भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 |
श्लोक 21 से 30 श्रेणिक की प्रार्थना
श्रेणिक ने अज्ञानवश पाप किए। उन्होंने हिंसा, झूठ आदि से घोर पाप संचित किए। मुनि-वध में आनंद लिया। वे पुराण सुनकर पाप-निराकरण चाहते हैं। दांतों की कांति से स्तुति कर चुप हुए। मुनियों ने श्रेणिक की प्रशंसा की। वे प्रश्न में श्रेष्ठ हैं। उन्होंने चित्त हर्षित किया। वे वही पुराण पूछते हैं जो मुनि चाहते थे। श्रेणिक का प्रश्न पुराण पूछने वालों से मेल खाता। धर्म स्वरूप जानने से संसार स्वरूप की इच्छा प्रकट की।
English translation of Ādi purāṇa parv 2- Shlok 21 to 20
श्लोक ( Shlok ) 21
विज्ञाप्यमन्यदप्यस्ति समाधाय मनः शृणु । यतो भगवतश्चित्तं दृढं स्यान्मन्नुग्रहे ॥२१॥
हे भगवन इसके सिवाय एक बात और कहनी है उसे चित्त स्थिर कर सुन लीजिए जिससे मेरा उपकार करने में आपका चित्त और भी दृढ़ हो जाये ।।21।।
O Lord, apart from this, I have one more thing to say. Please listen to it with a focused mind so that your resolve to help me becomes even firmer. ||21||
श्लोक ( Shlok ) 22
पुरा चरितमज्ञानान्मया दुश्चरितं महत् । तस्यैनसः प्रशान्त्यर्थ प्रायश्चित्तं चराम्यहम् ॥ २२॥
वह बात यह है कि मैंने पहले अज्ञानवश बड़े-बड़े दुराचरण किये है । अब उन पापों की शांति के लिए ही यह प्रायश्चित्त ले रहा हूँ ।।22।।
That matter is that, in the past, out of ignorance, I committed many grave misdeeds. Now, I am undertaking this penance to atone for those sins. ||22||
श्लोक ( Shlok ) 23
हिसानृता न्यरैरामारख्यारम्भपरिग्रहैः । मया संचितमशन पुरैनो निरयोचितम् ॥२३॥
हे नाथ, मुझ अज्ञानी ने पहले हिंसा, झूठ, चोरी, परस्त्रीसेवन और अनेक प्रकार के आरंभ तथा परिग्रहादि के द्वारा अत्यंत घोर पापों का संचय किया है ।।23।।
O Lord, in my ignorance, I have previously accumulated extremely grave sins through violence, falsehood, theft, indulgence in others’ wives, and various forms of possessiveness and worldly attachments. ||23||
श्लोक ( Shlok ) 24
कृतो सुनिवधानन्दस्तीम्रो मिध्यादृशा मया । येनायुष्कर्म दुर्मोचं बद्धं श्वाश्रीं गांतें प्रति ॥२४॥
और तो क्या, मुझ मिथ्यादृष्टि ने मुनिराज के वध करने में भी बड़ा आनंद माना था जिससे मुझे नरक ले जाने वाले नरकायु कम का ऐसा बंध हुआ जो कभी छूट नहीं सकता ।
And not only that, in my deluded state, I even took great pleasure in causing harm to revered monks. As a result, I became bound by the karmas leading to hellish existences, karmas so strong that they cannot be easily escaped. ||24||
श्लोक ( Shlok )25
तत्प्रसीद विभो वक्तुमामूलात् पावनों कथाम् । निष्कयों दुष्कृतस्यास्तु मम पुण्यकथाश्रुतिः ॥२५॥
इसलिए हे प्रभो, उस पवित्र पुराण के प्रारंभ से कहने के लिए मुझ पर प्रसन्न होइए क्योंकि उस पुण्यवर्धक पुराण के सुनने से मेरे पापों का अवश्य ही निराकरण हो जायेगा ।।25।।
Therefore, O Lord, be pleased to narrate that sacred Purana from the very beginning, as listening to that virtuous and merit-enhancing scripture will surely absolve me of my sins. ||25||
