भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
आदिपुराण Ādi purāṇa श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 |
श्लोक 106 से 116 काव्य और धर्मकथा की महिमा
धर्मकथा यश और पुण्य का मूलधन है। यह कथा धर्मशास्त्र से संबंधित है। इसमें ऋषभनाथ जैसे महापुरुषों का चरित्र है। यह कल्पलता-सी फलदायी, सरोवर-सी गंभीर, आकाशगंगा-सी पवित्र, और दर्पण-सी प्रतिबिंबित है। यह मिथ्यामत नष्ट करती और वैराग्य बढ़ाती है। इसे सज्जन सुनें।
English translation of Ādi purāṇa parv 1- Shlok 106 to 116
श्लोक ( Shlok ) 106
यशोधनं चिचीषूणां पुण्यपुण्यपणायिनाम् । परं मूल्यमिहाम्नातं काव्यं धर्मकथामयम् ।।१०६।।
जो पुरुष यशरूपी धन का संचय और पुण्यरूपी पण्य का व्यवहार-लेनदेन करना चाहते हैं उनके लिए धर्मकथा को निरूपण करने वाला यह काव्य मूलधन (पूँजी) के समान माना गया है ।।106।।
106. For those who wish to accumulate the wealth of fame and engage in the exchange of the merchandise of virtue, this poetry, which elucidates the path of righteousness, is considered akin to foundational capital.
श्लोक ( Shlok ) 107
इदमध्यवसायाहं कथां धर्मानुबन्धिनीम् । प्रस्तुवे प्रस्तुतां सद्भिर्महापुरुषगोचराम् ॥१०७॥
यह निश्चय कर मैं ऐसी कथा को आरंभ करता हूँ जौ धर्मशास्त्र से संबंध रखने वाली है, जिसका प्रारंभ अनेक सज्जन पुरुषों के द्वारा किया गया है तथा जिसमें ऋषभनाथ आदि महापुरुषों के जीवनचरित्र का वर्णन किया गया है ।।107।।
107. With this conviction, I begin a narrative that is related to the scriptures of dharma, initiated by many noble individuals, and depicts the lives of great souls like Rishabhanatha.
श्लोक ( Shlok ) 108-116
विस्तीर्णानेकशाखाढ्यां सच्छायां फलशालिनीम् । आर्यैर्निषेवितां रम्यां सतीं कल्पलतामिव ॥१०
प्रसन्नामतिगम्भीरां निर्मलां सुखशीतलाम् । “निर्वापितजगत्तापां महतीं सरसोमिव ॥१०९॥
गुरुप्रवाहसंभूतिमपङ्कां तापविच्छिदम् । कृतात्रतारां कृतिभिः पुण्यां व्योमापगामिव ॥११०॥
चेतःप्रसादजननीं कृतमङ्गलसंग्रहाम् । क्रोडीकृतजगद्विम्बां हसन्तीं दर्पणश्रियम् ॥१११॥
कल्याद्विपादिवोत्तुङ्गादमीष्टफलदायिनः । महाशाखामिवोदग्रां श्रुतस्कन्धादुपाहृताम् ॥ ११२।।
प्रथमस्यानुयोगस्य गम्भीरस्योदधेरपि । वेलामित्र बृहद्ध्वानां प्रसृतार्थ महाजलाम् ॥११३॥”
आक्षिप्ताशेषतन्त्रार्थी विक्षिप्तपरशासनाम् । सतां संवेगजननीं निर्वेदरसबृंहिणीम् ॥११४॥
अद्भुतार्थामिमां दिव्यां परमार्थबृहत्कथाम् । लम्भैरनेकैः संदृब्धां गुणाढ्यैः पूर्वसूरिभिः ॥११५॥
यशःश्रेयस्करीं पुण्यां भुक्तिमुक्तिफलप्रदाम् । पूर्वानुपूर्वीमाश्रित्य वक्ष्ये शृणुत सज्जनाः ॥११६॥
जो धर्मकथा कल्पलता के समान, फैली हुई अनेक शाखाओं (डालियों, कथा-उपकथाओं) से सहित है, छाया (अनातप, कांति नामक गुण) से युक्त है, फलों (मधुर फल, स्वर्ग मोक्षादि की प्राप्ति) से शोभायमान है, आर्यों भोगभूमिज मनुष्य, श्रेष्ठ पुरुषों द्वारा सेवित है, मनोहर है, और उत्तम है । अथवा जो धर्मकथा बड़े सरोवर के समान प्रसन्न (स्वच्छ, प्रसादगुण से सहित) है, अत्यंत गंभीर (अगाध, गूढ़ अर्थ से युक्त) है, निर्मल (कीचड़ आदि से रहित, दुःश्रवत्व आदि रोगों से रहित) है, सुखकारी है, शीतल है, और जगत्त्रय के संताप को दूर करने वाली है । अथवा जो धर्मकथा आकाशगंगा के समान गुरुप्रवाह (बड़े भारी प्रवाह, गुरुपरंपरा से युक्त है, पंक (कीचड़, दोष) से रहित है, ताप (गरमी, संसारभ्रमणजन्य खेद) को नष्ट करने वाली है, कुशल पुरुषों (देवों, गणधरादि चतुर पुरुषों द्वारा किये गये अवतार (प्रवेश, अवगाहन) से सहित है और पुण्य (पवित्र, पुण्यवर्धक) रूप है । अथवा जो धर्मकथा चित्त को प्रसन्न करने, सब प्रकार के मंगलों का संग्रह करने तथा अपने आप में