आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121 | श्लोक 122 से 132
श्लोक 133 से 143 जिन सहस्त्रनाम 301 से 400, धर्म और पुण्य के प्रतीक
वे तीनों लोकों में अग्रणी और भव्यजीवों को मोक्ष दिलाने वाले ग्रामणी हैं। वे मार्गदर्शक नेता और शास्त्रों के रचयिता प्रणेता हैं। न्यायशास्त्र के उपदेशक न्यायशास्त्रकृत् और हितोपदेश देने वाले शास्ता हैं। वे धर्म के स्वामी धर्मपति और धर्म से युक्त धर्म्य हैं। उनकी आत्मा धर्मस्वरूप धर्मात्मा और वे तीर्थ के निर्माता धर्मतीर्थकृत् हैं। वृषभ चिह्न से युक्त वृषध्वज, धर्म के अधीश वृषाधीश, और धर्मरूपी पताका वृषकेतु हैं। वे धर्मशस्त्रधारी वृषायुध, धर्मस्वरूप वृष, और जीवों का पोषण करने वाले भर्ता हैं। सुंदर नाभि के कारण हिरण्यनाभि और सत्यस्वरूप भूतात्मा हैं। वे जीवों की रक्षा करने वाले भूतभृत् और मोक्ष के कारण प्रभव हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 25 – Shlok 133 to 143
श्लोक ( Shlok ) 133
महाशोकध्वजोऽशोकः कः स्रष्टा पद्मविष्टरः । पद्मेशः पद्मसम्भूतिः पद्मनाभिरनुत्तरः ॥१३३॥
बड़ा भारी अशोकवृक्ष ही आपका चिह्न है इसलिए आप महाशोकध्वज 301 कहलाते हैं, शोक से रहित होने के कारण अशोक 302 कहलाते हैं, सबको सुख देने वाले हैं इसलिए ‘क’ 303 कहलाते हैं, स्वर्ग और मोक्ष के मार्ग की सृष्टि करते हैं इसलिए सृष्टा 304 कहलाते हैं, आप कमलरूप आसन पर विराजमान हैं इसलिए पद्मविष्टर 305 कहलाते हैं, पद्मा अर्थात् लक्ष्मी के स्वामी हैं इसलिए पद्मेश 306 कहलाते हैं, विहार के समय देव लोग आपके चरणों के नीचे कमलों की रचना कर देते हैं इसलिए आप पद्मसंभूति 307 कहे जाते हैं, आपकी नाभि कमल के समान है इसलिए लोग आपको पद्मनाभि 308 कहते हैं तथा आपसे श्रेष्ठ अन्य कोई नहीं है इसलिए आप अनुत्तर 309 कहलाते हैं ।।133।।
“A great Ashoka tree is your emblem, which is why you are called Mahashokadhvaja (301). Being free from sorrow, you are called Ashoka (302). You bring happiness to everyone, which is why you are known as Ka (303). You create the path to heaven and liberation, so you are called Srishta (304). You are seated on a lotus-shaped throne, which is why you are called Padmavishtara (305). You are the lord of Padma (Lakshmi), so you are known as Padmesha (306). During your wanderings, the celestial beings create lotuses under your feet, hence you are called Padmasambhuti (307). Your navel resembles a lotus, so people call you Padmanabhi (308). And since there is no one superior to you, you are called Anuttara (309).”।।133।।
श्लोक ( Shlok ) 134
पद्मयोनिर्जगद्योनिरित्यः स्तुत्यः स्तुतीश्वरः । स्तवनार्हो हृषीकेशो जितजेयः कृतक्रियः ॥१३४॥
हे भगवन् आपका यह शरीर माता के पद्माकार गर्भाशय में उत्पन्न हुआ था इसलिए आप पद्मयोनि 310 कहलाते हैं, धर्मरूप जगत् की उत्पत्ति के कारण होने से जगयोनि 311 हैं, भव्य जीव तपश्चरण आदि के द्वारा आपको ही प्राप्त करना चाहते हैं इसलिए आप इत्य 312 कहलाते हैं, इंद्र आदि देवों के द्वारा स्तुति करने योग्य हैं इसलिए स्तुत्य 313 कहलाते हैं, स्तुतियों के स्वामी होने से स्तुतीश्वर 314 कहे जाते हैं, स्तवन करने के योग्य हैं, इसलिए स्तवनार्ह 315 कहलाते हैं, इंद्रियों के ईश अर्थात् वश करने वाले स्वामी हैं, इसलिए हृषीकेश 316 कहे जाते हैं, आपने जीतने योग्य समस्त मोहादि शत्रुओं को जीत लिया है इसलिए आप जितजेय 317 कहलाते हैं, और आप करने योग्य समस्त क्रियाएँ कर चुके हैं इसलिए कृतक्रिय 318 कहे जाते हैं ।।134।।
