भगवज्जिनसेनाचार्य विरचित आदिपुराण Ādi purāṇa by Acharya Jinasena
ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51
श्लोक 52 से 61 भूतवाद का खंडन
स्वयंबुद्ध ने कहा कि चैतन्य अतींद्रिय और शरीर का विकार नहीं। शरीर आधार और चैतन्य आधेय है, जैसे घर और दीपक। भूतवाद के अनुसार प्रत्येक अंग में पृथक् चैतन्य होना चाहिए, पर एक ही चैतन्य सबमें है। मूर्त शरीर से अमूर्त चैतन्य असंभव। कर्मसहित आत्मा ही शरीर का निमित्त है। जीव शरीर के साथ उत्पन्न-नष्ट नहीं, क्योंकि दोनों विलक्षण हैं। चैतन्य का उपादान जीव ही है।
English translation of Ādi purāṇa parv 5- Shlok 52 to 61
श्लोक ( Shlok ) 52
कापचैतन्ययोर्नैक्यं विरोधिगुणमोगतः । तयोरन्तर्य हीरूपनिर्मासा च्चासि कोशवत् ॥५२॥
शरीर और चैतन्य दोनों मिलकर एक नहीं हो सकते क्योंकि दोनों में परस्पर विरोधी गुणों का योग पाया जाता है । चैतन्य का प्रतिभास तलवार के समान अंतरंगरूप होता है और शरीर का प्रतिभास म्यान के समान बहिरंगरूप होता है । भावार्थ―जिस प्रकार म्यान में तलवार रहती है । यहाँ म्यान और तलवार दोनों में अभेद नहीं होता उसी प्रकार ‘शरीर में चैतन्य है’ यहाँ शरीर और आत्मा में अभेद नहीं होता । प्रतिभास भेद होने से दोनों ही पृथक्-पृथक् पदार्थ सिद्ध होते हैं ।।52।।
“Body and consciousness cannot merge as one because they possess mutually contradictory qualities. The appearance of consciousness is inward, like the blade of a sword, while the appearance of the body is outward, like the sheath of the sword.
Meaning: Just as a sword resides in its sheath, where there is no distinction between the sheath and the sword, in the same way, ‘consciousness resides in the body.’ Here, there is no distinction between the body and the soul. However, due to the difference in their appearances, both are established as separate substances.” ( 52)
श्लोक ( Shlok ) 53
न भूतकार्य चैतन्यं घटते तद्गुणोऽपि वा । ततो जास्यम्तरी भावात्तद्विमागेन तद्द्महास् ॥५३॥
यह चैतन्य न तो पृथिवी आदि भूतचतुष्टय का कार्य है और न उनका कोई गुण ही है । क्योंकि दोनो की जातियाँ पृथक-पृथक् हैं । एक चैतन्यरूप है तो दूसरा जड़रूप है । यथार्थ में कार्यकारणभाव और गुणगुणीभाव सजातीय पदार्थों में ही होता है विजातीय पदार्थों में नहीं होता । इसके सिवाय एक कारण यह भी है कि पृथिवी आदि से बने हुए शरीर का ग्रहण उसके एक अंशरूप इंद्रियों के द्वारा ही होता है जब कि ज्ञानरूप चैतन्य का स्वरूप अतींद्रिय है―ज्ञानमात्र से ही जाना जाता है । यदि चैतन्य, पृथिवी आदि का कार्य अथवा स्वभाव होता तो पृथिवी आदि से निर्मित शरीर के साथ-ही-साथ इंद्रियों द्वारा उसका भी ग्रहण अवश्य होता, परंतु ऐसा होता नहीं है । इससे स्पष्ट सिद्ध है कि शरीर और चैतन्य पृथक्-पृथक् पदार्थ हैं ।।53।
“This consciousness is neither the function of the four elements (earth, water, fire, and air) nor does it possess any of their qualities, because their essences are distinct. One is of the nature of consciousness, while the other is of the nature of inert matter. In reality, the relation of cause and effect and the relationship between qualities and their bearers exists only in substances of the same nature, not between substances of different natures.
