आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 64 | श्लोक 65 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 95 | श्लोक 96 से 111 | श्लोक 112 से 120
श्लोक 121 से 131 : अर्हंत के गुण
अर्हंत राग-विद्या को जीतते हैं। वे सिद्ध, बुद्ध, विश्वदर्शी हैं। केवलज्ञान उनका नेत्र है। समवसरण में विराजते हैं। अष्ट प्रातिहार्य उनकी प्रभुता दिखाते हैं। वे विश्वरूप और विश्वव्यापी हैं। निःस्पृह, नित्य, और अविनाशी हैं। ये गुण धर्म्य और शुक्लध्यान के ध्येय हैं। विशुद्धि में भेद है।
English translation of Ādi purāṇa parv 21 – Shlok 121 to 131
श्लोक ( Shlok ) 121 – 130
रागाद्यविद्या जयनाञ्जिनोऽर्हन् घातिनां हतेः । स्वात्मोपलब्धितः सिद्धो बुद्धस्त्रैलोक्यबोधनात् ॥१२१॥
त्रिकालगोचरानन्तपर्यायो पचितार्थदृक् । विश्वज्ञो विश्वदर्शी च विश्वसाद्भूतचिद्गुणः ॥१२२॥
केवली केवलालोकविशालामललोचनः । घातिकर्मक्षयादाविर्भूतानन्तचतुष्टयः ॥१२३॥
द्विष ड्भेदगणाकीर्णा सभावनिमधिष्ठितः । प्रातिहार्यैरभिव्यक्तत्रिजगत्प्राभयो विभुः ॥१२४॥
नियताकृतिरप्येष विश्वरूपः स्वचिद्गुणैः । संक्रान्ता शेष विज्ञेयप्रतिबिम्बानुकारतः ॥ १२५॥
विश्वव्यापी स विश्वार्थव्यापि विज्ञानयोगतः । विश्वास्यो विश्वतश्चक्षुर्विश्वलोकशिखामणिः ॥१२६॥
संसारसागराद् दूरमुत्तीर्णः सुखसाद्भवः ।विधूतसकलक्लेशो विच्छिन्नभवबन्धनः ॥१२७॥
निर्भयश्च निराकाङ्क्षों निराबोधो निराकुलः । निर्व्यपेक्षो निरातङ्को नित्यो निष्कर्मकल्मषः ॥१२८॥
नवकेवललब्ध्यादिगुणा रब्धवपुष्टरः । अभेद्य संहतिर्वज्रशिलोत्कीर्ण इवाचलः ॥१२९॥
स एवं लक्षणो ध्येयः परमात्मा परः पुमान्। परमेष्ठी परं तत्वं परमज्योतिरक्षरम् ॥ १३०॥
राग आदि अविद्याओं को जीत लेने से जो जिन कहलाते हैं, घातिया कर्मों के नष्ट होने से जो अर्हंत (अरिहंत) कहलाते हैं, शुद्ध आत्मस्वरूप की प्राप्ति होने से जो सिद्ध कहलाते हैं और त्रैलोक्य के समस्त पदार्थों को जानने से जो बुद्ध कहलाते हैं, जो तीनों कालों में होने वाली अनंत पर्यायों से सहित समस्त पदार्थों को देखते हैं इसलिए विश्वदर्शी (सबको देखने वाले) कहलाते हैं और जो अपने ज्ञानरूप चैतन्य गुण से संसार के सब पदार्थों को जानते हैं इसलिए विश्वज्ञ (सर्वज्ञ) कहलाते हैं । जो केवलज्ञानी हैं, केवलज्ञान ही जिनका विशाल और निर्मल नेत्र है, तथा घातिया कर्मों के क्षय होने से जिनके अनंतचतुष्टय प्रकट हुआ है, जो बारह प्रकार के जीवों के समूह से भरी हुई सभाभूमि (समवसरण) में विराजमान हैं, अष्ट प्रातिहार्यों के द्वारा जिनकी तीनों जगत् की प्रभुता प्रकट हो रही है, जो सर्वसामर्थ्यवान् हैं, जो यद्यपि निश्चित आकार वाले हैं तथापि अपने चैतन्यरूप गुणों के द्वारा प्रतिबिंबित हुए समस्त पदार्थों के प्रतिबिंब रूप होने से विश्वरूप हैं अर्थात् संसार के सभी पदार्थों के आकार धारण करने वाले हैं, जो समस्त पदार्थों में व्याप्त होने वाले केवलज्ञान के संबंध से विश्वव्यापी कहलाते हैं, समवसरण भूमि में चारों ओर मुख दिखने के कारण जो विश्वास्य (विश्वतोमुख) कहलाते हैं, संसार के सब पदार्थों को देखने के कारण जो विश्वतश्चक्षु (सब ओर हैं नेत्र जिनके ऐसे) कहलाते हैं, तथा सर्वश्रेष्ठ होने के कारण जो समस्त लोक के शिखामणि कहलाते हैं, जो संसाररूपी समुद्र से शीघ्र ही पार होने वाले हैं, जो सुखमय हैं, जिनके समस्त क्लेश नष्ट हो गये हैं और जिनके संसाररूपी बंधन कट चुके हैं, जो निर्भय हैं, निःस्पृह हैं, बाधारहित हैं, आकुलतारहित हैं, अपेक्षारहित हैं, नीरोग हैं, नित्य हैं, और कर्मरूपी कालिमा से रहित हैं; क्षायिक, ज्ञान, दर्शन, दान, लाभ, भोग, उपभोग, वीर्य, सम्यक्त्व और चारित्र इन नौ केवललब्धि आदि अनेक गुणों से जिनका शरीर अतिशय उत्कृष्ट है, जिनका कोई भेदन नहीं कर सकता और जो वज्र की शिला में उकेरे हुए अथवा वज्र की शिलाओं से व्याप्त हुए पर्वत के समान निश्चल हैं―स्थिर हैं इस प्रकार जो ऊपर कहे हुए लक्षणों से सहित हैं, परमात्मा हैं, परम पुरुषरूप हैं, परमेष्ठी हैं, परम तत्त्वस्वरूप हैं, परमज्योति (केवलज्ञान) रूप हैं और अविनाशी हैं ऐसे अर्हंतदेव ध्यान करने योग्य हैं ।।121-130।।
Those who conquer passions like attachment and ignorance are called Jina (Victorious Ones). Those who have destroyed destructive (Ghatiya) karmas are known as Arhant (Arihant). Those who have attained the pure nature of the soul are called Siddha (Liberated Ones). Those who possess knowledge of all substances in the three worlds are called Buddha (Enlightened Ones).
