पद्मनन्दि पंचविंशतिका Padmanandi Panchvinshatika
श्लोक 14 : श्रावकों की ग्यारह प्रतिमा
अब आचार्य श्रावकों की ग्यारह प्रतिमाओं के नाम बताते हैं-
आदौ दर्शनमुन्नतं व्रतमितः सामायिकं प्रोषध-स्त्त्यागश्चैव सचित्तवस्तुनि दिवाभुक्तं तथा ब्रह्म च। नारम्भो न परिग्रहोऽननुमतिर्नोद्दिष्टमेकादश स्थानानीति गृहिव्रते व्यसनितात्यागस्तदाद्यः स्मृतः ।।१४ ।।
टीका – गृहिव्रते गृहस्थधर्मे इति एकादशस्थानानि सन्ति। धर्मार्थं तान्येव दर्शयति। आदौ प्रथमतः । दर्शनं दर्शनप्रतिमा १ । इतः पश्चात् व्रतं व्रतप्रतिमा २। ततः सामायिकं सामायिकप्रतिमा ३ । ततः प्रोषधं प्रोषधोपवासप्रतिमा ४ । च पुनः। एव निश्चयेन। सचित्तवस्तुनि त्यागः ५। ततः दिवाभुक्तं रात्रौ स्त्री असेव्या (?) ६। तथा ब्रह्म ब्रह्मचर्यप्रतिमा ७ । आरम्भो न ८ । परिग्रहो न ९ । अनुमतिर्न १०। उद्दिष्टं न ११। गृहिधर्मे एकादश स्थानानि कथितानि । तासां प्रतिमानां आद्यस्तदाद्यः व्यसनितात्यागःस्मृतः कथितः ।।१४ ।।
अर्थ – सर्वप्रथम उन्नतिको प्राप्त हुआ सम्यग्दर्शन, इसके पश्चात् व्रत, तत्पश्चात् क्रमशः सामायिक, प्रोषधोपवास, सचित्त वस्तुका त्याग, दिनमें भोजन करना अर्थात् रात्रिभोजनका त्याग, तदनन्तर ब्रह्मचर्यका धारण करना, आरम्भ नहीं करना, परिग्रहका न रखना, गृहस्थीके कार्योंमें सम्मति न देना, तथा उद्दिष्ट भोजनको ग्रहण न करना; इस प्रकार ये श्रावकधर्ममें ग्यारह प्रतिमायें निर्दिष्ट की गई हैं। उन सबके आदिमें द्यूतादि दुर्व्यसनोंका त्याग स्मरण किया गया है अर्थात् बतलाया गया है ।।
विशेषार्थ – सकलचारित्र और विकलचारित्रके भेदसे चारित्र दो प्रकारका है। इनमें सकलचारित्र मुनियोंके और विकलचारित्र श्रावकोंके होता है। उनमें श्रावकोंकी निम्न ग्यारह श्रेणियाँ (प्रतिमायें) हैं- दर्शन, व्रत, सामायिक, प्रोषधोपवास, सचित्तत्याग, दिवाभुक्ति, ब्रह्मचर्य, आरम्भत्याग, परिग्रहत्यांग, अनुमतित्याग और उद्दिष्टत्याग।
(१) विशुद्ध सम्यग्दर्शनके साथ संसार, शरीर एवं इनिद्रयविषयभोगोंसे विरक्त होकर पाक्षिक श्रावकके आचारके उन्मुख होनेका नाम दर्शनप्रतिमा है।
(२) माया, मिथ्या और निदानरूप तीन शल्योंसे रहित होकर अतिचार रहित पाँच अणुव्रतों एवं सात शीलव्रतोके धारण करनेको व्रत प्रतिमा कहा जाता है।
(३) नियमित समय तक हिंसादि पाँचों पापोंका पूर्णतया त्याग करके अनित्य व अशरण आदि भावनाओंका तथा संसार एवं मोक्षके स्वरूप आदिका विचार करना, इसे सामायिक कहते हैं। तृतीय प्रतिमाधारी श्रावक इसे प्राप्तः, दोपहर और सायंकालमें नियमित स्वरूपसे करता है।
(४) प्रत्येक अष्टमी और चतुर्दशीको सोलह प्रहर तक चार प्रकारके भोजन (अशन, पान, खाद्य और लेह्य) के परित्यागका नाम प्रोषधोपवास है। यहाँ प्रोषध शब्दका अर्थ एकाशन और उपवासका अर्थ सब प्रकारके भोजनका परित्याग है। जैसे यदि अष्टमीको प्रोषधोपवास करना है तो सप्तमीके दिन एकाशन करके अष्टमीको उपवास करना चाहिये और तत्पश्चात् नवमीको भी एकाशन ही करना चाहिये। प्रोषधोपवासके समय हिंसादि पापोंके साथ शरीरशृंगारादिका भी त्याग करना अनिवार्य होता है।
(५) जो वनस्पतियाँ निगोदजीवोंसे व्याप्त होती हैं उनके त्यागको सचित्तत्याग कहा जाता है।
(६) रात्रिमें भोजनका परित्याग करके दिनमें ही भोजन करनेका नियम करना, यह दिवाभुक्तिप्रतिमा कही जाती है। किन्हीं आचार्योंके अभिप्रायानुसार दिनमें मैथुनके परित्यागको दिवाभुक्ति (षष्ठ प्रतिमा) कहा जाता है।
(७) शरीरके स्वभावका विचार करके कामभोगसे विरत होनेका नाम ब्रह्मचर्य प्रतिमा है।
(८) कृषि एवं वाणिज्य आदि आरम्भके परित्यागको आरम्भत्यागप्रतिमा कहते हैं।
(९) धन-धान्यादिरूप दस प्रकारके बाह्य परिग्रहमें ममत्वबुद्धिको छोड़कर सन्तोषका अनुभव करना, इसे परिग्रहत्यागप्रतिमा कहा जाता है।
(१०) आरम्भ, परिग्रह एवं इस लोक सम्बन्धी अन्य कर्योंके विषयमें सम्मति न देनेका नाम अनुमतित्याग प्रतिमा हैं।
(११) गृहवासको छोड़कर भिक्षावृत्तिसे भोजन करते हुए उद्दिष्ट भोजनका त्याग करनेको उद्दिष्टत्याग कहा जाता है। इन प्रतिमाओंमें पूर्वकी प्रतिमाओंका निर्वाह होनेपर ही आगेकी प्रतिमामें परिपूर्णता होती है, अन्यथा नहीं ।।१४ ।।
The Eleven Pratimas (Stages) of a Householder
Now the Āchārya explains the eleven stages (Pratimās) of a Śrāvaka (householder):
Ādau darśanam unnataṁ vratam itaḥ sāmāyikaṁ proṣadha-
