आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 64 | श्लोक 65 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 95 | श्लोक 96 से 111 | श्लोक 112 से 120 | श्लोक 121 से 131
श्लोक 132 से 141 धर्म्यध्यान के भेद
ध्यान मुक्ति का कारण है। यह धर्म्य और शुक्ल दो प्रकार का है। वस्तु का स्वरूप धर्म है। धर्म्यध्यान चार भेदों का है। आज्ञाविचय आगम का ध्यान है। आगम सूक्ष्म पदार्थों को प्रकाशित करता है। मुनि आगम का ध्यान करता है। अपायविचय संसार के दुःखों का चिंतवन है।
English translation of Ādi purāṇa parv 21 – Shlok 132 to 141
श्लोक ( Shlok ) 132
प्रशस्तप्रणिधानं यत् स्थिरमेकत्र वस्तुनि । तद् ध्यानमुक्तं मुक्त्यङ्ग धर्म्य शुक्लमिति द्विधा ॥१३२॥
जो किसी एक ही वस्तु में परिणामों की स्थिर और प्रशंसनीय एकाग्रता होती है उसे ही ध्यान कहते हैं, ऐसा ध्यान ही मुक्ति का कारण होता है । वह ध्यान धर्म्यध्यान और शुक्ल ध्यान के भेद से दो प्रकार का होता है ।।132।।
That which involves a steady and commendable concentration of thoughts on a single object is called Dhyana (meditation). Such meditation alone is the cause of liberation.
This meditation is of two types: Dharma Dhyana (Righteous Meditation) and Shukla Dhyana (Pure Meditation). 132.
श्लोक ( Shlok ) 133
तत्रानपेतं यद्धर्मात्तध्यानं धर्म्यमिष्यते । धम्यों हि वस्तुयाश्रात्म्यमुत्पादादि त्रयात्मकम् ॥१३३॥
उन दोनों में से जो ध्यान धर्म से सहित होता है वह धर्म्यध्यान कहलाता है । उत्पाद, व्यय और ध्रौव्य इन तीनों सहित जो वस्तु का यथार्थ स्वरूप है वही धर्म कहलाता है । भावार्थ―वस्तु के स्वभाव को धर्म कहते हैं और जिस ध्यान में वस्तु के स्वभाव का चिंतवन किया जाता है उसे धर्म्यध्यान कहते हैं ।।133।।
Of the two types of meditation, the one that is accompanied by Dharma (righteousness) is called Dharma Dhyana (Righteous Meditation).
The true nature of a substance consists of three aspects: Utpad (origination), Vyaya (destruction), and Dhrauvya (permanence). This is what is referred to as Dharma (the intrinsic nature of a substance).
Explanation: The natural characteristic of a substance is called Dharma, and the meditation in which contemplation on the true nature of substances takes place is known as Dharma Dhyana. 133.
श्लोक ( Shlok ) 134
तदाज्ञा पायसंस्थानविपाकविचयात्मकम् । चतुर्विकल्पमाम्नातं ध्यानमाम्नाय वेदिभिः ॥१३४॥
आगम की परंपरा को जानने वाले ऋषियों ने उस धर्म्यध्यान के आज्ञाविचय, अपायविचय, संस्थानविचय और विपाकविचय इस प्रकार चार भेद माने हैं ।।134।।
The sages who are well-versed in the tradition of the scriptures have classified Dharma Dhyana (Righteous Meditation) into four types:
- Ājñā Vichaya – Contemplation on the teachings and commandments of the scriptures.
- Apāya Vichaya – Reflection on the causes of suffering and how to avoid them.
- Saṁsthāna Vichaya – Meditation on the structure and nature of the universe and living beings.
- Vipāka Vichaya – Understanding the consequences of karma and its results.134.