“O Lord, your body originated in the lotus-shaped womb of your mother, which is why you are called Padmayoni (310). Since you are the cause of the creation of the world of righteousness, you are known as Jagayoni (311). Worthy beings desire to attain you through practices like penance, so you are called Itya (312). You are worthy of being praised by gods like Indra, hence you are called Stutya (313). Being the master of praises, you are known as Stutishwara (314). As you are deserving of eulogies, you are called Stavanarha (315). You are the Lord of the senses, having control over them, so you are called Hrishikesha (316). You have conquered all conquerable enemies such as delusion, so you are called Jitajeya (317). And, having accomplished all the tasks to be done, you are known as Kritakriya (318).”।।134।।
श्लोक ( Shlok ) 135
गणाधिपो गणज्येष्ठो गण्यः पुण्यो गणाग्रणीः । गुणाकरो गुणाम्भोधिर्गुणज्ञो गुणनायकः ॥१३५॥
आप बारह सभारूप गण के स्वामी होने से गणाधिप 319 कहलाते हैं, समस्त गणों में श्रेष्ठ होने के कारण गणज्येष्ठ 320 कहे जाते हैं, तीनों लोकों में आप ही गणना करने के योग्य हैं इसलिए गण्य 321 कहलाते हैं, पवित्र हैं इसलिए पुण्य 322 हैं, समस्त सभा में स्थित जीवों को कल्याण के मार्ग में आगे ले जाने वाले हैं इसलिए गणाग्रणी 323 कहलाते हैं, गुणों की खान हैं इसलिए गुणाकर 324 कहे जाते हैं, आप गुणों के समूह हैं इसलिए गुणांभोधि 325 कहलाते हैं, आप गुणों को जानते हैं इसलिए गुणज्ञ 326 कहे जाते हैं और गुणों के स्वामी हैं इसलिए गणधर आपको गुणनायक 327 कहते हैं ।।135।।
“You are the lord of the twelve assemblies (sabhas), which is why you are called Ganadhipa (319). Being the supreme among all assemblies, you are known as Ganjyeshtha (320). In all the three worlds, you alone are worthy of being counted or considered, hence you are called Ganya (321). You are pure, therefore known as Punya (322). You guide all beings present in the assemblies towards the path of welfare, so you are called Ganagrani (323). Being a treasure house of virtues, you are called Gunakara (324). You are an ocean of virtues, which is why you are known as Gunambhodhi (325). You possess the knowledge of virtues, hence called Gunjna (326). And being the lord of virtues, the Ganadharas (spiritual leaders) call you Gunanayaka (327).”।।135।।
श्लोक ( Shlok ) 136
गुणादरी गुणोच्छेदी निर्गुणः पुण्यगीर्गुणः । शरण्यः पुण्यवाक्पूतो वरेण्यः पुण्यनायकः ॥१३६॥
गुणों का आदर करते हैं इसलिए गुणादरी 328 कहलाते हैं, सत्त्व, रज, तम अथवा काम, क्रोध आदि वैभाविक गुणों को नष्ट करने वाले हैं इसलिए आप गुणोच्छेदी 329 कहे जाते हैं, आप वैभाविक गुणों से रहित हैं इसलिए निर्गुण 330 कहलाते हैं, पवित्र वाणी के धारक हैं इसलिए पुण्यगी 331 कहे जाते हैं, गुणों से युक्त हैं इसलिए गुण 332 कहलाते हैं, शरण में आये हुए जीवों की रक्षा करने वाले हैं इसलिए शरण्य 333 कहे जाते हैं, आपके वचन पवित्र हैं इसलिए पूतवाक् 334 कहलाते हैं, स्वयं पवित्र हैं इसलिए पूत 335 कहे जाते हैं, श्रेष्ठ हैं इसलिए वरेण्य 336 कहलाते हैं और पुण्य के अधिपति हैं इसलिए पुण्यनायक 337 कहे जाते हैं ।।136।।
“You honor virtues, which is why you are called Gunadari (328). You destroy materialistic qualities like sattva, rajas, tamas, or desires such as lust and anger, so you are known as Gunocchedi (329). Being free from materialistic qualities, you are called Nirguna (330). You are the bearer of pure speech, hence you are known as Punyagi (331). Being endowed with virtues, you are called Guna (332). You protect beings who seek refuge in you, which is why you are known as Sharanya (333). Your words are pure, so you are called Putavak (334). You are inherently pure, therefore known as Puta (335). You are supreme, hence you are called Varenya (336). And, being the lord of virtues, you are known as Punyanaayaka (337).”।।136।।
श्लोक ( Shlok ) 137
