आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 |
English translation of Ādi purāṇa parv 21 – Shlok 12 to 21
ध्यान की निरुक्ति और आलंबन
ध्यान के पर्याय शब्द योग, समाधि आदि हैं। आत्मा का परिणाम ध्यान है। करण, कर्तृ, और भाव से इसकी निरुक्ति होती है। ध्यान ज्ञान की पर्याय है। यह दर्शन, सुख, वीर्य को धारण करता है। चैतन्य से भिन्न होकर प्रकाशमान होता है। समस्त तत्त्व इसके आलंबन हैं। आत्मतत्त्व का चिंतवन विशुद्धि के लिए है। यह बंध नष्ट कर मुक्ति देता है। सभी पदार्थ ध्येय हैं।
श्लोक ( Shlok ) 12
योगो ध्यानं समाधिश्व धोरोधः स्वान्तनिग्रहः । अन्तः संलीनता चेत्ति तत्पर्यायाः स्मृता बुधैः ॥१२॥
योग, ध्यान, समाधि, धीरोध अर्थात् बुद्धि की चंचलता रोकना, स्वांत निग्रह अर्थात् मन को वश में करना, और अंतःसंलीनता अर्थात् आत्मा के स्वरूप में लीन होना आदि सब ध्यान के ही पर्यायवाचक शब्द हैं―ऐसा विद्वान् लोग मानते हैं ।।12।।
“Terms such as Yoga, Dhyana, Samadhi, Dhīrodha (cessation of mental restlessness), Svānta Nigraha (self-restraint of the mind), and Antaḥsaṁlīnata (absorption in the true nature of the soul) are all considered synonyms of Dhyana (meditation) by the wise.”।।12।।
श्लोक ( Shlok ) 13 –14
ध्यायत्यर्थाननेनेति ध्यानं करणसाधनम् । ध्यायतीति च कर्तृत्वं वाच्यं स्वातन्त्र्यसंभवात् ॥१३॥
भावमात्राभिधित्सायां ध्यातिर्वा ध्यानमिष्यते । शक्तिभेदाज्ज्ञतत्व स्य युक्तमेकत्र तत् तत् त्रयम् ।१४।
आत्मा जिस परिणाम से पदार्थ का चिंतवन करता है उस परिणाम को ध्यान कहते हैं यह करणसाधन की अपेक्षा ध्यान शब्द की निरुक्ति है । आत्मा का जो परिणाम पदार्थों का चिंतवन करता है उस परिणाम को ध्यान कहते हैं यह कर्तृवाच्य की अपेक्षा ध्यान शब्द की निरुक्ति है क्योंकि जो परिणाम पहले आत्मा रूप कर्ता के परतंत्र होने से करण कहलाता था वही अब स्वतंत्र होने से कर्ता कहा जा सकता है । और भाववाच्य की अपेक्षा करने पर चिंतवन करना ही ध्यान की निरुक्ति है । इस प्रकार शक्ति के भेद से ज्ञान-स्वरूप आत्मा के एक ही विषय में तीन भेद होना उचित ही है । भावार्थ―व्याकरण में कितने ही शब्दों की निरुक्ति करण-साधन, कर्तृसाधन और भावसाधन की अपेक्षा तीन-तीन प्रकार से की जाती है । जहाँ करण की मुख्यता होती है उसे करण-साधन कहते हैं, जहाँ कर्ता की मुख्यता है उसे कर्तृ-साधन कहते हैं और जहाँ क्रिया की मुख्यता होती है उसे भाव-साधन कहते हैं । यहाँ आचार्य ने आत्मा, आत्मा के परिणाम और चिंतवन रूप क्रिया में नय विवक्षा से भेदाभेद रूप की विवक्षा कर एक ही ध्यान शब्द की तीनों साधनों-द्वारा निरुक्ति की है, जिस समय आत्मा और परिणाम में भेदविवक्षा की जाती है उस समय आत्मा जिस परिणाम से ध्यान करे वह परिणाम ध्यान कहलाता है ऐसी करणसाधन से निरुक्ति होती है । जिस समय आत्मा और परिणाम में अभेद विवक्षा की जाती है उस समय जो परिणाम ध्यान करे यही ध्यान कहलाता है, ऐसी कर्तृसाधन से निरुक्ति होती है और जहाँ आत्मा तथा उसके प्रदेशों में होने वाली ध्यान रूप क्रिया में अभेद माना जाता है उस समय ध्यान करना ही ध्यान कहलाता है ऐसी भावसाधन से निरुक्ति सिद्ध होती है ।।13-14।।
“The mental state through which the soul contemplates an object is called Dhyana (meditation).
