आदिपुराण पर्व 20 – भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 82 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 183 | श्लोक 184 से 193 |
श्लोक 194 से 201 भगवान के अंतरंग तप
भगवान का वैयावृत्य तप रत्नत्रय में व्यापार था। उनकी शुभ कषाय मंद हो गई थी। वे प्रायश्चित्त, विनय, वैयावृत्य के स्वामी थे। धर्म-सृष्टि को उन्होंने उदाहरण स्वरूप धारण किया। वे स्वाध्याय करते थे। स्वाध्याय से मुनियों में यह परंपरा चली। स्वाध्याय से चित्त स्थिर होता है। उनका व्युत्सर्ग तप शरीर से ममत्व छोड़ने में था।
English translation of Ādi purāṇa parv 20 – Shlok 194 to 201
श्लोक ( Shlok ) 194
वैयावृत्यं च तस्यासी न्मार्गव्यापृति मात्रकम् । भगवान् परमेष्ठी हि क्वान्यत्र व्यापृतो भवेत् ॥ १९४॥
रत्नत्रय रूप मार्ग में व्यापार करना ही उनका वैयावृत्य तप कहलाता था क्योंकि वे परमेष्ठी भगवान् रत्नत्रय को छोड़कर और किसमें व्यावृत्ति (व्यापार) करते । भावार्थ―दीन-दुःखी जीवों की सेवा में व्यापृत रहने को वैयावृत्य कहते हैं परंतु यह शुभ कषाय का तीव्र उदय होते ही हो सकता है । भगवान् की शुभकषाय भी अतिशय मंद हो गयी थी इसलिए उनकी प्रवृत्ति बाह्य व्यापार से हटकर रत्नत्रय रूप मार्ग में ही रहती थी । अत: उसकी अपेक्षा उनके वैयावृत्य तप सिद्ध हुआ था ।।194।।
“Their engagement in the path of the Three Jewels (Ratnatraya—Right Knowledge, Right Faith, and Right Conduct) itself was considered their Vaiyāvṛtya Tapas (austerity of selfless service). For, being the supreme Lord, what else could they possibly engage in apart from the Ratnatraya?
Meaning: Generally, Vaiyāvṛtya refers to serving the suffering and needy beings, but this requires the presence of subtle virtuous passions (shubha-kashāya). However, since even the slightest trace of such passions had diminished in Lord Rishabhadev, his activity was completely detached from worldly engagements and solely focused on the path of the Three Jewels.
Thus, in his case, the austerity of Vaiyāvṛtya was perfected through his unwavering dedication to the Ratnatraya.” ( 194)
श्लोक ( Shlok ) 195
इदमत्र तु तात्पर्य प्रायश्चित्तादिके त्रये । तपस्यस्मिन्नियन्तृत्व न नियम्य त्य मीशितुः ॥१९५॥
यहाँ तात्पर्य यह है कि स्वामी वृषभदेव के इन प्रायश्चित्त, विनय और वैयावृत्य नामक तीन तपों के विषय में केवल नियंतापन ही था अर्थात् वे इनका दूसरों के लिए उपदेश देते थे, स्वयं किसी के नियम्य नहीं थे अर्थात् दूसरों से उपदेश ग्रहण कर इनका पालन नहीं करते थे । भावार्थ―भगवान् इन तीनों तपों के स्वामी थे न कि अन्य मुनियों के समान पालन करते हुए इनके अधीन रहते थे ।।195।।
“The essence here is that Lord Rishabhadev had only a prescriptive role (Niyantāpan) regarding the three austerities—Prāyaśchitta (atonement), Vinaya (humility), and Vaiyāvṛtya (selfless service). He instructed others to practice them but was not bound by them himself, nor did he follow them as a disciple under someone’s guidance.
Meaning: Unlike other ascetics who observe these austerities as a discipline, Lord Rishabhadev was their master, not their subject. He did not need to practice them as others did, for he was beyond any faults or dependencies. Instead, he guided others on the path of these disciplines.” ( 195)
श्लोक ( Shlok ) 196
यावान् धर्ममयः सर्गस्तं कृत्स्नं स सनातनः। युगात्री प्रथयामास स्वानुष्ठानैनिदर्शनेः ॥ १९६॥
इस संसार में जो कुछ धर्म-सृष्टि थी सनातन भगवान् वृषभदेव ने वह सब उदाहरण स्वरूप स्वयं धारण कर इस युग के आदि में प्रसिद्ध की थी । भावार्थ―भगवान् धार्मिक कार्यों का स्वयं पालन करके ही दूसरों के लिए उपदेश देते थे ।।196।।
“In this world, whatever religious order (Dharma-Sṛṣṭi) existed, the eternal Lord Rishabhadev himself adopted it as an example and established it at the very beginning of this era.
