आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 144 से 155 | श्लोक 156 से 167 | श्लोक 168 से 178 | श्लोक 179 से 190 | श्लोक 191 से 203
श्लोक 204 से 217 जिन सहस्त्रनाम 901 से 1008, तेजस्विता और शांत स्वरूप
वे दिगंबर दिग्वासा और परिग्रहरहित निष्किंचन हैं। ज्ञानरूपी नेत्रों के धारक ज्ञानचक्षु और मोह से मुक्त अमोमुह हैं। तेज के समूह तेजोराशि और अनंत प्रताप के धारक अनंतौज हैं। वे ज्ञान के समुद्र ज्ञानाब्धि और अंधकार को नष्ट करने वाले तमोऽपह हैं। तीनों लोकों में श्रेष्ठ जगच्चूड़ामणि और विघ्नों के नाशक विघ्नविनायक हैं। वे निद्रारहित अनिंद्रालु और सदा जागृत जागरूक हैं। मोक्ष के इच्छुक मुमुक्षु और इंद्रियों को जीतने वाले जिताक्ष हैं। धर्म के मूलकर्ता मूलकर्ता और कल्याणकारी वाणी के धारक श्रायसोक्ति हैं। वे शुभयुक्त शुभंयु और धर्म की रक्षा करने वाले धर्मपाल हैं।
English translation of Ādi purāṇa parv 25 – Shlok 204 to 217
श्लोक ( Shlok ) 204
दिग्वासा वातरशनो निर्ग्रन्थेशो निरम्बरः । निष्किञ्चनो निराशंसो ज्ञानचक्षुरमो मुहः ॥ २०४॥
दिशारूप वस्त्रों को धारण करने―दिगंबर रहने से दिग्वासा 901, वायुरूपी करधनी को धारण करने से वातरशन 902, निर्ग्रंथ मुनियों के स्वामी होने से निर्ग्रंथेश 903, वस्त्ररहित होने से निरंबर 904, परिग्रहरहित होने से निष्किंचन 905, इच्छारहित होने से निराशंस 906, ज्ञानरूपी नेत्र के धारक होने से ज्ञानचक्षु 907 और मोह से रहित होने के कारण अमोमुह 908 कहलाते हैं ।।204।।
“Being clothed with the directions—remaining Digambara, you are called Digvāsā (901). Wearing the girdle of air, you are known as Vātarasana (902). As the lord of Nirgrantha monks, you are called Nirgranthēśa (903). Being without garments, you are known as Nirambara (904). Being free from possessions, you are called Niṣkiñcana (905). Being free from desires, you are known as Nirāśaṃsa (906). Possessing the eye of knowledge, you are called Jñānacakṣu (907). And, being free from delusion, you are called Amomūha (908).” ||204||
श्लोक ( Shlok ) 205
तेजोराशिरनन्तौजा ज्ञानाब्धिः शीलसागरः । तेजोमयोऽमितज्योतिर्ज्योतिर्मूर्तिस्तमोपहः ॥२०५॥
तेज के समूह होने से तेजोराशि 909, अनंत प्रताप के धारक होने से अनंतौज 910, ज्ञान के समुद्र होने से ज्ञानाब्धि 911, शील के समुद्र होने से शीलसागर 912, तेज:स्वरूप होने से तेजोमय 913, अपरिमित ज्योति के धारक होने से अमितज्योति 914, भास्वर शरीर होने से ज्योतिर्मूर्ति 915 और अज्ञानरूप अंधकार को नष्ट करने वाले होने से तमोऽपह 916 कहलाते हैं । ।।205।।
“Being a collection of radiance, you are called Tejorāśi (909). Possessing infinite splendor, you are known as Anantauja (910). As an ocean of knowledge, you are called Jñānābdhi (911). Being an ocean of virtue, you are named Śīlasāgara (912). Being of luminous nature, you are called Tejomaya (913). Possessing immeasurable light, you are known as Amitajyoti (914). Having a radiant body, you are called Jyotirmūrti (915). And, as one who destroys the darkness of ignorance, you are called Tamo’paha (916).” ||205||
श्लोक ( Shlok ) 206
जगच्चूडामणिर्दीप्तः शंवान् विघ्नविनायकः । कलिघ्नः कर्मशत्रुघ्नो लोकालोकप्रकाशकः ॥२०६॥
तीनो लोकों में मस्तक के रत्न के समान अतिशय श्रेष्ठ होने से जगच्चूड़ामणि 917, दैदीप्यमान होने से दीप्त 918, सुखी अथवा शांत होने से शंवान् 919, विघ्नों के नाशक होने से विघ्नविनायक 920, कलह अथवा पापों को नष्ट करने से कलिघ्न 921, कर्मरूप शत्रुओं के घातक होने से कर्मशत्रुघ्न 922 और लोक तथा अलोक को प्रकाशित करने से लोकालोकप्रकाशक 923 कहलाते हैं ।।206।।