अगण्यः पुण्यधीर्गुण्यः पुण्यकृत् पुण्यशासनः । धर्मारामो गुणग्रामः पुण्यापुण्यनिरोधकः ॥१३७॥
आपकी गणना नहीं हो सकती अर्थात् आप अपरिमित गुणों के धारक हैं इसलिए अगण्य 138 कहलाते हैं, पवित्र बुद्धि के धारक होने से पुण्यधी 339 कहे जाते हैं, गुणों से सहित हैं इसलिए गुण्य 340 कहलाते हैं, पुण्य को करने वाले हैं इसलिए पुण्यकृत् 341 कहे जाते हैं, आपका शासन पुण्यरूप अर्थात् पवित्र है इसलिए आप पुण्यशासन 342 माने जाते हैं, धर्म के उपवनस्वरूप होने से धर्माराम 343 कहे जाते हैं, आपमें अनेक गुणों का ग्राम अर्थात् समूह पाया जाता है इसलिए आप गुणग्राम 344 कहलाते हैं, आपने शुद्धोपयोग में लीन होकर पुण्य और पाप दोनों का निरोध कर दिया है इसलिए आप पुण्यापुण्यनिरोधक 345 कहे जाते हैं ।।137।।
“You are immeasurable, meaning you possess infinite virtues, which is why you are called Aganya (338). Being the possessor of pure intellect, you are known as Punyadhi (339). Since you are endowed with virtues, you are called Gunya (340). You are the performer of virtuous deeds, so you are called Punyakrit (341). Your rule is virtuous and pure, which is why you are considered Punyashasana (342). Being like a garden of righteousness, you are called Dharmarama (343). Since you possess a multitude of virtues, you are known as Gunagrama (344). By immersing yourself in pure awareness, you have prevented both merit and sin, which is why you are called Punya-Apunya-Nirodhaka (345).”।।137।।
श्लोक ( Shlok ) 138
पापापेतो विपापात्मा विपाप्मा वीतकल्मषः । निर्द्वन्द्वो निर्मदः शान्तो निर्मोहो निरुपद्रवः ॥१३८
आप हिंसादि पापों से रहित हैं इसलिए पापापेत 346 माने गये हैं, आपकी आत्मा से समस्त पाप विगत हो गये हैं इसलिए आप विपापात्मा 347 कहे जाते हैं, आपने पापकर्म नष्ट कर दिये हैं इसलिए विपाप्मा 348 कहलाते हैं, आपके समस्त कल्मष अर्थात् राग-द्वेष आदि भाव कर्मरूपी मल नष्ट हो चुके हैं इसलिए वीतकल्मषं 349 माने जाते हैं, परिग्रहरहित होने से निर्द्वंद्व 350 हैं, अहंकार से रहित होने के कारण निर्वेद 351 कहलाते हैं, आपका मोह निकल चुका है, इसलिए आप निर्मोह 352 हैं और उपद्रव उपसर्ग आदि से रहित हैं इसलिए निरुपद्रव 353 कहलाते हैं ।।138।।
“You are free from sins like violence, which is why you are called Papapeta (346). All sins have departed from your soul, so you are known as Vipapatma (347). You have destroyed sinful karmas, hence you are called Vipapma (348). All impurities such as attachment, aversion, and karmic filth have been eradicated from you, which is why you are considered Vitakalmasa (349). Being free from attachment and possessions, you are known as Nirdvandva (350). Being devoid of ego, you are called Nirveda (351). Delusion has been completely eliminated from you, so you are called Nirmoha (352). And being free from disturbances and afflictions like calamities or obstacles, you are known as Nirupadrava (353).”।।138।।
श्लोक ( Shlok ) 139
निर्निमेषो निराहारो निष्क्रियो निरुपप्लवः । निष्कलङ्को निरस्तैना निर्धूतागा निरास्रवः ॥१३९॥
आपके नेत्रों के पलक नहीं झपते इसलिए आप निर्निमेष 354 कहलाते हैं, आप कवलाहार नहीं करते इसलिए निराहार 355 हैं, सांसारिक क्रियाओं से रहित हैं इसलिए निष्क्रिय 356 हैं, बाधारहित हैं इसलिए निरुपप्लव 358 हैं, कलंकरहित होने से निष्कलंक 359 हैं, आपने समस्त एनस् अर्थात् पापों को दूर हटा दिया है इसलिए निरस्तैना 360 कहलाते हैं, समस्त अपराधों को आपने दूर कर दिया है इसलिए निद्र्धूतागस् 361 कहे जाते हैं, और कर्मों के आस्रव से रहित होने के कारण निरास्रव 362 कहलाते हैं ।।139।।