- From the perspective of Karan Sadhana (instrumental causation), Dhyana is defined as the modification of the soul that enables contemplation.
- From the perspective of Kartṛ Sadhana (agency of the doer), Dhyana is the very modification of the soul that itself engages in contemplation.
- From the perspective of Bhava Sadhana (the essence of the action), Dhyana is simply the act of contemplation itself.
Thus, based on different viewpoints, the knowledge-form soul has three distinctions within the same subject.
Explanation:
In grammar, many words are defined in three ways—by means (Karan Sadhana), by agency (Kartṛ Sadhana), and by action (Bhava Sadhana).
- When the instrument (Karana) is emphasized, Dhyana is considered the result of the soul’s modification.
- When the doer (Kartṛ) is emphasized, Dhyana is the very state of the soul engaging in contemplation.
- When the action (Bhava) is emphasized, Dhyana itself is defined as the act of contemplating.
Acharya here presents these three perspectives to define Dhyana comprehensively.” ||13-14||
श्लोक ( Shlok ) 15
यद्यपि ज्ञानपर्यायो ध्यानाख्यो ध्येयगोचरः । तथाप्येकाग्रसंदष्टो धत्ते बोधादि वान्यताम् ॥१५॥
यद्यपि ध्यान ज्ञान की ही पर्याय है और ध्येय अर्थात् ध्यान करने योग्य पदार्थों को ही विषय करने वाला है तथापि एक जगह एकत्रित रूप से देखा जाने के कारण ज्ञान, दर्शन, सुख और वीर्य रूप-व्यवहार को भी धारण कर लेता है । भावार्थ―स्थिर रूप से पदार्थ को जानना ध्यान कहलाता है इसलिए ध्यान ज्ञान की एक पर्याय विशेष है । आत्मा के जो प्रदेश ज्ञान रूप हैं वे ही प्रदेश दर्शन, सुख और वीर्य रूप भी हैं इसलिए एक ही जगह रहने के कारण ध्यान में दर्शन सुख आदि का भी व्यवहार किया जाता है ।।15।।
“Although Dhyana (meditation) is essentially a modification of Jnana (knowledge) and is directed towards the objects to be meditated upon (Dhyeya), it also assumes the practical roles of Jnana (knowledge), Darshana (perception), Sukha (bliss), and Veerya (spiritual energy) due to their collective presence in one unified state.
Explanation:
- Meditation (Dhyana) is a specific modification of knowledge (Jnana), as it involves stable and concentrated cognition of an object.
- The spatial aspects (Pradeshas) of the soul that manifest as knowledge also serve as perception (Darshana), bliss (Sukha), and spiritual vigor (Veerya).
- Since these aspects coexist in the same locus, Dhyana is practically associated with perception, bliss, and vigor, alongside knowledge.” ||15||
श्लोक ( Shlok ) 16
हर्षामर्षादिवत् सोऽयं चिद्धर्मोऽप्यबबोधितः । प्रकाशते विभिन्नात्मा कथंचित् स्तिमितात्मकः ॥१६॥
जिस प्रकार सुख तथा कोष आदि भावतंत्र के ही परिणाम कहे जाते हैं परंतु वे उससे भिन्न रूप होकर प्रकाशमान होते हैं―अनुभव में आते हैं इसी प्रकार अंतःकरण का संकोच करने रूप ध्यान भी यद्यपि चैतन्य (ज्ञान) का परिणाम बतलाया गया है तथापि वह उससे भिन्न रूप होकर प्रकाशमान होता है । भावार्थ―पर्याय और पर्यायी में कथंचिद् भेद की विवक्षा कर यह कथन किया गया है ।।16।।
“In the same way that Sukha (happiness) and Kosha (innate faculties) are considered modifications (Parinama) of the Bhavatattva (essential nature of being), yet they manifest distinctly and are experienced separately, so too Dhyana (meditation), though regarded as a modification of Chaitanya (consciousness/knowledge), becomes manifest in a distinct form.