“Being supremely excellent like a jewel on the crown in all three worlds, you are called Jagacchūḍāmaṇi (917). Being radiant, you are known as Dīpta (918). Being blissful or peaceful, you are called Śaṃvān (919). As the remover of obstacles, you are called Vighnavināyaka (920). As the destroyer of conflicts or sins, you are known as Kalighna (921). Being the destroyer of karmic enemies, you are called Karmakṣatrughna (922). And, illuminating both the worlds and the beyond, you are called Lokālokaprakāśaka (923).” ||206||
श्लोक ( Shlok ) 207
अनिद्रालुरतन्द्रालुर्जागरूकः प्रमामयः । लक्ष्मीपतिर्जगज्ज्योतिर्धर्मराजः प्रजाहितः ॥२०७॥
निद्रा रहित होने से अनिंद्रालु 924, तंद्रा―आलस्य रहित होने से अतंद्रालु 125, सदा जागृत रहने से जागरूक 926, ज्ञानमय रहने से प्रभामय 927, अनंत चतुष्टयरूप लक्ष्मी के स्वामी होने से लक्ष्मीपति 928, जगत् को प्रकाशित करने से जगज्ज्योति 929, अहिंसा धर्म के राजा होने से धर्मराज 930 और प्रजा के हितैषी होने से प्रजाहित 931 कहलाते हैं ।।207।।
“Being devoid of sleep, you are called Anindrālu (924). Being free from lethargy or laziness, you are known as Atandrālu (925). Always remaining awake, you are called Jāgarūka (926). Being full of knowledge, you are called Prabhāmaya (927). As the lord of the infinite fourfold wealth, you are called Lakṣmīpati (928). By illuminating the universe, you are known as Jagajjyoṭi (929). As the king of the religion of non-violence, you are called Dharmarāja (930). And, being a benefactor of the people, you are called Prajāhita (931).” ||207||
श्लोक ( Shlok ) 208
मुमुक्षुर्बन्धमोक्षज्ञो जिताक्षो जितमन्मथः । प्रशान्तरसशैलूषों’ भव्यपेटकनायकः ॥२०८॥
मोक्ष के इच्छुक होने से मुमुक्षु 932, बंध और मोक्ष का स्वरूप जानने से बंधमोक्षज्ञ 933, इंद्रियों को जीतने से जिताक्ष 934, काम को जीतने से जितमन्मथ 935, अत्यंत शांतरूपी रस को प्रदर्शित करने के लिए नट के समान होने से प्रशांतरसशैलूष 936 और भव्यसमूह के स्वामी होने से भव्यपेटकनायक 937 कहलाते हैं ।।208।।
“Desiring liberation, you are called Mumukṣu (932). Knowing the nature of bondage and liberation, you are known as Bandhamokṣajña (933). Conquering the senses, you are called Jitākṣa (934). Conquering desire, you are known as Jitamanmatha (935). Displaying the essence of supreme tranquility like an actor, you are called Praśāntarasaśailūṣa (936). And, being the lord of the multitude of aspirants (Bhavyas), you are called Bhavyapeṭakanāyaka (937).” ||208||
श्लोक ( Shlok ) 209
मूलकर्त्ता ऽखिलज्योतिर्मलघ्नो मूलकारणम् । आप्तो वागीश्वरः श्रेयान् श्रायसोक्ति ‘र्निरुक्तवाक् ॥ २०९॥
धर्म के आद्यवक्ता होने से मूलकर्ता 938, समस्त पदार्थों को प्रकाशित करने से अखिलज्योति 939, कर्ममल को नष्ट करने से मलघ्न 940, मोक्षमार्ग के मुख्य कारण होने से मूलकारण 941, यथार्थवक्ता होने से आप्त 942, वचनों के स्वामी होने से वागीश्वर 943, कल्याणस्वरूप होने से श्रेयान् 944, कल्याणरूप वाणी के होने से श्रायसोक्ति 945, और सार्थकवचन होने से निरुक्तवाक् 946 कहलाते हैं ।।209।।
“As the original preacher of Dharma, you are called Mūlakartā (938). Illuminating all entities, you are known as Akhilajyoti (939). Destroying the impurities of karma, you are called Malaghna (940). Being the primary cause of the path to liberation, you are known as Mūlakāraṇa (941). As the one who speaks the truth, you are called Āpta (942). As the master of speech, you are known as Vāgīśvara (943). Being the embodiment of welfare, you are called Śreyān (944). Possessing words of welfare, you are known as Śrāyasokti (945). And, having meaningful speech, you are called Niruktavāk (946).” ||209||