श्लोक ( Shlok ) 26
इति प्रश्रयिणी वाचमुदीर्य मगधाधिपः । म्यरमदशनज्योत्स्नाकृतपुष्पार्चनस्तुतिः ॥२६॥
इस प्रकार दाँतों की कांतिरूपी पुष्पों के द्वारा पूजा और स्तुति करते हुए मगधसम्राट् विनय के साथ ऊपर कहे हुए वचन कहकर चुप हो गये ।।26।।
In this manner, offering worship and praise with the radiance of his teeth resembling flowers, the Emperor of Magadha, with humility, spoke the aforementioned words and then fell silent. ||26||
श्लोक ( Shlok ) 27
ततस्तमृषयो दीप्ततपोलक्ष्मीविभूषणाः । प्रशशंसुरिति प्रीता धार्मिकं मगधेश्वरम् ॥ २७॥
तदनंतर श्रेणिक के प्रश्न से प्रसन्न हुए और तीव्र तपश्चरणरूपी लक्ष्मी से शोभायमान मुनिजन नीचे लिखे अनुसार उन धर्मात्मा श्रेणिक महाराज की प्रशंसा करने लगे ।।27।।
Thereafter, pleased by Shrenik’s question and adorned with the splendor of intense austerities, the revered monks began to praise the virtuous King Shrenik in the manner described below. ||27||
श्लोक ( Shlok ) 28
साधु भो मगधाधीश ! साधु प्रश्नविदां वर ! । पृष्ठताद्य त्वया तत्त्वं साधु नः प्रोणितं मनः ॥२८॥
हे मगधेश्वर, तुम धन्य हो, तुम प्रश्न करने वालों में अत्यंत श्रेष्ठ हो, इसलिए और भी धन्य हो, आज महापुराणसंबंधी प्रश्न पूछते हुए तुमने हम लोगों के चित्त को बहुत ही हर्षित किया है ।।28।।
O Lord of Magadha, you are blessed! You are exceedingly noble among those who ask questions, making you even more praiseworthy. Today, by asking about the great Purana, you have greatly delighted our hearts. ||28||
श्लोक ( Shlok ) 29
पिपृच्छिषितमस्माभिर्यदेव ‘परमार्थकम् । तदेवाद्य त्वया पृष्ट संवादः पश्य कीदृशः ॥२९॥
हे श्रेणिक, श्रेष्ठ अक्षरों से सहित जिस पुराण को हम लोग पूछना चाहते थे उसे ही तुमने पूछा है । देखो, यह कैसा अच्छा संबंध मिला है ।।29।।
O Shrenik, the very Purana we were eager to narrate has been asked about by you, adorned with noble words. Behold, how auspicious this connection has turned out to be! ||29||
श्लोक ( Shlok ) 30
“बुभुत्सावेदनं” प्रश्नः स ते धर्मो बुभुत्सितः । त्वया बुभुत्सुना” धर्म विश्वमेव बुभुत्सितम् ॥३०॥
जानने की इच्छा प्रकट करना प्रश्न कहलाता है । आपने अपने प्रश्न में धर्म का स्वरूप जानना चाहा है । सो हे श्रेणिक, धर्म का स्वरूप जानने की इच्छा करते हुए आपने सारे संसार को जानना चाहा है अर्थात् धर्म का स्वरूप जानने की इच्छा से आपने अखिल संसार के स्वरूप को जानने की इच्छा प्रकट की है ।।30।।
The expression of a desire to know is called a question. In your question, you have expressed a desire to understand the nature of dharma. Thus, O Shrenik, by seeking to understand the nature of dharma, you have, in fact, expressed a desire to understand the nature of the entire world. In other words, through your desire to know dharma, you have shown a wish to know the essence of the whole universe. ||30||
श्लोक 31 से 40
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.