Moreover, there is another reason: the body made of the elements like earth is perceived only through the senses, which are parts of it. However, the nature of consciousness, which is knowledge itself, is beyond the senses—it is known only through knowledge itself.
If consciousness were the function or quality of the elements like earth, then, along with the body made from the elements, it should also be perceived by the senses. However, this is not the case. This clearly establishes that the body and consciousness are distinct substances.” ( 53)
श्लोक ( Shlok ) 54
न विकारोऽपि देहस्य संविङ्गवितुमर्हति । भस्मादि तद्विकारेभ्यो ‘वैधर्भाम्मूर्खनन्वयात् ॥५४॥
वह चैतन्य शरीर का भी विकार नहीं हो सकता क्योंकि भस्म आदि जो शरीर के विकार है उनसे वह विसदृश होता है । यदि चैतन्य शरीर का विकार होता तो उसके भस्म आदि विकाररूप ही चैतन्य होना चाहिए था परंतु ऐसा नहीं होता, इससे सिद्ध है कि चैतन्य शरीर का विकार नहीं है । दूसरी बात यह भी है कि शरीर का विकार मूर्तिक होगा परंतु यह चैतन्य अमूर्तिक है―रूप, रस, गंध, स्पर्श से रहित है―इंद्रियों द्वारा उसका ग्रहण नहीं होता ।।54।।
“Consciousness cannot be a modification of the body because it is entirely distinct from the alterations like ash, which are modifications of the body. If consciousness were a modification of the body, then its modifications, such as ash, would also be conscious, but this is not the case. This proves that consciousness is not a modification of the body.
Another point is that the modification of the body would be physical, whereas consciousness is non-physical—it is free from form, taste, smell, and touch, and cannot be perceived by the senses.” ( 54)
श्लोक ( Shlok ) 55
गृहप्रदीपयोर्यद्वत् सम्बन्धो युतसिद्धयोः । “आधाराधेयरूपत्वात् तद्वद्देहोपयोगयोः ॥५५॥
शरीर और आत्मा का संबंध ऐसा है जैसा कि घर और दीपक का होता है । आधार और आधेय रूप होने से घर और दीपक जिस प्रकार पृथक् सिद्ध पदार्थ हैं उसी प्रकार शरीर और आत्मा भी पृथक् सिद्ध पदार्थ हैं ।।55।।
“The relationship between the body and the soul is like that between a house and a lamp. Just as a house and a lamp are distinct substances, with the house serving as the base and the lamp as the object placed within it, in the same way, the body and the soul are distinct substances.” ( 55)
श्लोक ( Shlok ) 56
सर्वाङ्गीणैकचैतन्यप्रतिमासादबाधितात् । प्रत्यङ्गप्रविभक्तेभ्यो भूतेभ्यः संविदो मिदा ॥५६॥
आपका सिद्धांत है कि शरीर के प्रत्येक अंगोपांग की रचना पृथक्-पृथक् भृतचतुष्टय से होती है सो इस सिद्धांत के अनुसार शरीर के प्रत्येक अंगोपांग में पृथक्-पृथक् चैतन्य होना चाहिए क्योंकि आपका मत है कि चैतन्य भूतचतुष्टय का ही कार्य है । परंतु देखा इससे विपरीत जाता है । शरीर के सब अंगोपांगों में एक ही चैतन्य का प्रतिभास होता है, उसका कारण यह भी है कि जब शरीर के किसी एक अंग में कंटकादि चुभ जाता है तब सारे शरीर में दुःख का अनुभव होता है । इससे मालूम होता है कि सब अंगोपांगों में न्यास होकर रहने वाला चैतन्य भूतचतुष्टय का कार्य होता तो वह भी प्रत्येक अंगों में पृथक-पृथक् ही होता ।।56।।