Since they perceive all substances along with their infinite modifications across the three times (past, present, and future), they are known as Vishvadarshi (All-seeing). Because they comprehend all things in the universe through their knowledge, they are called Vishvajña (Omniscient).
They are the Kevalajñani (Possessors of Absolute Knowledge), whose vast and pure vision is only their Kevalajñana (Absolute Knowledge). Due to the destruction of destructive karmas, their four infinite attributes (Anant Chatushtaya) have manifested. They are seated in the Samavasarana, the divine assembly filled with beings from twelve types of living entities.
Their supreme authority over the three worlds is revealed through eight miraculous manifestations (Ashta Pratiharya). They are omnipotent. Though they have a definite form, they reflect all substances through their consciousness and are thus Vishvarupa (Embodiment of the Universe). Because their omniscience pervades all substances, they are known as Vishvavyapi (All-pervading).
Since they are visible from all directions in the Samavasarana, they are called Vishvatomukha (One Who Faces All Directions). Because they see all things in existence, they are named Vishvatashchakshu (One Who Has Eyes Everywhere). Being the supreme entity, they are regarded as the Crest-Jewel of the Universe.
They are the ones who swiftly cross the ocean of worldly existence. They are blissful, free from all afflictions, liberated from the bondage of the world. They are fearless, unattached, unaffected, free from turmoil, beyond expectations, free from diseases, eternal, and unstained by karmic impurities.
Their divine body is extraordinarily excellent due to nine types of supreme attainments (Keval Labdhi), including perfect knowledge, perfect perception, generosity, gains, enjoyment, endurance, energy, right faith, and virtuous conduct. Their form is invincible, unbreakable, and as immovable as a mountain carved from a diamond rock.
Thus, possessing all the aforementioned attributes, they are Paramatma (The Supreme Soul), Param Purusha (The Supreme Being), Parameshthi (The Supreme Worshipful One), Param Tattva (The Supreme Reality), Paramjyoti (The Supreme Light of Absolute Knowledge), and Avinashi (Imperishable).
Such an Arhantadeva (Worthy One) is worthy of meditation. 121-130.
श्लोक ( Shlok ) 131
साधारणमिदं ध्येयं ध्यानयोर्धर्म्यंशुक्लयोः । विशुद्धि स्वामिभेदात्तु तद्विशेषोऽवधार्यताम् ॥१३१॥
अभी तक जिन ध्यान करने योग्य पदार्थों का वर्णन किया गया है वे सब धर्म्यध्यान और शुक्लध्यान इन दोनों ही ध्यानों के साधारण ध्येय हैं अर्थात् ऊपर कहे हुए पदार्थों का दोनों ही ध्यानों में चिंतवन किया जा सकता है । इन दोनों ध्यानों में विशुद्धि और स्वामी के भेद से ही परस्पर में विशेषता समझनी चाहिए । भावार्थ―धर्मध्यान की अपेक्षा शुक्लध्यान में विशुद्धि के अंश बहुत अधिक होते हैं, धर्म्य ध्यान चौथे गुणस्थान से लेकर श्रेणी चढ़ने के पहले-पहले तक ही रहता है और शुक्लध्यान श्रेणियों में ही होता है । इन्हीं सब बातों से उक्त दोनों ध्यानों में विशेषता रहती है ।।131।।
The objects of meditation described so far are the common focus (Dhyeya) of both Dharma Dhyana (Righteous Meditation) and Shukla Dhyana (Pure Meditation). In other words, the contemplation of these subjects can take place in both types of meditation. The distinction between them should be understood based on the degree of purity and the spiritual state of the meditator.
Explanation: Compared to Dharma Dhyana, Shukla Dhyana contains a much higher degree of purity. Dharma Dhyana lasts from the fourth spiritual stage (Gunasthana) up to the point just before ascending the spiritual ladder (Shreni). In contrast, Shukla Dhyana occurs only within the higher stages of the spiritual ladder. These factors create the distinction between the two types of meditation.131
श्लोक 132 से 141
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209
आदिपुराण पर्व 19 – नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 192
आदिपुराण पर्व 20 – भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 183 | श्लोक 184 से 193 | श्लोक 194 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 253 | श्लोक 254 से 261
आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 64 | श्लोक 65 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 95 | श्लोक 96 से 111 | श्लोक 112 से 120