Meaning: Lord Rishabhadev did not merely preach religious principles—he first practiced them himself and then set them as an example for others to follow.” (196)
श्लोक ( Shlok ) 197
- स्वधीतिनोऽपि तस्यासीत् स्वाध्यायः शुद्धये धियः । सौवाध्यायिकतां प्रापन् यतोऽद्यत्वेऽपि संयताः ॥
यद्यपि भगवान स्वयं अनेक शास्त्रों (द्वादशांग) के जानने वाले थे तथापि वे बुद्धि की शुद्धि के लिए निरंतर स्वाध्याय करते थे क्योंकि इन्हीं का स्वाध्याय देखकर मुनि लोग आज भी स्वाध्याय करते हैं । भावार्थ―यद्यपि उनके लिए स्वाध्याय करना अत्यावश्यक नहीं था क्योंकि वे स्वाध्याय के बिना भी द्वादशांग के जानकार थे तथापि वे अन्य साधारण मुनियों के हित के लिए स्वाध्याय की प्रवृत्ति चलाना चाहते थे इसलिए स्वयं भी स्वाध्याय करते थे । उन्हें स्वाध्याय करते देखकर ही अन्य मुनियों में स्वाध्याय की परिपाटी चली थी जो कि आजकल भी प्रचलित है ।।197।।
“Although Lord Rishabhadev himself possessed the complete knowledge of various scriptures (Dvādaśāṅga), he still engaged in continuous self-study (Svādhyāya) to maintain the purity of intellect. It is because of his example that monks continue the practice of self-study even today.
Meani1ng: Even though self-study was not essential for him—since he already had complete knowledge—he still practiced it for the benefit of other monks, setting a precedent for them. This tradition of Svādhyāya that he established remains in practice even today.” ( 197)
श्लोक ( Shlok ) 198
न बाह्याभ्यन्तरे चास्मिन् तपसि द्वादशात्मनि । न भविष्यति नैवास्ति स्वाध्यायेन समं तपः ॥१९८॥
बाह्य और आभ्यंतर भेदसहित बारह प्रकार के तपश्चरण में स्वाध्याय के समान दूसरा तप न तो है और न आगे ही होगा ।।198।।
“There is no other austerity (Tapa)—whether external or internal—that is equal to self-study (Svādhyāya), nor will there ever be one in the future.
Meaning: Among the twelve types of penance, self-study (Svādhyāya) is considered the supreme form of austerity, both now and forever.” (198)
श्लोक ( Shlok ) 199
स्वाध्यायेऽभिरतो भिक्षुर्निंभृतः संवृतेन्द्रियः । भवेदेकाग्रधीर्धीमान् विनयेन समाहितः ॥१९९॥
क्योंकि विनयसहित स्वाध्याय में तल्लीन हुआ बुद्धिमान् मुनि मन के संकल्प-विकल्प दूर हो जाने से निश्चल हो जाता है, उसकी सब इंद्रियाँ वशीभूत हो जाती हैं और उसकी चित्त-वृत्ति किसी एक पदार्थ चिंतवन में ही स्थिर हो जाता है । भावार्थ―स्वाध्याय करने वाले मुनि को ध्यान की प्राप्ति अनायास ही हो जाती है ।।199।।
“A wise monk, deeply engaged in self-study (Svādhyāya) with humility, becomes motionless as all mental distractions (Sankalpa-Vikalpa) fade away. His senses come under control, and his mind remains firmly fixed on the contemplation of a single object.
Meaning: A monk who diligently practices self-study naturally attains meditation (Dhyāna) without effort.” (199)
श्लोक ( Shlok ) 200
विविक्तेषु वनान्नाद्रिकुञ्जप्रेतवनादिषु । मुहुर्व्युत्सृष्टकायस्य व्युत्सर्गाक्यमभूतपः ॥२००॥
वन के प्रदेश, पर्वत, लतागृह और श्मशानभूमि आदि एकांत प्रदेशों में शरीर से ममत्व छोड़कर कायोत्सर्ग करने वाले भगवान के व्युत्सर्ग नाम का पाँचवाँ तपश्चरण भी हुआ था ।।200।।
“In forests, mountains, leafy retreats, cremation grounds, and other secluded places, Bhagwan detached himself from the body and practiced Kayotsarga (complete abandonment of bodily attachment). Thus, he also observed the fifth type of austerity, known as Vyutsarga Tapascharya. (200)”
श्लोक ( Shlok ) 201
देहाद् विविक्त मात्मानं पश्यन्गुप्तित्रयीं श्रितः। व्युत्सर्ग स तपो भेजे स्वस्मिन् गात्रेऽपि निस्पृहः ॥२०१॥
वे भगवान् आत्मा को शरीर से भिन्न देखते थे और मनोगुप्ति, वचनगुप्ति और कायगुप्ति इन तीनों गुप्तियों का पालन करते थे । इस प्रकार अपने शरीर में भी निःस्पृह रहने वाले भगवान् व्युत्सर्ग नामक तप का अच्छी तरह पालन करते थे ।।201।।
“Bhagwan perceived the soul as distinct from the body and strictly observed the three restraints—mental restraint (Manogupti), speech restraint (Vachangupti), and body restraint (Kayagupti). Thus, remaining detached even from his own body, he diligently followed the Vyutsarga austerity. (201)”
श्लोक 202 से 211
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275
आदिपुराण पर्व 17 – भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 251 | श्लोक 252 से 257
आदिपुराण पर्व 18 – धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 |श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 72 | श्लोक 73 से 81 | श्लोक 82 से 92 | श्लोक 93 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 202 | श्लोक 203 से 209
आदिपुराण पर्व 19 – नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 192
आदिपुराण पर्व 20 – भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 183 | श्लोक 184 से 193 |