Explanation:
- This statement highlights a subtle distinction between a substance (Dravya) and its modifications (Parinama).
- Just as emotions and faculties arise from one’s essential nature but are experienced separately, meditation—though a transformation of consciousness—appears distinct in experience.
- This recognizes a relative difference (Vyavahara Naya) between Parayaya (modification) and Parayayi (the underlying entity).” ||16||
श्लोक ( Shlok ) 17
ध्यानस्यालम्बनं कृत्स्नं जगतत्वं यथास्थितम् ।विनात्मात्मीयसंकल्पादौदासीन्ये निवेशितम् ॥१७॥
जगत् के समस्त तत्त्व जो जिस रूप से अवस्थित हैं और जिनमें यह मेरे हैं और मैं इनका स्वामी हूँ ऐसा संकल्प न होने से जो उदासीन रूप से विद्यमान हैं वे सब ध्यान के आलंबन (विषय) हैं । भावार्थ―ध्यान में उदासीन रूप से समस्त पदार्थों का चिंतवन किया जा सकता है ।।17।।
“All the elements (Tattvas) of the universe, as they exist in their respective forms, and which remain without the notion of ‘these are mine’ or ‘I am their master’, serve as the objects (Alambana) of meditation.”
Explanation:
- In meditation, all entities in the universe can be contemplated in their true nature, without attachment or a sense of ownership.
- This highlights Udasin Bhava (detached perspective), which is essential for true meditative focus.
- The essence is that meditation can encompass all entities as its object, but it should be free from possessiveness and ego. ||17||
श्लोक ( Shlok ) 18
अथवा ध्येमध्यात्म तत्त्वं मुक्ते तरात्मकम् । तत्तत्व चिन्तनं ध्यातुरुपयोगस्य शुद्धये ॥१८॥
अथवा संसारी और मुक्त इस प्रकार दो भेद वाले आत्म तत्त्व का चिंतवन करना चाहिए क्योंकि आत्मतत्त्व का चिंतवन ध्यान करने वाले जीव के उपयोग की विशुद्धि के लिए होता है ।।18।।
“Alternatively, one should contemplate the soul (Atma-Tattva) in its two forms—worldly (Sansari) and liberated (Mukta)—because contemplation of the soul serves to purify the meditator’s consciousness (Upayoga).” ||18||
श्लोक ( Shlok ) 19
उपयोगविशुद्धौ च बन्धहेतून् व्युदस्यत । संवरो निर्जरा चैव ततो मुक्तिरसंशयम् ॥१९॥
उपयोग की विशुद्धि होने से यह जीव बंध के कारणों को नष्ट कर देता है, बंध के कारण नष्ट होने से उसके संवर और निर्जरा होने लगती है तथा संवर और निर्जरा के होने से इस जीव को निःसंदेह मुक्ति की प्राप्ति हो जाती है ।।19।।
“When consciousness (Upayoga) becomes pure, the soul destroys the causes of bondage. With the destruction of these causes, restraint (Samvara) and shedding (Nirjara) of karmas take place. As Samvara and Nirjara occur, the soul undoubtedly attains liberation (Moksha).” ||19||
श्लोक ( Shlok ) 20
मुमुक्षोर्थातुकामस्य सर्वमालम्बनं जगत् । यद्यद्यथास्थितं वस्तु तथा तत्तद्व्यव स्यतः ॥२०॥
जो-जो पदार्थ जिस-जिस प्रकार से अवस्थित है उसको उसी-उसी प्रकार से निश्चय करने वाले तथा ध्यान की इच्छा रखने वाले मोक्षाभिलाषी पुरुष के यह समस्त संसार आलंबन है । भावार्थ―रागद्वेष से रहित होकर किसी भी वस्तु का ध्यान कर मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है ।।20।।
“The entire world serves as an object of meditation (Alambana) for a liberation-seeking person who desires to practice meditation and determines every substance exactly as it is situated.”