श्लोक ( Shlok ) 135
तत्राज्ञेत्यागमः सूक्ष्मविषयः प्रणिगद्यते । दृश्यानुमेयवर्ज्ये हि श्रद्धेयांशे “गतिः श्रुतेः ॥१३५॥
उनमें से अत्यंत सूक्ष्म पदार्थ को विषय करने वाला जो आगम है उसे आज्ञा कहते हैं क्योंकि प्रत्यक्ष और अनुमान के विषय से रहित केवल श्रद्धान करने योग्य पदार्थ में एक आगम की ही गति होती है । भावार्थ―संसार में कितने ही पदार्थ ऐसे हैं जो न तो प्रत्यक्ष से जाने जा सकते हैं और न अनुमान से ही । ऐसे सूक्ष्म, अंतरित और दूरवर्ती पदार्थों का ज्ञान सिर्फ आगम के द्वारा ही होता है अर्थात् आप्त प्रणीत आगम में ऐसा लिखा है इसलिए ही वे माने जाते हैं ।।135।।
Among these, the Āgama (scripture) that deals with extremely subtle substances is called Ājñā (command or authoritative knowledge). This is because, in matters that cannot be known through direct perception (Pratyaksha) or inference (Anumāna), only Āgama serves as the guiding source and is to be accepted with faith.
Explanation: In this world, there are many substances that cannot be perceived directly (Pratyaksha) or inferred (Anumāna). Knowledge of such subtle, hidden, or distant substances is obtained only through Āgama (scriptures authored by omniscient beings). These truths are accepted because they are stated in the Āpta-pranīta Āgama (scriptures composed by trustworthy enlightened beings). 135.
श्लोक ( Shlok ) 136
श्रुतिः सूनृतमाज्ञाप्तवचो वेदाङ्गमागमः । आम्नायश्चेति पर्यायैः सोऽधिगम्यो मनीषिभिः ॥१३६॥
श्रुति, सूनृत, आज्ञा, आप्त वचन, वेदांग, आगम और आम्नाय इन पर्यायवाचक शब्दों से बुद्धिमान् पुरुष उस आगम को जानते हैं ।।136।।
Wise individuals recognize Āgama (scripture) through its synonymous terms:
- Shruti – That which is heard (revealed knowledge).
- Sūnṛta – Truthful speech or divine words.
- Ājñā – Command or authoritative instruction.
- Āpta Vachana – The words of an enlightened and trustworthy being.
- Vedāṅga – The auxiliary scriptures related to the Vedas.
- Āgama – The sacred scriptures.
- Āmnāya – Traditional or scriptural recitation. 136.
श्लोक ( Shlok ) 137 –139
अनादिनिधनं सूक्ष्मं सद्भू तार्थप्रकाशनम् । पुरुषार्थोपदेशित्वाद् यद्भूतहितमूर्जितम् ॥ १३७॥
अजय्यममितं तीर्थ्यैरनालीढमहोदयम् । महानुभावमर्थाव गाढं गम्भीरशासनम् ॥१३८॥
परं प्रवचनं “सूक्तमाप्तोपज़मनन्यथा । मन्यमानो मुनिर्ध्यायेद् भावानाशाविभावितान् ॥१३९॥
जो आदि और अंत से रहित है, सूक्ष्म है, यथार्थ अर्थ को प्रकाशित करने वाला है, जो मोक्षरूप पुरुषार्थ का उपदेशक होने के कारण संसार के समस्त जीवों का हित करने वाली युक्तियों से प्रबल है, जो किसी के द्वारा जीता नहीं जा सकता, जो अपरिमित है, परवादी लोग जिसके माहात्म्य को छू भी नहीं सकते हैं, जो अत्यंत प्रभावशाली है, जीव अजीव आदि पदार्थों से भरा हुआ है, जिसका शासन अतिशय गंभीर है, जो परम उत्कृष्ट है, सूक्ष्म है और आप्त के द्वारा कहा हुआ है ऐसे प्रवचन अर्थात् आगम को सत्यार्थ रूप मानता हुआ मुनि आगम में कहे हुए पदार्थों का ध्यान करे ।।137-139।।
The enlightened monk should meditate on the truths revealed in the Āgama (scriptures), considering them to be the ultimate reality.
The Āgama is:
- Beginningless and endless, eternal in nature.