जगत्त्रय के प्रतिबिंबित करने के कारण दर्पण की शोभा को हँसती हुई-सी जान पड़ती है । अथवा जो धर्मकथा अत्यंत उन्नत और अभीष्ट फल को देने वाले श्रुतस्कंधरूपी कल्पवृक्ष से प्राप्त हुई श्रेष्ठ बड़ी शाखा के समान शोभायमान हो रही है । अथवा जो धर्मकथा प्रथमानुयोगरूपी गहरे समुद्र की बेला (किनारे) के समान महागंभीर शब्दों से सहित है और फैले हुए महान् अर्थ रूप जल से युक्त है । जो धर्मकथा स्वर्ग मोक्षादि के साधक समस्त तंत्रों का निरूपण करने वाली है, मिथ्यामत को नष्ट करने वाली है, सज्जनों के संवेग को पैदा करने वाली और वैराग्य रस को बढ़ाने वाली है । जो धर्मकथा आश्चर्यकारी अर्थों से भरी हुई है, अत्यंत मनोहर है, सत्य अथवा परम प्रयोजन को सिद्ध करने वाली है, अनेक बड़ी-बड़ी कथाओं से युक्त है, गुणवान् पूर्वाचायों द्वारा जिसकी रचना की गयी है जो यश तथा कल्याण को करने वाली है, पुण्यरूप है और स्वर्गमोक्षादि फलों को देने वाली है ऐसी उस धर्मकथा को मैं पूर्व आचार्यों की आम्नाय के अनुसार कहूँगा । हे सज्जन पुरुषों, उसे तुम सब ध्यान से सुनो ।।108-116।।
108-116. This narrative of dharma is akin to a celestial vine, adorned with numerous branches (subplots and stories), imbued with shade (qualities like calmness and brilliance), and bearing sweet fruits (such as heavenly pleasures and liberation). It is cherished by noble beings, enjoyed by superior individuals, pleasing to the heart, and supremely excellent.
Alternatively, this narrative resembles a great lake—serene (clear and endowed with the quality of lucidity), profoundly deep (rich with profound meanings), pure (free of impurities and distractions), delightful, soothing, and capable of alleviating the suffering of the three worlds.
Or it is like the Milky Way in the sky—flowing with a grand and continuous stream (symbolizing the tradition of the great preceptors), free of impurities, dispelling the heat (anguish of worldly wandering), adorned by the immersion of skilled souls (such as divine beings and accomplished individuals), and embodying sacred virtue.
It could also be seen as a mirror that brings joy to the heart, collects all forms of auspiciousness, and reflects within itself the entirety of the three worlds.
This narrative shines like a majestic branch derived from the sacred tree of scriptural wisdom, which is both elevated and capable of granting the desired results.
Alternatively, it resembles the shoreline of the vast ocean of the Prathamanuyoga (the first branch of Jain scriptures)—filled with profound words and expansive waters of significant meaning.
This narrative expounds on all texts conducive to attaining heaven and liberation, destroys false beliefs, inspires noble sentiments in virtuous people, and enhances the flavor of renunciation.
It is replete with marvelous meanings, exceedingly captivating, aimed at fulfilling the ultimate purpose, and enriched with numerous grand stories. It has been composed by virtuous preceptors of the past, promotes fame and well-being, embodies virtue, and bestows the fruits of heaven and liberation.
I shall narrate this sacred account according to the teachings of the ancient preceptors. O virtuous souls, listen to it attentively.
श्लोक 117 से 126
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155 | श्लोक 156 से 162
पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.