श्लोक ( Shlok ) 210
प्रवक्ता वचसामीशो मारजिद् विश्वभाववित् । सुतनुस्तनुनिर्मुक्तः सुगतो हतदुर्नयः ॥२१०॥
श्रेष्ठ वक्ता होने से प्रवक्ता 947, वचनों के स्वामी होने से वचसामीश 948, कामदेव को जीतने के कारण मारजित् 949, संसार के समस्त पदार्थों को जानने से विश्वभाववित् 950, उत्तम शरीर से युक्त होने के कारण सुतनु 951, शीघ्र ही शरीर बंधन से रहित हो मोक्ष की प्राप्ति होने से तनुनिर्मुक्त 952, प्रशस्त विहायोगति नामकर्म के उदय से आकाश में उत्तम गमन करने, आत्मस्वरूप में तल्लीन होने अथवा उत्तमज्ञानमय होने से सुगत 953 और मिथ्यानयों को नष्ट करने से हतदुर्नय 954 कहलाते हैं ।।210।।
As the supreme speaker, you are called Pravaktā (947). Being the master of words, you are known as Vachasāmīśa (948). Having conquered Kāma (desire), you are called Mārjita (949). Knowing all the elements of the world, you are called Viśvabhāvavit (950). Possessing a superior body, you are known as Sutanū (951). Attaining liberation swiftly by being free from bodily bondage, you are called Tanunirmukta (952). Due to the rise of the Prashasta-Vihāyogati Nāmakarma, enabling superior movement in the sky, being immersed in one’s true self, or possessing supreme knowledge, you are called Sugata (953). And by destroying false views, you are known as Hatadurnaya (954). ||210||
श्लोक ( Shlok ) 211
श्रीशः श्रीश्रितपादाब्जो वीतभीरभयङ्करः । उत्सन्न दोषो निर्विघ्नो निश्चलो लोकवत्सलः ॥२११॥
लक्ष्मी के ईश्वर होने से श्रीश 955 कहलाते हैं, लक्ष्मी आपके चरणकमलों की सेवा करती है इसलिए श्रीश्रितपादाब्ज 956 कहे जाते हैं, भयरहित हैं इसलिए वीतभी 957 कहलाते हैं, दूसरों का भय नष्ट करने वाले हैं इसलिए अभयंकर 958 माने जाते हैं, समस्त दोषों को नष्ट कर दिया है इसलिए उत्सन्नदोष 959 कहलाते हैं, विघ्न रहित होने से निर्विघ्न 960, स्थिर होने से निश्चल 961 और लोगों के स्नेहपात्र होने से लोक-वत्सल 962 कहलाते हैं ।।211।।
Being the lord of Lakshmi, you are called Śrīśa (955). Since Lakshmi serves your lotus feet, you are known as Śrīśritapādābja (956). Being free from fear, you are called Vītabhī (957). As the remover of others’ fears, you are called Abhayaṃkara (958). Having destroyed all faults, you are known as Utsannadoṣa (959). Being free from obstacles, you are called Nirvighna (960). Being steady, you are known as Niścala (961). And being beloved by all people, you are called Loka-Vatsala (962). ||211||
श्लोक ( Shlok ) 212
लोकोत्तरो लोकपतिर्लोकचक्षुरपारधीः । धीरधीर्बुद्धसन्मार्गः शुद्धः सूनृतपूतवाक् ॥२१२॥
समस्त लोगों में उत्कृष्ट होने से लोकोत्तर 963, तीनों लोकों के स्वामी होने से लोकपति 964, समस्त पुरुषों के नेत्रस्वरूप होने से लोकचक्षु 965, अपरिमित बुद्धि के धारक होने से अपारधी 966, सदा स्थिर बुद्धि के धारक होने से धीरधी 967, समीचीन मार्ग को जान लेने से बुद्धसन्मार्ग 968, कर्ममल से रहित होने के कारण शुद्ध 969 और सत्य तथा पवित्र वचन बोलने से सत्यसूनृतवाक् 970 कहलाते हैं ।।212।।
Being supreme among all people, you are called Lokottara (963). As the lord of the three worlds, you are known as Lokapati (964). Being the eyes of all beings, you are called Lokachakshu (965). Possessing limitless intellect, you are known as Aparadhi (966). Having ever-steady intellect, you are called Dhīradhī (967). Knowing the true path, you are called Buddhasanmārga (968). Being free from the impurity of karma, you are called Śuddha (969). And speaking truthful and pure words, you are known as Satyasūnṛtavāk (970). ||212||