“Your eyes do not blink, which is why you are called Nirnimesha (354). You do not consume material food, so you are known as Nirahara (355). Being free from worldly activities, you are called Nishkriya (356). You are free from obstacles, hence you are known as Nirupaplava (358). Being spotless and free from blemishes, you are called Nishkalanka (359). You have completely removed all sins (enas), which is why you are called Nirastaina (360). You have eliminated all faults, so you are known as Nirdhutagas (361). And, being free from the influx of karmas, you are called Nirasrava (362).”।।139।।
श्लोक ( Shlok ) 140
विशालो विपुलज्योतिरतुलोऽचिन्त्यवैभवः । सुसंवृतः सुगुप्तात्मा सुभुत् सुनयतत्ववित् ॥१४०॥
आप सबसे महान हैं इसलिए विशाल 363 कहे जाते हैं, केवलज्ञानरूपी विशाल ज्योति को धारण करने वाले हैं इसलिए विपुलज्योति 364 माने जाते हैं, उपमारहित होने से अतुल 365 हैं, आपका वैभव अचिंत्य है इसलिए अचिंत्यवैभव 366 कहलाते हैं, आप नवीन कर्मों का आस्रव रोककर पूर्ण संवर कर चुके हैं इसलिए सुसंवृत 367 कहलाते हैं, आपकी आत्मा अतिशय सुरक्षित है अथवा मनोगुप्ति आदि गुप्तियों से युक्त है इसलिए विद्वान लोग आपको सुगुप्तात्मा 368 कहते हैं, आप समस्त पदार्थों को अच्छी तरह जानते हैं इसलिए सुभुत् 369 कहलाते हैं और आप समीचीन नयों के यथार्थ रहस्य को जानते हैं इसलिए सुनयतत्त्वविद् 370 कहलाते हैं ।।140।।
“You are the greatest of all, which is why you are called Vishala (363). You possess the vast light of Kevalgyan (absolute knowledge), so you are known as Vipuljyoti (364). Being incomparable, you are called Atula (365). Your magnificence is beyond comprehension, hence you are called Achintyavaibhava (366). You have completely prevented the influx of new karmas, achieving perfect restraint, so you are known as Susamvrita (367). Your soul is exceptionally well-protected or endowed with the protections like mind-control (Manogupti), so the wise call you Suguptatma (368). You thoroughly understand all substances, which is why you are called Subhuta (369). And, you understand the true essence of the correct viewpoints (Nayas), hence you are known as Sunayatattvavid (370).”।।140।।
श्लोक ( Shlok ) 141
एकविद्यो महाविद्यो मुनिः परिवृढः पतिः। धोशो विद्यानिधिः साक्षी विनेता विहतान्तकः ॥१४१॥
आप केवलज्ञानरूपी एक विद्या को धारण करने से एकविद्य 371 कहलाते हैं, अनेक बड़ी-बड़ी विद्याएं धारण करने से महाविद्य 372 कहे जाते हैं, प्रत्यक्षज्ञानी होने से मुनि 373 हैं, सबके स्वामी हैं इसलिए परिवृढ़ 374 कहलाते हैं, जगत् के जीवों की रक्षा करते हैं इसलिए पति 375 हैं, बुद्धि के स्वामी हैं इसलिए धीश 376 कहलाते हैं, विद्याओं के भंडार हैं इसलिए विद्यानिधि 377 माने जाते हैं, समस्त पदार्थों को प्रत्यक्ष जानते हैं इसलिए साक्षी 378 कहलाते हैं, मोक्षमार्ग को प्रकट करने वाले हैं इसलिए विनेता 379 कहे जाते हैं और यमराज अर्थात् मृत्यु को नष्ट करने वाले हैं इसलिए विहतांतक 380 कहलाते हैं ।।141।।
“You possess the single knowledge of Kevalgyan (absolute knowledge), which is why you are called Ekavidya (371). Having mastered many great forms of knowledge, you are known as Mahavidya (372). Being a direct knower, you are called Muni (373). You are the lord of all, hence called Parivriddha (374). You protect the beings of the world, so you are known as Pati (375). Being the master of intellect, you are called Dhisha (376). You are a treasure of knowledge, therefore known as Vidyanidhi (377). Since you have direct knowledge of all substances, you are called Sakshi (378). You reveal the path to liberation, so you are known as Vineta (379). And, being the destroyer of Yamaraja (death), you are called Vihatantaka (380).”।।141।।
श्लोक ( Shlok ) 142