“Your theory is that each part of the body is formed from distinct elements of the four primary substances. According to this theory, each part of the body should have its own separate consciousness, since your view is that consciousness is the function of the four elements. However, the reality is contrary to this. In all the parts of the body, the same consciousness appears, and the reason for this is that when a thorn or similar object pricks any part of the body, the pain is felt throughout the entire body. This indicates that the consciousness, which resides in all the parts, is not the function of the four elements. If it were, it would be separate in each part.” ( 56)
श्लोक ( Shlok ) 57
कथं मूर्तिमतो देहाच्चैतन्यमतदात्मकम् । स्थाखेतुफलभावो हि न मूर्तामूर्तयोः कचित् ॥५७॥
इसके सिवाय इस बात का भी विचार करना चाहिए कि मूर्तिमान् शरीर से मूर्तिरहित चैतन्य की उत्पत्ति कैसे होगी ? क्योंकि मूर्तिमान् और अमूर्तिमान् पदार्थों में कार्यकारण भाव नहीं होता ।।57।।
“Additionally, one should consider how consciousness, which is formless, could arise from the corporeal body, which is formed. This is because there is no cause-and-effect relationship between physical (form) and non-physical (formless) substances.” ( 57)
श्लोक ( Shlok ) 58
अमूर्त्तमक्षविज्ञानं मूर्सादक्षकदम्बकात् । दृष्टमुत्पद्यमानं चेनास्य मूर्त्तस्वसङ्गरात् ॥५८॥
कदाचित् आप यह कहें कि मूर्तिमान पदार्थ से भी अमूर्तिमान् पदार्थ की उत्पत्ति हो सकती है, जैसे कि मूर्तिमान इंद्रियों से अमूर्तिमत् ज्ञान उत्पन्न हुआ देखा जाता है, सो भी ठीक नहीं है क्योंकि इंद्रियों से उत्पन्न हुए ज्ञान को हम अमूर्तिक ही मानते हैं ।।58।।
“Perhaps you may say that formless substances can arise from physical substances, just as formless knowledge is seen to arise from the physical senses. However, this is not correct, because the knowledge that arises from the senses is considered to be formless in itself.” (58)
श्लोक ( Shlok ) 59
बन्धं प्रत्येकतां बिभ्रदारमा मूत्तेन कर्मणा । मूर्तः कथंचिदाक्षोऽपि बोधः स्यान्मूर्त्तिमानतः ॥५९
उसका कारण भी यह है कि यह आत्मा मूर्तिक कर्मों के साथ बंध को प्राप्त कर एक रूप हो गया है इसलिए कथंचित् मूर्तिक माना जाता है । जब कि आत्मा भी कथंचित् मूर्तिक माना जाता है तब इंद्रियों से उत्पन्न हुए ज्ञान को भी मूर्तिक मानना उचित है । इससे सिद्ध हुआ कि मूर्तिक पदार्थों से अमूर्तिक पदार्थों की उत्पत्ति नहीं होती ।।59।।
“The reason for this is that the soul has become united with physical actions and is, in a certain sense, considered to have a form. Therefore, when the soul is also considered to have some form, it is appropriate to regard the knowledge produced by the senses as having form. This proves that formless substances do not arise from physical substances.” (59)
श्लोक ( Shlok ) 60
कायाकारेण भूतानां परिणामोऽन्यहेतुकः । कर्मसारथिमात्मानं व्यतिरिच्य स कोऽपरः ॥६०॥
इसके सिवाय एक बात यह भी ध्यान देने योग्य है कि पृथिवी आदि भूतचतुष्टय में जो शरीर के आकार परिणमन हुआ है वह भी किसी अन्य निमित्त से हुआ है । यदि उस निमित्त पर विचार किया जाये तो कर्मसहित संसारी आत्मा को छोड़कर और दूसरा क्या निमित्त हो सकता है ? अर्थात् कुछ नहीं । भावार्थ―कर्मसहित संसारी आत्मा ही पृथिवी आदि को शरीररूप परिणमन करता है, इससे शरीर और आत्मा की सत्ता पृथक् सिद्ध होती है ।।60।।
“Additionally, one should consider that the transformation of the body into the form of the four elements (earth, water, fire, air) has occurred due to some other cause. If we examine that cause, what other cause could it be, apart from the worldly soul bound with karma? In other words, there is nothing else.