श्लोक ( Shlok ) 213
प्रज्ञापारमितः प्राज्ञो यतिर्नियमितेन्द्रियः । भदन्तो भद्रकृ द्भद्रः कल्पवृक्षो वरप्रदः ॥२१३॥
बुद्धि की पराकाष्ठा को प्राप्त होने से प्रज्ञापारमित 971, अतिशय बुद्धिमान् होने से प्राज्ञ 972, विषय कषायों से उपरत होने के कारण यति 973, इंद्रियों को वश करने से नियमितेंद्रिय 974, पूज्य होने से भदंत 975, सब जीवों का भला करने से भद्रकृत् 976, कल्याणरूप होने से भद्र 977, मनचाही वस्तुओं के दाता होने से कल्पवृक्ष 978 और इच्छित वर प्रदान करने से वरप्रद 979 कहलाते हैं ।।213।।
Attaining the pinnacle of intellect, you are called Prajñāpāramita (971). Being exceptionally wise, you are known as Prājña (972). Having renounced sensory desires and passions, you are called Yati (973). Controlling your senses, you are known as Niyamitendriya (974). Being worthy of reverence, you are called Bhadanta (975). Doing good for all beings, you are called Bhadrakṛt (976). Being of auspicious nature, you are known as Bhadra (977). Being the giver of desired objects, you are called Kalpavṛkṣa (978). And bestowing desired boons, you are known as Varaprad (979). ||213||
श्लोक ( Shlok ) 214
समुन्मूलितकर्मारिः कर्मकाष्ठाशुशुक्षणिः । कर्मण्यः कर्मठः प्रांशु र्हैयादेयविचक्षणः ॥२१४॥
कर्मरूप शत्रुओं को उखाड़ देने से समुन्मूलितकर्मारि 980, कर्मरूप ईंधन को जलाने के लिए अग्नि के समान होने से कर्मकाष्ठाशुशुक्षणि 981, कार्य करने में निपुण होने से कर्मण्य 982, समर्थ होने से कर्मठ 983, उत्कृष्ट अथवा उन्नत होने से प्रांशु 984 और छोड़ने तथा ग्रहण करने योग्य पदार्थों के जानने में विद्वान् होने से हेयादेयविचक्षण 985 कहलाते हैं ।।214।।
Uprooting enemies in the form of karma, you are called Samunmūlitakarmāri (980). Being like fire that burns the fuel of karma, you are known as Karmakāṣṭhāśuśukṣaṇi (981). Being skillful in performing actions, you are called Karmanya (982). Being capable and diligent, you are known as Karmatha (983). Being excellent or elevated, you are called Prāṃśu (984). And being wise in knowing what should be accepted and what should be abandoned, you are known as Heyādeyavicakṣaṇa (985). ||214||
श्लोक ( Shlok ) 215
अनन्तशक्ति रच्छेद्यस्त्रिपुरारि स्त्रिलोचनः । त्रिनेत्रस्त्र्यम्बकस्त्र्यक्षः केवलज्ञानवीक्षणः ॥२१५॥
अनंतशक्तियों के धारक होने से अनंतशक्ति 986, किसी के द्वारा छिन्न-भिन्न करने योग्य न होने से अच्छेद्य 987, जन्म, जरा और मरण इन तीनों का नाश करने से त्रिपुरारि 988, त्रिकालवर्ती पदार्थों के जानने से त्रिलोचन 989, त्रिनेत्र 990, त्र्यंबक 991 और त्र्यक्ष 992 तथा केवलज्ञानरूप नेत्र से सहित होने के कारण केवलज्ञानवीक्षण 993 कहलाते हैं ।।215।।
Having infinite powers, you are called Anantaśakti (986). Being indestructible by anyone, you are known as Acchedya (987). Destroying birth, aging, and death, you are called Tripurāri (988). Knowing all things existing in the three times (past, present, and future), you are known as Trilocana (989), Trinetra (990), Tryambaka (991), and Tryakṣa (992). And possessing the eye of Kevalajñāna (absolute knowledge), you are called Kevalajñānavīkṣaṇa (993). ||215||
श्लोक ( Shlok ) 216
समन्तभद्रः शान्तारिर्धर्माचार्यो दयानिधिः । सूक्ष्मदर्शी जितानङ्गः कृपालुर्धर्मदेशकः ॥२१६॥
सब ओर से मंगलरूप होने के कारण समंतभद्र 994, कर्मरूप शत्रुओं के शांत हो जाने से शांतारि 995, धर्म के व्यवस्थापक होने से धर्माचार्य 996, दया के भंडार होने से दयानिधि 997, सूक्ष्म पदार्थों को भी देखने से सूक्ष्मदर्शी 998, कामदेव को जीत लेने से जितानंग 999, कृपायुक्त होने से कृपालु 1000 और धर्म के उपदेशक होने से धर्मदेशक 1001 कहलाते हैं ।।216।।
