय मेरु पर्वत ही चल रहा है, जिन भगवान् को हस्तिनापुर के राजा श्रेयांस के दान देने पर देवरूप मेघों ने पाँच प्रकार के रत्नों की वर्षा की थी, कुछ समय बाद घातियाकर्मरूपी शत्रुओं को पराजित कर देने पर जिन्हें लोकालोक को प्रकाशित करने वाली केवलज्ञानरूपी उत्कृष्ट ज्योति प्राप्त हुई थी, जो सभारूपी सरोवर में बैठे हुए भव्य जीवों के मुखरूपी कमलों को प्रकाशित करने के लिए सूर्य के समान थे, जिन्होंने कर्मरूपी शत्रुओं को नष्ट करने वाले समीचीन धर्म का उपदेश दिया था, और जिनसे अपने वंश का माहात्म्य सुनकर वल्कलों को पहिने हुए भरतपुत्र मरीचि ने लीलापूर्वक नृत्य किया था । ऐसे उन नाभिराजा के पुत्र वृषभचिह्न से सहित आदिदेव (प्रथम तीर्थकर) भगवान् वृषभदेव को मैं नमस्कार कर एकाग्र चित्त से बार-बार उनकी स्तुति करता हूँ ।।5-15।।
5-15. I offer my repeated salutations with focused devotion to Lord Ṛṣabhanātha, the first Tirthankara, son of King Nābhirāja, and bearer of the bull emblem:
- Who regarded the grandeur of Indra’s realm as insignificant, like a blade of grass, and renounced it to embrace asceticism.
- With whom, inspired by pure loyalty, thousands of illustrious kings from the Ikṣvāku and Bhoja dynasties also took initiation.
- Whose impeccable conduct could not be emulated by kings like Kaccha and Mahākaccha, who instead adopted austere lives in forests, surviving on roots and fruits while clad in leaves and bark.
- Who, firm in enduring all afflictions like the earth itself, renounced food and water, faced various hardships, and practiced intense penance to destroy karmas.
- Whose matted hair, resembling plumes of smoke arising from the fire of meditation that burned the fuel of karma, adorned his head with a divine splendor.
- Whose purposeful wandering, aimed at demonstrating the path of righteousness, made celestial beings and demons feel as though a golden Mount Meru was moving before their eyes.
- Who, upon receiving alms from King Śreyāṃsa of Hastināpura, witnessed the heavens showering five kinds of jewels in celebration.
- Who, after subduing the enemies of destructive karmas, attained the supreme illumination of Kevala Jñāna, which lit up the entire universe.
- Who, seated like a sun in the pond of assemblies, illuminated the lotus-like faces of worthy souls (bhavyas).
- Who preached the sublime dharma that destroys the enemies of karma.
- Whose lineage inspired Bharata’s son, Marīci, clothed in bark, to dance gracefully.
Salutations to that Lord Ṛṣabhanātha, the primal deity (Ādideva), adorned with the emblem of the bull. I revere him with a steadfast heart and sing his praises repeatedly.
श्लोक 16 to 25
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
भगवान जिन के ज्ञान, जिनशासन की विजय, और ऋषभनाथ के जीवन की महिमा
Summary of Ādi Purāṇa, Parva 1, Shlokas 2 to 15
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.