styāgaś caiva sacittavastuni divābhuktaṁ tathā brahma ca |
Nārambho na parigraho’numatir noddiṣṭam ekādaśa
sthānānīti gṛhivrate vyasanitā-tyāgas tadādyaḥ smṛtaḥ || 14 ||(Verse 14)
Commentary (Ṭīkā)
In the discipline of householders (gṛhastha-dharma), there are eleven stages (pratimās). These are described as follows:
- Darśana-pratimā – Right Faith
- Vrata-pratimā – Observance of vows
- Sāmāyika-pratimā – Practice of equanimity
- Proṣadha-pratimā – Observance of fasting
- Sacitta-tyāga – Renunciation of sentient foods
- Divābhukti – Eating only during the daytime
- Brahmacarya-pratimā – Celibacy
- Ārambha-tyāga – Renunciation of worldly undertakings
- Parigraha-tyāga – Renunciation of possessions
- Anumati-tyāga – Non-approval of worldly actions
- Uddiṣṭa-tyāga – Renunciation of specially prepared food
These are called the eleven stages of the householder’s discipline. Among them, the foremost is the renunciation of addictions and immoral habits.
Detailed Explanation
Conduct (cāritra) is of two kinds:
- Sakala-cāritra (complete conduct), followed by monks
- Vikala-cāritra (partial conduct), followed by householders
The eleven stages of householders are:
1. Darśana-pratimā (Right Faith)
Developing pure faith by becoming detached from worldly existence, the body, and sense pleasures, and turning toward the conduct prescribed for a lay follower.
2. Vrata-pratimā (Observance of Vows)
Adopting the five minor vows (aṇuvratas) and seven supplementary vows, free from the three impurities—deceit, falsehood, and desire for reward.
3. Sāmāyika-pratimā
Practicing equanimity by completely renouncing the five sins for a fixed duration and contemplating impermanence, helplessness, the nature of the world, and liberation. A practitioner performs this regularly in the morning, afternoon, and evening.
4. Proṣadha-upavāsa (Fasting Discipline)
Observing fasts on the 8th and 14th lunar days by renouncing all four types of food (solid, liquid, chewable, and lickable).
“Proṣadha” means eating once, and “upavāsa” means complete fasting. During this observance, indulgence, bodily decoration, and violence are also renounced.
5. Sacitta-tyāga (Renunciation of Living Foods)
Giving up vegetables and other foods that contain innumerable subtle life forms (nigoda).
6. Divābhukti (Daytime Eating Only)
Refraining from eating at night and consuming food only during daylight hours.
(Some teachers interpret this as abstaining from sexual activity during the daytime.)
7. Brahmacarya-pratimā (Celibacy)
Renunciation of sensual pleasures, keeping in mind the nature and discipline of the body.
8. Ārambha-tyāga (Renunciation of Harmful Activities)
Abstaining from occupations such as agriculture and trade that involve violence.
9. Parigraha-tyāga (Renunciation of Possessions)
Abandoning attachment to wealth, grains, and material belongings, and cultivating contentment.
10. Anumati-tyāga (Non-approval)
Not giving consent or encouragement to activities involving violence, possession, or worldly engagement.
11. Uddiṣṭa-tyāga (Renunciation of Specially Prepared Food)
Living on alms and renouncing food specially prepared for oneself.
Progress to a higher stage is possible only after fully practicing the previous one. Without fulfilling the earlier stages, advancement to the next is not complete. Thus, these eleven pratimās represent a gradual spiritual ascent for the householder, leading toward purity, detachment, and ultimately liberation.
श्लोक 15-16
Home page – पद्मनन्दि पंचविंशतिका Padmanandi Panchvinshatika
श्लोक 1 -7 | श्लोक 8 -13 | श्लोक 15-16 | श्लोक 17-18 | श्लोक 19-20