Meaning: It is the worldly soul, bound with karma, that causes the transformation of the elements like earth into the form of the body. Therefore, the existence of both the body and the soul as distinct substances is established.” ( 60)
श्लोक ( Shlok ) 61
अभूत्वा भवनाईहे भूत्वा च भवनात् पुनः । जलबुद्बुदवज्जीवं मा मंस्थास्तद्विलक्षणम् ।।६१।।
यदि कहो कि जीव पहले नहीं था, शरीर के साथ ही उत्पन्न होता है और शरीर के साथ ही नष्ट हो जाता है इसलिए जल के बबूले के समान है जैसे जल का बबूला जल में ही उत्पन्न होकर उसी में नष्ट हो जाता है वैसे ही यह जीव भी शरीर के साथ उत्पन्न होकर उसी के साथ नष्ट हो जाता है सो आपका यह मानना ठीक नहीं है क्योंकि शरीर और जीव दोनों ही विलक्षण-विसदृश पदार्थ हैं । विसदृश पदार्थ से विसदृश पदार्थ की उत्पत्ति किसी भी तरह नहीं हो सकती ।।61।।
“If you say that the soul did not exist before, but is born with the body and perishes with the body, and thus is like the bubbles in water—just as a bubble is created in water and dissolves in it—this view is not correct. The reason is that the body and the soul are two distinct and different substances. A substance of one kind cannot originate from a substance of a completely different kind.” ( 61)
श्लोक 62 से 71
पर्व 1 – श्लोक 1 | श्लोक 2 से 15 | श्लोक 16 से 25 | श्लोक 26 से 35 | श्लोक 36 to 45 | श्लोक 46 से 55 | श्लोक 56 से 65 | श्लोक 66 से 75 | श्लोक 76 से 85 | श्लोक 86 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 116 | श्लोक 117 से 126 | श्लोक 127 से 136 | श्लोक 137 से 146 | श्लोक 147 से 156 | श्लोक 157 से 166 | श्लोक 167 से 171 | श्लोक 172 से 180 | श्लोक 181 से 190 | श्लोक 191 से 200 | श्लोक 201 से 210
पर्व 2 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 50 | श्लोक 51 से 60 | श्लोक 61 से 70 | श्लोक 71 से 80 | श्लोक 81 से 95 | श्लोक 96 से 105 | श्लोक 106 से 115 | श्लोक 116 से 125 | श्लोक 126 से 135 | श्लोक 136 से 145 | श्लोक 146 से 155
पीठिकावर्णन पर्व 3 – श्लोक 1 से 10 | श्लोक 11 से 20 | श्लोक 21 से 30 | श्लोक 31 से 40 | श्लोक 41 से 51 | श्लोक 52 से 62 | श्लोक 63 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 124 | श्लोक 125 से 138 | श्लोक 139 से 151 | श्लोक 152 से 163 | श्लोक 164 से 171 | श्लोक 172से 183 | श्लोक 184 से 192 | श्लोक 193 से 201 | श्लोक 202 से 212 | श्लोक 213 से 221 | श्लोक 222 से 239
श्रीमहाबलाभ्युदयवर्णन पर्व 4 – श्लोक 1 से 11 | श्लोक 12 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51 | श्लोक 52 से 61 | श्लोक 62 से 71 | श्लोक 72 से 81 | श्लोक 82 से 91 | श्लोक 92 से 101 | श्लोक 102 से 111 | श्लोक 112 से 121 | श्लोक 122 से 131 | श्लोक 132 से 141 | श्लोक 142 से 152 | श्लोक 153 से 161 | श्लोक 162 से 171 | श्लोक 172 से 181 | श्लोक 182 से 191 | श्लोक 192 से 198
ललितांग स्वर्गभोग वर्णन पर्व 5 – श्लोक 1 से 12 | श्लोक 13 से 21 | श्लोक 22 से 31 | श्लोक 32 से 41 | श्लोक 42 से 51
Download PDF
आदिपुराण Adi purana by Acharya Jinasena
Front Desk Jainism Forum (FDJF)
FAIR USE DECLARATION
This information is provided by the Front Desk Jainism Forum (FDJF) under Fair Use guidelines for educational and research purposes. To the best of our knowledge, it is in the public domain, and our goal is to make it more accessible.
If you are the intellectual property owner and have concerns, please contact us, and we will address the matter promptly. Users are advised to verify legal use in their jurisdiction before accessing this material. For more details, visit our website.