Being auspicious from all directions, you are called Samantabhadra (994). With enemies in the form of karmas being pacified, you are known as Śāntāri (995). As the establisher of Dharma, you are called Dharmācārya (996). Being a treasure of compassion, you are known as Dayānidhi (997). Seeing even the subtlest of substances, you are called Sūkṣmadarśī (998). Having conquered Kāma (desires), you are known as Jitānanga (999). Being full of compassion, you are called Kṛpālu (1000). And as the preacher of Dharma, you are called Dharmadeśaka (1001). ||216||
श्लोक ( Shlok ) 217
शुभंयुः सुखसाद्भूतः पुण्यराशिरनामयः । धर्मपालो जगत्पालो धर्मसाम्राज्यनायकः ॥२१७॥
शुभयुक्त होने से शुभंयु 1002, सुख के अधीन होने से सुखसाद्भूत 1003, पुण्य के समूह होने से पुण्यराशि 1004, रोगरहित होने से अनामय 1005, धर्म की रक्षा करने से धर्मपाल 1006, जगत् की रक्षा करने से जगत्पाल 1007 और धर्मरूपी साम्राज्य के स्वामी होने से धर्मसाम्राज्यनायक 1008 कहलाते हैं ।।217।।
Being associated with auspiciousness, you are called Śubhaṁyu (1002). Being under the influence of bliss, you are known as Sukhasādbhūta (1003). As a collection of merits, you are called Puṇyarāśi (1004). Being free from diseases, you are known as Anāmaya (1005). As the protector of Dharma, you are called Dharmapāla (1006). As the protector of the world, you are known as Jagatpāla (1007). And as the ruler of the empire of Dharma, you are called Dharmasāmrājyanāyaka (1008). ||217||
श्लोक 218 से 231
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 | ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 | श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 | श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 | श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 | श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 | श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 | भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 | भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 | भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 | भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 |भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 | भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 | धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209 | नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 192 | भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 261 | ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 268
आदिपुराण पर्व 22 – समवसरण का वर्णन पर्व 22 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 262 से 271 | श्लोक 272 से 281 | श्लोक 282 से 291 | श्लोक 292 से 301 | श्लोक 302 से 311 | श्लोक 312 से 316
आदिपुराण पर्व 23 – समवसरणविभूति का वर्णन पर्व 23 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 196
आदिपुराण पर्व 24 – भगवत्कृत धर्मोपदेश का वर्णन पर्व 24 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 172 | श्लोक 173 से 181 | श्लोक 182 से 186
आदिपुराण पर्व 25 – भगवान के विहार का दर्शन करने वाला पर्व 25 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 110 | श्लोक 111 से 121 | श्लोक 122 से 132 | श्लोक 133 से 143 | श्लोक 144 से 155 | श्लोक 156 से 167 | श्लोक 168 से 178 | श्लोक 179 से 190 | श्लोक 191 से 203