Explanation:
“By meditating on any substance without attachment (Raga) or aversion (Dvesha), one can attain liberation (Moksha).” ||20||
श्लोक ( Shlok ) 21
किमत्र बहुना यो यः कश्चिद् भावः सपर्ययः । स सर्वोऽपि यथान्यायं ध्येयकोटिं विगाहते ॥२१॥
अथवा इस विषय में बहुत कहने से क्या लाभ है संक्षेप में इतना ही समझ लेना चाहिए कि इस संसार में अपनी-अपनी पर्यायों सहित जो-जो पदार्थ हैं वे सब आम्नाय के अनुसार ध्येय कोटि में प्रवेश करते हैं अर्थात् उन सभी का ध्यान किया जा सकता है ।।21।।
“Or, what is the benefit of elaborating too much on this subject? In short, one should understand that all substances in this world, along with their modifications, fall into the category of meditation-worthy objects according to scriptural teachings, meaning they can all be meditated upon.” ||21||
श्लोक 22 से 31
आदिपुराण Ādi purāṇa home page
भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
कथामुखवर्णन पर्व 1 – श्लोक 1 से 210 | कथामुखवर्णन पर्व 2 – श्लोक 1 से 162 | पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 239 श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 198 | ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 296 ललितांगदेव का स्वर्ग से च्युत होने आदि का वर्णन पर्व 6 – श्लोक 1 से 208 श्रीमती और वज्रजंघ के समागम का वर्णन पर्व 7 – श्लोक 1 से 311 श्रीमती और वज्रजंघ के पात्रदान का वर्णन पर्व 8 – श्लोक 1 से 257 श्रीमती और वज्रजंघ आर्य को सम्यग्दर्शन की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 9 श्लोक 1 से 195 श्रीमान् अच्युतेंद्र के ऐश्वर्य का वर्णन पर्व 10 – श्लोक 1 से 208 श्री भगवान वज्रनाभि के सर्वार्थसिद्धिगमन का वर्णन पर्व 11 – श्लोक 1 से 221 भगवान के स्वर्गावतरण का वर्णन पर्व 12 – श्लोक 1 से 273 भगवान के जन्माभिषेक का वर्णन पर्व 13 – श्लोक 1 से 216 भगवज्जातकर्मोत्सव वर्णन पर्व 14 – श्लोक 1 से 213 भगवान का कुमारकाल, यशस्वती और सुनंदा का विवाह तथा भरत की उत्पत्ति का वर्णन पर्व 15 – श्लोक 1 से 224 भगवान् के साम्राज्य का वर्णन पर्व 16 – श्लोक 1 से 275 भगवान् के तप-कल्याणक का वर्णन पर्व 17 – श्लोक 1 से 257 धरणेंद्र का विजयार्ध पर्वत पर जाना आदि का वर्णन पर्व 18 – श्लोक 1 से 209
आदिपुराण पर्व 19 – नमि-विनमि की राज्यप्राप्ति का वर्णन पर्व 19 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 192
आदिपुराण पर्व 20 – भगवान के कैवल्योत्पत्ति का वर्णन पर्व 20 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 151 | श्लोक 152 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 183 | श्लोक 184 से 193 | श्लोक 194 से 201 | श्लोक 202 से 211 | श्लोक 212 से 221 | श्लोक 222 से 231 | श्लोक 232 से 241 | श्लोक 242 से 253 | श्लोक 254 से 261
आदिपुराण पर्व 21 – ध्यानतत्त्व का वर्णन पर्व 21 – श्लोक 1 से 11 |