- Subtle, revealing the deepest truths.
- Illuminating the true meaning of reality.
- A guide to the path of liberation, teaching the highest purpose of life.
- Beneficial to all living beings, filled with powerful reasoning that leads to well-being.
- Unconquerable, beyond refutation.
- Infinite and immeasurable, beyond human limitations.
- Beyond the reach of opponents, whose greatness cannot even be touched by skeptics.
- Highly influential, having profound effects on spiritual seekers.
- Composed of knowledge about living and non-living substances, explaining the universe comprehensively.
- Deep and authoritative, with an exceptionally profound governance over spiritual truth.
- Supremely excellent, surpassing all other knowledge.
- Subtle and precise, revealing even the most intricate aspects of reality.
- Spoken by the enlightened ones (Āpta), ensuring its authenticity.
Thus, a true monk, believing in the absolute truth of the Āgama, should meditate upon the realities described within it. 137-139.
श्लोक ( Shlok ) 140
जैनीं प्रमाणयन्नाज्ञां योगी योगविदां वर । ध्यायेद्धर्मास्तिकायादीन् भावान् सूक्ष्मान् यथागमम् ॥१४०॥
योग के जानने वालों में श्रेष्ठ योगी जिनेंद्र भगवान की आज्ञा को प्रमाण मानता हुआ धर्मास्तिकाय आदि सूक्ष्म पदार्थों का आगम में कहे अनुसार ध्यान करे ।।140।।
Among those who understand Yoga, the supreme yogi accepts the command of Jinendra Bhagwan (the Lord of Jinas) as the ultimate authority.
With this faith, he should meditate upon the subtle substances such as Dharmāstikāya (the medium of motion) and others, exactly as described in the Āgama (scriptures). 140.
श्लोक ( Shlok ) 141
आज्ञाविचय एष स्यादपायविचयः पुनः । तापत्रयादिजन्माब्धिगतापायविचिन्तनम् ॥१४१॥
इस प्रकार के ध्यान करने को आज्ञाविचय नाम का धर्म्यध्यान कहते हैं । अब आगे अपायविचय नाम के धर्म्यध्यान का वर्णन किया जाता है । तीन प्रकार के संताप आदि से भरे हुए संसाररूपी समुद्र में जो प्राणी पड़े हुए हैं उनके अपाय का चिंतवन करना सो अपायविचय नाम का धर्म्यध्यान है । भावार्थ―यह संसाररूपी समुद्र मानसिक, वाचनिक, कायिक अथवा जन्म जरा मरण से होने वाले, तीन प्रकार के संतापों से भरा हुआ है । इसमें पड़े हुए जीव निरंतर दुःख भोगते रहते हैं । उनके दुःख का बार-बार चिंतवन करना सो अपायविचय नाम का धर्म्यध्यान है ।।141।।
The meditation described above is known as Ājñā Vichaya, a type of Dharma Dhyana (righteous meditation). Now, the explanation of Apāya Vichaya, another type of Dharma Dhyana, is given.
Apāya Vichaya is the contemplation of the suffering of beings trapped in the ocean of worldly existence, which is filled with three types of afflictions (Tāpa).
Explanation: This ocean of worldly existence is full of three types of afflictions:
- Mental (Mānasika Tāpa) – Sufferings caused by emotions, thoughts, and inner turmoil.
- Verbal (Vāchanika Tāpa) – Sufferings caused by speech, harsh words, or conflicts.
- Physical (Kāyika Tāpa) – Sufferings caused by the body, birth, aging, and death.
Beings trapped in this ocean continuously experience suffering. Constantly reflecting on their misery is known as Apāya Vichaya Dharma Dhyana. 141.
श्लोक 142 से 151
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209
आदिपुराण पर्व 19 – नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 192
आदिपुराण पर्व 20 – भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 183 | श्लोक 184 से 193 | श्लोक 194 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 253 | श्लोक 254 से 261
आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 64 | श्लोक 65 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 95 | श्लोक 96 से 111 | श्लोक 112 से 120 | श्लोक 121 से 131