पिता पितामहः पाता पवित्रः पावनो गतिः । त्राता भिषग्वरो वर्यो वरदः परमः पुमान् ॥१४२॥
आप सब जीवों की नरकादि गतियों से रक्षा करते हैं इसलिए पिता 381 कहलाते हैं, सबके गुरु हैं इसलिए पितामह 382 कहे जाते हैं, सबका पालन करने से पाता 383 कहलाते हैं, अतिशय शुद्ध हैं इसलिए पवित्र 384 कहे जाते हैं, सबको शुद्ध या पवित्र करते हैं इसलिए पावन 385 माने जाते हैं, समस्त भव्य तपस्या करके आपके ही अनुरूप होना चाहते हैं इसलिए आप सबकी गति 386 अथवा खंडाकार छेद निकालने पर गतिरहित होने से अगति कहलाते हैं, समस्त जीवों की रक्षा करने से त्राता 387 कहलाते हैं, जन्म-जरा-मरणरूपी रोग को नष्ट करने के लिए उत्तम वैद्य हैं इसलिए भिषग्वर 388 कहे जाते हैं, श्रेष्ठ होने से वर्य 389 हैं, इच्छानुकूल पदार्थों को प्रदान करते हैं इसलिए वरद 390 कहलाते हैं, आपकी ज्ञानादि-लक्ष्मी अतिशय श्रेष्ठ है इसलिए परम 391 कहे जाते हैं, और आत्मा तथा पर पुरुषों को पवित्र करने के कारण पुमान् 392 कहलाते हैं ।।142।।
“You protect all beings from destinies like hell, which is why you are called Pita (381). Being the guru of all, you are known as Pitamah (382). You nurture everyone, so you are called Pata (383). You are supremely pure, hence known as Pavitra (384). You purify or sanctify everyone, which is why you are called Pavana (385). All worthy beings aspire to become like you through penance, so you are called Gati (386). Alternatively, having no movement when pierced by a sectional cut signifies being Agati. You protect all beings, hence you are known as Trata (387). You are the supreme healer who destroys the disease of birth, aging, and death, so you are called Bhishagvara (388). Being supreme, you are known as Varya (389). You grant desired objects according to one’s wishes, which is why you are called Varada (390). Your wealth of knowledge and other virtues is supremely excellent, hence you are called Parama (391). And, as you purify both yourself and others, you are known as Puman (392).”।।142।।
श्लोक ( Shlok ) 143
कविः पुराणपुरुषो वर्षीयान् वृषभः पुरुः । प्रतिष्ठा प्रसवो हेतुर्भुवनैकपितामहः ॥१४३॥
द्वादशांग का वर्णन करने वाले हैं इसलिए कवि 393 कहलाते हैं, अनादिकाल होने से पुराणपुरुष 394 कहे जाते हैं, ज्ञानादि गुणों की अपेक्षा अतिशय वृद्ध हैं इसलिए वर्षीयान् 395 कहलाते हैं, श्रेष्ठ होने से ऋषभ 396 कहलाते हैं, तीर्थंकरों में आदिपुरुष होने से पुरु 397 कहे जाते हैं, आप प्रतिष्ठा अर्थात् सम्मान अथवा स्थिरता के कारण हैं इसलिए प्रतिष्ठाप्रसव 398 कहलाते हैं, समस्त उत्तम कार्यों के कारण हैं इसलिए हेतु 399 कहे जाते हैं, और संसार के एकमात्र गुरु हैं इसलिए भुवनैकपितामह 400 कहलाते हैं ।।143।।
“You are the one who explains the twelve Angas (scriptures), which is why you are called Kavi (393). Being from the beginning of time, you are known as Purana Purusha (394). You are exceedingly old in terms of knowledge and other virtues, so you are called Vrishtyan (395). Being supreme, you are known as Rishabha (396). As the first among Tirthankaras, you are called Puru (397). Due to your prestige, honor, or stability, you are known as Pratishtha Prasava (398). You are the cause of all noble deeds, hence called Hetu (399). And, being the sole guru of the world, you are known as Bhuvanaika Pitamah (400).”।।143।।
श्लोक 144 से 155
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 102 | श्लोक 103 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 261 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 172 | श्लोक 173 से 181 | श्लोक 182 से 186
आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121 | श्लोक 122 से 132